Posted by admin on Nov 18th, 2018 | Comments Off on Smita Patil Street Theatre Performed RAMAYANA at AHMADABAD ONE MALL
Smita Patil Street Theatre performed RAMAYANA at AHMADABAD ONE MALL .
Founder of Smita Patil Street Theatre Yusuf Qasmi and his team performed RAMAYANA at Ahmadabad one Mall on 3rd of November as part of Diwali celebration.

Music by Vishal Trivedi, anchoring by Kirit Shah, and directed by Sagar Gujar. This timely show was well appreciated by the audiewnce and visitors of One Mall.
Follow Us & Like Us At
www.facebook.com/smitapatilstreettheatre
www.facebook.com/perfectplanmovie
www.smitapatilstreettheatre.com
Posted by admin on Nov 18th, 2018 | Comments Off on Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24
22 से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में होगा बिहार महोत्सव 2018 का आयोजन
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्वावधान में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में बिहार महोत्सव 2018का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार की गौरवशाली संस्कृति को गोवा की धरती पर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। बिहार की पौराणिक लोकसंस्कृति, संगीत,पारंपरिक नृत्य आदि को समायोजित करता बिहार महोत्सव 2018 बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शायेगा। इसमें पूरे राज्य के कलाकार शामिल होंगे।कला संस्कृति एवं या मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि गोवा में आयोजित बिहार महोत्सव का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल महामहीम डा.मृदुला सिन्हा जी करेंगी,जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं गोवा के कला संस्कृति मंत्री श्री गोविंद गावडे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।श्री ऋषि ने बताया कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है।इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है,इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने बिहार की ब्रांडिंग का अवसर हमें मिल सकेगा।

कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिहार महोत्सव 2018 की शुरूआत 22 नवंबर को पद्मभूषण शारदा सिन्हा की शानदार आवाज में लोकगीत के जरिये होगा। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र, पूर्णिया द्वारा किया जायेगा। वहीं, रजनीश कुमार उप शास्त्रीय संगीत, रीता दास सरोद वादन, बेतिया के सुमित आनंद ध्रुपद गायन, बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्य का मनोरम प्रस्तुति देंगे।
मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के कला भव की झलक दिखायी जाएगी दूसरे दिन 23 नवंबर 2018 को बिहार दर्पण, सुरांगन के जरिये बिहार दर्शन कराया जायेगा। नीतू कुमारी नूतन बिहार की लोकगीत की प्रस्तुति देंगी। उसके बाद चर्चित नृत्य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी करेंगी। वहीं, राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की प्रस्तुति देंगे। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्तुति देंगे। तो मो. इजराईल पमरिया नृत्य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन के साथ दूसरे दिन का समापन हो जायेगा।
इसके बाद बिहार महोत्सव 2018 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्हा उर्वशी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। वंदना ज्योर्तिमयी नज्म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्य नाटिका की रंगारंग प्रस्तुति के साथ बिहार महोत्सव 2018 का समापन हो जायेगा।
श्री ऋषि ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प,मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी के द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
Posted by admin on Nov 18th, 2018 | Comments Off on Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24 from November

Posted by admin on Nov 18th, 2018 | Comments Off on Grand Birthday of Ruby Machra winner of Mrs India Universe 2018
A grand birthday celebration of Ruby Machra, who has recently won title of “Mrs India Universe 2018”, through ‘Being Tusshar Dhaliwal & Archana Tomer’, at Bombay Adda, in Santacruz Mumbai.
Lots of personalities from fashion and glamour field, along with Ruby’s family and friends, also lots of media person’s were present on the occasion. When media questioned, Ruby that whom she would give the credit of becoming a celebrity, she said “definitely to my husband Ranjit Singh Machra and my children’s, also I am here because of Tushar Dhaliwal and Archana Tomer, who not only encouraged me, but also groomed me, now because of Tusshar and Archana, I am going to participate in “Mrs Universe” contest.

Everyone congratulated her on Winning the crown and gave best wishes for her future on the Birthday eve.
रूबी माचरा “मिसेज़ इंडिया यूनिवर्स २०१८” की विजेता का शानदार जन्मदिन समारोह।
रूबी माचरा, जिन्होंने हाल ही में ‘बीइंग तुषार धालीवाल एवं अर्चना तोमर’ के संग “मिसेज़ इंडिया यूनिवर्स २०१८” की विजेता बनी, उन्होंने अपना जन्मदिन सांताक्रुज मुम्बई, के बॉम्बे अड्डा में बेहद धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर रूबी की साथी विजेता शमयुक्ता प्रेम, फैशन एवं ग्लैमर से जुड़े कई हस्तियां शामिल हुई, साथ ही रूबी का परिवार, मित्र और मीडिया के कई लोग भी शामिल थे। जब पत्रकारों ने रूबी से उनकी सफलता का राज़ पूछा, तो वो मुस्कुरा कर बोली ‘सबसे पहले मेरे पति रंजीत सिंह माचरा और मेरे बच्चे, साथ ही सबसे बड़ा योगदान तुषार धालीवाल जी और अर्चना तोमर जी का है, उनके प्रोत्साहन से मैं ना सिर्फ विजेता बनी, बल्कि अब अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व “मिसेज़ यूनिवर्स” में करूंगी’।
इस अवसर पर उपस्थित हर किसी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Posted by admin on Nov 18th, 2018 | Comments Off on Boss Bhojpuri Film Shooting In Progress at Varanasi’s Costly Location
पवन सिंह और प्रेम राय की बॉस की शूटिंग हो रही है वाराणसी के महंगे लोकेशन पर
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रेम राय और विशाल सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भव्य पैमाने पर महंगे बजट के साथ की जा रही है। वाराणसी के महंगे महंगे लोकेशन फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। दूसरी खास बात मोनिका बेदी का स्पेशल सांग भी है और नई अदाकारा आर्शिया को लांच किया जा रहा है।

फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस तरह से फिल्म की डिमांड पर काफी खर्च किया जा रहा है। श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म मेकर प्रेम राय जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कमाल की तकनीकी के साथ भव्यता से परिपूर्ण होती है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही व ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय, सोनिया मिश्रा, जस्सी सिंह, सलिल सुधाकर, अजय सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश, संजय कोर्वे, गौरव कुमार, निरंजन चौबे, संजीव मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रागिनी राय, नमिता पांडेय, अरुण मिश्रा हैं।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह तीसरी फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे की भी प्रेम राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जा रही है।
——–Ramchandra Yadav (PRO)