Posted by admin on Oct 12th, 2020 | Comments Off on Reel Scope Films International’s Navratri special will be released very soon – Maa Durga Bhavani Ke Navratri Aye
बहुत जल्द रिलीज़ होगा रिलस्कोप फिल्म्स इंटरनेशनल का नवरात्रि स्पेसल माँ दुर्गा भवानी के नवरात्रि आये
रीलस्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के बैनर तले तैयार माता जी का गरबा की प्रोमोशनल एक्टिविटी शुरू हो गई है।
नवरात्री अर्थात माता के नौ दिन बेहद पवित्र और सभी कष्ट दूर करने वाले माने जाते है। इस दौरान माता के गीत भजन भी खूब गाए बजाए जाते हैं। जल्द ही नवरात्री शुरू हो रही है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रोड्युसर समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय माता का एक भजन रिलीज़ करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसे भजन सम्राट अनूप जलोटा और साधना सरगम ने आवाज़ दी है। इसे दिलीप सेन ने कंपोज किया है। यह माता का गरबा रीलस्कोप फिल्मस इंटरनेशनल नाम के प्रोडकशन हाउस द्वारा तैयार किया गया है।
आज से इस गीत का प्रोमोशन स्टार्ट होने जा रहा है। सबसे पहले इसका कमिंग सून का पोस्टर लॉच होगा फिर लिरिकल विडिओ अपलोड किया जाएगा। उसके बाद रीलस्कोप फिल्म्स इंटरनेशनल के यूट्यूब ऑफिशियल चैनल पर विडिओ रिलीज़ किया जाएगा ।क्योंकि शनिवार से नवरात्रि शुरू हो रही है। यह विडिओ आप रीलस्कोप फिल्मस इंटरनेशनल के यूटयूब चैनल पर देख सकेंगे।
इस माता के गीत के बारे मे निर्मात्री समीक्षा सक्सेना ने कहा कि नवरात्र को देखते हुए इस स्पेशल गीत को तैयार किया गया है। दिलीप जी का शुक्रिया कि उन्होंने इसकी धुनों में जान डाल दी है।पहली बार किसी गीत मे 9 देवियों का वर्णन किया गया है। नवरात्रि में उनका क्या प्रसाद और आशीर्वाद है, इसे बताया गया है इसलिए यह गीत बेहद खास बन गया है।
इस एलबम की पूरी प्लानिंग लॉक डॉउन के दौरान हुई, उसी दौरान रिकॉर्डिंग हुई और मुंबई मेे सभी सावधानियों के साथ तमाम नियमों का पालन करते हुए इसकी शूटिंग हुई। इसके विडिओ में एक 8 साल की बच्ची ने दुर्गा मां का रोल बखूबी किया है जबकि बाकी कलाकारों ने भी अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है। मुझे यकीन है कि इस गीत को नवरात्री के अवसर पर लोग खूब सुनेंगे और देखेंगे।”
संगीतकार दिलीप सेन ने यह कारनामा अंजाम दिया है कि उन्होंने पहली बार साधना सरगम और अनूप जलोटा को साथ मेे गवाया है। इन दोनों की मधुर आवाज़ ने इस माता के गीत को एक यादगार गीत बना दिया है।
कोरोना काल मे यह गीत रिकॉर्ड करना और फिर शूट करना निर्मात्री समीक्षा सक्सेना के लिए एक चैलेंज था मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अब यह गीत दर्शकों से रूबरू होने जा रहा है।



मुंबई के गोरेगांव मे स्थित रील स्कोप फिल्मस इंटरनेशनल समीक्षा सक्सेना और रक्षित उपाध्याय द्वारा शुरू की गई एक फुल सर्विस प्रोडकशन कम्पनी है जहां हाई डेफिनेशन विडिओ प्रोडकशन होता है, साथ ही विडिओ मेकिंग का स्टार्ट टू फिनिश काम किया जाता है। इस रजिस्टर्ड प्रोडकशन कम्पनी के अन्तर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वेब सिरीज़, विडिओ एलबम, ऑडिशन पोर्टफोलियो शूट किया जाता है।
समीक्षा सक्सेना की फिलहाल नज़रें अपने इस पहले प्रोजेक्ट पर है जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। एक एच आर मैनेजर से प्रोड्युसर बनी समीक्षा सक्सेना के लिए यह एक नया और अलग अनुभव रहा है और इस लिए वह श्रोताओं और ऑडिएंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेसब्र हैं।
Posted by admin on Oct 1st, 2020 | Comments Off on Anil Samrat will romance Kajal Raghavani and Anjana Singh in Coming Film Daraar-2
काजल राघवानी और अंजना सिंह के साथ रोमांस करेंगे अनिल सम्राट
अनिल सम्राट की फिल्म “दरार 2” मे आधा दर्जन हीरोइनें दिखेंगी
अनिल सम्राट की मेगा बजट और मल्टी स्टारर फिल्म “दरार 2” में खेसारी लाल यादव का स्पेशल अपियरेंस
अनिल सम्राट और पवन सिंह की फिल्म “दरार” 2010 में रिलीज़ हुई थी और खूब हिट हुई थी। अब दस साल बाद उस ब्लॉक बस्टर फिल्म का सीक्वेल “दरार 2” के नाम से आ रहा है, जिसको लेकर अनिल सम्राट बेहद उत्साहित हैं। इस मेगा बजट फिल्म को आप मल्टी स्टारर सिनेमा भी कह सकते हैं क्योंकि इस में एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज़्यादा एक्ट्रेस हैं।
भोजपुरी भाषा की इस फिल्म का निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है और जिसका निर्माण रंजीत सिंह ने “रंजीत सिंह एंटरटेनमेंट” के बैनर तले किया है। इस फिल्म में अनिल सम्राट, रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव हैं जबकि एक्ट्रेस में काजल रघवानी, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, तनुश्री चटर्जी, चांदनी सिंह और गुंजन पंत हैं। इस मल्टी स्टारर सिनेमा में संजय पांडेय, कुणाल सिंह, सुशील सिंह, माया यादव और प्रकाश जैस भी सपोर्टिंग कास्ट में हैं।
2010 की हिट फिल्म दरार के इस सेकंड पार्ट में ऑडिएंस के लिए एक बड़ा उपहार भी है और दर्शकों को सरप्राइज के रूप में खेसारी लाल यादव का स्पेशल अपियरेंस भी देखने को मिलेगा।
भोजपुरी सिनेमा की जबरदस्त अदाकारा अंजना सिंह और काजल राघवानी के साथ अनिल सम्राट की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाती नजर आएगी। दरार 2 के एक सॉन्ग ने भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों के बीच धमाल मचा रखा है. भोजपुरी के विख्यात एक्टर अनिल सम्राट और अंजना सिंह पर फिल्माया गया फिल्म ‘दरार 2’ का यह सॉन्ग “बदलब भतार” यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है. इस गीत में अंजना सिंह, अनिल सम्राट से शिकायत करती हुई दिख रही हैं और शिकायत के साथ ही वह धमका भी रही हैं.
ये सॉन्ग बेहद शानदार नज़र आ रहा है.
उललेखनीय है कि अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘दरार 2’ में भोजपुरी के कई सितारों की भीड़ है, इनमें अनिल सम्राट, रितेश पांडे, राकेश मिश्रा, प्रवेश लाल यादव, योगेंद्र तिवारी, अंजना सिंह, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, गुंजन पंत आदि शामिल हैं.
अनिल सम्राट कहते हैं “दरअसल यह एक कंपलीट एंटरटेनर मूवी है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है और मधुर गीत संगीत है। भोजपुरी फिल्मों के फैन्स के लिए इसमें हर तरह के मसाले मौजूद है. अगले माह अक्टूबर में इस फिल्म का ट्रेलर और इसके काफी गाने लॉन्च किए जाएंगे और इस साल के अंत तक इस मल्टीस्टारर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।



अभी तो कोरो ना काल चल रहा है पर जैसे ही थेटर्स को खोलने की अनुमति मिलेगी हम इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान कर देंगे।”
आपको बता दें कि दस साल पहले ‘दरार’ का निर्माण अनिल सम्राट ने किया था जिसमें खुद अनिल सम्राट और पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे, और इस फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए थे. फिल्मी गलियारों में यह चर्चा गरम है कि इस फिल्म का सेकंड पार्ट भी लोगों को इतना ही पसंद आएगा। इसमें खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सॉन्ग और कुछ सीन में भी दिखाई देंगे जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट होगा।
अनिल सम्राट अगले साल की शुरुआत में अपनी फिल्म “प्रतिज्ञा 3” को भी स्टार्ट करने की प्लानिंग रखते हैं।
Posted by admin on Oct 1st, 2020 | Comments Off on Jubilee star Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua’ and action star Yash Kumar signed by Chandravarsha Entertainment for two films
जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ ‘ और एक्शन स्टार यश कुमार को दो दो फिल्मों के लिए चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट ने किया अनुबंधित।
चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रेश मेहता ने भोजपुरी के जुबली स्टार “दिनेश लाल यादव निरहुआ “को दो ,और यश कुमार को भी दो फिल्मों के लिए अनुबंधित किया है।.
फिल्म “हैलो पापा” और “मेरे पापा की शादी में जरूर आना” में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां होंगी। जिसका शूटिंग 5 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के कई खुबशुरत लोकेशनों पर की जाएगी।चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के पिछले चार वर्षों से लेंस और सीने इक्विपमेंट के रेंट हाउस और बतौर प्रजेंट्स के रूप में तेजी से उभरी है।उललेखनीय है कि इस वर्ष के प्रारंभ में जिन फिल्मों में वह बतौर प्रेजेंटर कंपनी जुड़ी है , उनमें प्रदीप आर पांडेय” चिंटू” और काजल राघवानी की फिल्म “दोस्ताना”,
प्रेम सिंह की फिल्म “आरज़ू” और यश कुमार की फिल्म “दामाद जी किराए पर हैं” शामिल हैं। वर्ष 2020 के शुरू से ही कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्टशन आरंभ किया।


जिसके अन्तर्गत भोजपुरी फिल्म “गौतम गोविंदा” का निर्माण किया है जिसका सेंसर का कार्य चालू है।जिस तरह से कंपनी की तेजी से फिल्म निर्माण के कार्य में प्रगति हो रही है, वह चर्चा का विषय है।
Posted by admin on Sep 27th, 2020 | Comments Off on Ganpat Of UP Is Ready To Enter Bollywood With Storm
बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं यूपी के गणपत
ऐक्टिंग का कोर्स कर चुके गणपत ने थियेटर में अपनी प्रतिभा सिद्ध की है ।
बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना देश मे लाखों लोगों का होता है। मगर मायानगरी सब पर मेहरबान नहीं होती, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक शख्स की कहानी भी पूरी फिल्मी प्रतीत होती है, वह हीरो बनना चाहते थे, उन्होंने इसके लिए स्ट्रगल भी किया पर सफलता नहीं मिली। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं था कि वह निराश हो जाते और जब उनके बेटे भी यह ख्वाहिश जाहिर की कि वह फिल्मों मे एक्टर बनना चाहता है तो उसके पिता ने उसकी हौसला अफजाई की और कहा कि मै पूरी कोशिश करूंगा कि तुम फिल्मों मे एक्टिंग करो। यह होता है एक बाप का जज्बा ।
इस युवा का नाम गणपत है जो उत्तर प्रदेश ग्राम बन्ना टुंडला, जिला फ़िरोज़ाबाद के रहने वाला है।
ऐसा भी नहीं है कि गणपत ने बिना किसी तैयारी के हीरो बनने का निर्णय लिया है बल्कि उन्होंने अभिनय को सीखा है, इसकी बारीकियों को समझा है। थियेटर किया है और खुद को अदाकारी के लिए तैयार किया है। अपने डिक्शन, बॉडी लैंग्वेज और अपने शरीर पर विशेष रूप से कार्य किया है ।
बॉलीवुड मूवीज़ के बचपन से दीवाने रहे गणपत अपने लुक को लेकर हमेशा से सजग रहे और उन्होंने अपनी काबलियत नाटकों में लंबे लंबे डायलॉग बोलकर सिद्ध की है ।


गणपत अब जल्द ही बॉलीवुड मूवी मे अभिनय करते नजर आएंगे उनमें कुछ कर गुजरने और कुछ करने की भूख है, सीने में इक आग है इक जुनून है और वो अपने लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का जज्बा रखते हैं ।
Posted by admin on Sep 11th, 2020 | Comments Off on Firoz Samnani Founder Of Wild Bull Production Produce Song TERE LIYE HOON MAIN Inspired by Shahrukh Khan’s Hit Song Tere Liye
You will remember that super hit song “Tere Liye” from Yash Chopra’s classic film “Veer Zara”, which was filmed on Shah Rukh Khan and Preity Zinta. The song sung by Lata Mangeshkar and Roop Kumar Rathore, composed by Madan Mohan and lyrics penned by Javed Akhtar. The film was released in 2004 and now 16 years later, inspired by that evergreen song, New song “Tere Liye hoon main” which has been released today under the banner of Wild Bull Productions. This melodious song has been composed by composer Aslam Surty, And filmed in the spectacular locations of America.

It is worth mentioning that the first song of Wild Bull Productions “Suna Tu” has become very popular after the release and now this new Bollywood style song “Tere Liye Hoon Main” has been released and the audience is very excited. The music video has been released on the official YouTube channel of Wild Bull Productions.
—-Publish Media