Posted by admin on Sep 25th, 2018 | Comments Off on Kahar Bhojpuri Film Releasing On 28th Sept 2018 In Bihar & Jharkhand
28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में भव्य प्रदर्शित की जायेगी गौरव झा की कहर
भोजपुरी सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की गई सिनेस्टार गौरव झा स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 28 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। यह फुल इंटरटेनिंग फ़िल्म है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है।

इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।
फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।
——Ramchandra Yadav(PRO)
Posted by admin on Sep 25th, 2018 | Comments Off on Khesarilal Yadav Starrer Balamji Love You Bhojpuri Film Trailer Gets Viral On Social Media
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच खेसारीलाल यादव की ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर हुआ वायरल , पहली बार भोजपुरी में एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बलमजी लव यू’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कपंनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया फिल्म का ट्रेलर को मात्र एक ही दिन में 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। किसी भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर को एक ही दिन में इतना बड़ा हिट मिलना वाकई नया रिकॉर्ड है।

उल्लेखनीय है कि श्री रामा प्रोडक्शन हाउस प्रस्तुत फिल्म ‘बलम जी लव यू’ के जरिये भोजपुरी के रुपहले परदे पर बहुत समय के बाद दंगल देखने को मिलेगा। खेसारीलाल यादव और बॉलीवुड खलअभिनेता अशोक समर्थ अखाड़े में धोबिया पछाड़ कुश्ती लड़ते हुए नजर आयेंगे, जो फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है। नायिका काजल राघवानी भी आकर्षण लुक में नज़र आ रही हैं। फिल्म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती व आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीतकार ओम ओझा ने मधुर संगीत से सजाया है। नृत्य कानू मुखर्जी व रिकी गुप्ता, मारधाड़ अंदलीब पठान है। कार्यकारी निर्माता आरपी बल हैं। छायांकन सरफराज खान, कला निर्देशक नजीर शेख, संकलन जितेन्द्र सिंह जीतू का है। फिल्म के मुख्य खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव भी नजर आने वाली हैं।
विदित हो कि फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि ‘बलम जी लव यू’ पूरी तरह अलग है। इसमें भोजपुरी का दंगल दिखेगा, जिसका अंदाजा ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है। फिल्म को पूरी तरह से बॉलीवुड के स्तर पर बनाया गया है, जिसके गाने और संवाद लोगों को सिनेमाघरों में खींच लायेंगे। हमने फिल्म में कई प्रयोग भी किये हैं, जो फिल्म के सिक्वेंस को और पुख्ता करते हैं।
ट्रेलर लांच के बाद फिल्म की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा ने बताया कि फिल्म ‘बलम जी लव यू’ इस दशहरा रिलीज होगी। फिल्म से हमें काफी उम्मीदें है, जिसको तरह मूविंग टीजर के बाद अब ट्रेलर को लोगों का रिस्पांस मिल रहा है। वह फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
——Ramchandra Yadav(PRO)
Posted by admin on Sep 25th, 2018 | Comments Off on Babbar Action Packed Bhojpuri Film’s First Look Released
“बब्बर” का एक्शनपैक्ड फर्स्ट लुक रिलीज
विराज फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का फर्स्ट लुक मुम्बई में रिलीज हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा कि गांव की आम कहानियों से हटते हुए यह फिल्म शहरी भ्रष्टाचार पर अपनी तरह की पहली थ्रिलर एक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह भोजपुरी फिल्म जगत को नई ऊंचाइयां देंगी।
“बब्बर” फिल्म के निर्माता लखनऊ के बिजनेसमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग लखनऊ के आसपास हुई है इसलिए इसमें अधिकांश लोग लखनऊ के ही लोकप्रिय कलाकार लिये गए हैं। इसकी भाषा भी लखनवी अंदाज लिये हुए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि उनकी अगली फिल्म हिन्दी में होगी जो जल्द ही शूट की जाएगी। फिल्म “बब्बर” जल्द ही दर्शकों के लिये रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह भी दूसरे हीरो के रूप में हैं और उनका किरदार इंस्पैक्टर का है।

भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी फिल्मों के हॉट केक बन गए हैं । ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू बब्बर फिल्म में हीरो की भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि इस फिल्म में उनका बिलकुल नया अवतार लोग देखेंगे। उनके अनुसार फिल्म का नायक एक आम व्यक्ति है जो परिस्थियों के चलते अहम बन जाता है।
खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया कि “बब्बर” फिल्म में वह नए अंदाज में दिखेंगे। वह फिल्म ट्रिपल रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह लोगों को केवल डराएंगे नहीं बल्कि हंसाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कैरेक्टर रोल की सीमा में नहीं बंधना चाहते हैं इसलिए वह नई नई चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं।
“बब्बर” के निर्देशक चंदन उपाध्याय की इससे पहले की हिट भोजपुरी मूवी “आवारा बलम” रोमांटिक और एक्शन फिल्म थी। इसमें बॉलीवुड की तर्ज पर जबरदस्त इफैक्टस डाले गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनेश्वर और अम्बेडकर पार्क के अलावा बंथरा, आशियाना, सरोजनी नगर में की गई है। “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। इसके दो गाने बैंकाक में भी शूट किये गये हैं।
फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है। “बब्बर” की रिलीजिंग डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।
——–Akhlesh Singh(Publish Media)
Posted by admin on Sep 14th, 2018 | Comments Off on Qahar Action Bhojpuri Film Releasing On 21 Sept. Bihar & Jharkhand
कहर का प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में
सिनेस्टार गौरव झा अभिनीत भोजपुरी फिल्म कहर का भव्य प्रदर्शन 21 सितम्बर से बिहार , झारखण्ड में किया जायेगा। नाथ फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई हैरतअंगेज, रोमांच, मारधाड़, रोमांस एवं हास्य से भरपूर यह फिल्म कहर दर्शकों का बहुत मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म का वितरण बिहार, झारखंड में खुशी फिल्म्स के सुबोध कुमार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी एंटरटेन ने यू ट्यूब पर लांच किया था, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके पहले फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें नायक का रौद्र रूप दिख रहा है। साथ ही सभी कलाकारों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, जो काफी सस्पेंस पैदा कर रहा है। कहर का ट्रेलर देखकर यह पता चलता है कि यह एक दम ही अलग तरह की फिल्म बनी है, जिसपे जबरदस्त डायलाग के साथ फाडू एक्शन भी दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

फिल्म के निर्माता अवधेश सिंह तथा निर्देशक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आनन्द डी गहतराज हैं। कथा पठकथा सुनील उपाध्याय एवं संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटेबाबा तथा गीतकार राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, प्रेम सागर, मुन्ना दूबे हैं। छायांकन नरेन्द्र पटेल, मारधाड़ बाजी, नृत्य प्रेम गोपी, संकलन अजय चौहान, पब्लिसिटी डिज़ाइन हरिओम राय का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गौरव झा, मोनालिसा, आँचल सोनी, संजय पांडेय, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, राम मिश्रा, गोपाल राय, सोनिया मिश्रा, काव्या सिंह, अवधेश सिंह आदि सहित मेहमान कलाकार गुंजन पंत हैं।
—Ramchandra Yadav (PRO)
Posted by admin on Sep 14th, 2018 | Comments Off on PAWAN SINGH – Maine Unko Sajan Chun Liya – First Look Out
पवन सिंह की मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। यह पोस्टर बहुत आकर्षक बनाया गया है, जिसमें पवन सिंह स्टाइलिश बाइक पर सवार पवन सिंह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अदाकारा काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नज़र आ रही हैं। बैक ग्राउंड में समुद्र का किनारा और किनारे पर ऊँची अट्टालिकाएँ बहुत ही रमणीय लग रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन किये हैं । उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान कलाकार अंजना सिंह हैं।
—Ramchandra Yadav (PRO)