Chandni Singh’s New Look Viral From The Set Of Film

Chandni Singh’s New Look Viral From The Set Of Film

चाँदनी सिंह का नया लुक फिल्म के सेट से हुआ वायरल

चंचल, चुलबुली, यू ट्यूब स्टार चाँदनी सिंह अपने मनमोहक नृत्य व अदायगी से करोड़ों दिलों में राज कर रहीं  हैं। उनके फैंस को उनके गानों के वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इन दिनों उनका नया हॉट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे वे सुर्ख़ियों में हैं। उनका यह नया लुक भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का है, जिसकी शूटिंग वे इन दिनों झारखण्ड के रांची में पावरस्टार पवन सिंह के साथ कर रही हैं। इस फिल्म में चाँदनी काफी मोहक व हॉट लुक में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस और सिनेप्रेमियों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगा। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह के साथ दी है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।

गौरतलब है कि पवन सिंह के साथ चाँदनी सिंह ने सावन के पावन महीना में सुपर डुपर हिट काँवर गीत गउरा हो तनि हँसि द का वीडियो किया था, जो दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। उसके बाद पवन सिंह के साथ ही दो भोजपुरी फिल्में बॉस तथा राजा में काम किया है। क्रेक फाईटर पवन सिंह के साथ चाँदनी की तीसरी फ़िल्म है। पवन सिंह के अलावा चाँदनी सिंह और भी कई स्टार के साथ काम कर चुकी हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के साथ मै नागिन तू सपेरा, यश कुमार के साथ फिल्म विजयी भवः और संजीव मिश्रा के साथ बद्रीनाथ में भी अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर की मूल निवासी  चाँदनी सिंह  ने अपना फ़िल्मी सफर म्यूजिकल वीडियो अल्बम से किया था, अब तक उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार के साथ म्यूजिक वीडियो अलबम कर चुकी हैं। उनके सभी अल्बम के गाने यू ट्यूब पर मिलियन व्यूज पार किये हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उन्हें यू ट्यूब स्टार का ख़िताब मिलने के साथ ही साथ वे फिल्म निर्माता – निर्देशक की पहली पसंद बनी हुई हैं और एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो भी करती रहती हैं।

Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In Crack Fighter

Once Again in Pawan Singh and Nidhi Jha’s Superhit Pair In  Crack Fighter

एक बार फिर से पवन सिंह और निधि झा की सुपरहिट जोड़ी क्रेक फाईटर में

भोजपुरी सिनेमा के गयिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा की सुपरहिट जोड़ी दो साल बाद वापस धमाल मचाने वाली है भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर से, जिसमें पवन सिंह और निधि झा गदर के बाद फिर से बतौर हीरो-हिरोईन नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन होने के साथ साथ संन्देश भी मिलने वाला है।

विदित हो कि यह जोड़ी दो साल पहले भोजपुरी फिल्म गदर व जिद्दी में धमाल मचा चुकी है। उसके बाद फिल्म सत्या का हिट गाना लूलिया का मांगेले आज भी करोड़ों सिनेप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। भोजीवुड में काफी धूम मचाने वाली पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को लोगों ने जमकर सराहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंह जी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि हैं।

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

Bhojpuri Film Nayak First Look Gets Viral Starring Pradeep Pandey Chintu

वायरल हुआ प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक

सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक आउट होने के साथ ही वायरल भी हो गया है। इसमें चिंटू काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव लग रहे हैं। वहीं, फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी नजर आयेंगी,जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। चिंटू ने फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद कहा कि यह फिल्‍म की पहली झलक है, जो वाकई में बेहतरीन है। मुझे लगता है कि दर्शकों को हमारी इस फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक बेहद पसंद आ रहा है, तो फिल्‍म भी उन्‍हें खूब पसंद आयेगी।

बता दें कि फिल्‍म ‘नायक’ की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लोगों को पसंद आ रहा है, यह बेहद अच्‍छी खबर है – फिल्‍म ‘नायक’ की पूरी टीम के लिए। रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म नायक को एक अलग ही कंसेप्‍ट के साथ बनाया गया है। ट्रीटमेंट भी अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है।

मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, फिल्म बाहुबली 2 के विलेन प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लालजी यादव और ई.पी. किशोर कुमार  है।

———-Sanjay Bhushan Patiyala

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Bhojpuri Film Gunda Shooting Starts From 20th Feb In Banaras

Exclusive News By Fame Media

बनारस में ‘ गुंडा ‘

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का एक अलग ही स्थान रहता है । दर्शकों को रोमांचित करने के लिए कुछ फिल्मकार समय समय ऐसे विषय को चुनकर फ़िल्म निर्माण करते हैं ।  निर्माता सिकंदर खान और निर्देशक इक़बाल बक्श की नई भोजपुरी फिल्म ‘ गुंडा ‘ की शूटिंग 20 फरवरी से बनारस में शुरू होने जा रही है । इस फ़िल्म का निर्माण सिकंदर खान प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है ।

गुंडा का लेखन सुरेन्द्र मिश्रा, डी ओ पी प्रेम निंगू, एडिटिंग कुणाल प्रभु, नृत्य निर्देशन रिक्की गुप्ता और फाइट निर्देशन जावेद शेख करेंगे ।  फ़िल्म को धनंजय मिश्रा ने संगीत से सजाया है । इस फ़िल्म में सिकंदर खान, अंजना सिंह, विनोद यादव, गुंजन पंत, अयाज़ खान, एहसान खान, सुभाष यादव, नासिर ददेरकर, मनोज कुमार रॉय और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

बता दें कि निर्माता और अभिनेता सिकंदर खान ने पूरब पश्चिम, पांडव, दिल तोहार प्यार में पागल हो गइल और सत्यमेव जयते जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है ।  वह अपनी नई फिल्म गुंडा के लिए बहुत उत्साहित हैं ।

——Wassim Siddiqui (Fame Media)

Somalal Yadav Rising Star Gets Love Of Audiences

Somalal Yadav Rising Star  Gets  Love Of Audiences

सोमलाल यादव’ को मिला दर्शकों का प्यार

बिहार, झारखंड में हालिया प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म जंगल राज से सोमलाल यादव को दर्शकों का अपार प्यार आशीर्वाद मिला है। केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विराज भट्ट और राईजिंग स्टार सोमलाल यादव की जुगल जोड़ी ने रुपहले परदे पर खूब धमाल मचाया है। सोमलाल यादव और रुचिका मौर्या की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों भी खूब भा रही  है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ उम्दा गीत-संगीत है। अचला आदर्श जैन – आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा. लि. तथा विघ्नहर्ता फिल्म्स (एस.के. त्रिपाठी) प्रस्तुत व ओम सीरीज मूवीज बैनर तले निर्मित की गई अरुण कुमार कृत भोजपुरी फिल्म जंगल राज के निर्माता अरुण कुमार, एस के त्रिपाठी व ओम कुमार हैं।

  

निर्देशक राजेश गोरखा हैं। कथा-पटकथा अनिल विश्वकर्मा व संवाद रमेश मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार दामोदर राव हैं जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी,  विनोद व्यास, पप्पू प्रीतम, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी, पवन शर्मा, संतोष साँवरिया हैं। छायांकन जहांगीर शेख, नृत्य फिरोज खान, मारधाड़ रियाज सुल्तान, कला राम बाबू ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ददन महतो हैं। मुख्य भूमिका में सोमलाल यादव के साथ विराज भट्ट, अंजना डॉबसन, रुचिका मौर्या, दीपक भाटिया, दिनेश राय आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमलाल यादव भोजपुरी फिल्म ’दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण किये हैं। उनकी नायिकामिस जम्मू अनारा गुप्ता थीं। जिन्हें सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म जंगल राज उनकी दूसरी फिल्म है। इसके अलावा सोमलाल की ’टकराव’, ’जवानी जानेमन’ सहित कई फिल्में आने वाली हैं।

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes