Posted by admin on Sep 24th, 2017 | Comments Off on Preeti Singh’s Debut In Bhojpuri Cinema With Film Balwan
प्रीति सिंह का भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण बलवान से
सादगी की प्रतिमूर्ति, मधुर व आकर्षक व्यक्तित्व की मल्लिका अदाकारा प्रीति सिंह भोजपुरी सिनेमा में बतौर नायिका पदार्पण कर रही हैं। भोजपुरी सिनेमा में यूँ तो नए प्रतिभावान कलाकार का आगमन होता रहता है। किस्मत व कड़े संघर्ष की बदौलत उन्हें कामयाबी मिल जाती है और उनका सपना साकार हो ही जाता है। बात करें प्रीति सिंह की तो वे बहुत ही संघर्षशील अदाकारा हैं। अभिनय उनका बचपन का सपना है, जो कामयाबी के साथ साकार हो रहा है। उन्होंने अब तक थियेटर व छोटे परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। अब वे भोजपुरी सिनेमा में भी बतौर नायिका नई पारी शुरू कर दी हैं। फिल्म बलवान के अलावा प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भोजपुरी फिल्म माई रे माई हमका उहे लईकी चाही में भी नज़र आने वाली हैं।

गौरतलब है कि कुमार नीरज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बलवान के निर्माता निर्माता मुन्नी सिंह व खुशबू सिंह हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों बिहार के कई मनोरम स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। फिल्म के निर्देशक विनय तिवारी हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं, जिन्होंने बहुत ही मधुर संगीत तैयार किया है। मारधाड़ शाबुद्दीन, नृत्य अशोक मयंक का है। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रीति सिंह के साथ में विराज भट्ट, राजवीर सिंह, प्रकाश जैस, अनूप अरोरा, नीरज सिंह आदि हैं। इस फिल्म में आदर्श भाई-बहन का प्यार दिखाया गया है। फिल्म की बहुत ही प्यारी लव स्टोरी है। नवोदित राजवीर सिंह और प्रीति सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। —Ramchandr5a Yadav (PRO)