Posted by admin on Dec 6th, 2018 | Comments Off on Bhojpuri Film Ye Ishq Bada Bedardi Hai Releasing On 7 Dec In Mumbai & Gujarat
7 दिसंबर को मुंबई – गुजरात में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी है’
बिहार में शानदार कलेक्शन के बाद अब क्वीन ऑफ भोजपुरी रानी चटर्जी, अभिनेता रोहित राज यादव व गुंजन पंत की फिल्म ‘ये इश्क बड़ा बेदर्दी है’ 7 दिसंबर से मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद फिल्म के अभिनेता रोहित राज यादव ने दी। रोहित ने बताया कि जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर हर इंसान इश्क के दर्द में तड़पा है। कुछ इसी थीम पर आधारित है मेरी भोजपुरी फिल्म ‘इश्क बड़ा बेदर्दी है’, जिसे बिहार में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरी इस फिल्म को मुंबई और गुजरात में भी लोग पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग और इंटरटेनिंग है। फिल्म में प्रेम की उस अवधारणा को आज के परिवेश में पेश किया गया है, जो राधा, मीरा और भगवान कृष्ण की था। यह यूथ को खूब पसंद आने वाली है। इस फिल्म की कहानी प्रेम के उन अहसासों की अभिव्यक्ति है, जिसमें प्रेम भी है, तड़प भी है, इमोशन भी है, रूठना – मनाना भी है। साथ ही इश्क के दुश्मनों से जंग भी है। इसमें मैंने एक्शन के लिए काफी तैयारियां की थी। जिम में घंटों पसीने बहाये, ताकि कहानी के साथ न्याय हो सके। उसका नतीजा भी अच्छा आया और मैंने फिल्म को पूरी की। इसलिए पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जायें और फिल्म का मजा लें। इसमें रानी चटर्जी और गुंजन पंत के साथ मेरी केमेस्ट्री भी काफी खूबसूरत है। अब यह इस फिल्म वीकेंड सिनेमाघरों में होगी, तो इसे जरूर देखने जायें।
बता दें कि फिल्म ‘इश्क बड़ा बेदर्दी है’ की शूटिंग दमन, मुंबई, पटना और बिहटा के अलग– अलग खूबसूरत लोकेसंस पर की गई है। फिल्म के निर्माता बी एन यादव व शिवजी सिंह और निर्देशक राम यादव हैं। फिल्म के गाने का निर्देशन रंजय बाबला ने किया है। कहानी रामचंद्र सिंह ने लिखी है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। राज प्रेमी, जनार्दन सिंह, सी पी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव , पंकज मेहता, साहब लालधारी भी मुख्य भूमिका में है। एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफी संजय कोर्वे, डीओपी बबलू खान-लालजी बेलदार का है।
——–Sanjay Bhushan Patiyala
Posted by admin on Dec 4th, 2018 | Comments Off on Ajay Dixit Starrer Sanam Pardesiya Shooting In Progress In Mumbai
अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग शुरू
बेटवा बाहुबली फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेसिया’ की शूटिंग विरार में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अजय दीक्षित के अपोजिट अनुश्री साहूनजर आयेंगी। फिल्म के निर्माता शकुन साहू हैं और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। सुनील मोटवानी ने फिल्म के बारे में बताया कि ‘सनम परदेसिया’ पूरी तरह से पारिवारिक है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्शन भरपूर होगा। फिल्म की हर कड़ी एक दूसरे से जुड़ी है, तो लोगों को यह फिल्म अंतिम घंटे तक बांधे रखेगी।

शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सनम परदेशिया’ को लेकर अजय दीक्षित ने कहा कि ‘सनम परदेसिया’ मेरे लिए खास है। मुझे इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आयी। उम्मीद है जब फिल्म बनकर सिनेमाघरों में होगी, तब यह दर्शकों को भी पसंद आयेगी। फिल्म में मेरे लिए नीलू शंकर सिंह हैं, जिनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। हमारी केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आने वाली है। नीलू बेहद मेहनती अदाकारा हैं।
बता दें कि फिल्म की कहानी विन्ध्या शुक्ला ने लिखी है। फिल्म में संगीत अनुज तिवारी और छायांकन बिपिन कुमार का है। फिल्म में अजय दीक्षित और अनुश्री साहू, विजय राज यादव, पुष्प वर्मा, गजेंद्र चौहान, उमेश सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं।
HUNGAMA MEDIA GROUP (Sanjay Bhushan Patiyala)

Posted by admin on Dec 1st, 2018 | Comments Off on Saket Giri Busy In Shooting Of Film Jeet In Mumbai
जीत की शूटिंग में व्यस्त हैं साकेत गिरी
कमाल के अभिनेता साकेत गिरि अपने अभिनय का लोहा मनवाने सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाकेदार अंदाज में अवतरित होने जा रहे हैं। जी हाँ, अभिनय प्रवीण साकेत गिरी पी एंड एस प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीत से धमाल मचाने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के रमणीय स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में साकेत फुल एक्शन मूड में हैं।

केंद्रीय भूमिका में उनके साथ सिनेस्टार रितेश पांडे दबंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सुनील गिरी हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन महेश वेंकेट का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडे, साकेत गिरी, तनु श्री, आकांक्षा दूबे, नैंसी पांडे आदि हैं।