Posted by admin on Jun 13th, 2018 | Comments Off on Hindi Film Endcounter Of Director Alok Shrivasatava Post Production Completed
Welknown Producer Director Of Bollywood and Regional Films Alok Shrivastava has completed the post production of coming venture ENDCOUNTER. After post production activity now the entire team is gearing up for mass Social media campaigns and Publicity for an early release. This film Is a must see film for all cinegoers of all ages.


The film is being produced by Jatin Upadhyay & Alok Shrivastava and deftly direction by Alok Shrivasatava. Starcast – Abhimanyu Singh, Prashant Narayanan, Mrinmai Kolwalkar, Anupam Shyam, D.O.P – Ashok Jamuar, Music Director – Rahul Jain.
Posted by admin on Jun 13th, 2018 | Comments Off on Prateek Mishra & Akshra Singh Attractive Pair Wiil be Seen In Bhojpuri Film Raja Rajkumar
प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह की जोड़ी दिखेगी फ़िल्म राजा राजकुमार में
स्टार गायक प्रतीक मिश्रा नायक बनने के लिए तैयार
प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह की आकर्षक जोड़ी बहुत जल्द अब सिलवर स्क्रीन पर नज़र आएगी। ‘राजा राजकुमार’के नाम से बनी इस भोजपुरी फ़िल्म को एच एस पवन ने डायरेक्ट किया है। प्रतीक मिश्रा और अक्षरा सिंह के अलावा फिल्म में रितेश पांडेय, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय और उपेन्द्र यादव गुडू सिंह भी दिखाई देंगे। शांति फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता राजीव रंजन कश्यप हैं। फ़िल्म में अविनाश झा घुंघरू का संगीत है। फ़िल्म में एक आइटम सॉन्ग में सीमा सिंह के जलवे भी नज़र आएंगे।
राजा राजकुमार का पोस्टर बेहद आकर्षक लग रहा है। इस फ़िल्म में प्रतीक मिश्रा का लुक बाकी भोजपुरी फिल्मों के कलाकारों से काफी डिफरेंट दिख रहा है। अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी।

सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई यह फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज में सन्देश भी देगी।
इस फ़िल्म के द्वारा स्टार गायक प्रतीक मिश्रा सिनेजगत में बतौर हीरो एन्ट्री करने जा रहे हैं।फ़िल्म के सहनिर्माता राजू मिश्रा और लेखक अरविन्द तिवारी हैं। फ़िल्म के गीतकार मनोज मतलबी, आर आर पंकज, सुमित चन्द्रवंशी, विभाकर पाण्डेय हैं। फ़िल्म के एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में गायको को हमेशा ही पसन्द किया गया है ऐसे में प्रतीक मिश्रा से उम्मीदें है कि वह भी बतौर एक्टर अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे।
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Dr Bhanu Pratap Singh The wonder man of raipur is on the prowl for an Oscar
From the early days of film, directors have transported audiences from darkened movie theatre to memorable worlds of their own creations. Their artistic visions and technical innovations have made a lasting impression on cinema from early days. One such man who has made a mark in the field of direction as well as production is Dr Bhanu Pratap Singh having multidimentional talent , fondly known as the “MAN OF RECORDS”. While even a single Guinness World Record is beyond most of us, it is certainly pocket-change for this man who holds numerous records for having the highest collection of Philatelic material on Theme Sir Rowland Hill ,highest collection of Philatelic material on Theme Mahatma Gandhi, for making of World’s Largest Envelope, for developing the largest human image of health shield, Largest online photo albums of Hugs, Largest human letter, Largest Online Poker Tournament, Longest Chain of Safety Pins and many more.
He is wellknown over world wide for his Knowledge as well collection of Coins paper money and stamps .

Award-winning director and producer Dr. Bhanu Pratap singh has produced an array of screen projects along with his equally talented son Mr. Aaditya Pratap Singh over the decades, including MANTOSTAAN , The STRONG FAITH and several other short films . He’s very excited and confident about his upcoming project , GANDHI MEMORABILIA, an Indo-US project based on father of the nation, Mahatma Gandhi, The movie is based on the thoughts of Gandhi, the movie is not a biography and Gandhi is not only about truth and non-violence. In This movie is a showcase of the unseen part of Bapu. The project is the brain child of Dr Bhanu Pratap Singh, who is also the director and Writer of the Movie. This movie is produced made under the banner of Aaditya Pratap Singh Entertainments ,through which he plans to come back with an Oscar. Being a Doctor by profession, He did D litt and four PhDs in Various subjects including Gandhian Thoughts , He is confident to use his research work on Gandhi for making Gandhi Memorabilia a Memorable one .
he’s also associated with a number of NGOs and is also the founder president of Chhattisgarh Mudra Parishad ( Coin Collection), Chhattisgarh Philatelic Sociaty( Stamp Collection) and Shri Siyaram Sewa Sansthan ,(an NGO working in the field of Health, Social field , poverty and awareness).
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Khesarilal Yadav’s Bhojpuri Film Nagdev First Poster Launched
खेसारीलाल यादव की नागदेव का पहला पोस्टर लांच
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के तिलिस्मी अवतार से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म नागदेव का फर्स्ट लुक यानि पहला पोस्टर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एंटर 10 द्वारा लांच किया गया है। यश एंड राज एंटरटेनमेंट एवं खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फिल्म्स की फ़िल्म नागदेव का हरएक दृश्य सिनेप्रेमियों को दाँतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। फ़िल्म के निर्माता नीलाभ तिवारी, रामकरन गौड़ व रमेश सिंह हैं। निर्देशक देव पांडेय ने बहुत ही उम्दा फिल्म निर्देशन किया हैं। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी अनोखे अंदाज में रुपहले परदे पर अवतरित होने वाली है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा। पोस्टर में दोनों फिल्म स्टार नाग नागिन के अवतार में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। इस फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं।

गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गुरजंट सिंह, कला अंजनी तिवारी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रिया शर्मा, संजय महानंद, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोरा, माया यादव, रीतू पांडेय, रोहित सिंह मटरू, जे नीलम, विक्की सिंह, दिव्या शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनील पांडेय आदि हैं।
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Ritesh Pandey’s Kisme Kitna Hai Dum Film Trailer Launched
रितेश पांडेय की किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच
गायिकी में अपनी सुरों का जादू बिखेर रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच किया गया है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल एवं गांगाणी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडेय फुल एक्शन पैक्ड अवतार में हैं। गायक व नायक के रूप में धूम मचा रहे रितेश पांडेय और भोजपुरी सनी लियोन के नाम से फेमस सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। एक्शन, रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।


इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत, सूरत के ग्रीन पैराडाइज रिसोर्ट एवं राजपिपला के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता की यह दूसरी भोजपुरी फिल्म है। फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितेश गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी प्रजापति द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म किसमें कितना है दम का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक चंदन सिंह ने। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू हैं।
छायांकन डी के शर्मा, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, सनी सिंह, ज्योति शर्मा, संजय पांडेय, विपिन सिंह, सकीला मजीद, मिस्टर गांगाणी, हीरालाल, सोनी पटेल, कस्तूरजी प्रजापति, मुरली बाबू,, शिव सिंह, संजय राज आदि हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया गया है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाई गई है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है।
——–Ramchandra Yadav(PRO)