नीरज यादव और सत्येन्द्र सिंह का टक्कर फिल्म ”घात” में !

नीरज यादव और सत्येन्द्र सिंह का टक्कर फिल्म ”घात” में !

एस.बी.एन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ”घात” में  नीरज यादव और सत्येन्द्र सिंह का टक्कर जबरजस्त बड़े पर्दे पर ! इस फिल्म में नीरज यादव पुलिस के किरदार में नजर आने वाले है जिस की शूटिंग वो पूरी कर चुके है !

धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगा ! फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विजय  कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने काफी नए और नयी पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे है जिसमे संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा और गीत प्यारेलाल यादव द्वारा दिए गए है।

निर्देशन भोजपुरी फिल्मो के बहुचर्चित निर्देशक आनंद डी. घटराज द्वारा किया जा रहा है, कुछ सालो पहले बॉलीवुड में मनोज वाजपई और तब्बू अभिनीत फिल्म घात में दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया था और अब भोजपुरी में बनने जा रही ‘घात’ भी दर्शको का भरपूर मनोरंजन करेगी। बॉलीवुड में आयी फिल्म ‘घात’ का नाम भले ही इस फिल्म से मिलता जुलता हो लेकिन दोनों फिल्मो की कहानी और कांसेप्ट बिलकुल ही अलग है।

इस फिल्म में भोजपूरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता सत्येन्द्र सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएँगे और उनके साथ फिल्मो में अभिनेत्री रजनी मेहता, पूनम दुबे,नीरज यादव ,प्रकश जैस ,सोनिया मिश्रा,देव सिंह, विनोद मिश्रा, जानिया, विकास सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।

इस फिल्म में एक्शन डायरेक्टर शाहबुद्दीन ,कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी और पप्पू खन्ना,लेखन दिनेश केशवानी , कैमरामैन नागेन्द्र पटेल है और फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

पराग पाटिल की ”रंगदारी टैक्स”17 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है !

पराग पाटिल की ”रंगदारी टैक्स”17 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है !

निर्देशक पराग पाटिल आज के समय में किसी के परिचय के मोहताज़ नही है रियल जिंदगी में वह एक अच्छे निर्देशक के साथ साथ एक अच्छे इन्शान भी है जो महेशा उन कलाकारो को काम देते है जिन के पास टैलेंट है पर कोई लिंक नही है ! पराग समय समय पर सामजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहते है ! पराग पाटिल की नई फिल्म यश कुमार के साथ ”रंगदारी टैक्स ”17 फ़रवरी को पुरे भारत में रिलीज़ होने जा रही है ! पराग पाटिल ने बताया की मैं फ़रवरी से अनारा गुप्ता और कारन सिंह के साथ एक नई भोजपुरी फिल्म ”दिल है हिंदुस्तान” की शूटिंग करने जा रहा हु जिस की कहानी बहुत प्यारी है आप लोगो को बहुत पसंद आएगी ! फ़िलहाल आप लोग हमारी आने वाली फिल्म ”रंगदारी टैक्स” जरूर देखे और दुसरो को भी दिखये और बातये की कैसी लगी हमारी फिल्म जो 17 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है !

भोजपुरी फिल्मो के जाने माने फिल्म निर्देशक पराग पाटिल की जल्द ही कई फिल्मे रिलीज़ होने वाली है ! जैसे यश कुमार की ”रंगदारी टैक्स” ,प्रियंका पंडित की ”बागी इश्क़”, यश कुमार की ”कसम पैदा करने वाले की”, मामेन्द्र कुमार की हिंदी फिल्म ”भाग डार्लिंग भाग”,और फ़रवरी 2017 से अनारा गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ”दिल है हिंदुस्तानी” की शूटिंग ऍम.पी. में करने जा रहे है ! परग पाटिल की भोजपुरी में कई फिल्मे रिलीज़ भी हो चुकी जो बॉक्स आफिस पर सुपर हिट हुई है जैसे शिवम् तिवारी के साथ ”फौजी” ,विराज भट के साथ ”मैदान ऐ.जंग” और गर्दा,शुभम तिवारी के साथ ”बहुरानी” और ”प्रशासन” !

राकेश मिश्रा ,अमरीश सिंह की ‘राधे रंगीला’ की शूटिंग जोर शोर से सिलवासा !

राकेश मिश्रा ,अमरीश सिंह की ‘राधे रंगीला’ की शूटिंग जोर शोर से सिलवासा !

आर.पी.फिल्म्स विजन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘राधे रंगीला’ शूटिंग शरू सिलवासा में !.इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई जाने माने चेहरे है ,जिनमे राकेश मिश्रा,राधे श्याम,अमरीश सिंह,संगीता तिवारी ,इनुश्री,आनंद मोहन,इसराइल खान,अरुण दुबे,नेहा सिंह,अनन्या चौबे,रीतू मिश्रा शामिल है !

इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन राम जे पटेल द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने एक नयी तरह की कहानी भोजपुरी फ़िल्म जगत को दी है.इस फ़िल्म के सभी गाने काफी अच्छे कर्णप्रिय है जिसमे संगीत मधुकर आनंद द्वारा दिया गया है और गीतकार है प्यारेलाल यादव,आज़ाद सिंह और श्याम देहाती !
‘राधे रंगीला’ यह फ़िल्म एक संगीतमय फ़िल्म है जिसमे धमाकेदार एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा.फ़िल्म में फाइट मास्टर है परवेज खान,कैमेरमेन शाहिल अंसारी,और डांस कोरियोग्राफर है संतोष मयंक और रिक्की गुप्ता.फ़िल्म के निर्माता राधे श्याम ,सह निर्माता अरुण दुबे और फ़िल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है !

भोजपुरी फिल्म ”घात ” के एडिटिंग शरू ऑडियो लैब मुम्बई में !

भोजपुरी फिल्म ”घात ” के एडिटिंग शरू ऑडियो लैब मुम्बई में !

एस.बी.एन मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म घात की शूटिंग पूरी हो गई है , आज कल इस फिल्म के एडिटिंग मुम्बई के ऑडियो लैब में की जा रहा है ! धमाकेदार एक्शन से भरपूर है फिल्म ”घात” ! फिल्म का निर्माण दिनेश केशवानी और विनय कुमार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के गाने काफी नए और नयी पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर बनाये गये है जिसमे संगीत धनञ्जय मिश्रा द्वारा और गीत प्यारेलाल यादव द्वारा दिए गए है।

फिल्म के मुख कलाकार है सत्येन्द्र सिंह,पूनम दुबे ,रजनी मेहता,प्रकश जैस ,सोनिया मिश्रा,विनोद मिश्रा,अक्षय केशवानी ,आर .के .गोस्वामी ,नेहा मेहता ,जानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। इस फिल्म के  निर्देशन आनंद डी. घटराज है ,एक्शन डायरेक्टर शाहबुद्दीन ,कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी और पप्पू खन्ना,लेखन दिनेश केशवानी ,कैमरामैन नागेन्द्र पटेल है और फिल्म का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

बॉलीवुड मे पहली बार “लीरा द सोल मेट” 99{61307dbfb632870ba326f6322853bd3ffea5b163e9c789324eea2723926c15c1}  vfx के साथ 

बॉलीवुड मे पहली बार “लीरा द सोल मेट” 99{61307dbfb632870ba326f6322853bd3ffea5b163e9c789324eea2723926c15c1}  vfx के साथ 

एक्शन,ड्रामा ,सॉफ़्ट एंड ब्यूटिफुल लव स्टोरी के साथ फुल एंटरटेनमेंट एक ऐसी लव स्टोरी जो पहले कभी ना देखी गई हो ना सुनी हो एक अलग दुनिया की एक अलग सी कहानी है.इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग है,पर क्या सही मे स्क्रिप्ट एक नये रंग मे वालीवुड को रंग पायेगी ?.2012 से इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा था आखिर 2017 मे फ़िल्म रीलीजिंग के लिये तैयार है। 27 जनवरी को आल ओवर वर्ल्ड  ट्रैलर लांच हो रहा है इस फ़िल्म को देख कर हम कह सकते है की बोलीवुड भी हॉलीवुड से कम नही है इस फ़िल्म के जितने भी सीन है वो बहूत अलग तरीके से दिखाया गया है काफी टेक्निकल तरीकों से है जो आपने पहले कभी नही देखा होगा इस फ़िल्म के डायरेक्टर सुम्नाश श्री कालजयी जी हैं इस फ़िल्म मे हर चीज़ कुछ अलग और हटके है अड़वेनचर और एकशन  भी काफी नये तरीके से दर्शाये गये है और इस फ़िल्म को बनाने मे बहुत ही मेहनत लगी है और हर चीज़ अलग दिखाई गई है जिसे देख कर दर्शको का प्यार तो बनता है “लीरा द सोलमेट” दर्शको को अपने रंग मे कितना घोल पायेगी  ये तो फ़िल्म रिलीस के बाद ही पता चल पायेगा फ़िल्म के गाने भी बहुत प्यारे है गानों मे कुछ नया रंग नज़र आयेगा और इसमे जावेद अली ,रितु पाठक और इस फ़िल्म की लीड अक्ट्रेस्स लीरा कालजयी के आवज़ मे भी इस फ़िल्म के कई गाने है जो जल्द ही रिलीस होने वाली है यहाँ पता चला है की इस फ़िल्म के डायरेक्टर काफी आडीशन के बाद 9000 लडको मे से मेहूल आडवानी मे दिखी शूम्नश श्री का कहना है मेहूल आडवानी काफी अच्छा एक्टर साबित हुआ है।

 

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes