Posted by admin on May 5th, 2022 | Comments Off on रॉनी रोड्रिग्स व सुजॉय मुखर्जी ने किया राधिका ज्वेलर्स का मीरा रोड में उद्घाटन
मुम्बई से सटे मीरा रोड में राधिका ज्वेलर्स के ब्रांड न्यू शोरूम का उद्घाटन आज भव्य रूप से मशहूर सिनेबस्टर मैगज़ीन के ओनर रॉनी रोड्रिग्स, जॉय मुखर्जी प्रोडक्शंस व फिल्मालय स्टूडियो के ओनर सुजॉय मुखर्जी ने किया। राधिका ज्वेलर्स के ओनर अरविन्द महेश्वरी ने दोनों मेहमानों का खूब शुक्रिया अदा किया।
रॉनी रोड्रिग्स और जॉय मुखर्जी ने राधिका ज्वेलर्स का फीता काटकर उद्घाटन किया, जहां मीडिया की भारी संख्या मौजूद थी।
रॉनी रोड्रिग्स ने राधिका ज्वेलर्स के ओनर अरविन्द महेश्वरी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राधिका ज्वेलर्स जल्द ही ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल होगा।
सुजॉय मुखर्जी का यहां दिल खोलकर स्वागत किया गया। उनके फैन्स ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राधिका ज्वेलर्स की नई शुरुआत के लिए इसके ओनर अरविन्द महेश्वरी को दिल से बधाई देता हूँ। यह शो रूम बड़ा ही अच्छा लग रहा है, इसकी सजावट, लुक, स्टाफ और यहां के जेवरात सभी बेहतर हैं। मैं रॉनी रोड्रिग्स जी का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं भी इस दुकान से खरीदारी करने आऊंगा।
सुजॉय मुखर्जी ने कहा की रॉनी रॉड्रिग्ज मेरे पुराने मित्र हैं और मेरे फॅमिली जैसे हैं,
मैं उनका आदर करता हू और उन्होंने मुझे यहाँ बुलाया इसके लिये मैं उनका तहदिलसे शुक्रिया अदा करता हू….
आपको बता दें कि राधिका ज्वेलर्स मीरा रोड ईस्ट के सिल्वर पार्क के आशीष कम्पलेक्स के सुख आंगन में मौजूद है जिसकी दुकान नम्बर 7/8 है। राधिका ज्वेलर्स के उद्घाटन समारोह में राहुल एजुकेशन के फॉउंडर लल्लन आर तिवारी भी मौजूद थे।
इसके पीआर की जिम्मेदारी रमाकांत मुंडे (मुंडे न्यूज़) निभा रहे हैं।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई







रॉनी रोड्रिग्स व सुजॉय मुखर्जी ने किया राधिका ज्वेलर्स का मीरा रोड में उद्घाटन
Posted by admin on May 5th, 2022 | Comments Off on गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच
भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार गौरव झा और एक्शन स्टार विशाल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद के त्यौहार पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर कलर फुल है। पोस्टर के ऊपर में रोमांटिक अंदाज में ऐनक लगाये हुए विशाल सिंह, गौरव झा और सीपी भट्ट दिख रहे हैं। बीच में तीनों एक्ट्रेस को देहाती लुक में दिखाया है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म साफ सुथरा सम्पूर्ण पारिवारिक, हँसी ठिठोली से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है।
गौरतलब है कि बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए अग्रसर फ़िल्म निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) द्वारा निर्मित की गई और निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू द्वारा निर्देशित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “तीन दीवाने” की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर की गई है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की यह जोड़ी फुल टू धमाल मचाने आ रही है। भोजपुरिया ऑडियंस के फुल एंटरटेनमेंट के लिए फुल टू धमाल मचाने के लिए बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रगति एंटरटेनमेंट वर्ल्ड, श्री माँ फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन दीवाने का निर्माण बिग लेबल की जा रही है। निर्माणाधीन इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में गौरव झा, विशाल सिंह और सीपी भट्ट हैं। फिल्म की नायिका प्रीति मौर्य और सपना सिंह हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल तू धमाल और फुल एंटेरटेनिंग होगी। साथ ही समर्थ चतुर्वेदी और देवेन्द्र कुमार भी सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री जे नीलम और कॉमेडियन साहब लाल धारी अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं।
फिल्म के निर्माता सुरेश राठौर, सुरेन्द सिंह (टोनी) हैं, जिन्होंने पूरे परिवार को एक साथ देखने लायक संदेशप्रद फिल्म के निर्माण का बीड़ा उठाया है। लेखक व निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता जीतू हैं, जो फिल्म निर्माता के फिल्म बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं। गीतकार राजेश रतन व सोनू यादव हैं। संगीतकार अशोक राव हैं, जिन्होंने कर्णप्रिय एवं मधुर संगीत बनाया है। डीओपी ओम मिश्रा हैं। कोरियोग्राफर अशोक मैटी (दादा), सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर आरके श्री, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा, एडीटर कृष्णा मुरारी यादव, सह निर्देशक पीयूष श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड संतोष मौर्य, नितिन कुमार हैं। पोस्ट पोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया जा रहा है। डिजाईनर प्रशांत हैं। साउंड प्रभात सिंह “चिंटू” का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं फिल्म के स्टार कास्ट गौरव झा, विशाल सिंह, सीपी भट्ट, देवेन्द्र कुमार, प्रीति मौर्य, सपना सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, साहब लाल धारी, प्रियंका चौधरी, इन्द्रसेन यादव, ऊदल यादव, रागिनी यादव, बॉबी सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, राखी, मास्टर बॉबी आदि हैं।

गौरव झा, विशाल सिंह की तीन दीवाने का फर्स्ट लुक ईद पर हुआ लांच
Posted by admin on May 5th, 2022 | Comments Off on राहुल सिंह, रेशमा शेख की “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच होते ही हुआ वायरल
रैबल हीरो राहुल सिंह और ग्लैमरस अदाकारा रेशमा शेख के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच किया है। जोकि सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले हैं। राहुल-रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है, जो अब इस फिल्म में भी धमाल मचाने वाली है। फ़िल्म “तू ही यार मेरा” के पोस्टर को फैन्स के साथ साथ इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी खूब लाइक किया है और सभी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। पोस्टर देखकर इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस तरह की साफ सुथरी पारिवारिक फ़िल्म भोजपुरी में बननी चाहिए और ऐसी फिल्मो का खूब सपोर्ट भी किया जाना चाहिए ताकि विगत कुछ समय से भोजपुरी सिनेमा पर जो अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने का आरोप लगता रहा है, उस दाग को मिटाया जा सके। ऐसी फैमिली फ़िल्म को फुल समर्थन मिल रहा है। राहुल सिंह और रेशमा शेख ने इस सपोर्ट के लिए भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही फैन्स को भी दिल से शुक्रिया अदा किया है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म “तू ही यार मेरा” की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो हैं और सह निर्माता साहिल कुरेशी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड डायरेक्टर मंजूर अली कुरैशी ने किया है, जिन्होंने अपने अमेजिंग डायरेक्शन से बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की है। फिल्म के सेकंड लुक को मिल रहे शानदार और सकारात्मक रिस्पॉन्स से बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने भी तमाम फैन्स, दर्शकों, इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
गौरतलब है कि फ़िल्म का सेकंड लुक काफी यूनिक है। फिल्म के पोस्टर में कलरफुल में महल जैसा सजा हुआ बैकग्राउंड दिख रहा है। सेज पर नई नवेली दुल्हन के वेशभूषा में रेशमा शेख दिख रही हैं और बैकग्राउंड में दिख रहे आईना में गले मिले हुए राहुल सिंह और रेशमा शेख रोमांटिक पोज में दिख रहे हैं। फिल्म यह सेकंड लुक का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग भव्य पैमाने पर राजस्थान में की गई है इसलिए वहां की शानदार लोकेशन्स भी फ़िल्म में देखने को मिलेगी।
यह फ़िल्म रोमांटिक होते हुए भी एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। लेखक शुऐब अंसारी हैं। संगीतकार सावन कुमार हैं। सिंगर आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, अल्का झा, ममता राउत, शिल्पी राज इत्यादि हैं। डीओपी हितेश बेलदार, परेश पटेल, फाइट मास्टर राजू महबूब, डांस मास्टर दीपक तुरी हैं। फिल्म के क्रिएटिव हेड मुकेश तिवारी हैं। ड्रेस डिज़ाइनर रिज़वाना बानो, मेकअप आर्टिस्ट शिवानी कक्कड़ हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, अयाज खान, मंजूर अली कुरेशी, तौहीद कुरेशी, अनूप, जय यादव, सतीश कुमार, कैलाश सोनी, अंजुम खान, अनुपम, निशा इत्यादि हैं।

राहुल सिंह, रेशमा शेख की “तू ही यार मेरा” का सेकंड लुक लांच होते ही हुआ वायरल
Posted by admin on May 5th, 2022 | Comments Off on फ़िल्म जगत के इतिहास में पहली बार आयोजित महाआरोग्य बॉलीवुड फ्री जेनरल मेडिकल कैम्प मुम्बई में सम्पन।
मुम्बई में महाराष्ट्र दिवस के दिन डॉक्टर 365 एवं आर के एच आईवी एड्स रिसर्च के एंड केयर सेंटर द्वारा फ़िल्म जगत के इतिहास में पहली बार महाआरोग्य शिविर मुबई में सम्पन किया गया , फ़िल्म जगत के हजारो के संख्या में मज़दूर वर्ग उपस्थित थे जिसमे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 600 से ज्यादा मौजूद थे 2.5 करोड़ का मेडिसिन भी बितरण किया गया , आंखों का चेकअप एवं 10 हजार से अधिक चश्मों का बितरण किया गया और तमाम तरह का जांच भी करने का काम किया गया। जन्हा बॉलीवुड के तमाम सितारें एवं डॉक्टर विजनेसमैन साथ ही साथ आर के एच आई वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के चेयरमैन डॉ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जो समाज मे अच्छा काम करते है उनको सम्मानित करते है और आगे भी करते रहेंगे। मेडिकल कैम्प के साथ – साथ सभी डॉक्टर सम्मानित भी किये गए। इस मौके पर पद्मश्री डॉ डी वाई पाटिल चेयरमैन पाटिल ग्रुप ऑफ मेडिकल कॉलेज , वर्सोवा विधानसभा के एम. एल. ए डॉ भारती लवेकर. वॉकार्ड ग्रुप के चेयरमैन डॉ हुजफ़ा खुराकीवाला , बॉलीवुड से श्री गणेश आचार्य, फ़िल्म फड्रेसन ऑफ इंडिया के प्रसिडेंट श्री टी पी अग्रवाल , अभिनेता राजा मुराद , चेयरमैन ऑफ अजंता फार्मा ,डॉ मधुसूदन अग्रवाल वॉइस चेयरमैन ऑफ अजंता फार्मा, असलम लस्करिया लस्करिया ग्रुप ऑफ चेयरमैन, श्री राजेन्द्र अग्रवाल डिस्टिक गवर्नर रोटरी क्लब ,निर्माता- श्री कीर्ति कुमार फ़िल्म निर्माता-श्री धीरज कुमार, डॉ कमरान खान , एवं तमाम हस्तिया उपस्थित थे ।
डॉक्टर 365 गिनीज बकु ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और एशिया बकु ऑफ रिकॉर्ड्स धारक आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सटरें के सहयोग से हमारे अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र कुमार के मार्ग दर्शन में भारत को रोग मुक्त बनाने के लिए समर्पित है। हम पिछले23 वर्षों से इस उद्देश्य के लिए काम कर रहे हैं और पूरे देश में 29,000 सेअधिक मुफ़्त चिकित्सा शिविर आयोजित किए हैं।
डॉक्टर 365 आर के एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सटरें के साथ दनिुया में चिकित्सा शिविरों के आयोजन के लिए अग्रणी हैऔर गिनीज बकु ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बकु वर्ल्ड में नाम दर्ज करा चुके है।







फ़िल्म जगत के इतिहास में पहली बार आयोजित महाआरोग्य बॉलीवुड फ्री जेनरल मेडिकल कैम्प मुम्बई में सम्पन।
Posted by admin on May 3rd, 2022 | Comments Off on सिने बस्टर मैगजीन ने भव्य कार्यक्रम में ” सिनेबस्टर फिल्म्स एन्ड टीव्ही अवार्ड्स 2022 ” का किया ऐलानविश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार सोने और हीरे से जड़ित ट्रॉफी की गई है तैयार
मशहूर सिनेबस्टर मैगज़ीन ने मुम्बई के नोवोटल होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सिनेबस्टर सिने अवार्ड्स 2022″ फ़िल्म एंड टीवी अवार्ड्स शो का अनाउंसमेंट किया। इस ट्रॉफी की खास बात यह है कि विश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी ट्रॉफी को सोने और हीरे से तैयार किया गया है जो विजेताओं को प्रस्तुत की जाएगी।
मनोरंजन इंडस्ट्री के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए कलाकारों, संगीतकारों, गायकों, प्रोडक्शन हाउस को सम्मानित करने के लिए इस अवार्ड शो को आयोजित किया जा रहा है।
इस पार्टी के होस्ट मिस्टर रॉनी रोड्रिग्स, ओनर सिने बस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड अंडर द बैनर ऑफ पर्ल ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ थे। इस एलान के अवसर पर विख्यात निर्देशक मेहुल कुमार, संगीतकार दिलीप सेन, सुधांशु पाण्डेय, आनंद मिलिंद, सुजय मुखर्जी, सुनील पाल सहित कई हस्तियां गेस्ट के रूप में मौजूद थीं। उदय दहिया, गौरव शर्मा (कामेडियन) भी यहां उपस्थित थे जिन्होंने रॉनी रोड्रिग्स को इस अनोखे अवार्ड शो के लिए शुभकामनाएं दीं।
रॉनी रोड्रिग्स ने यहां बताया कि सिने बस्टर सिने अवार्ड्स की ट्रॉफी शुद्ध सोने से बनी है और असली हीरे से जड़ित है। अब तक पूरी दुनिया मे किसी ने ऐसा नहीं किया है। बॉलीवुड की 50 लिजेंड्री हस्तियों को यह अवार्ड दिया जाएगा। सिने बस्टर मैगज़ीन के 6 साल पूरे होने के शुभ अवसर पर 6 जून को इस अवार्ड की ग्रैंड ट्रॉफी अन्विल होगी। और यूएई के रसल खैमह में 18 सितंबर को यह अवार्ड फंक्शन होगा। देश के बाहर इस तरह के मेगा इवेंट के आयोजन के पीछे का विचार भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देना है।”
संगीतकार दिलीप सेन ने कहा कि सिने बस्टर सिने अवार्ड्स कुल 95 हस्तियों को दिए जाएंगे। एक ट्रॉफी की कीमत ढाई लाख रुपये है, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रॉनी रोड्रिग्स का दिल कलाकारों के सम्मान के लिए कितना बड़ा है।
कमाल एक्टर सुधांशु पाण्डेय ने कहा कि सोने हीरे से जड़ी यह स्पेशल ट्रॉफी बनाई गई है। रॉनी रोड्रिग्स को इस पुरस्कार समारोह के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
इस अवार्ड से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की 55 लिजेंड्री हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारोंका विभिन्न कॅटेगरी मे अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जायेगा।
आज के भी फिल्म हस्तियोंको सोने और हिरोंसे चमचमती ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। कई हस्तियां इस अवार्ड शो के एलान के प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले सकीं, मगर उन्होंने वीडियो मैसेज के द्वारा रॉनी रोड्रिग्स को दिल से शुभकामनाएं दीं।
वेटेरन ऎक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने कहा कि रॉनी रोड्रिग्स को तहे दिल से शुक्रिया, मैं 6 जून को ट्रॉफी अन्विलिंग के प्रोग्राम में जरूर मिलूंगी। 18 सितंबर को यूएई में भी आऊंगी।
मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने इस अवार्ड के लिए पूरी टीम को ऑल द बेस्ट कहा।
गीतकार समीर अंजान ने कहा कि मैं मुम्बई में नहीं हूं मगर आपके अगले दोनों समारोह में रहूंगा।
अदाकारा ऋतुपर्णो सेन गुप्ता ने भी रॉनी रोड्रिग्स को ऑल द बेस्ट कहा।
इस अवार्ड से न सिर्फ बॉलीवुड की हस्तियों को बल्कि टॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकारों, संगीतकारों, गायकों को भी नवाजा जाएगा।
सिने बस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर मिस्टर रॉनी रोड्रिग्स ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से हमारी मैगज़ीन के पाठकों द्वारा हमें जो रेस्पॉन्स मिल रहा है वो कमाल का है। हम मैगज़ीन की छठी सालगिरह के अवसर पर एक और बड़ा ऐलान कर रहे हैं और वह है सिने बस्टर सिने अवार्ड्स 2022. विश्व सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि इस तरह का कोई अवार्ड फंक्शन होगा जहां असली सोने और हीरे से जड़ित ट्रॉफी विजेताओं को प्रदान की जाएगी। हमारी पूरी टीम इस अवार्ड फंक्शन को लेकर उत्साहित है।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई









सिने बस्टर मैगजीन ने भव्य कार्यक्रम में ” सिनेबस्टर फिल्म्स एन्ड टीव्ही अवार्ड्स 2022 ” का किया ऐलानविश्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार सोने और हीरे से जड़ित ट्रॉफी की गई है तैयार