Posted by admin on Aug 17th, 2019 | Comments Off on BJP Leader Shri Vishal Bhagat Celebrates Raksha Bandhan At Ambuj Wadi And Opening Of Jan Sampark Karylaya By Shri Vinod Shelar BJP North Mumbai President
भाजपा नेता विशाल भगत का अम्बुज वाड़ी में रक्षाबंधन के सुभ अवसर पर भव्य स्वागत किया गया
मुम्बई :आज देश भर में आजादी की सालगिरह के जश्न के साथ-साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी जोर शोर से मनाया गया ! भाई और बहन के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार, त्याग और समर्पण को दर्शाता है। राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं। वहीं, भाई उन्हें वादा देते हैं कि वो उनकी जिंदगीभर रक्षा करेंगे ! वही गुरुवार को भाजपा नेता विशाल भगत का अम्बुज वाड़ी में रक्षाबंधन के सुभ अवसर पर भव्य स्वागत किया गया ! और सैकड़ो मुहबोली बहनों ने रखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की ! इस अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर डॉ उमाकान्तानन्द सरस्वती जी,अनुष्का चौहान,उज्वल सिंह,नंदन सिंह, सतेंद्र यादव, राममोहन संजीव पांडेय व तमाम अस्थानिक लोग मौजूद रहे ! वही विशाल भगत बताते है कि पिछले 5 साल से लगातार ये कार्यक्रम करते आ रहे है ! कही भी रहूँ यहाँ जरूर आता हूं इनके बीच रक्षाबंधन मनाकर मुझे बड़ा सुकून मिलता है !
आपको बता दे कि गुरुवार को आज़ादी के सालगिरह पर ! भाजपा जनसंपर्क कार्यालय का उदघाटन विनोद शेलार भाजपा उत्तर मुम्बई अध्यक्ष ! के हाथों फीता काटकर किआ गया ! इस अवसर पर विनोद शेलार,विशाल भगत भाजपा महामंत्री बिहारी प्रकोष्ठ,नंदन सिंह,ननरेंद्र राठौड़,व तमाम अस्थानिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,
आपको बता दु की इस कार्यालय उद्घाटन का मकसद केवल इतना है कि ! कई सालों से वर्सोवा मढ़ाइलैंड फ्लाईओवर ब्रिज लंबित है ! इस विषय पर मीडिया को सम्बोधित करते हुऐ विनोद शेलार ने कहा कि यह फ्लाईओवर ब्रिज भाजपा की पहली प्राथमिकता है,



फ्लाईओवर की मांग की कई वर्षों से हो रही है,
फ्लाईओवर ना होने से स्थानिक नागरिकों बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,अब इसको बहुत जल्द पूरा कर लिया जायेगा और क्या कहा आइये सुनवाते है आपको
Posted by admin on Aug 14th, 2019 | Comments Off on REVISIT ASHOK MASTIE’S MAGIC WITH KHADKE GLASSY Featuring Parineeti Chopra And Sidharth Malhotra
Popularly known as Human Dynamo, Ashok Mastie created a massive fan following across the globe through his blockbuster hit ‘Khadke Glassy’ which has again touched the hearts of millions through Bollywood in its recent movie Jabariya Jodi released on 09-08-2019 starring Sidharth Malhotra and Parineeti Chopra.
The song within a few hours of its release in the movie managed to cross over ten million views on youtube and emerged to be one of the most trending blockbuster hits in all the leading music apps. He has always left the listeners and audience awestruck with his electrifying performances and chart buster hits “It is a evergreen song that till date it tops the playlist when it comes to weddings & parties. Now that we have another urbanized version of the song, audience is in for a treat”


In future, you’ll be able to see and hear more of Ashok Mastie in Bollywood through his various upcoming Bollywood ventures.
Posted by admin on Aug 13th, 2019 | Comments Off on Mumbai Circle’s Heroine Will Be Dhinchak Pooja – Fuzail Waris
मुंबई सर्किल की हीरोइन होगी ढिंचक पूजा :फुजैल वारिस
“सेल्फी मैंने ले ली है “गाना से रातों-रात प्रसिद्ध हो चुकी बिग बॉस फेम प्रतिभागी ढिंचक पूजा बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्म “मुंबई सर्किल”में दिखेंगी,उक्त बातें बिजनेसमैन से निर्माता बने फुजैल वारिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कही उन्होंने बताया कि ढिंचक पूजा से इस फिल्म के लिए उनकी बातचीत अंतिम पड़ाव पर है इस फिल्म में उनका रोल काफी दमदार हैl इसके अलावा फुजैल वारिस अपने होम प्रोडक्शन हाउस चलचित्र निर्माण घर से 5 हिंदी फिल्मों का निर्माण करेंगे, इसी श्रृंखला में उनकी अगली फिल्म “शापित पुस्तकालय” है जिसके निर्देशक संजीव कुमार राजपूत व कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर हैl फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी फिल्म के कलाकारों के रूप में टीवी एक्टर अश्मित पटेल,किश्वर मर्चेंट,जुबेर.के. खान, पुनीत वशिष्ठ,अंजु जाधव व आशु का चयन कर लिया गया है l


इसके साथ ही फुजैल वारिस “बेटी बचाओ”नाम से एक शॉर्ट फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए कलाकारों का चयन जारी हैl
Posted by admin on Aug 11th, 2019 | Comments Off on Mega Budget Movie Like Bahubali Announced – The Legend King Lalitaditya
“बाहुबली” जैसी मेगा बजट मूवी “द लीजेंड किंग ललितादित्य” का ऐलान
बॉलीवुड में इस समय ऐतिहासिक फिल्मों का दौर है। दर्शक भी बायोपिक और पीरियड मूवीज को पसन्द कर रहे हैं ऐसे में एक और पीरियड फिल्म का ऐलान हुआ है जो “बाहुबली” जैसी बड़े स्केल की फिल्म बनेगी। इस फिल्म का नाम होगा “द लीजेंड किंग ललितादित्य”। इस फिल्म का कनेक्शन “बाहुबली” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से इसलिए भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इसे लिख रहे हैं खुद बाहुबली जैसी मेगा मूवी के लेखक के वी विजेंद्र प्रसाद, जो मुंबई में हुए इस फिल्म के नाम के घोषणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मुंबई के फाईव स्टार होटल सन एंड सैंड में इस ऐतहासिक अपकमिंग फिल्म का टाइटल लॉन्च किया गया। जो अष्टदश भुजा सिनेमा प्रोडकशन के बैनर तले बनने जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर जयंत सी परंजी ,निर्माता सुरिंदर सिंह ठाकुर, को प्रोड्यूसर ओमकार नाथ शर्मा ,अमित कुमार भारद्वाज,संतोष कुमार सिंह हेड ऑफ प्रोडक्शन हैं और मीडिया पार्टनर और इंडियन ब्रदर्स है। दीप जला कर इस प्रोग्राम की शुरुआत हुई। यहां बिमला राणा चीफ गेस्ट थीं।

फिल्म के डायरेक्टर जयंत सी परंजी तेलगु सिनेमा का बड़ा नाम है। इन्होंने प्रभास जैसे कई स्टार्स को इंट्रोड्यूस किया है। ललितादित्य महाराज पर बनने जा रही इस ऐतिहासिक फिल्म के जरिए दर्शकों को जाग्रत करने का काम किया जाएगा।
फिल्म के सह निर्माता ओमकारनाथ शर्मा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। हम चाहते हैं कि यह फिल्म हिट हो और युवाओं को इंस्पायर करे।
वहीं प्रोड्यूसर सुरेन्द्र सिंह ठाकुर और को प्रोड्यूसर अमित कुमार भारद्वाज भी इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।
को प्रोड्यूसर अमित कुमार भारद्वाज ने यहां कहा कि ललितादित्य ने भारत का विस्तार किया। आज की जेनेरेशन तक वीर राजा के कार्यों को पहुंचाना मेकर्स की जिम्मेदारी है। यह फिल्म बाहुबली जैसी बनेगी और उम्मीद है कि दर्शक इसे पसन्द करेंगे।”
डायरेक्टर जयंत सी परंजी ने यहां कहा कि मुगल ए आजम से लेकर जोधा अकबर तक बॉलीवुड में कई ऐतिहासिक फिल्में बनी है मगर हैरत की बात है कि कश्मीर पर कोई पीरियड फिल्म नहीं बनी है इसलिए जब यह प्रोजेक्ट मुझे औफर किया गया तो मै इसे करने के लिए तुरंत तैयार हुआ।
हम इसे इंटरनेशनल मार्केट तक ले जाने का प्रयास करेंगे। बाहुबली ने मेगा बजट फिल्में बनाने और इनको अंतरराष्ट्रीय सतह तक ले जाने का रास्ता दिखाया है। हमे खुशी है कि बाहुबली जैसी मेगा मूवी के लेखक के वी विजेंद्र प्रसाद हमारे साथ हैं।”
लेखक के वी विजेंद्र प्रसाद ने यहां कहा कि वह किस्मत पर बेहद विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि वह जो भी काम करते हैं दिल से करते हैं।
इस फिल्म के संगीतकार सत्या कश्यप होंगे। फिलहाल इस की पटकथा लेखन का काम चल रहा है एक बार स्क्रिप्ट लिख ली गई तो फिर उसके बाद कास्टिंग होगी। यह काफी रिसर्च का विषय है इसलिए इस पीरियड फिल्म को बनाना अपने आप में एक चैलेंज होगा। मगर दर्शकों को बाहुबली और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों के लेखक से उसी तरह की एक सुपर हिट फिल्म की उम्मीद होगी।
Posted by admin on Aug 8th, 2019 | Comments Off on Abhay Sinha – JAIHIND The Most Expensive Film Of Yashi Films
जयहिंद याशी फिल्म्स की सबसे महंगी फ़िल्म है- अभय सिन्हा
आज जबकि भोजपुरी फिल्म बनाना पुरी तरह घाटे का सौदा है ऐसे में जाने माने निर्माता अभय सिन्हा ने अपने बैनर याशी फिल्म्स की 60 वीं फ़िल्म जयहिंद को पूरा कर इसे 9 अगस्त को रिलीज करने की घोषणा कर दी है।याशी फिल्म्स की ये सबसे महंगी फ़िल्म मानी जा रही है जिसका बजट 2 करोड़ दस लाख है।अभय सिन्हा ने एक साथ पांच बड़ी भोजपुरी फिल्म बनाने की भी घोषणा कर सबको चौका दिया है। अभय सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी जारही है। ये फिल्मे हैं। जयहिंद जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं।इसे फिरोज खान ने निर्देशित किया है। दुसरी फिल्म है भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ सईंया अरब गईलेना जिसे प्रेमांशु निर्देशित कर रहे हैं। तीसरी फिल्म है भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव की मुख्य भुमिका वाली फिल्म राजपथ जिसे अनिल अजिताभ निर्देशित करेंगे। अभय सिंहा ने पवन सिंह के साथ एक और फिल्म घातक की घोषणा की है जिसे टीनू वर्मा निर्देशित करेंगे। उनकी एक अन्य फिल्म है राबिनहुड पांडे जिसमें रितेश पांडे और मधुशर्मा की मुख्य भुमिका होगी। इस फिल्म को इस्तियाक शेख बंटी निर्देशित करेंगे। अभय सिंहा की कंपनी याशी फिल्म्स को साफ सुथरी पारिवारिक फिल्में बनाने के लिये जाना जाता है। पिछले साल उनकी फिल्म मां तुझे सलाम, गुलामी और चैलेंज कामयाब फिल्म में मानी जाती है। पेश है अभय सिन्हा से हुयी बातचीत के मुख्य अंश-


याशी फिल्म्स को साफ सुथरी पारिवारिक फ़िल्म बनाने के लिए जाना जाता है।जय हिंद भी क्या इस परंपरा को आगे बढ़ाएगी ?
– बिल्कुल, आप यकीन कीजिये जय हिंद को आप पूरे परिवार के साथ याशी फिल्म्स की दूसरी फिल्मों की तरह परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।
-इस फ़िल्म के बजट को लेकर खूब चर्चा है।माना जा रहा है कि याशी फिल्म्स की ये फ़िल्म 2 करोड़ से ऊपर से बनी है?
– जी हां जयहिंद याशी फिल्म्स की अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म है।इसका बजट दो करोड़ दस लाख रुपये है।इस फ़िल्म की शूटिंग हमने जोधपुर,अहमदाबाद,लखनऊ और मुम्बई में किया है।
– फ़िल्म के निर्देशक फिरोज खान जी के बारे में क्या कहेंगे?
-फिरोज जी को पहली बार बतौर निर्देशक हमने लांच किया और हमें खुशी है कि जयहिंद के जरिये वे कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरे।
– इस फ़िल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह जी की मुख्य भूमिका है।पवन सिंह जी के बारे में क्या कहेंगे आप?
– पवन सिंह जी कमाल के एक्टर हैं।जयहिंद में 100 प्रतिशत उन्होंने अपना परफार्मेंश दिया है।
– फ़िल्म की नायिका मधु शर्मा जी के बारे में आपकी राय?
– मधु जी हमारे बैनर की लकी हीरोइन हैं।उन्होंने हमारे बैनर की जितनी फिल्में किया सब सुपरहिट हुई हैं।वे लाजवाब एक्ट्रेस हैं।
– इन दिनों भोजपुरी में पाकिस्तान सीरीज की फिल्मों की बाढ़ आई है ऐसे में दूसरी फिल्मो से जय हिंद अलग कैसे होगी?
– हमारी हर फिल्म दूसरी फिल्मो से अलग होती है।हम किसी की कॉपी नहीं करते।जयहिंद का थीम अलग है।आप बस फ़िल्म देखिए आप खुद कहेंगे कि जयहिंद दुसरी फिल्मो से अलग है।इस फ़िल्म को यू ए सर्टिफिकेट सेंसरबोर्ड ने दिया है।
– आज जब भोजपुरी फिल्में बनाना घाटे का सौदा है आप इतनी फिल्में एक साथ बना रहे हैं?
-आपकी बात सही है लेकिन दो चीजे हैं अगर आपको सिनेमा बनाने की समझ है तो भोजपुरी फिल्में बनाना घाटे का सौदा नहीं है। दुसरी चीज है कि मेरी कंपनी सेटेलाईट की नंबर वन बाईंग कंपनी है तो घाटे का तो सवाल ही नहीं।
– आपने अपनी फिल्मों के जरिये भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी और रविकिशन से लेकर रितेश पांडे के साथ भी फिल्में बनाया या बना रहे हैं। पुराने स्टारों से नये स्टारों को क्या सीखना चाहिये?
-सबसे पहले तो नये स्टारों को लगन से काम करना चाहिये। कौन सी फिल्म करें और कौन सी नहीं । पैसे से ज्यादा उन्हे कहानी और प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान देना चाहिये।
– भोजपूरी फिल्मों में आज कहानी और क्वालिटी की कमी भी देखी जारही है?
-मैं कभी भी अपनी फिल्मों में क्वालिटी से समझौता नहीं करता। याशी फिल्म्स के साथ जिस फिल्म का नाम जुड़ जाता है मानकर चलिये कि वह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। अगर मेरी फिल्म की कहानी में लंदन है तो उसकी शुटिंग लंदन में ही होगी। जय हिंद की डिमांड विदेश नहीं था इसलिए हमने इसकी शूटिंग जोधपुर,लखनऊ,अहमदाबाद और मुम्बई में किया।
– भोजपुरी फिल्मों से अब भोजपुरी की महक भी तो नदारत है?
– उनकी फिल्मो में आपको भोजपुरी कहीं नहीं नजर आयेगी जो यूपी बिहार से नहीं जुड़े हैं। मैं तो बिहार का ही रहने वाला हूं।
– फिल्म की सफलता के लिये कहानी जरुरी है या स्टार?
-कहानी और उसके बाद उस कहानी के हिसाब से स्टार। मैं पहले कहानी तैयार कराता हूं और उसके बाद निर्देशक मुझे बताते हैं कि मुझे ये कलाकार चाहिये तो मैं उस स्टार और कलाकार को साईन करता हूं।
– आप एक तरफ भोजपुरी मिट्टी की महक की बाते करते हैं और दुसरी तरफ आपकी फिल्मों की शुटिंग विदेश में भी होती है? ये नहीं लगता कि ये दो तरीकेकी बात है?
– जी नहीं, आज भोजपुरी भाषा के लोग पुरी दुनिया में हैं। अगर वहां की कहानी होगी तो मैं जरुर वहां शुटिंग करुंगा और ये मैं समझता हूं जरुरी भी है।
-आप द्वारा कराये जारहे विदेश मे भोजपुरी अवार्ड समारोह की भी बहुत चर्चाहोती है। इस बार ये अवार्ड समारोह कहां होने जारहा है?
– इस बार सिंगापुर में होगा भोजपुरी अवार्ड समारोह। संभवत: सितंबर में यह होगा।
– आप तो स्टार मेकर हैं। आपकी कंपनी टेलिविजन शो भी बनाती है। कौन कौन सा शो बन रहा है इस समय ?
-हमारी एक और कंपनी याशी म्युजिक बहुत तेजी से ग्रोथ कर रही है। ५० लाख से ज्यादा उसके सब्सक्राईबर हैं। दिवानापन मजनुआ तो इस पर छा गया है। इसके अलावा तमाम टेलीविजन चैनलों के लिये हमारी कंपनी शो बना रही है जिसमें बिग मैजिक के लिये बिग मेम साब, रागदरबारी आदि प्रमुख है।
– आज भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी जी रविकिशन जी सांसद हैं। आप भोजपुरी फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिये उन्हे क्या कहना चाहेंगे?
-हम चाहेंगे कि मनोज जी और रविकिशन जी साफ सुथरी पारिवारिक फिल्मों को हर स्टेट में सब्सिडी दिलायें और अच्छी पारिवारिक फिल्मों को मराठी फिल्मों की तर्ज पर मल्टीप्लेक्स में एक शो लगाना अनिवार्य करायें। साथ भी भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसुचि में शामिल करायें।
-चलते चलते भोजपुरी फ़िल्म जयहिन्द के कास्ट एन्ड क्रेडिट के बारे में कुछ डिटेल दे दीजिए ?
– इस फिल्म जयहिंद में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मधुशर्मा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर नजर आयेगी। साथ में होंगी आकांक्षा अवस्थी, प्रियंका पंडित,निधि झा, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनुप अरोड़ा, सरवर मीर और संजय पांडे। अभय सिंहा और इसमाईट्रीप.कॉम प्रस्तुत और टनाटन टाकिज तथा याशी फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म जय हिन्द को निर्देशित कर रहे हैं फिरोज खान। फिल्म की कहानी भी खुद फिरोज खान ने लिखी है। फिल्म के निर्माता हैं अभय सिंहा, प्रशांत जम्मूवाला, अपर्णा सिंह, विशाल गुरनानी और समीर आफताब। सहयोगी निर्माता हैं मेड्स मूवीज। फिल्म के कैमरामैन हैं बासू। क्रियेटिव हेड पंकज तिवारी हैं। संगीत दिया है छोटेबाबा, पंकज तिवारी, गोविन्द ओझा और अमन श्लोक ने। गीत लिखा है राजेश मिश्रा, पंकज तिवारी, गोविन्द ओझा, विवेक बक्शी, सुमित सिंह चंद्रवंशी और शेखर मधुर ने। फिल्म की पटकथा तैयार किया है फिरोज खान, राकेश त्रिपाठी और एस.ए. ने। संवाद लिखा है राकेश त्रिपाठी ने। संपादन किया है गुरुजंत सिंह ने जबकि एक्शन दिया है अंदलिप पठान ने। नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, विन्नी। कला अजय मोर्या का है। पार्श्वसंगीत दिया है असलम सुरती ने जबकि ध्वनि राजीव कुमार का है। यह फ़िल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी।