Posted by admin on Oct 16th, 2017 | Comments Off on Santosh Mishra – Kashi Amarnath Film Is About Awarness of social Issues
सामाजिक मुद्दों का ताना बाना है काशी अमरनाथ — संतोष मिश्रा
सर्वाधिक सफल लेखक और तेजी से उभरे निर्देशक संंतोष मिश्रा ने भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की बहती बयार को एक नयी गति प्रदान की है। “पटना से पाकिस्तान तक” में जहां भोजपुरी फिल्मों को एक तीक्ष्ण धार से परिचित कराया, वहीं ” बम बम बोल रहा है काशी” से इस फिल्मोद्योग का कैनवास बड़ा किया। वही संंतोष मिश्रा “काशी अमरनाथ” को लेकर फिर चर्चा में हैं।
◆ किस प्रकार की फिल्म है “काशी अमरनाथ” ?
★ यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कई सामाजिक संदेश भी देती है।

◆ किन किन बातों को मुुुद्दा बनाया गया है ?
★ भू माफिया, गुटखा माफिया के खिलाफ जंग है। स्वच्छता अभियान के समर्थन में जन जागृति फैैैलाने की कोशिश की गई है। गुटखा कितना खतरनाक, जानलेवा है, इस पर चर्चा है।
◆ भू माफिया के साथ गुटखा माफिया का क्या कनेक्शन है ? फिर इनके बीच ये स्वच्छता अभियान कहाँ से आ जाता है ?
★ मूल रूप में यह कहानी एक भू खंड को लेकर ही शुरू होती है। काशी ( दिनेश लाल) उस पर अस्पताल बनाना चाहता है। लेकिन, उसी ज़मीन पर आम्रपाली दुबे की नजर है । आम्रपाली से उनके भाई अमरनाथ (रवि किशन) बहुत प्यार करते हैं । अब बात भूमि के सही गलत इस्तेमाल पर आकर टिक जाती है।
◆ और ये स्वच्छता अभियान ?
★ ये सरकारी अभियान नहीं है। इसमें हमने बताया है कि गुटखा खाकर लोग अपना जीवन तो संकट में डालते ही हैं, जहां होते हैं, वहां का वातावरण दूषित कर देते हैं।
◆ दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ?
★ दोनों के लिए मैं घरेलू हूँँ। रविजी ने मुझे जबरदस्ती डायरेक्टर बनाया। ” कईसन पियवा के चरित्तर बा ” में उनके कहने पर ही मैंने निर्देशन की कमान संभाली। और दिनेशजी का तो पसंदीदा लेेेखक मैं ही था। मेरी दोनों सुुुपर हिट फिल्मों ( पटना से पाकिस्तान और बम बम बोल रहा है काशी) के हीरो वही तो थे।
◆ दिनेशलाल के साथ आम्रपाली तो रवि किशन के संग एक नयी लड़की क्यों ?
★ ये इस कंपनी की पॉलिसी है कि हर फिल्म से कोई ना कोई लांच हो । चाहे वो एक्ट्रेस या एक्टर । ‘बम बम….’ में भी एक नई लड़की अंतरा बनर्जी को अवसर दिया गया था।
◆ और कुछ अच्छी बातें जो इस फिल्म में है ?
★ झारखंड का छाऊ नृत्य है। आठ सुंदर गाने हैं मगर, आईटम नंबर नहीं है। पर, फिल्म आपको हिलने नहीं देगी। दीपावली मेें ये सारी चीजें देखने को मिल जायेेंगी।
◆ “काशी अमरनाथ” के बाद ?
★ दिनेश जी के साथ ‘” बोर्डर'” ।

18 अक्टूबर को दीवाली पर रिलीज होगी ‘काशी अमरनाथ’
सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फ़िल्म
पटना,15 अक्टूबर 2017: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बैनर की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘काशी अमरनाथ’ दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर18 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी आज पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा, निर्माता सिद्दार्थ चोपड़ा, डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में एंटरटेनमेंट के साथ – साथ स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी होगा।
‘काशी अमरनाथ’ का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और सपना गिल मुख्य भूमिका में हैं। सपना गिल ‘काशी अमरनाथ’ के जरिए भोजपुरिया पर्दे पर कदम रख रही हैं। संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स लगातार भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण करती रहेंगी।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेगा स्टार रवि किशन ने अपनी भूमिका के बारे में बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में वे एक उद्द्योगपति की भूमिका में हैं, जो अपनी बहन आम्रपाली दुबे से बहुत प्यार करता है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्मों का नाम आते ही लोगो की प्रतिक्रिया कुछ अच्छी नहीं रहती, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जब फ़िल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म भोजपुरी ही बनाई। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी खास बात है।
जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने बताया कि ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के बाद पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है और दोनों में उनके किरदार का नाम काशी है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में अपने दोस्त की मौत गुटखा खाने से होने के बाद वे कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण का संकल्प और गुटखे के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं। निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य ने भी फिल्म की तारीफ की और बताया कि काशी अमरनाथ सामाजिक सरोकार ,नशाबंदी और स्वच्छय भारत अभियान के इर्द गिर्द घूमती है ।
फ़िल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा ने बताया कि फ़िल्म का सब्जेक्ट और सभी किरदारों का अभिनय इस फ़िल्म की यू एस पी है। उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ के संगीतकार मधुकर आनंद,गीतकार प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं। फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल और प्रचारक उदय भगत,रंजन सिन्हा और संजय पुजारी हैं । फ़िल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक ने रिलीज किया है जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है । —–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Oct 16th, 2017 | Comments Off on Urmilla Kedia Of Kedia Foundation Organised Bhaagwat Katha In Kharghar
खारघर के पावन स्थान पर विजयादशमी के पावन पर्व पर केडिया फाउंडेशन की प्रमुख उर्मिला केडिया द्वारा भगवत कथा का आयोजन किया गया.
पूज्य कथाकार श्री गोपाल शर्मा जी (ठाकुर जी) वृन्दावन से मुंबई पधारे और इस कथा को सम्पूर्ण कर इस धरा को पवित्र किया.
इस मौके पर कई बड़ी हस्तिया पहुंची जिसमे ACP चंद्रकांत जोशी, किशोर झटकीया और निर्देशक दीपक सारस्वत मौजूद रहे.
७ दिन ये आयोजन बड़े जोश के साथ चला, कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मणि विवाह जैसे बड़े आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाये गए।





NGO की प्रमुख उर्मिला केडिया ने व्यवस्थित तरीके से पूरा आयोजन सफल बनाया, साथ ही प्रेमा सरोगी,कुसुम केडिया, सुरेश केडिया,कन्हैया केडिया, आशीष केडिया, राघव कड़िया, संतोष केडिया ने अपना भरपूर योगदान दिया, और इस पावन कथा में चार चंद लगा दिए.
७ दिन चले इस प्रोग्राम में भक्त गण काफी झूमते हुए नजर आये. संगीत और कान्हा के अनूठे प्रसंगो से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया.
विजयदशमी का पर्व था,सभी लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और अपना अपना योगदान भी दिया.
कथा सम्पूर्ण होते ही पूज्य ठाकुर जी सभी को आशीष देकर बृन्दावन को प्रस्थान किये ।
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Kashi Amarnath Is Entertaining & Awareness Film Ravi-Kishen
मनोरंजन के साथ संदेश देती है “काशी अमरनाथ” — रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सूत्रधार कलाकार रवि किशन आजकल प्रियंका चोपड़ा की नयी फिल्म ” काशी अमरनाथ ” के प्रोमोशन को लेकर व्यस्त हैं। हिन्दी में “लखनऊ सेंट्रल” के बाद अब “जूली 2” में दिखेंगे। तेलुगू में चिरंजीवी के साथ कर रहे हैं एक बहुत बड़ी फिल्म। लेकिन, सब बाद में, पहले भोजपुरी। क्यों भला ? चलिए, रवि किशन से ही पूछते हैं :

◆ हिन्दी में इतनी बड़ी फिल्म “मुंबई सेंट्रल” आपने की है, “जूली 2” भी आ रही है। चिरंजीवी के साथ दो सौ करोड़ की फिल्म सामने हैं; फिरभी भोजपुरी के लिए मरे जा रहे हैं ?
★ क्योंकि पहचान हमारी भोजपुरी से ही बनी है। और इस फिल्म को लेकर तो मैं बेहद उत्साहित हूं।
◆ ऐसा क्या है इस फिल्म में ?
★ कमाल की फिल्म है “काशी अमरनाथ”। इसमें क्या नहीं है… एक्शन भरपूर, रोमांच और रोमांस दोनों ही नये अंंदाज में। लेकिन, इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका कथानक है, जो मनोरंजन के साथ संदेश भी देता है। दर्शकों को जागरूक करता है।
◆ कैसे जागरूकता फैलाती है ये फिल्म ?
★ काशी के रूप में दिनेश एक भूखंड पर अस्पताल बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इधर मैं अमरनाथ, उसी ज़मीन पर गुटखा की फैक्टरी लगाने के जुगाड़ मेें लग जाता हूँ।
आगे इसमें गुटखा के सेवन से होनेवाले नुकसान को बड़ी
सहजता से दिखाया गया है, जन जागृति जगाने की कोशिश की गई है और बड़े प्रभावी ढंंग से की गई है ।
◆ इसके लिए किसे धन्यवाद देंगे ?
★ सबसे पहले तो मधु (चोपड़ा) मैडम को, जिन्होंने इस तरह की फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संंतोष तो धन्यवाद के पात्र हैं ही। इस बंदे की योग्यता को पहले मैंने ही परखा और “कईसन पियवा के चरित्तर बा” में लेखक के साथ साथ जबरदस्ती निर्देशक बनाया ।
◆ और कोई नई बात ?
★ यही कि मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा (मां बेटी) जैसी शख्सियत अगर हमारे साथ हैं, उनका सहयोग, मार्गदर्शन है फिर तो भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जाने से कोई नहीं रोक पायेगा।
◆ और दूसरी गतिविधियां ?
★ उत्तर प्रदेश और झारखंड के फिल्म बोर्ड से जुड़ा हूँ। उसके लिए भी भागना पड़ता है।
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Cinegoers Eagerly Waiting For The Release of Priyanka Chopras Kashi Amarnath
काशी अमरनाथ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस की गरमी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है दर्शको में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है । दर्शको की उत्सुकता का आलम यह है कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर अपनी बेसब्री का इजहार कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर बिहार झारखण्ड , यू पी, दिल्ली , नेपाल , मुम्बई और गुजरात मे 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉक्टर नेहा शांडिल्य जबकि निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।

काशी अमरनाथ की खासियत है कि इस फ़िल्म में लंबे अरसे के बाद मेगा स्टार रवि किशन व जुबली स्टार निरहुआ आमने सामने होंगे । फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर और नवोदित सपना गिल व तुषार आदि हैं । काशी अमरनाथ के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , को प्रोड्यूसर है डॉ नीला अखौरी , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी , प्रचारक हैं उदय भगत, रंजन सिन्हा व संजय पुजारी । फ़िल्म के गाने को रिलीज किया है ज़ी म्यूजिक ने , जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है । फ़िल्म के सभी गाने लोगो की जुबान पर हैं । —-Uday Bhagat (PRO)