Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Khesarilal Yadav’s Bhojpuri Film Nagdev First Poster Launched
खेसारीलाल यादव की नागदेव का पहला पोस्टर लांच
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के तिलिस्मी अवतार से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म नागदेव का फर्स्ट लुक यानि पहला पोस्टर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10 द्वारा लांच किया गया है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की फ़िल्म नागदेव का हरएक दृश्य सिनेप्रेमियों को दाँतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय ने बहुत ही उम्दा फिल्म निर्देशन किया हैं। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी अनोखे अंदाज में रुपहले परदे पर अवतरित होने वाली है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा। पोस्टर में दोनों फिल्म स्टार नाग नागिन के अवतार में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Ritesh Pandey’s Kisme Kitna Hai Dum Film Trailer Launched
रितेश पांडेय की किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच
गायिकी में अपनी सुरों का जादू बिखेर रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच किया गया है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल एवं गांगाणी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडेय फुल एक्शन पैक्ड अवतार में हैं। गायक व नायक के रूप में धूम मचा रहे रितेश पांडेय और भोजपुरी सनी लियोन के नाम से फेमस सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। एक्शन, रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।


इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत, सूरत के ग्रीन पैराडाइज रिसोर्ट एवं राजपिपला के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता की यह दूसरी भोजपुरी फिल्म है। फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितेश गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी प्रजापति द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म किसमें कितना है दम का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक चंदन सिंह ने। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू हैं।
छायांकन डी के शर्मा, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, सनी सिंह, ज्योति शर्मा, संजय पांडेय, विपिन सिंह, सकीला मजीद, मिस्टर गांगाणी, हीरालाल, सोनी पटेल, कस्तूरजी प्रजापति, मुरली बाबू,, शिव सिंह, संजय राज आदि हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया गया है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाई गई है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है।
——–Ramchandra Yadav(PRO)
Posted by admin on May 13th, 2018 | Comments Off on Border Films First Look Gets Viral On Social Media
रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बॉर्डर का फर्स्ट लुक
KISAAN KE BETA HAIN .AGAR KOI HUMARI ZAMEEN KI TARAF AANKH UTHA KE DEKHE TO ZAMEEN KE SATH USKA JIGAR BHI JOT DETE HAIN @BORDER #Relesing this EID
इस साल ईद पर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही जुबली स्टार निरहुआ की मल्टी स्टारर फ़िल्म बॉर्डर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है । फर्स्ट लुक के जारी होते ही इसे भोजपुरिया दर्शको ने हाथों हाथ उठा लिया और वे जम कर इसे लाइक कमेंट और शेयर कर रहे हैं । अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर निरहुआ ने इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है – किसान का बेटा हैं
अगर कोई हमारी जमीन की तरफ आंख भी उठाए तो जमीन के साथ उसका जिगर भी जोत देते हैं । निरहुआ के इस डायलॉग पर भी दर्शको की बहुत प्रतिक्रिया आ रही है । निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि पहले बॉर्डर के टाइटल टीजर और फिर फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही फ़िल्म को लेकर दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है । दर्शक फ़िल्म को लेकर तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।

उन्होंने आगे बताया कि फ़िल्म में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकारों की लंबी फौज है । आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बॉर्डर भव्यता और बजट के दृष्टिकोण से भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने एक एक दृश्य पर काफी मेहनत की है । उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं उदय भगत और रंजन सिन्हा । फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।
———–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 27th, 2017 | Comments Off on Niruhua Hindustani Creates New Record With 30 Million Views On Youtube
30 मिलियन व्यू के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी ने बनाया रिकॉर्ड
2014 भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए एक स्वर्णिम साल बन कर आया । बुरे दौर से गुजर रही इस फ़िल्म जगत में जब आम फिल्मो की तरह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की निरहुआ हिंदुस्तानी भी रिलीज हुई तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी । यहां तक कि फ़िल्म को अच्छी शुरुआत भी नही मिली लेकिन 3 दिन बाद से अचानक से इस फ़िल्म को मिलने वाले दर्शको की तादात में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई । निरहुआ हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और भोजपुरी पटल पर एक नई अदाकारा आम्रपाली दुबे का उदय हुआ । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी में उनकी जोड़ी को दर्शको ने काफी सराहा । निरहुआ हिंदुस्तानी ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं । निरहुआ हिंदुस्तानी के संगीत को भी काफी पसंद किया गया । निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया । यहां भी दर्शको ने उसे हाथों हाथ उठा लिया ।

यू ट्यूब पर अभी तक इस फ़िल्म को 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से भी अधिक लोगो ने देखा है और अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है ।उल्लेखनीय है की निरहुआ हिंदुस्तानी का निर्माण आदि शक्ति एंटरटेनमेंट , निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया था जिसके निर्माता थे प्रवेश लाल यादव व राहुल खान जबकि निर्देशन की कमान थामी थी सतीश जैन ने । सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि 8 साल से बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम रखने वाले निरहुआ की यह पचासवीं फ़िल्म थी । निर्माता प्रवेश लाल यादव व राहुल खान ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी को हर वर्ग के दर्शको ने पसंद किया जिनमे महिलाओं की तादात अधिक रही । बहरहाल , निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम एक नया रिकार्ड तो जुड़ा ही है साथ ही इस फ़िल्म ने इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं । ———Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 27th, 2017 | Comments Off on Bhojpuri Film Chheka Post Production In Progress
पोस्ट प्रोडक्शन में “छेका”
भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों में एक बड़ा वर्ग महिला दर्शक वर्ग है जिन्हें हमेशा से ही विषयक,पारिवारिक व महिला प्रधान फिल्में ही लुभाती रही है और इसी दर्शक वर्ग को टारगेट कर निर्देशक नेहाल अहमद की भोजपुरी फ़िल्म निर्माणाधीन है। भोजपुरी फ़िल्म “छेका” इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है। पी आर फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणअधीन इस फ़िल्म के निर्माता हैं कुमार परमानंद व सह निर्माता हैं प्रताप कुमार सिंह। फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है फ़िल्म को ले कर् निर्माता,निर्देशक सहित फ़िल्म से जुड़े तमाम लोग काफी उत्साहित हैं और जल्द से जल्द फ़िल्म के रिलीज हेतु दिन रात मेहनत भी कर रहे हैं। शूटिंग के दौराण ऐसी खबर आई थी कि इस फ़िल्म का निर्माण बेहतरीन तकनीक से किया जा रहा है।अश्लीलता से परे इस् फ़िल्म को खास कर् के महिलाओ दर्शकों को ध्यान में रख कर् ही बनाई जा रही है।संगीत इस् फ़िल्म का मजबूत पक्ष है ,फ़िल्म के संगीतकार संजीत तन्हा हैं।

फ़िल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार,धीरज पांडे,रजनी साक्या,मांती मौर्या जितेंद्र इत्यादि ने गाया है।
फ़िल्म के विषय में निर्माता कुमार परमानंद बताते हैं कि मुझे काफी दिनों से एक अच्छी फिल्म के निर्माण का ख्याल आया और इस विचार के साथ मैं निर्देशक नेहाल अहमद से मुलाक़ात की । निहाल मुझसे कुछ दिन बाद मिलने को कहा। कुछ ही दिन बाद नेहाल “छेका” के साथ मिले। विषय वस्तु देखते ही मैंने तुरंत हाँ बोला और कार्य शुरू कर दिया। निर्देशक निहाल के अनुसार फ़िल्म की कहानी का डिमांड था नया चेहरा था और् खोजबीन के बाद रमेश सावंत और् विक्टर सिंह के रूप में दो बेहतरीन अभिनेता की तलाश पूरी हुई। इस् फ़िल्म में रमेश सावंत,विक्टर सिंह के अलावे जया पांडेय,खुशबू पांडे,संजू बाबा मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंसी,मिथुन,प्रियांशु,पूनम,पुष्पा, बिपिन बिहारी,बब्बन सिंह इत्यादि भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर उत्तम सिंह व नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी एवं सुशांत हैं। फाइट मास्टर प्रदीप साह हैं।
—————–SARVESH KASHYAPH