Lalit Bajpai An influential Lyricist

Lalit Bajpai An influential  Lyricist

एक असरदार गीतकार हैं ललित बाजपेयी(मुकेश कानपुरी)।

गीत लिखना अपने आप में एक बड़ी कला है जो हुनर सबके पास नहीं होता. मगर ललित बाजपेयी एक ऐसे गीतकार हैं जो बेहद अच्छे गाने लिखते हैं जिनकी कलम में जादू है और जिनके ख्यालों में नई बात होती है. आपको बता दें कि उनके पिता कृष्ण दत्त किशोर बाजपेयी खुद एक उम्दा कवि थे. उन्होंने अपने जीवन काल में कई कवि सम्मेलनों में शिरकत की.  साहित्य जगत में उनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. पदमश्री स्वः गोपाल दास नीरज कनपुर में डीएवी कालेज में साथ ही थे. कई कवि सम्मेलनों में नीरज जी,अशोक चक्रधर जी.ब्रजेन्द्र अवस्थी ,देवीप्रसाद राही,सिन्दूर जी आदि के साथ काव्यपाठ किया. बकौल एल एम बाजपाई ”कई कवि सम्मेलनों में मेरे द्वारा उनके साथ भी काव्यपाठ किया गया. एक जगह मैंनें लिखा था – ‘हम भी  आखिर बेटे हैं एक कवि के, रौशनी अभी कम है कभी चमकेगें रवि से.”

 

आपको बता दें कि एल एम बाजपाई के लिखे दो गीतों की रिकार्डिंग हो चुकी है जिसके बोल बड़े ही प्यारे हैं. पहला गीत है ‘लड़की है तू कितनी’ जबकि दुसरे गीत के बोल हैं ‘तुम ही तो जीने की एक वजह हो.’

डा.प्रतीक मिश्रा ने एक किताब ‘कानपुर के कवि’ के नाम से निकाली थी, उसमें उनका एक गीत छपा हुआ है. एल एम बाजपाई अब उस गीत को संगीत के साथ गाने जा रहे हैं. जिसके बोल हैं. ‘प्यार से पुकार लो.हाथ में सितार लो’.

हम भी आखिर बेटे हैं एक कवि के: गीतकार ललित बाजपेयी(मुकेश कानपुरी)

रौशनी अभी कम है कभी चमकेगें रवि से: ललित बाजपेयी(मुकेश कानपुरी)

गीत वही लिख सकता है जिसका दिल घायल हो:गीतकार  ललित बाजपेयी(मुकेश कानपुरी)

मेरे गीतों में तुमको इतना दर्द मिलेगा: ललित बाजपेयी (मुकेश कानपुरी)

एल एम बाजपेयी ऐसी कविता लिखते हैं जो दिल को छू जाये. वह कहते हैं ”गीत वही लिख सकता है जिसका दिल सदियों से घायल हो, नाच वही सकता है जिसके पाँव में छम छम पायल हो, प्यार वही कर सकता है जिसका दिल भी सबसे प्यारा हो.’

एल एम बाजपेयी अपनी शायरी के सन्दर्भ में कहते हैं ”कलम साधता हूँ तो खुद ब खुद फिसल जाती है, तेरी तस्वीर दिल से होते हुये कागज पे उतर आती है, तेरी यादें ही तो मेरी सौगात हैं, यही दुल्हन मेरी यही बारात हैं, यादों के सिवा इस दिल में क्या छुपा रक्खा है, एक दिल भी तो नहीं कहते बचा रक्खा है.”

एल एम बाजपेयी अपने गीतों में दर्द के एहसास को कुछ यूँ बयान करते हैं ”मेरे गीतों में तुमको इतना दर्द मिलेगा, प्यार न तो ज्यादा न कम मिलेगा, पढ़ो गे तो लफ़्ज़ों लफ़्ज़ों में दम मिलेगा.”

एल एम बाजपेयी अपने आप को एक दीवाना शायर मानते हैं और कहते हैं ”दीवानों का जब जब नाम लिया जायेगा, मेरा नाम अदब से सबसे ऊपर ही आयेगा, जिस दिन मेरा स्वर हर दिल में लहरायेगा, मेरा नाम अदब से सबसे ऊपर ही आयेगा.”

एल एम बाजपेयी फ़िल्मी गीतों में भी शायरी और कविता के स्तर को बरक़रार रखना चाहते हैं और असरदार शायरी करना चाहते हैं.

—–Akhlesh Singh (PRO)

Lighter Film Releasing Shortly All Over

Lighter Film Releasing Shortly All Over

फिल्म ,लाइटर, जल्द ही सिनेमा घरों में नजर आएगी

जयंतीका फिल्म प्रॉडक्शन और नीलकमल फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म,लाइटर, जिसके निर्माता जनार्दन विश्वकर्मा और राम सजन मौर्या हैं, जल्द रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड में आजकल फिल्मो के टाइटल भी बड़े अलग किस्म के रखने का चलन है. ऐसा नाम जो ऑडियंस को उत्सुक कर दे फिल्म देखने के लिए. अब आपको जल्द ही हिंदी फिल्म ‘लाइटर’ के नाम से देखने को मिलेगी. इस फिल्म के डायरेक्टर मुकेश महादेवन, डीओपी ए .वेल मुर्गन, कहानीकार डॉ. जनार्दन विश्वकर्मा,  युसूफ शेख, गीतकार डॉ. जनार्दन विश्वकर्मा, युसूफ शेख और राम सजन मौर्या हैं. फिल्म की प्रस्तुतकर्ता ज्यंतिका फिल्म प्रोडकशन की मोनिका विश्वकर्मा हैं जबकि इसके प्रोड्यूसर प्रेमसागर मूवीज के डॉ जनार्दन विश्वकर्मा और नीलकमल फिल्म एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रामसजन मौर्या हैं।

इस हिंदी फिल्म का नाम लाइटर क्यों है, यह एक सस्पेंस है क्योंकि लाइटर अगर आग जलाता है, तो कहीं आग बुझाता भी है.

इस फिल्म का नायक गाँव के एक गरीब परिवार का लड़का है, जो शहर जाकर नौकरी करना चाहता है. नायक जब नौकरी के लिए जाने को तैयार होता है तो उसकी बहन नायक को राखी बंधवाकर जाने के लिए कहती है, इस सिचुएशन पर रक्षा बंधन पर एक बहुत ही प्यारा सा गीत है जो बेहद इमोशनल है. इस गीत के बोल हैं।

चंदा कहे सूरज भैया से कभी न मुझको भुलाना

जब भी पुकारे छोटी बहना दौड़ के तू चले आना

नायक अपने चाचा के साथ शहर आता है जहाँ उसकी मुलाकात फिल्म की चुलबुली नायिका से होती है.

फिल्म का हीरो नौकरी मिलने से पहले भगवान की पूजा करने मंदिर में जाता है यहाँ पर भी फिल्म में एक सुंदर सा गीत है जिसके बोल हैं

तुझे कहते सब भगवान तू देदे मुझको भी वरदान

मैं मालामाल हो जाऊं मैं धनवान हो जाऊं

फिल्म की कहानी जिस तरह की है ऐसा लग रहा है कि ‘लाइटर’ में बॉलीवुड की मसाला फिल्म का पूरा फार्मूला मौजूद है. जहाँ हीरो है, उसकी बहन है, गाँव है फिर शहर की लोकेशन है और उसके बाद फिल्म म्यूजिकल लग रही है क्योंकि इस फिल्म में कई सिचुएशन्ल गीत हैं जो बेहद आकर्षक हैं. फिल्म सेंसर में है और जल्द रिलीज की जाएगी।

—–Akhlesh Singh (PRO)

Actor Krishna Kumar Has Signed Two Films On Basant Panchami

Actor Krishna Kumar Has Signed Two Films On Basant Panchami

बसंत पंचमी पर कृष्णा कुमार ने साईन की दो फिल्में

वर्ष२०१९ में दस फिल्में साईन कर बनाया रिकार्ड

भोजपुरी फिल्मों के एंग्री यंगमैन माने जाने वाले कृष्णा कुमार ने बसंतपंचमी के दिन बतौर नायक दो फिल्में साईन की है। फिलहाल वर्ष २०१९ में कृष्णा कुमार के पास लगभग १० फिल्में हैं। कृष्णा कुमार ने जो दो फिल्में बतौर नायक साईन किया है वे फिल्में हैं पहला पहला प्यार और एकता।  पहला पहला प्यार  महिमा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तलेअमित शुक्ला कृत होगी जिसकी निर्माता हैं पूर्णिमा सिंह और निर्देशक हैं मिथलेश निषाद। संगीतकार होंगे धनंजय मिश्रा । इस फिल्म की शुटिंग अयोध्या की पावन धरती और नेपाल की खुबसुरत वादियों में मार्च में की जायेगी। इस फिल्म का मूर्हूत मुंबई में १५ फरवरी को किया जायेगा। इसी तरह कृष्णा कुमार की दुसरी फिल्म एकता को सरोचंद्रिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया जायेगा।

    

इसके निमार्ता हैं आर.डी. बाबा तथा निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता उर्फ जीतू होंगे। इस फिल्म की शुटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती के साथ साथ नेपाल  की खुबसुरत वादियों में अप्रैल में की जायेगी। आपको बतादें कि निर्माता, अभिनेता और वितरक कृष्णा कुमार ने वर्ष २०१३ में अपने कैरियर की शुरुआत किया। इसके पहले वे मारुति कार कंपनी में दस साल तक जनरल मैनेजर रह चुके हैं और बाद में इस कंपनी से त्यागपत्र देकर अपनी मेहनत और इमानदारी से फिल्म लाईन में कुछ करने के लिये मुंबई आगये और बिगत पांच साल में लगभग ३२ फिल्में करके एक मूकाम हासिल किया। इनकी पिछले महीने चालबाज दगाबाज, दबंग सरकार, मंदिर वहीं बनायेंगे जैसी फिल्में रिलीज हुयीं वहीं दिलवर, जलाकर राख कर दूंगा, दिल धक धक करेकी शुटिंग भी कृष्णा कुमार ने समाप्त किया। आगे उनके पास पहला पहला पहला प्यार, एकता, एक्शन जैक्शन, माफिया राज, बस गईलू तू दिलो जान में और ऐ सनम तेरे लिये जैसी दस फिल्में कतार में हैं। कृष्न्णा कुमार अपनी सफलता का राज अपनी मेहनत और लगन तथा निर्माता, निर्देशक सहित पुरी टीम को देते हैं।

Sarvesh Kashyap PRO Of Popular Channel Mahua Plus Ties Knot With Shweta

Sarvesh Kashyap PRO Of Popular Channel Mahua Plus  Ties Knot With Shweta

सर्वेश कश्यप बँधे परिणय सूत्र में
भोजपुरी के लोकप्रिय चैनल महुआ प्लस के पीआरओ सर्वेश कश्यप रविवार 10 फरवरी को श्वेता कश्यप के साथ परिणाम सूत्र में बंध गए। विवाहोत्सव बेगुसराय में स्थित उनके पैतृक निवास स्थान में सम्पन्न हुआ, जहां वे रस्मों – कसमों के साथ दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर गए। समारोह मे परिवार के लोग और कुछ निजी मित्र ही दिखें। इस दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर पीआरओ रंजन सिन्हा के अलावा कुंदन कुमार ने शादी समारोह में शामिल होकर नव विवाहित दंपत्ति के लिए मंगल कामनाएं की। वहीं सर्वेश को वैवाहिक जीवन में प्रवेश के लिए सोशल मीडिया के जरिये बधाई व शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है।
आपको बता दें कि सर्वेश कश्यप इन दिनों भोजपुरी के सबसे इमर्जिंग पीआरओ हैं, जिनके कुशल प्रबंधन और उनकी सूझबूझ ने कई ऐसी फिल्मों को हिट करवाया, जिसका कारोबार बॉक्स ऑफिस पर औसत या औसत से कम रहा।

बिहार झारखंड में बॉलीवुड की फ़िल्म जय गंगाजल, देसी क़ट्टे, हे ब्रो, मुरारी द मैड जेंटलमैन सहित लगभग पचास भोजपुरी फ़िल्मों के लिए सर्वेश कश्यप के काम को सराहा गया। जब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बैनर पर्पल पेबल की पहली फ़िल्म को प्रमोट करने पटना आयीं, तब भी मीडिया प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी रंजन सिन्हा के साथ सर्वेश कश्यप ही संभाल रहे थे। इसके अलावा सर्वेश मिस यूनिवर्स इंडिया शिल्पा सिंह, बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव, तोचि रैना के निजी पीआरओ रह चुकें हैं। इतना ही नहीं, बीते साल भोजपुरी की दो बड़ी फिल्म सनकी दरोगा और बॉर्डर के प्रमोशनल इवेंट को भी सर्वेश कश्यप ने जिस तरह से हिट कराया, वो काबिले तारीफ था।
वैसे सर्वेश कश्यप की प्रोफेशनल लाइफ में उड़ान ऊंची है, इसी बीच वे अब वैवाहिक पारी की भी शुरुआत कर चुके हैं। तो आप भी दीजिये सर्वेश और श्वेता की नव विवाहित जोड़ी को बधाई

Jia Diamonds Lifestyle 2019 Calendar Launched In Mumbai

Jia Diamonds Lifestyle 2019 Calendar Launched In Mumbai

Jia Diamonds Launched first Calendar In Collaboration With 24fps LLP Entertainment. Jia Diamonds is a Reputed Brand for Diamond jewellery. This Calendar Featured 2 Gorgeous Models Swapna Pati( Bollywood Celebrity ) & Anupama Prakash.This Grand Event is Graced by Sarabjit Actress Shiwani Saini, Jia Diamond MD Hukam Goyal, 24fps Founder Rajesh Kumar Mohanty, Actress Swapna Pati, Anupama Prakash & Rishank Tiwari.

   

The calendar lifestyle 2019  is based on some freezing moments captured, of various stages of today’s modern lifestyles. The theme is completely creative and the team did many excercises to execute it.

Here we show the diamond is always with you as yours, it connects to every emotion of our lifestyle. This Calendar shoot took place in Pattaya and Bangkok …. This amazing photos Captured By Photographer Manas Ranjan Ojha.

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes