Posted by admin on Feb 8th, 2019 | Comments Off on Niruha Chalal London Releasing On 15th February All Over India
15 फरवरी से देशभर में होगी रिलीज ‘निरहुआ चलल लंदन’ , देसी स्टोरी के साथ देगी लंदन का फील
जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के हैरतंअगेज कारनामों से सजी इंडिया ई कॉमर्स लि. प्रस्तुत और पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ 15 फरवरी से देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। फिल्म को निर्माता सोनू खत्री और निर्देशक चंद्रा पंत हैं। देसी स्टोरी पर बनी इस फिल्म की उड़ान लंदन तक है, जो भोजपुरी सिनेमा में पहली बार हो रहा है। इसलिए फिल्म निर्माताओं का दावा है कि’निरहुआ चलल लंदन’ देसी स्टोरी के साथ नया लुक एंड फील देगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. फिल्म के सह निर्माता हैं। निरहुआ चलल लंदन का ट्रेलर और गाने यूट्यूब पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसे सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विदित हो कि ‘निरहुआ चलल लंदन’ एक शानदार लव स्टोरी वाली पारिवारिक फिल्म है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नजर है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के मैच्यूरिटी लेवल दिखने वाला है। यह भोजपुरी के आउडिंस के लिए भी नया अनुभव होगा। इस फिल्म के जरिये निरहुआ और आम्रपाली दुबे का रोमांस लंदन भी पहुंच गया है। जब लंदन की लड़की भोजपुरिया जवार में आती है, तब यहां गांव के लड़के को उससे प्यार हो जाता है। उसके बाद क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। जो 15 फरवरी से बिहार – झारखंड के अलावा मुंबई, गुजरात और दिल्ली में भी रिलीज होगी। फिल्म में 7 रोमांटिक गाने हैं, जो बेहद कर्णप्रिय हैं। फिल्म का निर्माण बॉलीवुड लुक में किया गया है। शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन हुई है।


उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा और संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री मुख्य भूमिका में हैं।