Posted by admin on Sep 17th, 2017 | Comments Off on Shivaang Kapoor Receives Creative Stylist of the Year Award at Page3 fashion and Style award.
Shivaang Kapoor’s brand Vivace is more into celebrity styling and is backed up with past experience of working with the renowned name’s in Bollywood.


He has also been part of shows like Chennai Fashion Week along with international shows in Prague( Europe), Bangkok, Malaysia, Dubai and so on! All About Talent (AAT) presents Page3 Fashion & Lifestyle Awards (P3FLA) – a unique business networking group, providing an incomparable cocktail of business, entertainment, fashion & lifestyle. Celebrated choreographer Munna S presented the award to Mr Shivaang Kapoor for his excellent work in styling in past year.


Getting an award and recognition is always a blissful feeling and you strive to reach new heights said, Shivaang Kapoor.
Posted by admin on Sep 17th, 2017 | Comments Off on Kasam Paida Karne Wale Ke Creating Box Office Records
2017 की तमाम भोजपुरी फिल्मो से आगे ”कसम पैदा करने वाले की”
इस शुक्रवार रिलीज हुई यश कुमार अभिनीत फिल्म ”कसम पैदा करने वाले की” कमाई के मामले में 2017 की तमाम भोजपुरी फिल्मो से अागे निकल गई। प्रथम तीन दिन में ही इस फिल्म ने गाढ़ी कमाई की है और कमाई का ये सिलसिला अभी फिलहाल रुकने वाला नहीं है। मुंबई,गुजरात में इस फिल्म का प्रदर्शन पहले किया जा चूका है और वहां भी इस फिल्म को दर्शको का जबरदस्त प्यार मिला था। मुंबई और गुजरात के बाद 15 सितंबर को ये बिहार के सर्वाधिक थिएटरों में रिलीज किया गया है और फिल्म के रेस्पॉन्स को देख अनुमान किया जा रहा है की ये इस वर्ष की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म साबित होगी।

भोजपुरी ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक ”कसम पैदा करने वाले की” ने जहां प्रथम दिन अच्छी शुरुआत की है वही शो वाइज इसके कलेक्शंस बढ़ते ही जा रहे हैं उम्मीद है ये फिल्म कई अन्य रिकार्ड्स ध्वस्त करेगी। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही अभिनेता यश कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान हर जगह अपने साथ दो और अभिनेता के होने की बात स्वीकारी थी और उसके साथ अभिनय करने में हुई कठिनाई का जिक्र कर काफी पब्लिसिटी बटोरी थी। और वो दो एक्टर कुत्ता और बंदर था जिसे फिल्म की यु एस पी बताई गयी थी। यश की ये तरकीब काम कर गयी और लोगो को इन दो एक्टरों का काम खूब पसंद भी आया। फिल्म में दो खूबसूरत अभिनेत्री ऋतू सिंह और निधि झा ने भी उम्दा अभिनय किया है।
फिल्म की सफलता पर यश काफी उत्साहित हैं और कहते हैं यह काफी अलग फिल्म है,इस फिल्म के जरिये मैंने भोजपुरी में कई प्रयोग किये थे जो काफी सार्थक रहा। एक मदारी की भूमिका में मैंने अपना बेस्ट दिया है । इंसान के साथ अभिनय करना तो फिर भी आसान है,मगर जानवरों के साथ काम के दौरान काफी चुनौतियां का समाना करना पड़ता है। फिल्म ‘कसम पैदा करनेवाले की फिल्म में यश कुमार, अवधेश मिश्रा, निधि झा ,ऋतू सिंह के अलावा सुजान सिंह, मनोज टाइगर, माया यादव, महेश आचार्या और आनंद मोहन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। फ़िल्म के पी आर ओ सर्वेश कश्यप हैं।
Posted by admin on Sep 17th, 2017 | Comments Off on Deepak Saraswat, a good person along with a good director
दीपक सारस्वत एक अच्छे निर्देशक के साथ ही एक अच्छे इंसान भी है.
मुंबई जब बाढ़ के कहर से गुजरने लगती है तब तमाम समाजसेवक और संस्थाए मदद के लिए आगे आती है. पर सच्चाई ये है की ऐसी आपदा को कई तो पब्लिसिटी स्टंट की तरह इस्तेमाल करते है तो कई राजनैतिक फायदे के लिए।
पर एक सख्श जिसने २ दिन अपनी टीम के साथ मिल कर बिना किसी शोर शराबे के अँधेरी स्टेशन पर मुश्किल में फॅसे राहगीरों के लिए फरिस्ते जैसा काम किया. इस काम का न कोई शोर था, न ही कोई पब्लिसिटी। चलिए जानते है इस सख्श के बारे में –
एक छोटे शहर से आकर मायानगरी मुंबई में अपनी कला का अलख जगाने वाले ‘दीपक सारस्वत’ आज किसी परिचय का मोहताज नहीं


२०११ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने के साथ अपनी किस्मत को संघर्ष से पछाड़ने वाले दीपक सारस्वत ने आज तमाम छेत्रो में अपनी उपलब्धियो का लोहा मनवाया है. वह एक अच्छे लेखक, कवि और निर्देशक तो है ही, साथ ही एक अच्छे प्रवक्ता, कुटिल विचारक, नमस्कार न्यूज़, नमस्कार प्रोडक्शन व् नमस्कार चाय जैसे ब्रांड के मालिक भी है ।

अपने जीवन के कठोर दिनों को याद करते हुए सारस्वत बताते है कि बिना पहिचान के मुंबई आना और टिकना यहाँ सपनो जैसा है, न कोई इज्जत है और ना ही कोई आश्रय। कई नामचीन कंपनीयो के टीवी ऐड बनाने के साथ ही कई अवार्ड विजेता फिल्मो के लेखक और निर्देशक रहे है. नमस्कार प्रोडक्शन बैनर के तले कुछ अवार्ड शो भी कर चुके है और भारत सरकार के लिए कुछ प्रोजेक्ट का भी निर्माण भी कर चुके है.
२० से ऊपर टीवी ऐड बनाने वाले दीपक सारस्वत आज कल अपनी फीचर फिल्म के प्रोडक्शन में व्यस्त है, साथ ही सामाजिक कार्यो में समान्तर कार्यरत है। पिता के ‘सीमा सुरक्षा बल’ में होने के कारन सारस्वत में देशभक्ति कूट कूट कर भरी है, उनके किसी भी भाषण में देश के प्रति प्रेम और समर्पण सुना जा सकता है। मंच पर आते ही जैसे खून की रफ़्तार तेज़ हो जाती है, जोश नसों में दौड़ने लगता है, किसी वरिष्ट नेता की तरह धाराप्रवाह भाषण उनके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते है।
हमारी बातचीत में सारस्वत बताते है, उनका सपना एक तरफ सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड ‘ऑस्कर’ का लेना है, और वही दूसरी ओर एक कुशल नेता या संचालक बन कर जनसेवा करना है.
जब उनसे पूछा गया कि अकेला इंसान इतने कार्य करने में कैसे कुशल हो सकता है? तो जवाब में यही कहा- कि सभी कार्य एकाग्र व् नियोजित सारिणी में करने से इंसान एक समय में कई कार्य सिद्ध करने की सक्षमता रखता है. आज की नव पीढ़ी को ऐसे लोगो के मार्गदर्शन की जरूरत है।आने वाले कार्यो के लिए दीपक सारस्वत को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनये .