मुंबई — वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (गणेश जैन जी) ने अपने ‘वीनस ओरिजिनल्स’ बैनर के तहत अपनी नवीनतम रोमांटिक सिंगल, “जाने क्या हो गया” को आधिकारिक रूप से रिलीज़ कर दिया है। यह ट्रैक प्रसिद्ध पार्श्व गायक देव नेगी और प्रतिभाशाली गायिका इशू शर्मा की सुरीली आवाज़ में रिलीज किया गया है। जो रोमांटिक संगीत प्रेमियों के लिए एक मनमोहक संगीत अनुभव प्रदान करता है।
इस गाने का बेहतरीन संगीत निर्देशन और गीत रचना अमिताभ रंजन ने किया है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल अमिताभ रंजन द्वारा लिखे गए हैं। ट्रैक की दृश्य कहानी (विजुअल नैरेटिव) मीनू कुमारी के निर्देशन में इसके रोमांटिक अंदाज़ को पूरी तरह से पूरा करती है।
संगीत वीडियो में श्रीजीिता भट्टाचार्य और जनक ने अभिनय किया है, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने विजुअल स्टोरीटेलिंग में एक जीवंत आकर्षण जोड़ा है। अपनी रिलीज़ के बाद से, “जाने क्या हो गया” दर्शकों का दिल जीत रहा है, और दर्शक इसके ऑडियो कंपोज़िशन तथा सिनेमैटिक वीडियो निर्माण दोनों की भरपूर प्रशंसा कर रहे हैं।
यह ट्रैक अब वीनस ओरिजिनल्स चैनल पर सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।



गीतकार – संगीतकार अमिताभ रंजन का नया रोमांटिक एंथम वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से देव नेगी और इशू शर्मा की आवाज़ में “जाने क्या हो गया” रिलीज़
Posted by admin on Jul 24th, 2026 | Comments Off on गोल्डी यादव और दामिनी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए अलग-अलग विषयों पर गीत-संगीत प्रस्तुत करके वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने विश्वपटल पर इतिहास रचा है। ऐसे में भोजपुरी फेमस सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज में गाया हुआ फुल एंटरटेनिंग भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ ऑडियन्स के बीच रिलीज किया गया है। जिसमें नई नवेली एक्ट्रेस दामिनी यादव अपनी मनकोहक अदाओं से तहलका मचा दिया है। ये भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत में लोग-बाग एक्ट्रेस दामिनी यादव के डांस एवं एक्प्रेशन की तारीफ कर रहे हैं और वह इंडियन लुक में अपनी कातिल अदा और नजाकत से भाव-विभोर कर रही है। उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं श्रोतागण सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज का कायल हो रहा है। यह गीत लोकगीत का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बड़े कैनवास पर किया है। इस लोकगीत का गीत-संगीत सभी बहुत पसंद आ रहा है और इसके बोल आसानी से लोगों के जुबान पर आ जाता है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ में सिंगर गोल्डी यादव की आवाज और एक्ट्रेस दामिनी यादव की अदाकारी का तालमेल ऑडियंस का मन मोह रहा है। जो इस गाने को और भी मनोरंजनपूर्ण बना दिया है।’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इस सांग की सिंगिंग करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। मुझे खुशी है कि मैं इस म्यूजिकल सांग का हिस्सा हूँ।’
एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि ‘इस गाने को काम करके मैं बहुत हैप्पी हूँ। इस सांग में मैंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इस लोकगीत को इतना बेहतरीन बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। साथ ही सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’

गोल्डी यादव और दामिनी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘एगो लभर खोजातानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
Posted by admin on Sep 14th, 2021 | Comments Off on Pandit Suvir Mishra (GST Commissioner Mumbai) Song Recording Full Story
कैसे रिकॉर्ड हुआ पंडीत सुविर मिश्रा (GST कमिस्नर मुम्बई) का गाना ।
मुम्बई मे पिछ्ले दीनों पन्डीत सुविर मिश्रा जी के अवाज मे मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने गाना रिकॉर्ड किया,सुविर मिश्रा जी वैसे तो सिविल सर्विस करते है । मुम्बई बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स मे GST कमिस्नर के पद पे कार्यरत है । पर पन्डीत सुविर मिश्रा जी को रुद्र वीणा बजाने मे महारथ हासिल है,इस गाने को संगीत बद्ध किया है दिलीप सेन जी ने ।
अपको बता दु की ओम मोशन इंटरटेनमेन्ट बैनर तले गाना रिकॉर्ड किया गया, वही पन्डीत सुविर मिश्रा ने मिडीआ को जानकारी देते हुये कहा की,ये गाना बिल्कुल और गानों अलग है । अलग इसलिए है की,भगीरथ गंगा को धरती पर लाना चाहते हैं थे ।
लेकीन गंगा को धरती पर लाये कैसे,गंगा की धारा इतनी तेज थी की सीधे धरती पर लाने का मतलब तबाही, तब भगीरथ ने एक बार फिर तपस्या कर भगवान शिव से मदद की गुहार लगाई, भगवान शिव प्रसन्न होकर गंगा को अपनी जटाओं से होकर धरती पर जाने को कहा,तब जाके गंगा धरती पर अवतरित हुई ।



इस गाने की खास बात ये है की रुद्र वीणा पहली बार भगीरथ ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये बजाई थी,दुसरी बार पन्डीत सुविर मिश्रा जी ने बजाई, रुद्र वीना है क्या, इसको कैसे बजाते है, तो जानने के लिये खुद जानिए पन्डीत सुविर मिश्रा जी से ।
Posted by admin on May 1st, 2021 | Comments Off on Gunjan Singh’s Karonava Leta Janava Bhojpuri Sad Song Gets 2 Million Views in 1 Day
गुंजन सिंह ने ’करोनवा लेता जानवा’ से व्यक्त किया गहरा दुःख, वायरल वीडियो सांग ने 1 दिन में 2 मिलियन व्यूज पार
देश भर में जहां लोग कोरोना संक्रमण की रफ्तार से परेशान हैं वहीं इस दौर में उन परिवारों पर क्या बीतती है, जिनका सब कुछ इस महामारी में छिन जाता है। इसी मार्मिक दर्द को गुंजन सिंह ने अपने नए वीडियो सांग ’करोनवा लेतो जानवा’ के माध्यम से बयां किया है।
गुंजन का यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र 1 ही दिन में 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में गुंजन सिंह ने कोरोना वायरस से मची तबाही को अपनी गायकी के जरिए पेश किया है। गाने के बोल बेहद भावनात्मक तौर पर लिखे गए हैं।
गुंजन सिंह इस गाने में ’कईसन समईया आइल बा ए भइया’ के जरिए एक परिवार की कहानी बताते नजर आ रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार बिखर जाता है। गुंजन सिंह ने इस वीडियो के जरिये यह मैसेज देने की कोशिश भी की है कि आप सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें। घरों से बाहर न निकलें और एकदम जरूरी हो तो मास्क पहन कर निकलें।
इस गाने की सफलता पर गुंजन सिंह ने कहा, ’’आपको इस महामारी में सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि हमने भी इंडस्ट्री के कई लोगों को इस महामारी से खोया है।’’

इस गाने को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि संगीत शिशिर पांडे का है। इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है। वीडियो में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री निशा सिंह ने अभिनय किया है। इसमें गुंजन सिंह डोम की भूमिका में हैं और चिता जलाते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। इस वीडियो की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।
Posted by admin on May 1st, 2021 | Comments Off on Muhawa Ferbu Balam Se Ft Neelam Giri Bhojpuri Sad Song
‘मुँहवा फेरबू बलम’ में नीलकमल की दर्दभरी आवाज और साथ में नजर आईं नीलम गिरी
भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पहली बार एक साथ लेकर आई हैं। जी हाँ, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से नीलकमल की आवाज में दर्दभरा विडियो सांग ‘मुँहवा फेरबू बलम से’ रिलीज किया गया है। जो देखते ही देखते पॉपुलर हो गया है। इस दर्दभरे नगमें में नीलम गिरी और नीलकमल की प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया है। गाने में दोनों का प्यार तो परवान चढ़ता है, लेकिन नीलम की शादी कही और हो जाती है। क्योंकि पहली बार दोनों स्टार एक साथ किसी वीडियो सांग में नजर आ रहे हैं। और दोनों की जोड़ी भी कमाल की लग रही है। सैड सांग ‘मुँहवा फेरबू बलम से’ में दोनों ही प्यार के गम में डूबे नजर आ रहे हैं। सांग में नीलम गिरी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उन्होंने गाने में हर वो इमोशन दिखाया है, जो सांग की डिमांड है। उनकी अदाएं दिन-प्रतिदिन और कातिलाना होती जा रही है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि
‘मुँहवा फेरबू बलम’ में हमने दोनों कलाकारों को लेकर एक एक्सपीरिमेन्ट करने की कोशिश की थी, जोकि सफल हो गई और गाने लोगों बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे आप दर्शक अपनी चहिती म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स को प्यार देते रहिये।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने का फिल्मांकन किसी मनोरम टापू पर किया गया है, जो बहुत ही मनोहारी है। साथ ही और भी कई बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इस दर्द भरे नगमे को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और इसे संगीत से राज गाजीपुरी ने सजाया है। इस गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वही इसे कोरियोग्राफ किया है राहुल यादव ने। और इस गीत को एडिट दीपक पंडित ने किया है।

गीत का प्रोडक्शन पंकज सोनी द्वारा किया गया है। इस गाने के फुल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के पास है।