Posted by admin on Jul 15th, 2018 | Comments Off on Red Punch Knock Down Hindi Film’s Muhurat Held In Mumbai
बॉक्सिंग पर एक और हिंदी फिल्म ‘रेड पंच नॉक डाउन’ का शानदार मुहुर्त ।
बॉलीवुड में इन दिनों स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों पर कई फ़िल्मे लगातार बन रही है। बॉक्सिंग पर एक फ़िल्म आ रही है रेड पंच नॉक डाउन, जिसमे एक ट्विस्ट भी है।
मुम्बई के लता मंगेशकर स्टूडियो में सिंगर प्रियंका सिंह की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हिंदी फिल्म ‘रेड पंच नॉक डाउन’ का शानदार मुहुर्त हुआ, जहां फ़िल्म से जुड़े तमाम लोगों के अलावा मीडिया कर्मियों की भी भारी संख्या मौजूद थी। इस फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद अज़ीमुश शान जबकि लेखक निर्देशक संजीव त्रिगुनायत हैं। फ़िल्म के संगीतकार अफ़रोज़ खान हैं।
रेड काइट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही इस फ़िल्म का पोस्टर बेहद रोचक और रहस्यमय है। जिसमे हाथों में बॉक्सिंग के ग्लव्स है तो कलाइयों में चूड़ियां भी दिख रही है।


फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद अज़ीमुश शान ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह आज अंधेरी स्थित लता मंगेशकर स्टूडियो में बड़े ही धूम-धाम से मुहूर्त किया गया। फ़िल्म के निर्माता अज़ीमुश शान ने कहा कि यह फ़िल्म बॉक्सर के जीवन में हुई एक उथल-पुथल को दर्शाती है, यह फ़िल्म कुछ अलग मूड़ की है, जिसको हर तरह का दर्शक पसंद करेगा। फ़िल्म के लेखक/निर्देशक संजीव त्रिगुणायत ने कहा कि यह फ़िल्म अपने आप में एक अनूठी फ़िल्म है, यह फ़िल्म उन लोगों के गाल पर तमाचा है जो किन्नरों को गिरी नज़र से देखते हैं। साथ ही साथ ज़िन्दगी से हार चुके लोगों में जोश और जुनून को दर्शाती है। फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अफरोज़ खान ने कहा कि फ़िल्म में लगभग 5 सॉंग हैं, जो कि हर बर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर रमेश गोयल ने कहा कि इस फ़िल्म में मैं मंत्री की अहम भूमिका में नज़र आऊँगा। जबकि बॉक्सिंग इसका अहम पार्ट है।
सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि मैंने एक आइटम सॉन्ग गाया है। जो एक माइंडब्लोइंग गाना है। फ़िल्म में संजीव त्रिगुणायत डायरेक्टर हैं। इस गाने का मुखड़ा गाकर प्रियंका ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गाने के बोल हैं। ‘मुन्नी और पिंकी भी मेरी दीवानी, देख मेरा यौवन आये मुंह मे पानी, मेरे आगे फेल है शीला की जवानी, आई आई रे नथुनिया रानी….” नई प्रतिभाओं को मौक़ा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड, लखनऊ के आस- पास ऑडिशन लिए गए। जिसमे बरेली(उत्तर-प्रदेश) के नदीम नियाज़ी को मुख्य भूमिका में चयनित कर लिया गया है। मार्केट के कई बड़े कलाकारों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा।
—–Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Jul 15th, 2018 | Comments Off on Padmashri Kannu Bhai Tailor In Coming Film Monkey Business
मंकी बिजनेस में पद्मश्री कनु भाई टेलर
भारतीय वर्तमान शिक्षा नीति पर प्रहार करती फ़िल्म मंकी बिजनेस में डिसएबल वेलफेयर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के फाउंडर डायरेक्टर और प्रसिद्ध समाज सेवक कनु भाई टेलर एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में सूरत में उनके किरदार की शूटिंग सम्पन्न हुई। आपको बता दें कि भारतीय शिक्षा नीति एक लकीर पर चलती है जहां छात्रों को उन विषयों को भी पढ़ना पड़ता है जिसमे उसकी रुचि नही रहती। इन्ही सारी मुद्दों को समेट कर तक्षराज फिल्म्स के बैनर तले निर्माता अश्विन भाई पटेल व अनिल गजराज ने मंकी बिज़नेस नाम की एक फ़िल्म का निर्माण शुरू किया है जिसके पहले चरण की शूटिंग गुजरात के गिर नेशनल पार्क के घने जंगलों के अलावा गुजरात के अन्य हिस्सों में पूरी कर ली है । पद्मश्री कनु भाई टेलर ने बताया कि फ़िल्म के निर्देशक अनिल गजराज ने जब उन्हें फ़िल्म का सब्जेक्ट बताया तो उन्होंने खुद को इस फ़िल्म का हिस्सा बनाने का फैसला किया । अनिल गजराज ने बताया कि मंकी बिजनेस का शाब्दिक अर्थ बच्चो के उग्र आचरण को कहा जाता है ।

उन्होंने कहा यह फ़िल्म देश की सामान्य शिक्षा व्यवस्था के विकल्प के रूप में होलिस्टिक एडुकेशन को सामने रखती है जहां शिक्षक बच्चो की रुचि को ध्यान में रखकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल के कुछेक बरसो में इस तरह की शिक्षा कुछ स्कूल ने शुरू भी की है । मंकी बिजनेस में रौनक , खुशी सिंह , ध्याना , तक्ष पटेल , हर्ष शर्मा , बनवारी लाल झोल , संजय गुरबक्शानी, लाजवंती भगतानी , पूजन जोशी , ध्रुदीप ठक्कर , आकाश सिप्पी , मधु रावत, बिनोद सिंह और श्रिया तिवारी आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के गीतकार व संगीतकार हैं संतोष पुरी , सिनेमेटोग्राफर हैं जयंता घोष जबकि फ़िल्म के लेखक हैं अनिल गजराज व ध्रुदीप ठक्कर । निर्देशक अनिल गजराज ने बताया कि मंकी बिजनेस शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करने के साथ साथ भारतीय पर्यटन उद्द्योग , डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया को प्रमोट करते नजर आएगी ।
—–Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Jul 7th, 2018 | Comments Off on Dev Holker And Mir Manzar At Holker Films Presentation Album Rishta Kya Song Recording Singer Jubin Nautiyal
देव होलकर और मीर मंज़र के साथ ‘ रिश्ता क्या ‘
हाल ही में गायक ज़ुबिन नौटियाल की आवाज़ में संगीतकार इरफान अली ने एक रोमांटिक गीत रिकॉर्ड किया है । श्रोता इस गीत में प्रेमी प्रेमिका के भावनात्मक पल को महसूस करेंगे । इसके वीडियो को विजय कुमार मिश्रा निर्देशित करने जा रहे हैं जिन्होंने रितिक रोशन की हिट फिल्म काबिल की पटकथा और संवाद लिखे थे ।
‘ रिश्ता क्या ‘ अलबम से नवोदित कलाकार देव होलकर और मीर मंज़र बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं । कानपुर के देव और कश्मीर श्रीनगर की मीर इस रोमांटिक अलबम में अभिनय करने के लिए बेहद उत्साहित हैं ।



रिश्ता क्या अलबम के एक गाने में प्रेमी युगल के कई पहलुओं को दर्शाया जाएगा । देव होलकर अपनी अलबम के लिए काफी वर्कआउट किये हैं और इसकी मेकिंग में कोई कमी नहीं करना चाहते । संभवतः म्यूजिक कंपनी टी सीरीज द्वारा ‘ रिश्ता क्या ‘ जारी होगी ।
Song Title- Rista kya
Lead Singer- Jubin Nitiyal
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Jubin_Nautiyal
Song name _ rista kya
Music director _ irfan Ali khan
Director- Vijay Kumar Mishra
Choreographer _ Mudassar Khan
Camera man _ azlan..khan
Actor _ dev holker
actress _ mir manzar
Posted by admin on Jul 6th, 2018 | Comments Off on Rohit Pathak starrer short film ‘Tum Ho Toh Hum Hain’ crossed 2 Million views on YouTube
Patriotic movies fill our hearts with emotion and swell our chests with pride. There have been some very popular patriotic films which bring tears to our eyes by making us feel the agony of the freedom struggle and the sacrifice of our freedom fighters. Bollywood has a very strong sense of patriotism. And so, every year we see at least a couple of movies dedicated to India and its freedom fighters.
Bollywood actor Rohit Pathak paid tribute to Indian soldiers through his film ‘Tum Ho Toh Hum Hain’ directed by Divyansh Pandit. Actor Rohit Pathak dressed in khakee coloured army uniform loaded with AK -56 is all set to fight for our nation, he laid the wreath in remembrance of all the soldiers who have sacrificed their lives for the country.



Rohit Pathak Said,
The Film is based on 2016 Uri Attack. It was an attack by four heavily armed terrorists on 18 September 2016, near the town of Uri in the Indian-administered state of Jammu and Kashmir. It was reported as “the deadliest attack on security forces in Kashmir in two decades.”
Posted by admin on Jul 6th, 2018 | Comments Off on RBR Films Production A Film Production House Coming With Many New Ventures
RBR Films Production A Film Producing Company is of Rahul Kumar Producer-actor who is set make Hindi & regional Feature Films & Short Films under this banner. This banner is ready to make many films of which few films have started shooting as well, and some films muhurat has been performed on lavish scale. +Rahul Kumar as producer say he will be making all this films as Commercial masala films but with messages to the socity in particular.



For all these films starcast and Pre production activity are in progress. Some of the coming films of RBR Films Production which are making brisk progress and are at various stage of production are Something Wrong, Intezar Aaj Bhi Hai, Ranjha, Gun Point and many more.