Posted by admin on Jan 30th, 2019 | Comments Off on Somalal Yadav Rising Star Gets Love Of Audiences
सोमलाल यादव’ को मिला दर्शकों का प्यार
बिहार, झारखंड में हालिया प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म जंगल राज से सोमलाल यादव को दर्शकों का अपार प्यार आशीर्वाद मिला है। केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विराज भट्ट और राईजिंग स्टार सोमलाल यादव की जुगल जोड़ी ने रुपहले परदे पर खूब धमाल मचाया है। सोमलाल यादव और रुचिका मौर्या की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों भी खूब भा रही है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और रोमांस के साथ उम्दा गीत-संगीत है। अचला आदर्श जैन – आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा. लि. तथा विघ्नहर्ता फिल्म्स (एस.के. त्रिपाठी) प्रस्तुत व ओम सीरीज मूवीज बैनर तले निर्मित की गई अरुण कुमार कृत भोजपुरी फिल्म जंगल राज के निर्माता अरुण कुमार, एस के त्रिपाठी व ओम कुमार हैं।



निर्देशक राजेश गोरखा हैं। कथा-पटकथा अनिल विश्वकर्मा व संवाद रमेश मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार दामोदर राव हैं जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी, विनोद व्यास, पप्पू प्रीतम, अभिषेक भोजपुरिया, पिन्टू गिरी, पवन शर्मा, संतोष साँवरिया हैं। छायांकन जहांगीर शेख, नृत्य फिरोज खान, मारधाड़ रियाज सुल्तान, कला राम बाबू ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ददन महतो हैं। मुख्य भूमिका में सोमलाल यादव के साथ विराज भट्ट, अंजना डॉबसन, रुचिका मौर्या, दीपक भाटिया, दिनेश राय आदि हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमलाल यादव भोजपुरी फिल्म ’दिल तोहरा प्यार में पागल हो गइल’ से भोजपुरी सिनेजगत में पदार्पण किये हैं। उनकी नायिकामिस जम्मू अनारा गुप्ता थीं। जिन्हें सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला था। यह फिल्म जंगल राज उनकी दूसरी फिल्म है। इसके अलावा सोमलाल की ’टकराव’, ’जवानी जानेमन’ सहित कई फिल्में आने वाली हैं।
Posted by admin on Jan 29th, 2019 | Comments Off on Mega Star Ravi Kishen Announces Bhojpuri Film Mahasangram In Mumbai
रवि किशन ने किया महासंग्राम का एलान।
आम्रपाली दुबे के साथ पहली बार रोमांस करते दिखेंगे भोजपुरी फिल्मों के महानायक
रवि किशन ने कर दिया है “महासंग्राम” का एलान। आप चौंक गए ना, लेकिन दरअसल उनकी नई भोजपुरी फिल्म का नाम है महासंग्राम जिसमे वह विलेन अवधेश मिश्रा के साथ फाइट करते दिखेंगे।
मुंबई के अंधेरी में स्थित टेक इट ईजी होटल में रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म “महासंग्राम” का ग्रांड मुहूर्त हुआ। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे, दिव्या द्विवेदी और अवधेश मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर दिव्या द्विवेदी पाटिल हैं जबकि इसके लेखक निर्देशक राम जी पटेल हैं, संगीत दिया है छोटे बाबा ने। डी एन सिनेमा के बैनर तले बनने जा रही फिल्म के डी. ओ .पी साहिल जे अंसारी और हेड ऑफ प्रोडक्शन का ज़िमेदारी निखिल पाटिल को दिया गया हैं।


रवि किशन ने नारियल तोड़ कर इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किये ।जबकि यहां गेस्ट के रूप में मशहूर गीतकार विनय बिहारी ,वर्ल्ड वाइड म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रत्नाकर कुमार ,बिहार और झारखण्ड के फ़िल्म वितरक निशांत उज्वल, एस. आर. के म्यूजिक के मैनेजिंग डायरेक्टर रौशन कुमार,अभिनेता- उदय श्रीवास्तव, देव सिंह,सुबोध सिंह,अरुण जी भोजपुरिया काका,डिज़ाइनर नरसू ,एवम अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। फिल्म की हीरोइन आम्रपाली दुबे अपनी किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थीं इसलिए वह यहां नहीं आ पाई।
इस फिल्म की शुटिंग अप्रैल में बाबा विश्वनाथ के नगरी वाराणसी में की जाएगी ।
रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा हो आजकल कहानी ही चल रही है। मुझे खुशी है कि फिल्म का टाइटल “महासंग्राम” बड़ा अच्छा है और फिल्म की निर्मात्री दिव्या द्विवेदी बड़ी उत्साहित हैं इसलिए एक अच्छा सिनेमा सामने आएगा।
आम्रपाली के साथ पहली बार काम कर रहे रवि किशन ने कहा कि दर्शक आम्रपाली के साथ उनकी जोड़ी पसंद करेंगे। वह एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं।
इसके लेखक निर्देशक राम जी पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने रवि किशन को ध्यान में रखकर ही महासंग्राम की स्क्रिप्ट लिखी है। इस रोल के लिए वही फिट थे। इस फिल्म में आम्रपाली रवि किशन की पत्नी के किरदार में दिखेंगी जबकि अवधेश मिश्रा भी इसमें एक अलग ही अवतार में दिखाई देंगे।
खलनायक अवधेश मिश्रा के बारे में रवि ने बताया कि अवधेश को मै रियल में मारता हूं। इनके साथ मेरी रियल फाइट होती है।
गीतकार विनय बिहारी ने कहा कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर एक महिला दिव्या द्विवेदी पाटिल हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह एक पारिवारिक सिनेमा होगा जिसे घर की महिलाएं भी देख सकेंगी।जबकि इस फ़िल्म के प्रचार अखिलेश सिंह है।
Posted by admin on Jan 28th, 2019 | Comments Off on Munde Media Entertainment’s Company Launching Ceremony Bollywood Artists Honored And Cine-Still Photographers Association AGM 2019 Held In Mumbai
मुंडे मीडिया एंटरटेनमेंट ‘ कंपनी की लॉन्चिंग में बॉलीवुड कलाकारों का सम्मान
और सिने स्टिल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन एजीम २०१९
‘ मुंडे मीडिया एंटरटेनमेंट ‘ कंपनी की लॉन्चिंग में बॉलीवुड कलाकारों का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान शानदार समारोह और संगीतमय शाम का आयोजन सिने स्टिल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुंबई के अंधेरी में स्थित टेक इट ईंजी में किया गया। रमाकांत मुंडे द्वारा ऑर्गनाइज किए गए इस रंगारंग कार्यक्रम में डायरेक्टर मेहुल कुमार, रजा मुराद,
सुनील पाल, दिलीप गुलाटी,ग्लोबल एडवरटाइजर के संजीव गुप्ता, अशफाक खोपिकर, आरती नागपाल, बॉबी वत्स, पंकज बेरी, निखिल कामत, किशोरी शहाणे, राजीव निगम, स्मिता गोंडकर, हैरी वर्मा, सिंगर मधुश्री, राकेश श्रीवास्तव, सिंगर राजू टांक, संजय वर्मा जैसी कई हस्तियां मौजूद थीं जिन्हें ट्रॉफी से नवाजा गया। यहां फोटोग्राफर्स को भी स्मृतिचिन्ह से नवाजा गया।



आपको बता दें कि सिने स्टिल टीवी एंड मोशन फोटोग्राफर्स वेलफेयर ट्रस्ट की एजिएम का भी आयोजन इस फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने किया था। रमाकांत मुंडे और राजू टांक द्वारा आयोजित इस समारोह में ग्लोबल एडवरटाइजर का बड़ा योगदान था।ग्लोबल एडवरटाइजर्स के एमडी और संस्थापक संजीव गुप्ता ने यहां काफी समय दिया और कई लोगों को ट्रॉफी दी। आपको बता दें कि संजीव गुप्ता और ग्लोबल आऊट डोर पब्लिसिटी की दुनिया में एक प्रसिद्ध नाम है। लगभग दो दशकों से वह इस लाइन में हैं और आउट डोर मीडिया और पब्लिसिटी को एक नए लेवल पर ले गए हैं.
आपको बता दें कि संजीव गुप्ता को दो चार नहीं बल्कि 350 से ज्यादा अवार्ड्स से नवाज़ा गया है.
संजीव गुप्ता का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.
उललेखनीय है कि इस समारोह में
आने वाली फिल्म “कारगिल से कन्याकुमारी तक” और “गौ हत्या” के कलाकार भी मौजूद थे।
इस अवसर पर रजा मुराद ने रमाकांत मुंडे द्वारा शुरू किए गए इस कदम की तारीफ की। उन्होंने स्टिल फोटोग्राफर्स के काम को बेहद जोखिम भरा बताया कि वे कभी कभी अपनी जान पर खेल के तस्वीरें खींचते है। आरती नागपाल ने भी एसोसिएशन कि इस पहल की प्रशंसा की कि इस समारोह में फोटोग्राफर्स को सम्मानित किया गया साथ ही हम जैसे कलाकारों को भी खास तौर पर बुलाया गया और उन्हें ट्रॉफी दी गई। मराठी फिल्मों की मशहूर अदाकारा स्मिता गोंदकर ने भी यहां रमाकांत मुंडे के इस प्रोग्राम के आयोजन को एक बेहतर कदम बताया। उन्होंने फोटोग्राफर्स की मेहनत और लगन की प्रशंसा की।
रमाकांत मुंडे मुंबई
Posted by admin on Jan 28th, 2019 | Comments Off on CMD of Global Advertisers Sanjeev Gupta Honored by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adivatinath, Governor Ram Naik, on the Sthapana Divas of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर ग्लोबल एडवरटाइजर्स के सीएमडी संजीव गुप्ता को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिवत्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक,के हाथों हुए सम्मानित
मुम्बई के सांताक्रुज में पिछले दिन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक,सहित तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया जिसमे बेस्ट आउटडोर एडवरटाइजर्स के मालिक संजीव गुप्ता को सम्मानित किया इस सम्मान से संजीव गुप्ता बेहद खुश है हालांकि यह कोई पहला मौका नही है जब संजीव गुप्ता को सम्मान मिला पहले भी कई बार उन्हें सम्मान मिल चुका आपको बतादे कि ग्लोबल एडवरटाइजर्स एशिया का सबसे बड़ा एडवरटाइजर्स के रूप में जाना जाता है गिनीज़बूक ,लिमका बुक ऑफ रिकार्ड,जैसे कई सर्टिफिकेट मिल चुके है।



बेसुमार दौलत के मालिक होने के वावजूद बेहद मधुर स्वभाव के लिए संजीव गुप्ता जाने जाते है अपनी सरलता,मधुरता के लिए संजीव गुप्ता का कहना है राधेमां की कृपा है उनपर दरसल संजीव गुप्ता राधेमां को अपना गुरु मानते है उनका कहना है कि राधेमां की नसीहत,उनकी कृपा से ये सब सम्भव हो रहा है।सामाजिक सेवा करने का मौका भी राधेमां के साथ मिलता है अभी कई दिनों से कम्बल बाटने का कार्य चल रहा है ।सजीव गुप्ता का कहना है कि राधेमां बड़ी दयालू है हमेशा गरीब,जरूरतमंद लोगों की मदत अपने चैरिटी के माध्यम से करती है पिछले दिनों राधेमां का गरीबो के पैर छू कर आशीर्वाद लेते तस्वीरे खूब वायरल हुई थी।
संजीव गुप्ता ने बताया कि होडिंग्स के लिए हम अपने ग्राहकों का विशेष ध्यान रखते है।यही वजह है कि और होडिंग के मुकाबले ग्लोबल की होडिंग्स की लोकप्रियता ज्यादा है।आज देश मे ग्लोबल का नाम है होडिंग्स कि दुनिया में ।
Posted by admin on Jan 28th, 2019 | Comments Off on Award Ceremony Of Roll Models Skaters By India Star Book Of World Record 2019
मुम्बई: बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान इश्क में मरजवाँ, मेरी हानिकारक बीबी, बिट्टी बिज़नेस वाली, जैसे बड़े रियलिटी शो में कम बैक कर चुकी है, अर्शी खान इन दिनों बदले बदले अवतार में नज़र आ रही है, जी हाँ अर्शी खान ने अपना वजन कम कर लिया है, यही बदलाव का बड़ा कारण माना जा रहा है, अर्शी खान को इस नये लुक में पहचानना काफी मुश्किल है




आपको बता दे कि हाल ही में अर्शी खान 26 जनवरी को स्टार इंडिया विर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड में नज़र आई, जहाँ उन्होंने 12 बच्चों को अवार्ड और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया, गौरतलब हो कि इन 12 बच्चों ने सकेटिंग में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, साथ ही इन सभी के पीछे कठिन परिश्रम और हार्डवर्क है गुरु और मेंटर ऋषि सरोडे, जी हा ऋषि सरोडे को फादर ऑफ टेरेसा भी कहा जाता है, बच्चों को इस तरह तराशा है कि बच्चे अब तक कई ऐसे अवार्ड अपने नाम कर चुके है, वही ऋषि सरोडे का क्या कुछ कहना था आप खुद सुन लीजिए
Mumbai., Bigg Boss 11 fame Arshi Khan has already appeared in many reality shows like Ishq Mein Marzavan, Meri Hanikarak Biwi, Bitti Business Wali, and others. Now Arshi Khan has reduced her weight, and looks very different in appearance.
Recently Arshi was seen in Star India World Record Award on 26th January 2019, where she distributed awards and certificate to 12 children’s. These children’s received award for making world record in Skating, due to hard work and dedication of there guru & mentor Rishi Sarode, Rishi is also known as Father Of Theresa, he has trained the children in such a way, that they have received many awards. Rishi Sarode speaks. The Event Patner are Ample Mission’s Aneel Kashi Murarka.