Posted by admin on Feb 20th, 2020 | Comments Off on C. R. Films Presents POSTER LAUNCH of HINDI FILM SAKSHI
मधुमिता बिस्वास की मुख्य भूमिका वाली हिंदी फिल्म “साक्षी” का फर्स्ट लुक रिवील
फिल्म “सस्पेंस” फेम एक्ट्रेस इस मूवी से सिंगर भी बन गईं
फिल्म “सस्पेंस” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मधुमिता बिस्वास की मुख्य भूमिका वाली नेक्स्ट हिंदी फिल्म”साक्षी” का फर्स्ट लुक मीडिया के सामने मुंबई में आयोजित किया गया तो पोस्टर देखकर लोगों में इस फिल्म के प्रतिउत्सुकता बढ़ गई है। इस अवसर पर मधुमिता बिस्वास ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड गीत की शूटिंग भी की। सी आरफिल्मस के बैनर तले निर्मित फिल्म साक्षी में मधुमिता बिस्वास, विक्रम मस्तल, गहना वशिष्ठ, युग्नेश, शिवा, नरेंद्रबेदी ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म के संगीतक़ार आसिफ इकबाल और स्वरूप खान हैं जबकि जमील अहमद औरकुणाल ने लिखे हैं। विजय और अनामिका द्वारा प्रोड्युस की गई फिल्म के निर्देशक अजय राम हैं जबकि लाईनप्रोड्युसर सतीश अग्रवाल हैं। फिल्म के डी आे पी वेंकट महेश हैं।




जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म में मधुमिता बिस्वास का रोल बेहद इंट्रेस्टिंग है। वह इस फिल्म को लेकर बेहदउत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह मूवी दर्शकों को अवश्य पसंद आएगी।
एक्ट्रेस मधुमिता बिस्वास ने बताया कि इस फिल्म से उनका गायकी का सपना भी पूरा हो गया क्योंकि उन्होंने इसफिल्म में एक गीत अपनी आवाज़ में गाया भी है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शको को उनकी अदाकारी के साथ उनकी आवाज़भी पसन्द आएगी।