Maheshwar Films International’s new blast TERE NAAL SAJNA- this romantic song made its place in the hearts of people soon After release

Maheshwar Films International’s new blast TERE NAAL SAJNA- this romantic song made its place in the hearts of people soon After release

महेश्वर फिल्म्स इंटरनेशनल का नया धमाका  ‘तेरे नाल सजना’ –  इस रोमांटिक गाना ने  रिलीज़ होते लोगों के दिलों में बनाई अपनी जगह

महेश्वर फ़िल्म्स इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड ऐंड ग्लोबल हंडल SDN BHD ने हाल ही में प्रोड्यूस किया एक जबरदस्त रोमांटिक गाना ‘तेरे नाल सजना’ , जिसको रिलीज़ किया है जी म्यूजिक कंपनी ने । तेरे नाल सजना  को बॉलीवुड में एक जबरदस्त ओपनिंग मिली है । लोगों को ना सिर्फ़ इस गाने के बोल पसंद आ रहे हैं, बल्कि इस वीडियो सॉन्ग को जिस तरह से फ़िल्माया गया है, उसे भी ख़ूब पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह गाना चर्चा का विषय बना हुआ है.

‘तेरे नाल सजना’ गाने को बुधातिया मुखर्जी और सलोनी ठक्कर ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज़ से संवारा है तो वहीं इस गाने को बुधातिया मुखर्जी ने ही संगीतबद्ध भी किया है. इतना ही नहीं, बुधातिया मुखर्जी ने आंचल और मुकुल के साथ इस गाने को साझा तौर पर लिखा भी है. वीडियो सॉन्ग ‘तेरे नाल सजना’ को शुभम झा ने डायरेक्ट किया है तो इसे मनोज महेश्वर और रितु मन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है । और इसके सह निर्मात्री है नेहा ।

उल्लेखनीय है कि माहेश्वर फ़िल्म्स इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड ऐंड ग्लोबल हंडल SDN BHD के बैनर तले प्रोड्यूस किये गये ‘तेरे नाल सजना’ को मलयेशिया में बेरजाया हिल्स के कोल्मर ट्रॉपिकेल में फिल्माया गया है जिसे बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ अपने कैमरे में सार्थक जैन ने क़ैद किया है जबकि इस गाने को बेहद चुस्त तरीके से शंकर पांडे ने एडिट किया है.

‘तेरे नाल सजना’ में एक्टिंग करने के अपने अनुभवों को साझा करते हुए हीरोइन निक्की रघुवंशी कहती हैं, “मलयेशिया में इस गाने की शूटिंग करने का मेरा अनुभव बेहद शानदार रहा. हमने मलयेशिया के ख़ूबसूरत लोकेशन्स पर गाने की शूटिंग की और शूटिंग के बाद हम किसी परिवार की तरह घूमने-फिरने निकल जाया करते थे‌. हमने इस क़दर वहां पर एंजॉय किया कि हमें लगा ही नहीं कि हम वहां पर शूटिंग या फिर काम कर रहे थे. मस्ती-मस्ती में गाने की शूटिंग की और फिर वहां से अपने साथ यादों का ख़जाना लेकर लौटे”.

हीरो राहुल जयसिंह भी इस पूरे एक्सपीरियंस को लेकर बेहद ख़ुश नज़र आए. रिलीज़ होते ही ‘तेरे नाल सजना’ को मिली अपार कामयाबी ने उनकी इस ख़ुशी को दोगुना कर दिया है. वे कहते हैं, “हमें इस बात का अंदाज़ा था कि लोगों को यह गाना पसंद आएगा, मगर लोग इसे इस क़दर पसंद आएगा, ये हममें से किसी नहीं सोचा था.”

मनोज महेश्वर ने इस मौके पर कहा, “मैं शुरू से ही नई प्रतिभाओं को मौका देने में विश्वास करता आया हूं. ऐसे में मैंने अपने फिल्म इंस्टीट्यूट से निक्की और राहुल की प्रतिभा को पहचान‌ कर दोनों को इस गाने में मौका देने का फ़ैसला किया और गाने की कामयाबी से साफ़ है कि दोनों ही मेरी उम्मीदों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं.”

वीडियो सॉन्ग के निर्देशक शुभम झा ने कहा कि निक्की और राहुल ने शूटिंग के दौरान बड़ी ही शिद्दत के साथ इस सॉन्ग में काम किया है और ऐसे में गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. शुभम कहते हैं, “हम उन सभी लोगों  के शुक्रगुज़ार हैं जिन्होंने हमारे गाने को इतना प्यार दिया.”

महेश्वर फिल्म्स इंटरनेशनल का नया धमाका  ‘तेरे नाल सजना’ –  इस रोमांटिक गाना ने  रिलीज़ होते लोगों के दिलों में बनाई अपनी जगह

The title song of ATAL SAMMAN produced by Aryan Mishra launched by Chief Guest Soma Ghosh – Aartti Naagpal – Dilip Sen – Arun Bakshi – Lata Haya and Satyam Upadhyay

The title song of ATAL SAMMAN  produced by Aryan Mishra launched by Chief Guest Soma Ghosh – Aartti Naagpal – Dilip Sen – Arun Bakshi – Lata Haya and Satyam Upadhyay

Composer Dilip Sen, Lyricist Lata Haya, Special Guest B. N. Tiwari, Actor Arun Bakshi, Singer Satyam Upadhyay were also present. The title song of “Atal Samman 2022” produced by Aryan Mishra and presented by Aryan M Film Productions was launched in a grand manner at Studio One, Mumbai on the occasion of Kargil Vijay Diwas on 26th July. The Chief Guest of the event was Padmashree Soma Ghosh while the Special Guest was BN Tiwari (Chairman FWICE). Celebrity guests were Aartti Naagpal, Arun Bakshi, Raju Tank Singer. Music composer of this song Dilip Sen, lyricist Lata Haya and singer Satyam Upadhyay were also present here. Satyam’s mother Dr Savita Upadhyay was also present on the occasion.

Let us tell you that Aryan Mishra is going to organize the award ceremony Atal Samman Shunya se shikhar Tak 2022 next month.

Earlier he has organized Shri Nari Shakti Samman.

VK Mishra Aryan told that for the first time in Mumbai we did the Shree Nari Shakti Samman Award show which was very successful. Now we are going to organize Atal Samman 2022 in August, its title song is beautifully composed by Dilip Sen while Lata Haya has written it with feelings. Satyam Upadhyay has sung this song with great enthusiasm.

The title song of Atal Samman was well received by all. B N Tiwari also extended best wishes to Aryan Mishra and described the song as very inspirational. Padma Shri awardee Soma Ghosh said on the occasion of the launch of this beautiful song that Aryan Mishra has produced and directed this title song of Atal Samman with a very beautiful concept. Composer Dilip Sen has beautifully composed the music, Lata Haya’s writing looks amazing and Satyam Upadhyay has sung unmatched at this young age.

B N Tiwari told that it is the good fortune of Aryan Mishra that Soma Ghosh ji came here today. It is a big achievement that the song has been launched with her blessings.

Celebrity guest actress Aartti Naagpal praised the song and saluted the spirit of Aryan Mishra. He said that this is a very encouraging song of patriotism which will be played on the occasion of 15th August and 26th January also.

Arun Bakshi also appreciated this song of Aryan Mishra and liked the voice of Satyam Upadhyay.

Dilip Sen thanked Aryan Mishra and said that this song is very special which has been effectively written by Lata Haya. Satyam Upadhyay has sung this challenging song very well.

Atal Samman shunya Se Shikhar Tak 2022 is going to be organized next month.

Ramakant Munde (Munde Media) is the PR of this program.

Pics :- Ramakant Munde Mumbai

The title song of ATAL SAMMAN  produced by Aryan Mishra launched by Chief Guest Soma Ghosh – Aartti Naagpal – Dilip Sen – Arun Bakshi – Lata Haya and Satyam Upadhyay 

 

Music 24 Records Label’s OG Studio Launches Its Song RANG NA

Music 24 Records Label’s OG Studio Launches Its Song RANG NA

‘Rang Na’, a new music video sung by Pratibha Sigh Baghel and produced by Music 24 Records was released a few days ago. This song is a part of an unique music property called ‘OG Studio’ of the label. Singer Pratibha shares about the song ” There is no color in a lady’s life if her beloved is not with her. The song shows that she has all the colors to wear, she has everything to get decked up but she is not with her beloved and that makes her withered. She urges her husband to come back and paint this incomplete canvas of love”. The song is being streamed on all major music platforms such as Youtube Music, Spotify, Gaana, Hungama, Apple Wynk music, etc.

Music 24 Records owner Mr. Darrpan Bangejaa states, “I am happy that the audiences love our soulful music of the OG Studio. This is our 4th song at the OG Studio and in the past too we have had beautiful and soulful numbers with singers like Salman Ali, Aditya Narayan and Divya Kumar. The songs are composed by Harshit Chaohan.”

Talking about OG Studio, Darrpan Bangejaa also stated, “It stands for OriGinal music Studio. Our aim is to promote new and original music and help artists to explore their true self with their music. We got a lot of amazing options from various artists and hence the only challenge we faced was selecting the right music and songs which connected with the audience and they love listening to them at any hour of the day. I am happy to say that so far, we have achieved some success in doing so. Few more songs from the OG Studio are still in the pipeline and will be coming out soon too. As a music label, our motto is to promote talent across the country and also to help new artists in their musical journey.”

Music 24 Records Label’s OG Studio Launches Its Song RANG NA

H & K म्यूज़िक के तहत गायक मामे ख़ान और प्रवीण भारद्वाज़ ला रहे हैं नया गाना ‘मुसाफ़िर’

H & K म्यूज़िक के तहत गायक मामे ख़ान और प्रवीण भारद्वाज़ ला रहे हैं नया गाना ‘मुसाफ़िर’

ज़िंदगी एक ना ख़त्म होनेवाले सफ़र का नाम है. मोहब्बत का सफ़र भी कुछ ऐसा ही होता है. रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं, मगर मोहब्बत का सफ़र बस यूं ही चलता चला जाता है. मोहब्बत के इसी अनूठे सफ़र को H & K म्यूज़िक के लेबल के तहत निर्मित नये गाने ‘मुसाफ़िर’ में सुना जा सकता है.

हाल ही में ‘मुसाफ़िर’ गाने की रिकॉर्डिंग मुम्बई के एक स्टूडियो में की गयी. इस गाने को बड़ी ही ख़ूबसूरती से राजस्थान से ताल्लुक रखनेवाले लोक गायक मामे ख़ान ने अपनी ख़ूबसूरत आवाज़ से संवारा है जबकि इस गाने को लिखा और इसे संगीतबद्ध प्रवीण भारद्वाज ने किया है. गाने की रिकॉर्डिंग के मौके पर अभिनेत्री अपर्णा और डायरेक्टर आर. राजा भी मौजूद थे.

गीतकार और संगीतकार प्रवीण भारद्वाज इस गाने से जुड़े एहसासत के बारे में कहते हैं, “इस गाने के बोल हैं ‘मुसाफ़िर हैं हम-तुम तो मुसाफ़िर‌ रहेंगे, मोहब्बत का कुछ ऐसा ही सफ़र है’. मेरा भी मानना है कि लोगों को मोहब्बत में ज़्यादा दिमाग ना लगाते हुए उसे यूं ही छोड़ देना चाहिए और इसके सफ़र को एंजॉय करना चाहिए. इसी ख़्याल को मद्देनज़र मुसाफिर गाने की उत्पत्ति हुई है जिसे बड़ी ही खूबसूरती से मामे ख़ान ने गाया है.”

प्रवीण भारद्वाज ने इस गाने‌ की रिकॉर्डिंग के मौके पर आगे कहा, “मैं मरहूम गायक नुसरत फ़तेह अली ख़ान साहब का बहुत बड़ा मुरीद हूं. चूंकि नुसरत साहब अब इस दुनिया में नहीं हैं तो मेरे ज़ेहन में हमेशा से यह बात थी कि जब भी मेरे पास ऐसा कोई गाना होगा जिसे मुझे नुसरत साहब से गवाना होगा तो मैं उसे मामे ख़ान से गवाऊंगा. और मामे ख़ाने से यह गाना गवाकर मेरी यह ख़्वाहिश भी पूरी हो गयी है.”

‘मुसाफ़िर’ को अपनी रूहानी आवाज़ देनेवाले गायक मामे ख़ान ने इस गाने को गाने का मौका मिलने को लेकर अपनी ख़ुशी जताई और कहा, “नुसरत साहब से किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती है, वो एक जादुई किस्म के गायक थे. ये तो प्रवीण जी का प्यार है जो उन्होंने मुझे इतना बढ़िया गाना गाने का मौका दिया. मुसाफिर के रूप में जो गाना आज मैंने गाना गाया है, वो पूरी तरह से गाना नुसरत साहब के गाने के लिए ही बना गाना है. मैं ख़ुद बचपन से उनका बहुत बड़ा फ़ै‌न रहा हूं. मुझे इसे गाने का अवसर मिला, इसे मैं अपनी ख़ुशनसीबी मानता हूं और इसके लिए मैं प्रवीण भारद्वाज का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.”

‘मुसाफ़िर’ गाने के निर्माता और H & K म्यूज़िक के संस्थापक हरीश शर्मा ने इस मौके पर कहा, “H & K म्यूज़िक का पहला गाना ‘अब की बरसात में’ अगले महीने रिलीज होने जा रहा है. इस म्यूज़िक वीडियो में आकाश जग्गा और अपर्णा रोमांटिक लीड के तौर पर नज़र आएंगे. बारिश के मौसम में रिलीज़ होने जा रहा ये गाना लोगों के दिलों में एहसासों की बारिश करेगा और अपनी भावनाओं से लोगों के मन को छू जाएगा.”

H & K म्यूज़िक के तहत गायक मामे ख़ान और प्रवीण भारद्वाज़ ला रहे हैं नया गाना ‘मुसाफ़िर’

सिंगर शान के गाए हुए रोमांटिक म्युज़िक वीडियो “प्यार में तेरे” में रियल लाइफ जोड़ी जे.पी. सिंघानिया व गुड़िया की खूबसूरत केमिस्ट्री

सिंगर शान के गाए हुए रोमांटिक म्युज़िक वीडियो  “प्यार में तेरे” में रियल लाइफ जोड़ी जे.पी. सिंघानिया व गुड़िया की खूबसूरत केमिस्ट्री

प्रोड्यूसर रूपल मोहता व निर्देशक रूपेश राय सिकंद के वीडियो लांच पर चीफ गेस्ट मंदाकिनी, उपासना सिंह रहीं मौजूद

बॉलीवुड में अब म्युज़िक वीडियो भी काफी रियलिस्टिक बनाए जा रहे हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए मशहूर सिंगर शान के गाए हुए रोमांटिक म्युज़िक वीडियो “प्यार में तेरे” में रियल लाइफ जोड़ी जे.पी. सिंघानिया और श्रीमती गुड़िया सिंघानिया दिखाई दे रही है। इस गाने को रूपल मोहता और रूपेश राय प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, रूपल खुद दिवा मिसेज इंडिया 2018, मिसेज यूनिवर्स 2019 हैं।

मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में रूपेश राय सिकंद द्वारा डायरेक्ट किया गया यह खूबसूरत सांग रिलीज किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लिजेंड्री ऎक्ट्रेस मंदाकिनी और अभिनेत्री उपासना सिंह भी मौजूद थीं। यहां सभी को गाने की मेकिंग और फुल सांग दिखाया गया जिसे आए सभी मेहमानों ने खूब पसन्द किया।

चीफ गेस्ट मंदाकिनी ने गाने की तारीफ करते हुए कहा कि एक्टिंग की कोई उम्र नहीं होती। जे.पी. सिंघानिया और गुड़िया सिंघानिया ने तारीफ के लायक काम किया है। इन लोगों ने बड़ा अच्छा काम किया है। जेपी सिंघानिया बहुत लक्की हैं कि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद भी वो ठीक हैं, उन्हें भगवान का शुक्र अदा करना चाहिए। इस एल्बम का बहुत अच्छा म्युज़िक है और कमाल का डायरेक्शन है। पहले के जमाने के गीत भी अच्छे होते थे और आज के गाने भी अच्छे हैं। मुझे तो यह म्युज़िक वीडियो बेहतर लगा।

वहीं ऎक्ट्रेस उपासना सिंह ने बताया कि पुराने गाने आज भी दिल को छूते हैं। आज के कई गानों का कोई सेंस नहीं होता, मगर प्यार में तेरे एक खूबसूरत सांग है।मशरूम के बिज़नस में रहकर जेपी सिंघानिया और गुड़िया ने जो वीडियो में एक्सप्रेशन दिया है, इतनी तेज गर्मी में शूट किया है, वो कमाल है। जेपी सिंघानिया ने तो वीडियो में कई बार गुड़िया को गोद मे उठा भी लिया है।

इस अवसर पर गुड़िया सिंघानिया ने कहा कि इस वीडियो को करना हम दोनों के लिए एक अलग अनुभव रहा लेकिन बहुत ही अच्छा लगा।

वहीं जेपी सिंघानिया ने कहा कि हमने इस गाने के जरिये एक ट्रेंड सेट करने की कोशिश की है। हम दोनों ने पहले अरेंज मैरिज की, फिर प्यार हुआ, और अब रियल लाइफ जोड़ी रील जोड़ी बनकर आई है। हम दोनों की शादी की कल एनिवर्सरी है इस मौके पर मैं अपनी पत्नी को इस वीडियो के द्वारा एक सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता था इसलिए हमने इसे प्लान किया।

संगीतकार शुजात खान ने डायरेक्टर रूपेश जी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि सिंगर शान ने इस गाने को बड़ी शिद्दत से गाया है। शान भाई खुद इस गाने के लॉन्च पर आने वाले थे पर वह अमेरिका में हैं।

डायरेक्टर रूपेश राय सिकंद ने कहा कि इसमे मुम्बई के पास की लोकेशन है, गाने में कई कॉस्ट्यूम्स हैं। जेपी सिंघानिया और गुड़िया सिंघानिया ने इसमे बेस्ट परफॉर्मेंस दी है और हमने एक बेहतर सांग बनाया है।

आपको बता दें कि मशरूम के कारोबार से जुड़ी यह जोड़ी रांची की दंपत्ति है। इस रोमांटिक म्युज़िक वीडियो प्यार में तेरे को प्रसिद्ध गायक शान द्वारा आवाज दी गई है।

पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर रूपेश राय सिकंद ने गाने का निर्देशन किया है। वह इन दिनों कश्मीर पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अनगिनत म्युज़िक वीडियो, टीवी विज्ञापनों और बहुत सारी पुरस्कार विजेता शार्ट फिल्मों का निर्देशन किया है। वह शार्ट फिल्म ‘अनफिट’ के लिए यूएसए में व्यूवर्स च्वाइस अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय निर्देशक भी हैं।

इस गाने को शुजात अली खान व नज़ाकत शुजात ने खूबसूरती से कंपोज किया है। गाने के बोल अंजान सागरी ने लिखे हैं।

यहां मंदाकिनी जी, उपासना सिंह, मिथिलेश चतुर्वेदी और सुनील पथारे मैक्सवेल समूह के मालिक ने इस प्रोग्राम में अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई।

———-Fame Media

सिंगर शान के गाए हुए रोमांटिक म्युज़िक वीडियो  “प्यार में तेरे” में रियल लाइफ जोड़ी जे.पी. सिंघानिया व गुड़िया की खूबसूरत केमिस्ट्री

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes