Ishqwale Bhojpuri Film Music & Trailer Launched In Mumbai

Ishqwale Bhojpuri Film Music & Trailer Launched In Mumbai

इश्कवाले का धूमधाम से किया गया म्यूजिक व ट्रेलर लांच ,  ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के स्टार अभिनेता अविनाश शाही, धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा एवं समीर खान, प्रियंका महाराज स्टारर भोजपुरी फिल्म इश्कवाले का ट्रेलर और म्यूजिक भव्य पैमाने पर मुंबई के द व्यूज प्रीव्यू थिएटर में धूमधाम से किया गया। जहाँ पर फिल्म जगत एवं समाज से जुड़े हुए बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। इस शुभ अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों ने ट्रेलर देखकर फिल्म की भूरि भूरि प्रशंसा किया और फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दिये। साथ ही फ़िल्म की सफलता की कामना भी किये। यह फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है।

गौरतलब है कि फ़िल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सिनेप्रेमियों को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है और काफी वायरल हो रहा है। फ़िल्म का ट्रेलर देखने से यह साफ पता चलता है कि फ़िल्म इश्क़वाले आम फिल्मों से काफी कुछ अलग बनाई गई है।

उल्लेखनीय है कि खुशबू फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म इश्क़वाले के निर्माता मोहम्मद शमीम हैं। सह निर्माता नूर मलिक आलम हैं। कुशल निर्देशन किया है निर्देशक प्रदीप आर शर्मा ने। कथा, पटकथा व संवाद सोम बी. श्रीवास्तव ने लिखा है। गीत-संगीत मुन्ना दूबे का है। छायांकन साहिल जे अंसारी व राहुल सक्सेना,  संकलन धर्म सोनी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अविनाश शाही, समीर खान, शिखा मिश्रा, प्रियंका महराज, उमेश सिंह, जीतू शुक्ला, गोपाल राय, आनंद मोहन, संजय वर्मा, संदीप मिश्रा, गुड्डू यादव, करन मिश्रा एवं बबली गोस्वामी हैं।

इस फिल्म में अविनाश शाही, शिखा मिश्रा एवं समीर खान, प्रियंका महाराज की रोमांटिक जोड़ी में प्यार, रोमांस का अनोखा संगम के साथ साथ फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का भरपूर डोज है। यह फिल्म एक प्रेम कथा पर आधारित है जिसमें रोमांचक एक्शन भी दिखेगा। यानि यह कह सकते हैं कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।

———-Ramchandra Yadav (PRO)

RAKESH SAWANT’s Amavasai Tamil Movie Releasing on 12th October

RAKESH SAWANT’s  Amavasai Tamil Movie Releasing on 12th October

Producer-director  Rakesh Sawant of  Jaya’s Films And Music will release the Tamil version of AMAVASYA on 12th  October in 150 cinemas of Chennai from Jaya’s Film Distribution . He  had  recently picturised a seductive item number on Raakhi Sawant amd Ejaz Khan recently for his trilingual film ( also in Telugu and Hindi).  It was choregraphed by Bobby Khan.   Jaya’s Music have tied up with Hungama.com for the audio marketing and over 400 digital channels will be promoting the music of the film.   The film is co-produced by Naresh Kumar(of Delhi)., Siddharth Chand Ram, Bhupender Singh Tomar of Dharam Productions and Lalit Verma.

  

The  Tamil  version has already been passed by the censors with an A certificate.  Jai Akash ( of South ),  Nupur Mehta, Shravan,Jeeva,Sabu, Kota Srinivas, Ruby Khan, Rishabh Jain, Pankaj Pareek,,Preeti Singh and Late Rajesh Vivekji( Veerana and Lagaan  fame ) alongwith  Mumaith Khan in a seductive dance number are in the main cast of the film.

Amavasai Tamil Movie Trailer Film Releasing On 12 October 2018 All Over Tamilnadu

Amavasai Tamil Movie Trailer Film Releasing On 12 October 2018 All Over Tamilnadu

Jaya Films and Musics’  Amavasai  is a Tamil movie releasing 12th October All over TAMILNADU. Starring Jai Akash, Kota Srinivas, Mumait Khan, Rakhi Sawant, Ajaz Khan and Nupur Mehta. Directed and Produced by Rakesh Sawant and co-produced by Siddharth Chand Ram of Dharam Productions.

Horror movie AMAVASAI is bilingual film made in Tamil and Hindi Language. Cast : Jai Akash ( of South ),  Nupur Mehta, Shravan,Jeeva,Sabu, Kota Srinivas, Rakhi Sawant, Ruby Khan, Rishabh Jain, Pankaj Pareek,,Preeti Singh and Late Rajesh Vivekji( Veerana and Lagaan  fame and also this film will be the last film of Rajesh Vivek) alongwith sensational and sexy Mumaith Khan in a seductive dance number.

Darde E Jigar Music Album Fabulous Muhurat Performed In Mumbai

Darde E Jigar Music Album Fabulous Muhurat Performed In Mumbai

Exclusive News By Publish Media

एलबम ‘दर्द ए जिगर’ का म्यूजिकल मुहूर्त

हिंदी टीवी सीरियल ‘कैसी यह होंठों की लाली” का भी लांच किया गया ।

मुंबई के लता मंगेशकर स्टूडियो में पिछले दिनों एक म्यूजिक एलबम ‘दर्द ए जिगर’ का म्यूजिकल मुहूर्त हुआ. इस म्यूजिक एलबम के गीतकार और निर्माता कैलाश कुमार कौशल, विडियो डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, संगीतकार अफरोज खान हैं जबकि इसके विडियो में धनंजय सिंह, अक्षय उपाध्याय, रिषभ सिंह, परी सिंघानिया और प्रेरणा केसू नज़र आएँगी. इस म्यूजिक एलबम के सिंगर्स अनुराग मौर्या, हर्श्राज तायडे, अक्षय उपाध्याय, सना खान, प्रिय दुबे और हर्षलता हैं.म्यूजिक एलबम ‘दर्द ए जिगर’ को प्रस्तुत कर रहे हैं कौशल फिल्म प्रोडक्शन हॉउस.

संगीतकार अफरोज खान ने इस अवसर पर कहा कि ‘दर्द ए जिगर’ एक ऐसा म्यूजिक एलबम है जिसमें कई रंग के गाने होंगे, इसके गीत संगीत पर विशेष तवज्जो दी जा रही है और एक अलग सा एलबम बनाने की योजना है.

आपको बता दें कि इस एलबम के मुहूर्त के साथ साथ कौशल फिल्म प्रोडक्शन हॉउस ने अपना एक अपकमिंग हिंदी टीवी सीरियल ‘कैसी यह होंठों की लाली” का भी मुहूर्त किया. इसका कांसेप्ट कैलाश कुमार कौशल का है और वही इसके निर्माता भी हैं. इस धारावाहिक के निर्देशक प्रकाश श्रीवास्तव होंगे जबकि संगीतकार अफरोज खान हैं. इस टीवी सीरियल की पटकथा और डायलॉग मोहम्मद अतीक ने लिखा है.

—-Akhlesh Singh(Publish Media)

Samar Singh Starrer Ishq Toh Pagalpanthi Hai Gets Bumper Response In Uttar Pradesh

Samar Singh Starrer Ishq Toh Pagalpanthi Hai Gets Bumper Response In Uttar Pradesh

समर सिंह की इश्क़ तो पागलपंथी है का उत्तर प्रदेश में धमाल

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे लोकप्रिय गायक समर सिंह की बतौर हीरो पहली भोजपुरी फिल्म इश्क़ तो पागलपंथी है भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश में कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। केंद्रीय भूमिका में समर सिंह अपनी अभिनय कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में जब समर सिंह खल अभिनेता संतोष यादव पहलवान सहित पूरी टीम के साथ फिल्म के प्रोमोशन के लिए आनंद मन्दिर, वाराणसी में दर्शकों के बीच गये तो फिल्म देखने आये दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार, आशीर्वाद दिया। अथाह प्यार पाकर समर अति प्रसन्न हुए और सभी सिनेप्रेमियों को तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि इंडियन म्यूजिक के बैनर तले निर्मित की गई इस फ़िल्म के निर्माता धर्मेन्द्र त्रिपाठी (अविनाश) हैं। निर्देशक अविनाश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता राधेश्याम तिवारी हैं। वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल सहित बहुत से सिनेमाघरों में यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। नायक समर सिंह और नायिका दीक्षा सिंह की रोमांटिक जोड़ी खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के लेखक अविनाश, प्रीतम हैं। गीतकार व संगीतकार आर. एस. प्रीतम हैं। कार्यकारी निर्माता व डीओपी ज्ञान यादव हैं। नृत्य जितेन्द्र तिवारी, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन विनोद चौरसिया का है। मुख्य कलाकार समर सिंह, दीक्षा सिंह, रश्मि शर्मा, संतोष पहलवान, साहेब सिंह लालधारी, आर एस प्रीतम, दीपक सिंह आदि हैं।

————Ramchandra Yadav(PRO)

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes