Sparsh Sharma – The Most Interesting Character In The Movie Battalion 609 Is Mine

Sparsh Sharma – The Most Interesting Character In The Movie Battalion 609  Is Mine

फिल्म ‘बटालियन 609’में सबसे इंट्रेस्टिंग किरदार मेरा है : स्पर्श शर्मा

दिल्ली के रहने वाले स्पर्श शर्मा थिएटर बैकग्राउंड से हैं. कबीर सदानंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गोलू और पप्पू’ में उन्होंने काम किया था. २०१४ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में डिम्पल कपाडिया, कुणाल राय कपूर, वीर दास, संदीपा धार, दीपक तिजोरी भी थे. उसी साल फिल्म फगली में उन्होंने जिम्मी शेरगिल, मोहित मारवाह, कियारा अडवाणी, विजेंद्र सिंह के साथ अभिनय किया था. और अब उनकी तीसरी फिल्म ‘बटालियन 609’ 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। इस फिल्म में भी उनका एक अहम किरदार है, इस फिल्म से सम्बन्धित और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर स्पर्श शर्मा से बातचीत पेश की जा रही है.

 

-स्पर्श जी, आप अपनी जर्नी को कैसे देखते हैं?

* देखिये, मैं दिल्ली से सम्बन्ध रखता हूँ. आठ वर्षों तक थिएटर किया है. नाटक करके ही मैंने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं और पूरे भारत में परफोर्म किया. २०११ में मुंबई आया. उसके बाद कई फिल्मे कीं, लेकिन रिलीज़ नहीं हो पाई. इस दौरान मैंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. सहारा वन चैनल के सीरियल ‘कहानी चंद्रकांता की’ में अभिनय किया. उसमे मैंने सात आठ महीने काम किये. कहीं न कहीं मुझसे क्रिएटिविटी छूट रही थी, एक्टिंग का जो क्राफ्ट मैंने बड़ी मुश्किल से सीखा था वह छूट रहा था. इसलिए मैंने सीरियल्स से ब्रेक लिया और फिल्मो में काम करने का इरादा किया.

-फिर फिल्मो का सफ़र कैसे शुरू हुआ?

* कबीर सदानंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गोलू और पप्पू’ में काम किया. २०१४ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में मेरा एक अहम किरदार था, जिसका नाम परवेज़ था. जिसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई थी. बेहतरीन लोकेशन थी फिल्म के प्राइमरी कलाकारों में मैं एक था. इस फिल्म में डिम्पल कपाडिया, कुणाल राय कपूर, वीर दास, संदीपा धार, दीपक तिजोरी भी थे. उस फिल्म को करते समय डायरेक्टर कबीर सदानंद से मेरे घरेलु रिश्ते बन गए थे. इस फिल्म में मेरे काम से कबीर सर इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने मुझे अपनी अगली फिल्म ‘फ़गली’ ऑफर कर दी. हालाँकि मेरी पहली रिलीज़ फिल्म फगली ही थी उसके बाद गोलू और पप्पू रिलीज़ हुई थी. २०१४ में रिलीज़ हुई फिल्म फगली में मेरा किरदार कुकी का था. फगली में जिम्मी शेरगिल, मोहित मारवाह, कियारा अडवाणी, विजेंद्र सिंह ने अभिनय किया था.

-इसके बाद आपकी क्या व्यस्तता रही?

* इसके बाद भी मैंने कई फिल्मो में काम किया जो रिलीज़ तक नहीं पहुँच पाई. इस दौरान मैंने एक फिल्म ‘कासगंज’ लिख डाली. कई फिल्मे करने के बाद भी मुझे ऐसे रोल नहीं मिल रहे थे जिसमे मैं खुल कर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा सकूँ. इसलिए मैंने यह फिल्म लिखी. अब मेरी रिलीज़ होने वाली तीसरी फिल्म ‘बटालियन 609’ आ रही है जो ११ जनवरी को सिनेमाघरों में पेश की जाएगी.

-फिल्म ‘बटालियन 609’किस तरह की फिल्म है?

*इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि एक वार फिल्म होते हुए भी इसमें क्रिकेट एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. भारत पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच बोर्डर पर होता है. कैसे सोल्जर्स की टीम बनती है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच है। जो सरहद पर खेला गया है। यह अपने आप में एक अनोखी फिल्म है. एक रोमांचकारी फिल्म, ‘बटालियन 60 9’ भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धों के विषय को छूती है। इसका एक अनूठा विषय है. बृजेश बटुकनाथ त्रिपाठी द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म ‘बटालियन 609 का निर्माण नारायणदास लालवानी द्वारा किया गया है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भी यह पहली फिल्म है. फिल्म में बिग बॉस से प्रसिद्ध हुई दीपिका इब्राहिम के पति शोएब इब्राहिम हैं।

-फिल्म में आपका किरदार किस तरह का है?

*इस फिल्म में मेरा सबसे इंट्रेस्टिंग किरदार है. यह एक ऐसा किरदार है जिससे दर्शकों को प्यार हो जायेगा. देखिये अगर फिल्म आर्मी बेस्ड होती है तो एक ही इमोशन होता है वतन के लिए प्यार. मेरे किरदार का नाम है जस्सी. और जस्सी के किरदार में इतने सारे शेड्स हैं कि इसको करने में बहुत मज़ा आया. जस्सी एक इंडियन फौजी है और उसके अन्दर फ़िल्मी कीड़ा है. वह फिल्मो से बड़ा इंस्पायर्ड है और सदाबहार एक्टर्स के मशहूर डायलॉग बोलता है. वह किसी भी सिचुएशन में किसी मशहूर कलाकार का कोई संवाद बोल देता है जो उस स्थिति में सटीक लगता है. यह एक ऐसा किरदार है जो फिल्म में कॉमेडी भी क्रिएट कर रहा होता है. जस्सी की कॉमेडी का अंदाज़ ऐसा है कि दर्शकों को गुदगुदा कर निकल जाता है. जस्सी एक ऐसा किरदार भी है जो अपने वतन के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा भी रखता है. वह फिल्म में बहुत अच्छा फाइटर है. फिल्म के निर्माता मुझे जस्सी कहकर बुलाते थे, यह भी अपने आप में एक कॉम्प्लीमेंट रहा है.

-इस फिल्म में आपके साथ कौन सी अभिनेत्री नज़र आएँगी?

* इस फिल्म में मेरे अपोजिट हिरोइन फर्नाज़ शेट्टी हैं. इनके साथ जस्सी का रोमांस भी है.  फ़रनाज़ ने फिल्म में बिजली का किरदार अदा किया है. जस्सी कैसे बिजली को इम्प्रेस करने की कोशिश करता रहता है यही फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है. यह बहुत सी क्यूट लव स्टोरी है. जिस तरह फिल्म शोले में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी चलती रहती है कुछ उसी तर्ज पर इस फिल्म में बिजली और जस्सी की है.

-फिल्म की शूटिंग का अनुभव कैसा रहा?

*इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर में हुई है. राजस्थान में रेत पर शूटिंग करना हमारे लिए बड़ा मुश्किल था. जेपी दत्ता साहेब की फिल्म बॉर्डर जहाँ शूट हुई थी हमारी फिल्म भी उसी लोकेशन पर शूट की गई है. वहां 48 डिग्री के तापमान पर हमने शूट किया. यह एक जादुई अनुभव था.

-फिल्म क्या कहना चाहती हैं?

* यह एक सीरियस इंटेंस फिल्म है. फिल्म यह कहना चाहती है कि जरुरी नहीं है कि जंग के द्वारा ही दो देशों के मुद्दे हल हों. बातों से ही समस्या का समाधान निकल सकता है युद्ध से नहीं. हमारी फिल्म में क्रिकेट मैच को एक हल के रुप में दर्शाया गया है.

– इसके बाद आपके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?

* जी हाँ, इस फिल्म के अलावा मेरे पास ३ और प्रोजेक्ट्स हैं. मैंने डायरेक्टर एस एस राजामौली के असोसिएट डायरेक्टर के साथ एक फिल्म साइन की है. ‘भयम – बियोंड फियर’ नाम की इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में होगी. फ़रवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. 30 दिनों का शूट होगा. यह एक साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म होगी. ‘भयम’ के बाद हम फिल्म ‘कासगंज’ शुरू करेंगे. मैं इस फिल्म में एक्टर और राइटर हूँ. उस फिल्म में मैं नायक हूँ. कासगंज यूपी की जगह है. इसकी शूटिंग भी यूपी में ही होगी. जहाँ तक वेब सिरीज़ का सम्बन्ध है मुझे लगता है कि यही फ्यूचर है.

Ritesh Pandey Song Records 10 million Views On Youtube In Twenty Days

Ritesh Pandey Song  Records 10 million Views On Youtube  In Twenty Days

रितेश पांडे का बीस दिन में 1 करोड़ का रिकॉर्ड

अपनी मधुर गायन शैली से जन जन में लोकप्रियता हासिल कर सिनेस्टार बने रितेश पांडे इन दिनों लगातार एक के बाद एक फिल्मों  की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही समय समय पर वे संगीतप्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक अच्छे और मधुर गाने भी देते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों रितेश पांडे का गाया हुआ गाना गोरी तोर चुनरी के वीडियो को मात्र 20 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसके पहले इस गाने के ऑडियो को भी बहुत ज्यादा प्यार मिल चुका है। यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव से रिलीज किया गया है। गायक व नायक रितेश पांडे की लोकप्रियता का आलम यही है कि इतने कम समय में करोड़ों लोगों का उन्हें प्यार, आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी बात है।

  

गोरी तोर चुनरी गाने को लिखा है गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, विमलेश उपाध्याय ने और मधुर व कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। परिकल्पना अमित सिंह एवं सहयोग विशाल दूबे का है। यह गाना इतना बड़ा हिट हुआ है कि आजकल हर भोजपुरिया श्रोताओं व सितारों के जुबान पर बरबस ही चढ़ा हुआ है, बहुत से लोग इस गाने को गुनगुनाते हुए देखे व सुने जा रहे हैं। विदा हो रहे साल 2018 के अंतिम माह दिसंबर आया हुआ यह गाना इतना बड़ा हिट होने पर रितेश पांडे को हर कोई बधाई देते हुए उनके तारीफों के पुल बाँध रहा है। इस गाने के सुपरहिट होने पर रितेश पांडे ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि नव वर्ष 2019 में रितेश पांडे की कई फिल्में भव्य पैमाने पर प्रदर्शित होने वाली हैं। जिनमें प्रमुख भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार, रानी वेड्स राजा, यारा तेरी यारी, किसमें कितना है दम, कर्म युद्ध, जीत, सैंया थानेदार, मजनुआ, सुजानगढ़ आदि हैं। इन सभी फिल्मों में उनका किरदार भिन्न भिन्न शेड्स में देखने को मिलेगा।

Shah Rukh Khan Arrives At Celebrity Talk Show

Shah Rukh Khan Arrives At Celebrity Talk Show

सेलेब्रिटी टॉक शो में पहुंचे शाहरुख खान
रवि किशन के सवाल पर कहा- पटना का प्यार देखकर लगता है, यहीं रह जाऊं
पटना. दैनिक भास्कर उत्सव में गुरुवार को सेलेब्रिटी टॉक शो में शाहरुख खान पहुंचे। इस दौरान शाहरुख से अभिनेता रवि किशन ने करियर और जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे। बॉलीवुड के किंग खान ने कहा कि आज तक कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे बड़े एक्टर बन गए हैं।
मैं तो पटना का फैन हो गया- शाहरुख
टॉक शो के दौरान रवि किशन ने शाहरुख को गमछा पहनाया। शाहरुख ने उनसे कहा- जब मैं यहां आया तो मुझे बताया गया कि पटना में मेरे बहुत बड़े फैन है। मैं आपको बता दूं कि पटना में मैं दो बार पहले भी आया हूं। हमेशा बहुत प्यार लेकर गया हूं। आज मुझे ऐसा प्यार मिला है कि मैं आपका फैन हो गया हूं। मुझे ज्यादा नाचना नहीं आता, क्योंकि मेरी बैकअप टीम नहीं है।

  

दिल्ली वाले भी पटना वालों की तरह हैं। पटना ने इतना प्यार दिया कि मन यहीं रह जाने का करता है। आज तक किसी हॉल में इतनी ज्यादा भीड़ नहीं देखी, जितनी बापू सभागार में है।
1994 में आई अपनी पहली फिल्म “दिल आशना है” का जिक्र करते हुए शाहरुख ने कहा- मेरी बड़ी नाक देखने के लिए बाद हेमामालिनी ने मुझे फिल्म में लिया था और इस फिल्म के बाद ही मेरी गर्लफ्रैंड (गौरी खान) मुझसे शादी के लिए तैयार हो गई थीं। स्ट्रगल के दिनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मुंबई आते वक्त एक बार ट्रेन की सीट को लेकर एक महिला ने मुझे थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ की वजह से मुझे आज यह सफलता हासिल हुई है।”
डायलॉग सुनाए, बच्चों के साथ डांस किया
शाहरुख ने अपनी फिल्म ओम शांति ओम और डॉन के डायलॉग भी सुनाए। अपनी फिल्मों के गाने पर उन्होंने बच्चों के साथ डांस भी किया। डॉन फिल्म के डायलॉग “11 मुल्कों की पुलिस…’ पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
———-Sanjay Bhushan Patiyala

Mega Star Ravi Kishan Awarded The – Uttar Pradesh Pride Award – By Union Home Minister Rajnath Singh

Mega Star Ravi Kishan  Awarded The – Uttar Pradesh Pride Award – By Union Home Minister Rajnath Singh

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हाथों ‘उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड’ से सम्‍मानित हुए मेगा स्‍टार रवि किशन

अपने लाजवाब अभिनय से लोगों के दिलों में बसने वाले अभिनेता रवि किशन को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ‘उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड 2018’ से सम्‍मानित किया है। इस अवार्ड का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार 23 दिंसबर को की गई थी, जहां सिनेमा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले अभिनेता रवि किशन को राजनाथ सिंह ने यह अवार्ड दिया। यह अवार्ड मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह चीफ गेस्‍ट थे। अवार्ड मिलने के दौरान रवि किशन ने राजनाथ सिंह का आभार प्रकट किया और कुछ गुफ्तगू भी करते नजर आये।

रवि किशन ने कहा कि आदरणीय गृहमंत्री के हाथों यह सम्‍मान मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। वे हमारे अभिभावक तुल्‍य हैं। मैं जौनपुर का हूं। खून में उत्‍तर प्रदेश है। यह‍ मेरे लिए गर्व की बात है कि आज मुझे उत्तर प्रदेश गौरव अवार्ड मिला है। यह सम्‍मान मुझे भावुक करता है। इसके लिए मैं राजनाथ सिंह जी का आभार प्रकट करता हूं और यूपी की धरती को प्रणाम करता हूं। उन्‍होंने ये भी कहा कि आज यूपी की फिजा सिनेमा के लिए पुरसुकून हो गई है, जिसमें प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी की सरकार का अहम योगदान है। इसलिए मैं उन्‍हें भी धन्‍यवाद कहना चाहूंगा।

मालूम हो कि साल 2018 मेगा रवि किशन के लिए बेहद खास रहा है। तभी तो सप्‍ताह भर के अंदर उन्‍हें दो – दो राज्‍य में राजकीय अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। पिछले दिनों भी अभिनेता रवि किशन को महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा महाराष्‍ट्र गौरव सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया था। तब उन्‍हें अटल महाकुंभ के दौरान खुद महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने दिया था। रवि किशन अभिनेता के साथ – साथ भाजपा के नेता भी हैं और स्‍टार प्रचारक भी। हालांकि उनकी पहचान एक अभिनेता के रूप में है, जिसने बॉलीवुड से लेकर भारत की अन्‍य विभिन्‍न भाषाओं की फिल्‍मों में अपनी पहचान बनाई है। आज भी उनके पास साउथ और हिंदी की कई बड़ी फिल्‍में हैं, तो वो एकता कपूर के वेब सिरीज में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रवि किशन एक बार फिर से सुरेंद्र रेड्डी की फिल्‍म ‘सायरा नरसिम्‍हा रेड्डी’ में प्रतापी राजा के किरदार में नजर आयेंगे। चार सौ करोड़ बजट वाली इस फिल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन और साउथ के सुपर स्‍टार चिरंजीवी भी हैं। रवि किशन रेड्डी के साथ पहले फिल्‍म लकी द रेसर कर चुके हैं।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

Ajay Dixit Actor Honored At 13th Bhojpuri Film Awards

Ajay Dixit Actor  Honored At 13th Bhojpuri Film Awards

अजय दीक्षित सम्‍मानित 13वें भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड समारोह में

भोजपुरी एक्शन स्टार अजय दीक्षित 13वें भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड समारोह में भोजपुरी फिल्‍म ‘फूहड़ सनीमा’ के लिए यूपी के कैबिनेट मिनिस्‍टर नंद गोपाल गुप्‍ता, अभिनेता सुरेंद्र पाल और आयोजक विनोद गुप्‍ता के हाथों विशेष अवार्ड से सम्‍मानित किये गए। इस सम्‍मान के बाद अजय दीक्षित ने कहा कि वे 13वें भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड समारोह को धन्‍यवाद कहना चाहते हैं कि इस अवार्ड में उनकी फिल्‍म ‘फूहड़ सनीमा’ को नोटिस लिया गया और यह‍ सम्‍मान मुझे दिया गया । यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों की वल्गरिटी के खिलाफ थी। इसके अलावा मेरी फिल्म बेटवा बाहुबली – 2 चार कैटगरी बेस्ट डिजाइन, बेस्ट एक्शन, बेस्ट आइटम सांग और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेशन में आया। इससे पहले बेटवा बाहुबली 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदिता  अभिनेता का अवार्ड मिल चुका है। बेस्ट राष्ट्रीयता एकता  अवार्ड फिल्म और बेस्ट नवोदित अभिनेता अवार्ड भी मिल चुका है फिल्म ”नजरिया तोसे लागी” के लिए  ।

उन्‍होंने कहा कि आज कल भोजपुरी सिनेमा का स्‍तर काफी बढ़ा है। यही वजह है कि न  सिर्फ बड़े पैमाने पर फिल्‍में बन रही है, बल्कि दुनिया भर में इसे नोटिस भी किया जाने लगा है। इस सम्‍मान से वे एक्‍साइटेड हैं और आगे भी अच्‍छी भोजपुरी फिल्‍में बनायेंगे।

अजय इन दिनों वे शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सनम परदेशिया’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं,जिसकी शूटिंग पाल घर, मनोर में चल रही है। इसके निर्माता शकुन साहू और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। अजय दीक्षित लेखक – निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा की फिल्म ‘लाल इश्क’ में भी नजर आयेंगे और इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई में अगले महीने होगी। वहीं, अजय दीक्षित की फिल्म ‘आखिर कब तक’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस दस्‍तक देने को भी तैयार है, जिसमें उनके अपोजिट नीलू शंकर नजर आयेंगी। फ़िल्म में विलेन के भूमिका में अवधेश मिश्रा भी होंगे। वहीं, गोस्वामी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ‘मोस्‍टवांटेड’ की मुख्य भूमिका में भी अजय दीक्षित हैं, जिसके निर्देशक कुंदन शुक्‍ला हैं। इसके बाद अजय दीक्षित, रमेश द्विवेदी की फ़िल्म ‘वादा कर ले साजना’ में भी नज़र आएंगे राजेश बलक की फ़िल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ और ‘यारी’ भी अजय दीक्षित कर रहे हैं।ब्लॉसम एंटरटेनमेंट की फ़िल्म बनारसिया में भी अजय दीक्षित नज़र आएंगे।

——–Sanjay Bhushan Patiyala

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes