Posted by admin on Feb 21st, 2019 | Comments Off on TRADE Film Muhurat Held In Mumbai Film Based On Human Traficking
मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “ट्रेड” का मुहूर्त संपन्न
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक से सेजी पालुरन व फिल्म निर्माता व निर्देशक अनीश शेरोन खान की आगामी मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “ट्रेड”का मुंबई द व्यू में सफलतापूर्वक मुहूर्त संपन्न हुआl
इस अवसर पर इस फिल्म के लेखक- निर्देशक सेजी पालुरन बताया कि हमारी फिल्म समाज में फैल रही कुरीतियों, अपराध के साथ-साथ बेरोजगारी जैसी समस्या पर आधारित है जिसमें हमलोगों ने वर्तमान सामाजिक दिशा व दशा को केंद्र में रखा है l फिल्म के निर्माता अनीश शेरोन खान ने बताया कि हमारी फिल्म दर्शकों को रूटीन फिल्मों से थोड़ा अलग लगेगी सामाजिक मुद्दों के साथ साथ हम इसको कमर्शियल रूप भी देंगे और आगे भी हमारी सारी फिल्में समाज के ज्वलंत मुद्दे को पर आधारित होगीl



फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द झारखंड के विभिन्न लोकेशन पर शुरू की जाएगी,एपी. लव.वर्ड्स कृत इस फिल्म का निर्माण बॉस मूवीस कर रही है फिल्म में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा ठाकुर नायिका की भूमिका में दिखेंगी,वहीं प्रेमजीत सैनी इस फिल्म से नायक के रूप में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत कर रहे हैं l खलनायक जीत पांडे व अन्य कलाकार रूमा शर्मा, अपूर्वा मिश्रा रशियन अभिनेत्री एलिना टूटेजा,लाडा लकी व बाबुल साह,दिवाकर तिवारी हैl
फिल्म के संगीतकार नितेश तिवारी व संजय किंगी है व गीतकार नदीम अहमद,अमिताभ रंजन,हरि कृष्णा व श्री निवास आचार्य है l इस इवेंट की एंकरिंग कल्याण जी जाना ने कियाl फिल्म का प्रचार-प्रसार त्रिलोका मीडिया नेटवर्क संभाल रही हैl
इस अवसर पर संगीतकार दिलीप सेन कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल,फिल्म वितरक शकील हाशमी निर्देशक प्रेम सागर सिंह व त्रिलोका एंटरटेनमेंट मीडिया नेटवर्क के सी.एम.डी राकेश रौनक सिंह मौजूद थेl
Posted by admin on Feb 21st, 2019 | Comments Off on Actress Chandani Singh Honoured As Chief Guest At SRK Music Patna Office
चांदनी सिंह बनीं चीफ गेस्ट
चांदनी सिंह अपनी अदाकारी के जलवे और बेहतरीन डांस कोलेकर जानी जाती हैं। उन्हे म्युजिक वर्ल्ड की सनसनी कहा जाता है। वे आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म क्रेक फाईटर की शुटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनके नायक हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह। हाल में ही चांदनी सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंची जहां उन्होने बतौर चीफ गेस्ट जानी मानी म्युजिक कंपनी एसआरके के पटना के कार्यालय का उद्घाटन किया।



इस दौरान चांदनी सिंह मीडिया से भी रुबरू हुयीं और कहा कि मैं म्युजिक से फिल्मों तक पहुंची हूं। इसलिये जब मुझे एसआरके के रौशन जी ने अपनी कंपनी के पटना स्थित कार्यालय के उद्घाटन का प्रस्ताव दिया तो मैने तुरंत हां कह दिया। चांदनी सिंह ने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां अच्छे गायकों की भरमार है। लेकिन उनके साथ मुश्किल तब आती है, जब उनकी प्रतिभा दुनिया के समाने लाने के लिए कोई सही मंंच नहीं मिलता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वायरल गर्ल चांदनी सिंह ने एसआरके म्यूजिक की इस शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी। चांदनी ने इस मौके पर कहा कि एसआरके म्यूजिक की यह पहल सराहनीय है। बिहार में गायकों की कमी नहीं है, यह सोशल मीडिया के दौर में पता चलता है।
Posted by admin on Feb 20th, 2019 | Comments Off on Sui Dhaga A Lifestyle Exhibition Gets Tremendous Response In Pune
Sui Dhaga is a lifestyle exhibition to encourage women empowerment…to give a vry gud platform to middle class people to show there skills…. organised by Raveena Golyan..who is a jewellery deisgner n social worker…the amazing.


Sui Dhaga exhibition happened in beautiful city pune on 26th n 27th of january 2019 in Poona club of Pune City
Posted by admin on Feb 20th, 2019 | Comments Off on Actress Tanisha Singh Will Be Seen In Bollywood Film Teri Fitrat
अभिनेत्री तनीषा सिंह अब बॉलीवुड फिल्म “तेरी फितरत”में नजर आएँगी ।
अपने किरदार और अलग से अवतार को लेकर बेहद उत्साहित हैं तनीषा सिंह
बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री तनीषा सिंह अब बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म “तेरी फितरत” में नजर आने वाली हैं.
इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कम्प्लीट है और इसको रिलीज़ करने की तयारी की जा रही है. आपको बता दें कि इस फिल्म में नाफे खान, इशु गंभीर और राजन मोदी भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर को जारी कर दिया गया है जिसमे तनिषा सिंह का लुक बड़ा डिफरेंट दिख रहा है. मुकेश नारायण अग्रवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तनिषा का किरदार बेहद अहम है और फिल्म में वह एक आकर्षक अवतार में दिखाई देंगी. जिस तरह इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर का रिस्पॉन्स मिला है उससे वह बेहद खुश और उत्साहित हैं. फिल्म में बहुत अच्छे गाने भी हैं और शानदार एक्शन भी, इसलिए यह सब मिल कर फिल्म को एक एक्शन पैक्ड मसालेदार फिल्म का रूप देते हैं और उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को ज़रूर पसंद करेंगे.

तनीषा का कहना है कि यह एक ऐसी फिल्म है, जो हर प्रकार के दर्शकों को इंटरटेन करेगी.. जैसा कि आप फिल्म के नाम “यह है तेरी फितरत” से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म इंसान की फितरत अर्थात उसके स्वाभाव के बारे में है. फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग अलग फितरत है और यही फितरत इस फिल्म को एक अलग थ्रिलर मूवी बनाती है.
फिल्म काफी रियल किरदारों के ऊपर है इसलिए दर्शक इससे तुरंत कनेक्ट कर पायेंगे. फिल्म में तनीषा सिंह बहुत ही अहम किरदार निभा रही हैं. इसलिए फिल्म के पोस्टर पर भी हिरोइन के रूप में केवल तनीषा की ही तस्वीर नज़र आ रही है.
उल्लेखनीय है कि तनीषा ने साऊथ फिल्म के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. तनीषा की मशहूर फिल्म थी “साधु मिरिंडा” जिसमें उनके अपोजिट प्रसन्ना शेट्टी थे. तनीषा ने कई हिंदी, तमिल, तेलगु और उड़िया फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है.
आपको बता दें कि तनीषा को उनके काम के लिए बहुत से अवार्ड्स से भी नवाज़ा जा चूका है. इनमें “डॉ. आंबेडकर भारत रत्न अवार्ड”, “गोल्डन एचीवर अवार्ड”, “वीमेन इंटरनेशनल अवार्ड”, “सुर आराधना अवार्ड”, और लायन क्लब ऑफ़ मुंबई द्वारा “20 लायंस गोल्ड अवार्ड्स” आदि शामिल हैं.
तनिषा सिंह अपने कैरियर की शुरुआत में ऐसी उपलब्धियों को हासिल कर के बेहद खुश हैं और उनका मानना है कि उनके फैन्स ने ही उन्हें यह मुकाम दिया है. इसलिए वह अपनी फिल्मो के चयन और अपने किरदारों को लेकर बेहद सजग रहती हैं ताकि उनके प्रशंसकों को निराशा न हो.
फिलहाल तनिषा सिंह का पूरा ध्यान अपनी नेक्स्ट हिंदी फिल्म ‘तेरी फितरत’ पर टिका हुआ है. जिसमे अपने अलग से किरदार और डिफरेंट लूक को लेकर वह बेहद रोमांचित हैं और उन्हें लग रहा है कि यह फिल्म उनके कैरियर में एक बड़ा टर्न और ट्विस्ट लेकर आएगी.
Posted by admin on Feb 19th, 2019 | Comments Off on GLIMPSES OF KUMBH PRAYAGRAJ AT DR GURJEE KUMARAN SWAMI JI’S SHIVIR
GLIMPSES OF KUMBH PRAYAGRAJ AT DR GURJEE KUMARAN SWAMI JI’S SHIVIR
Shree Indresh Kumar ji of R.S.S, Sankaracharya Dwarika Jyotish Peeth, Sadhvi Pragya Ashutosh Maharaj Trust, Golok ji R.S.S, Reshama Singh Fans organization, Maulana Afazal Bhai, Mrs. Agrawal with many Buddhist Monks.


Priest from Church can easily be spotted with DR GURJEE KUMARAN SWAMI JI !