Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

Niruha’s Sher-E-Hindustan Trailer Get 1 Million Views in One Day

निरहुआ की शेर ए हिंदुस्तान के ट्रेलर का १ दिन में १ मिलियन का बना रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान का ट्रेलर लांच होते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है और काफी वायरल भी हुआ है। फिल्म का ट्रेलर मात्र एक दिन में ही १ मिलियन व्यू पर चुका है। इससे तो साफ़ जाहिर है कि इस फिल्म के रिलीज़ होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है।

गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा।

इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं।

देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन करें

Actor Singer Ritesh Pandey’s Holi Song Crosses 10 Million View in Just 10 Days

Actor Singer Ritesh Pandey’s Holi Song Crosses 10 Million View in Just 10 Days

रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे का हाईएस्ट एक करोड़ का रिकॉर्ड, वह भी मात्र दस दिन में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने गायकी से लेकर अभिनय तक से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाले रितेश पांडे का होली गीत रंगवा घोराइल बा लाल रे इस साल का सबसे बड़ा हिट होली गीत बन गया है। वेव म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया यह होली गीत यू ट्यूब पर मात्र दस दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिया है। यह रितेश पांडे की गायन शैली का बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। रंगों का महापर्व होली के रंग से सराबोर करता यह गाना आज की तारीख में यू ट्यूब पर अपना रंग बिखेरने में सबसे टॉप पर है। होली का इस सुपर हिट सांग को रितेश पांडे ने अपनी मधुर शैली में गाया है, उनके साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपना मधुर स्वर दिया है। यह गीत विमलेश उपाध्याय ने लिखा है, जिसे  संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। वीडियो के निर्देशक आशीष यादव हैं।

गौरतलब है कि रितेश पांडे का गाया हुआ सुपर डुपर हिट गाना ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल लाल रे’ सबसे ज्यादा भारी तादाद में सुना जा रहा है। इस गाने को हर इवेंट में बजाया जाता है यही नहीं इस गाने पर अब शादियों में भी बहुत ज्यादा लोग बजा रहे हैं। इस गाने के सक्सेस होने के बाद इसी म्यूजिक पर होली गीत बनाया गया है जिसके बोल है ‘रंगवा घोराइल बा लाल लाल रे’.इस होली गीत को भी रितेश पांडे ने ही गाया है और इस गाने के वीडियो में रितेश जमकर होली खेल रहे हैं। यह गीत काफी धमाल मचा रहा है।

 

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

Bhojpuri Film Boss Of Producer Prem Rai Shooting Nearing Completion

प्रेमराय की भोजपुरी फिल्म बॉस

वे अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतते हैं और उनके जन्मदिन पर सितारों का जमावड़ा होता है। बनारस के ठेठ बनारसी मूहल्ले सिगरा और सोनियां पर उनका बचपन बीता और अब वे जानेमाने फिल्मकार हैं। हम बात कर रहे हैंभोजपुरी फिल्मकार प्रेम राय की जिनकी फिल्मों को साईन करने के लिये सितारों में होड़ लगती है। प्रेम राय की छठवीं फिल्म  बॉस की शुटिंग पूर्णता के करीब है। प्रेम रॉय अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने मधुर व्यवहार के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्म बॉस में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मुख्य भूमिका है।

 

श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं अरविंद चौबे। आपको बतादें कि ंश्रेयस फिल्म्स के बैनर तलेही  प्रेम राय द्वारा निर्मित  भोजपुरी फिल्मेंजानेमन, हुकुमत, आशिक आवारा, आतंकवादी, सईया सुपरस्टार रुटीन से हटकर बनी फिल्म थी। अब उनकी फिल्म बॉस लोगों के सामने होगी।  फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निमार्ता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं जबकि निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं और कार्यकारी निमार्ता निशांत सिंह हैं।इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। महेश मांजरेकर की यह पहली भोजपुरी फिल्म है। साथ में हैं अरशिया सिंह, चांदनी सिंह, अमित शुक्ला, करण पांडे, जस्सी सिंह, संजय कोरबे, कनक पांडे, गौरव कुमार, संजय वर्मा और अन्य। इस फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर प्रेम रॉय कहते हैं उनकी यह फिल्म लीक से हटकर बन रही है और रुटीन भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिलहाल सबको इस फिल्म का इंतजार है। आपको बतादें कि इस फिल्म के बाद प्रेम राय तीन और फिल्म बनाने जारहे हैं जिसका नाम है बनारसी मुरब्बे, इंकलाब और भईया जी एमबीबीएस । ये फिल्में जल्द ही फ्लोर पर जायेंगी।

Power Star Pawan Singh’s Song Gets Viral, Records Two Million Views A Day

Power Star Pawan Singh’s  Song Gets Viral,  Records Two Million Views A Day

पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, आरा के होठलाली लगवलु को एक दिन में दो मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की मधुर स्वर में गाया हुआ ऑडियो सांग आरा के होठलाली लगवलु वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र एक दिन में दो मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यह गीत इस साल का सबसे बड़ा सुपरहिट साबित हुआ है। इस गाने को लिखा है ज़ाहिद अख्तर ने और संगीत दिया है छोटेबाबा बसही ने। हाल ही में पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर एवं म्यूजिक मुंबई के ट्रम्पेट स्काई लॉन्ज में धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का ट्रेलर व गाना म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में  पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह  हैं।

Meri Jung Mera Faisla Bhojpuri Film Of Mithila Talkies Releasing Shortly

Meri Jung Mera Faisla Bhojpuri Film Of Mithila Talkies Releasing Shortly

मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला का प्रदर्शन शीघ्र

भोजपुरी सिनेमा के लिये इस साल जबरदस्त होने वाला है। इस साल भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर मिथिला टाकिज की सातवीं फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला रिलीज होने वाली है। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव का एक्शन और कामेडी तथा रोमांस आपको नजर आयेगा। मिथिला टाकिज ने अबतक  कई कामयाब फिल्में बनायी है  जिसमेंडकैत, हम हई लुटेरे, गुंडई राज, राखेला शान भोजपुरिया जवान, इज्जत और जानलेबू काहो प्रमुख है। मेरी जंग मेरा फैसला के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि निर्देशक हैं राजू। मेरी जंग मेरा फैसला के रिलीज से पहले ही देशभर के फिल्म वितरकों में इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।

 

आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता हैं मनोज कुमार चौधरी जबकि इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं जाने माने निर्देशक  राजू। मनोज कुमार चौधरी और राजू कहते हैं मेरी जंग मेरा फैसला  एक आउट आफ आउट कार्मशियल फिल्म है। इस फिल्म में आपको अंडर करेंट और रिवेंज देखने को मिलेगा। फिल्म में मनोरंजन का पूरा फार्मुला है। भोजपुरी फिल्म  मेरी जंग मेरा फैसला में भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के अपोजिट बंगालीबाला मुनमुन घोष को लांच किया जारहा है। साथ में हैं ,  अवधेश मिश्रा, सुबोध सेठ, देव सिंह, संजय वर्मा, मनीष चतुर्वेदी, दिलीप सिंहा, माया यादव,पलक तिवारी, आकांक्षा दूबे, अनिता रावत, पप्पू यादव और रोहित सिंह मटरू। इस फिल्म की कथा , पटकथा और संवाद तैयार किया है एस.के. चौहान ने जबकि संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं इकबाल सुलेमान तथा कैमरामैन हैं प्रिंस।फिल्‍म में खेसारीलाल की भूमिका एक ऐसे इंसान की है जिसका खाश मकसद है।  सूत्र बताते हैं कि खेसारीलाल के साथ  मुनमुन घोष की केमिस्‍ट्री लाजवाब होने वाली है। यह फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला  जल्द ही रिलीज होने वाली है।

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes