Posted by admin on Jun 26th, 2025 | Comments Off on पवन सिंह और मधु शर्मा की ‘पावर स्टार’ जलवा दिखा आनंद मंदिर वाराणसी में
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का पावर और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ की अपार सफलता के साथ नया इतिहास रच दिया है। उनका जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल जमकर देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘जय हिन्द’ के बाद पवन सिंह, मधु शर्मा, समीर आफताब और फिरोज खान की चौकड़ी ने एक बार फिर फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार से प्रदर्शित की गई पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ को बंपर ओपनिंग मिली है। तीसरे, चौथे, पाँचवें दिन भी दर्शकों का हुजूम आनंद मंदिर सिनेमा हॉल पर देखने को मिला। पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुई मारधाड़, नाच, गाना और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘पावर स्टार’ को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दशकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला है। पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्तकंठ से फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और पवन सिंह के पावर का भी खूब बखान किया है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा परचम लहराने वाली फिल्म पावर स्टार को लेकर आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के ओनर आकाश दूबे ने काफी तारीफ किया है। उन्होंने आनंद मंदिर सिनेमा के फेसबुक पेज पर फिल्म के बारे में बहुत अच्छा रिव्यु लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म पावर स्टार रही है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ का निर्माण मैड्ज मूवीज के बैनर तले किया गया है। इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब हैं। निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक हैं। मेहमान भूमिका में ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह और आस्था सिंह हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफताब ने लिखा है। इसके संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश हैं।
फिल्म की सफलता को लेकर के पवन सिंह ने कहा कि ‘दर्शक हमारे भगवान हैं और भगवान रूपी दर्शकों ने फ़िल्म को सुपरहिट किया है। इसके लिए मैं अपने सभी फैंस व चाहने वालों और सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफताब को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही अच्छी फिल्म का निर्माण किया है।’ वहीं फिल्म के निर्देशक फिरोज खान के बारे में पवन सिंह ने कहा कि ‘वह कमाल के डायरेक्टर हैं, वे जो सोचते हैं, वह स्क्रीन पर बखूबी उतरते हैं। उनके निर्देशन में काम करके मुझे अच्छा लगता है। फिल्म के सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।’
एक्ट्रेस मधु शर्मा ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जय हिंद के बाद हमारी चौकड़ी ने फिर से बॉक्स ऑफिस पर परचम लहराया है। पवन सिंह की जीवनशैली से मेल खाती ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में लेकर आ रही है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। हमारी और पवन सिंह की जोड़ी पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’
पवन सिंह और मधु शर्मा की ‘पावर स्टार’ जलवा दिखा आनंद मंदिर वाराणसी में
Posted by admin on Jun 17th, 2025 | Comments Off on समर सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, भोजपुरी फिल्म ‘इतिहास’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन के शुभ दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का ताँता लगा रहा। सादा जीवन उच्च विचार का अनुसरण करने वाले लोकप्रिय गायक व अभिनेता समर सिंह को बर्थडे पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन व रात भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। समर सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि समर सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन के शुभ अवसर पर समर सिंह के हाथों भोजपुरी फिल्म इतिहास का ट्रेलर धूमधाम से लांच किया गया। एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत संरकार मूवीज एंड एंटरटेनमंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘इतिहास’ में केंद्रीय भूमिका में समर सिंह और ऋचा दीक्षित नजर आ रहे हैं। यह फ़िल्म फुल इंटरटेनिंग है, जोकि संपूर्ण पारिवारिक तथा फैमिली ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म के निर्माता लवकुश यादव हैं। निर्देशक शिव कुमार तिवारी हैं। विशेष धन्यवाद रणविजय यादव का है। लेखक मनोज पांडेय हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, अशोक राव हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी हैं। डीओपी आई. सिंह हैं। मुख्य कलाकार समर सिंह, ऋचा दीक्षित, उमेश सिंह, बीना पांडे, काजल पांडेय, इंद्रेश यादव, जय प्रकाश सिंह, साहब लालधारी, रीनू आयुषी, बीना पांडे, सुरेश तिवारी, नीरज रौनियार, खुशी यादव, आरव तिवारी, अंश यादव आदि हैं। साउंड इंजीनियर नीतीश, सिंगर समर सिंह, प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अलका झा, विजय चौहान, शिल्पी राज हैं। प्रोमो एडीटर व एडीटर गुल मोहम्मद, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा हैं। बैक ग्राउंड नीतीश, पोस्ट प्रोडक्शन जीएस मॉडर्न मूवीज, वीएफएक्स और डीआई शोएब ने किया है। ट्रेलर डीआई रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर्स) ने किया है। प्रोडक्शन कंट्रोलर भास्कर तिवारी, स्टिल फोटोग्राफर छोटू यादव हैं। पीआरओ उदय भगत, रामचन्द्र यादव, पोस्टर डिज़ाइनर प्रशांत बेहरा हैं। समर सिंह टीम – समर मोदी, मनोज लाल यादव, समर गुप्ता, राहुल गोंड, निशांत रावत, सुमित हैं। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट्स एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
गौरतलब है कि समर सिंह का जन्मदिन इस बार भी काफी खास रहा है। उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन बनारस किला में वाइट हिल भौकाल म्यूजिक कंपनी की तरफ से किया गया। इस शुभ अवसर पर वाइट हिल भौकाल के यूट्यूब चैनल पर समर सिंह का नया गाना ‘साड़ी में बवाल लागेलु’ लांच किया गया। जिस पर काफी क्रिएटर ने समर सिंह के साथ रील बनाया और बर्थडे इंज्वाय किया।
समर सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, भोजपुरी फिल्म ‘इतिहास’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च
Posted by admin on Jan 11th, 2025 | Comments Off on प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार
निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।
गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।
निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं। सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”
गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।
प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार
Posted by admin on Oct 5th, 2022 | Comments Off on मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’
मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’
भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ अब फिल्म निर्माता विपुल राय और निर्माता, निर्देशक, डीओपी देवेन्द्र तिवारी एक साथ एक और धमाकेदार फिल्म ‘राम अबराम’ लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक रामनवमी के पावन पर्व पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नज़र आ रहे हैं। इस लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।
वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा.लि. & मील माई मूवीज बैनर के तले बनी विपुल राय प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘राम अबराम’ के निर्माता, निर्देशक, छायांकन देवेंद्र तिवारी हैं। सह निर्माता बृजेश कुमार राय हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार सुमित चंद्रवंशी, प्रकाश बारूद, छोटू यादव, लेखक मनोज पाण्डेय हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं संकलन धर्म सोनी, कला नजीर शेख, प्रोडक्शन रौनक मिश्रा, जय मिश्रा, विजय यादव हैं। सहायक निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। लखनऊ लोकल प्रोडक्शन से गौस हुसैन हैं। पी.आर.ओ. सोनू निगम, रामचंद्र यादव हैं। ड्रेस डिज़ाइनर विद्या मौर्या, विष्णु हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, चांदनी सिंह, विनीत विशाल, संजय पांडेय, रक्षा गुप्ता, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र राय, उमाकांत राय, विजया सिंह, कुमार अभिनव, सुशील यादव, संतोष, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह आदि हैं।
इस फ़िल्म को लेकर देवेन्द्र तिवारी ने कहा, मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।
अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, राम अबराम का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है। इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार करने को मिला है, जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया।
मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’
Posted by admin on Jul 10th, 2022 | Comments Off on प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चाँदनी सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बम्पर ओपनिंग
प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग
भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव, लूलिया गर्ल निधी झा, अदाकारा चाँदनी सिंह और बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. जिसे काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है. फ़िल्म में रोमांस से लेकर ऐक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म की कहानी पारिवारिक है. इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं, वहीं निधि झा और चांदनी सिंह के साथ रोमांस का तड़का भी लगा रहे हैं. उनकी तिकड़ी धमाल मचा रही है. साथ ही बॉलीवुड एक्टर मोहन जोशी ने पहली बार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया है. उनकी मुकाबला काबिले तारीफ है.
भोजपुरी फिल्म गुप्त का ट्रेलर पहले ही वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया है. अब सिनेमाघरों में पूरी फ़िल्म भी दर्शकों खूब पसंद आ रही है.
गौरतलब है कि आई जे के फिल्म के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ में प्रमोद प्रेमी का ऐक्शन कमाल का दिख रहा है. वे एक सीन में तो बाहुबली के अंदाज में पूरा तांगा उठा कर सामने गुंडों पर फेंक देते हैं. फिल्म ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में इसमें ऐक्शन सिक्वेंस काफी खतरनाक है. बॉलीवुड स्टाइल का यह सिनेमा दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है. एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय शानदार और लाजवाब बने हैं.
बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग गुजरात में हुई है. यह डायरेक्टर नन्द किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी यादव की हैट्रिक फिल्म बताई जा रही है. प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नन्द किशोर महतो फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म साथ दे चुके हैं. इस डायरेक्टर एक्टर जोड़ी की एक और भोजपुरी फिल्म का नाम ‘अजय आजाद’ है. यह तीसरी भोजपुरी फिल्म गुप्त है, जिसे सिनेमाहाल में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
संतोष गुप्ता प्रस्तुत इस फिल्म गुप्त के निर्माता इरफान शेख और जयकिशोर चौधरी हैं. डायरेक्टर नन्द किशोर महतो हैं. लेखक ओम प्रकाश यादव, गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं. छायांकन डी.के. शर्मा, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य संजय कोर्वे, कला राम बाबू ठाकुर, संकलन धरम सोनी का है. प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य हैं. प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जय सिंह, रजनीश पाठक, गिरीश शर्मा, के के गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव अहिरा, आकाश चौधरी आदि हैं.


प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग