Arvind Akela Kallu Is Celebrating His Birthday Today

Arvind Akela Kallu Is Celebrating His Birthday Today

आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी फ़िल्म जगत में ऐसे कम कलाकार ही है जिन्होंने होश संभालते ही लोगो का प्यार पाना शुरू कर दिया था । अपनी गायकी से और अब गायकी के साथ साथ अभिनय से सबका दिल जीतने वाले युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू उन गिने चुने लोगो मे से एक है , जिनकी शोहरत की उम्र उनकी उम्र से थोड़ी सी ही कम है । मात्र पांच साल की उम्र में अपने कलाकार पिताजी के साथ मंच शेयर कर अपनी मधुर आवाज से वहाँ मौजूद लोगों की जबरदस्त तालियां बटोरने वाले अरविंद अकेला कल्लू का आज है जन्मदिन ।

बिहार के बक्सर जिले में एक गाँव ऐसा भी ही जिसका ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है । जी हां , अहिरौली गांव वह गांव है जहां श्री राम जी के स्पर्श मात्र से पत्थर बनी माता अहिल्या को मुक्ति मिल गई थी । इसी गांव में एक कलाकार परिवार काशेश्वर चौबे व किरण देवी के घर एक बालक का जन्म हुआ । कल्लू बताते हैं की बचपन मे वे काफी कमजोर थे इसीलिए उन्हें आम बच्चो की तुलना में माता पिता का  प्यार कुछ अधिक ही मिला । कल्लू बचपन से ही5 अपने पिताजी के करीब थे । उनके पिताजी खुद एक कलाकार थे और नाटक में अभिनय व निर्देशन की बागडोर संभालते थे5 ।

कल्लू उनके साथ नाटक देखने जाया करते थे । छोटी उम्र में ही कल्लू को गुनगुनाते देख उनके पिताजी ने पहली बार 15 अगस्त को गांव में ही आयोजित एक कार्यक्रम में गाना गाने के लिए प्रेरित किया । कल्लू ने गाना गाया और वहां मौजूद लोग झूम उठे । पिताजी को एहसास हो गया कि एक और कलाकार ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा ले लिया है । वह दौर अल्बम का था और कल्लू की आवाज की चर्चा दूर दूर तक होने लगी थी , इसीलिए उनके पिताजी कल्लू को पटना ले गए और वहाँ की म्यूजिक कंपनी बी सीरीज के लिए कल्लू का पहला एल्बम गवनमा कहिया ले जइबा खुद प्रोड्यूस किया । इस एल्बम के बाद कल्लू ने पीछे मुड़कर नही देखा । कल्लू की गायकी की चर्चा जब चारो ओर फैलने लगी तो मात्र 12 साल की उम्र में ही उसे पवन सिंह की फ़िल्म गठबंधन प्यार के में एक गाने में रुपहले पर्दे पर आने का मौका मिला ।

बतौर बाल कलाकार कल्लू ने उस दौरान निरहुआ और प्रवेश लाल के साथ तू ही मोर बालमा , मनोज तिवारी के साथ भैया हमार दयावान , कलुआ भइल सयान जैसी कई फिल्मों में काम किया ।  और फिर निर्देशक अरविंद चौबे ने पहली बार अपनी फिल्म दिल भइल दीवाना में बतौर हीरो पर्दे पर उतारा । तभी से लेकर अभी तक कल्लू ने तीस से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और हर फिल्म में उनका अलग अलग रूप दर्शकों को देखने को मिला है जिनमे  रब्बा इश्क़ न होवे , आवारा बलम ,  रंग , दिलवर , पत्थर के सनम , राजतिलक सहित कई फिल्मों में कल्लू का अनेक रंग को दर्शकों ने देखा है ।

Bhojpuri Star Avinash Shahi’s Birthday Celebrated Along With Muhurat Of New film Deepu Ki Dulhania

Bhojpuri Star Avinash Shahi’s Birthday Celebrated Along With Muhurat Of New film Deepu Ki Dulhania

भोजपुरी स्टार अविनाश शाही की फिल्म “दीपू की दुल्हनिया” के मुहूर्त पर मनाया गया उनका शानदार जन्मदिन।

भोजपुरी सिनेमा के विख्यात अभिनेता अविनाश शाही के फैन्स के लिए 15 जुलाई की तारीख बेहद विशेष होती है क्योंकि आज के दिन उनका जन्मदिन होता है लेकिन इस बार उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों के लिए डब्ल ट्रीट है क्योंकि उनके बर्थडे के मौके पर उनके अभिनय से सजने वाली फिल्म”दीपू की दुल्हनिया” का शानदार मुहूर्त भी हुआ। उनके ढेरों फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तो अविनाश शाही दर्शकों और अपने चाहने वालों का बेशुमार प्यार पाकर बेहद खुश और उत्साहित हो गए। उन्होंने इस अवसर पर अपनी मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म का ऐलान करके अपने फैन्स को एक तरह से उपहार दिया है।

आज उनकी जिस फिल्म का मुहूर्त हुआ उसके निर्माता है दीपक भोजपुरिया, ओमकार सोनकर, एवं निर्देशक प्रदीप आर शर्मा है। फिल्म के गीत संगीत की जिम्मेदारी विनय बिहारी, मुन्ना दूबे और अशोक सिन्हा को दिया गया है ,जबकि डी ओपी सुमित सुमन, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डांस डायरेक्टर प्रसून यादव,प्रोडक्शन का ज़िमेदारी मनोज गुप्ता को दिया गया हैं। इस फिल्म में बर्थडे बॉय अविनाश शाही के अलावा पलक खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जीतू शुक्ला, संदीप मिश्रा, सुनीता सिंह, नीलू यादव और संजय वर्मा अहम भूमिकाएं निभाने वाले हैं। इस फिल्म को जितेंद्र गुप्ता(जीतू), राम सजीवन दूबे का आशीर्वाद हासिल और विशेष सहयोग बिराट भोजपुरिया, टीटू रीमिक्स का रहेगा। आदिशक्ति दुर्गाप्रसाद प्रस्तुत, डी एल जी फिल्म प्रोडकशन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की जल्द शूटिंग शुरू होगी।

फिल्म के मुहूर्त के साथ साथ अविनाश शाही का जन्मदिन भी मनाया गया। आपको बता दें कि अविनाश शाही अन्य कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अती उत्साहित अविनाश शाही ने सबसे पहले अपने लाखों फैन्स का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सोशल मीडिया, फोन, मैसेज और व्हाट्स ऐप के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं और फिर अपनी इस नई फिल्म के बारे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों और उनके प्रशंसकों को अवश्य पसंद आएगी जो एक मसाला एंटरटेनर मूवी है।

Sunny Shah – The Manager Af Irrfan Khan started A Talent Management Company

Sunny Shah – The Manager Af Irrfan Khan  started A Talent Management Company

इरफान खान के मैनेजर रहे सन्नी शाह ने शुरू की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी

TCW अर्थात टैलेंट क्रॉस ओवर वर्ल्ड के तहत सन्नी शाह, फिल्म   टेक्नीशियन ‘डायरेक्टर्स, राइटर्स और सिनेमैटोग्राफर. एडिटर्स , ऐक्शन डायरेक्टर्स का काम को मैनेज करेंगे

टैलेंट मैनेजमेंट आज बॉलीवुड की एक बड़ी वर्किंग फील्ड है और इस क्षेत्र मेे इंडस्ट्री के विख्यात बिज़नस मैनेजर सन्नी शाह ने भी कदम रख दिया है। जी हां, भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव और प्रदीप पांडेय ‘,चिंटू के मैनेजर के रूप में काम कर रहे सन्नी शाह ने टैलेंट और टेक्नीशियन के लिए मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है जिसका नाम है TCW अर्थात टैलेंट क्रॉस ओवर वर्ल्ड। इस कंपनी के तहत सन्नी शाह फिल्म के टेक्नीशियन डायरेक्टर्स, राइटर्स ‘,  एडिटर्स ‘ ऐक्शन डायरेक्टर्स सिनेमैटोग्राफर के काम को संभालेंगे।

आपको बता दें कि सन्नी शाह बॉलीवुड में दशकों से काम कर रहे हैं। उन्होंने Since 1988 मेे फिल्म प्रोडकशन मैनेजर, फिल्म प्रोड्युसर और  बिज़नस मैनेजर के रूप में बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने वर्षों तक हाल ही मेे इस दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर इरफान खान के साथ काम किया था। साथ ही सन्नी शाह तुषार कपूर, रोनित रॉय, आर्या बब्बर, राजेश शर्मा, मिलिंद गुणाजी और ईशा कोपिकर नारंग जैसे आर्टिस्ट का वर्क मैनेज करते आ रहे हैं।

     

इतने वर्षों के अपने अनुभव और तमाम स्टार्स के साथ काम करने की खुशकिस्मती रखने वाले सन्नी शाह ने अब टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है और उन्हें यकीन है कि वह उभरती हुई प्रतिभाओं को इंडस्ट्री मेे काम दिलवाने मेे और उनका कैरियर बनाने में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सन्नी शाह को बॉलीवुड में स्टार्स से लेकर डायरेक्टर, प्रोड्युसर और तमाम टेक्नीशियन भली भांति जानते हैं, इसलिए उन्हें टैलेंट को उसकी मंज़िल तक पहुंचाने में आसानी होगी।

ए – मेल से प्रोफाइल बेज सकते है

talentcrossoverworld@gmail.com

The Efforts Of Actress Kanak Pandey And Saikat Kumar Made The Return Of Purvanchal Residents Possible

The Efforts Of Actress Kanak Pandey And Saikat Kumar Made The Return Of Purvanchal Residents Possible

एक्ट्रेस कनक पाण्डेय और सैकत कुमार की कोशिशों से पूर्वांचल वासियों की घर वापसी संभव

पूर्वांचल प्रवासी मिलन संस्था ने कराई मजदूरों की सकुशल देशवापसी

स्वदेश वापसी अभियान के तहत सैकड़ों पूर्वांचल के भारतीयों को सयुंक्त अरब अमीरात से वापस भेजा गया

पूरी दुनिया इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रही है, विश्व भर में लोग कोरोना की मार से बेहाल हैं, ऐसे में श्रमिकों का हाल किसी से छुपा नहीं है।  देश और विदेश में फैले पूर्वांचलवासी श्रमिक बहुत परेशान और बेहाल हैं। दुबई में लगभग ५ लाख पूर्वांचली श्रमिक कार्यरत थे, पर कोरोना की मार ने उनकी नौकरियां छीन ली, उसके बाद सभी घर वापसी के लिए परेशान हो गए। परदेस से अपने देश लौटने की बेचैनी बढ़ने लगी, पर कोई फ्लाइट न होने के कारण सभी अपने घर नहीं आ पा रहे थे और दर दर भटक रहे थे। ऐसे में दुबई की संस्था पूर्वांचलियों के दुःख-सुख की साथी “पूर्वांचल प्रवासी मिलन” और भोजपुरी अभिनेत्री कनक पांडेय एक मसीहा बनकर सामने आई। उनसे अपने देशवासियों का दुःख देखा नहीं गया और जुट गई मजबुर हिन्दुस्तानियों की सकुशल घर वापसी के अभियान से।

जबसे लॉक डॉउन शुरू हुआ कनक पांडेय काफी वर्कर्स को रोज़ खाना खिलाती आ रही हैं। वह इस नेक काम मेे अब भी लगी हुई है। जब वह मजदूरों को खाना देने जाती थी, तो उनका दर्द उनसे देखा नहीं जाता था, लोग अपना हाल सुनाते सुनाते रोने लगते थे, फिर कनक पांडेय ने उन्हें उनके घर वापस भेजने का सोच लिया। जब कनक पांडेय ने पूर्वांचल प्रवासी मिलन (पी पी एम) के चेयर मैन सैकत कुमार से मजदूरों का दर्द बयान किया और अपनी सोच को सामने रखा तो उन्होंने कनक का पूरा सहयोग दिया। उनके साथ मिलकर कनक पांडेय ने इस मिशन को कामयाब बनाया और सैकड़ों मजदूरों और उनके हजारों घरवालों की दुआएं पाईं। कनक पांडेय सैकत कुमार की कंपनी की पार्टनर भी हैं और इस नेक पहल को करके उनके दिल को जो सुकून मिला वो अद्वितीय है। कनक पांडेय कहती हैं “सैकत कुमार जी का जितना भी शुक्रिया अदा किया जाए वो कम है।उनके इस योगदान के बिना इतना बड़ा काम संभव नहीं था। सैकत कुमार पूर्वांचल प्रवासी मिलन के चेयरमैन होने के साथ साथ स्काई कैप इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड दुबई यूएई के सीआईओ और फाउंडर भी हैं।

आपको बता दें कि कनक पांडेय ने सैकत कुमार जी के सहयोग से स्वदेश वापसी अभियान के तहत ३५० पूर्वांचल क्षेत्र के भारतीयों को सयुंक्त अरब अमीरात से वापस लखनऊ और जयपुर १९ तथा २० जून को आईके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट से भेजा गया। भारत के अन्य शहरो जैसे गया, गुवाहाटी, कोलकाता के लिए भी उडान जल्द ही उड़ान भरेंगी| उनकी वाराणसी की फलाइट 29 June ko उड़ान के लिए तैयार है।

 

ये सब जो पॉसिबल हुआ उसके पीछे कुछ और लोगो की भी बहुत ही महतवपूर्ण भूमिका रही है, जिनमे प्रमुख नाम श्री विपुल जी, भारत के कांसुलेट जेनेरल, श्री अजय सिंह, स्पाइस जेट के चेयरमैन, श्री संजय खन्ना, आईके इंटरनेशनल एअरपोर्ट के सीइओ और श्री अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी, श्री बाबूलाल मरांडी, नेता विपक्ष, झारखण्ड, श्री सुनील तिवारी, रांची झारखण्ड के विपक्ष के नेता के पोलिटिकल एडवाइजर के नाम उललेखनीय है। साथ ही कुछ और नाम का ज़िक्र भी जरूरी है जैसे, विकास, मनोज सिंह, रवि, मानस, गुरमीत, अशीम भाई, शाहीन भाई और प्रदीप शुक्ल जी।

कनक पांडेय का कहना है कि पूर्वांचल प्रवासी मिलन संस्था ऐसे लोगो की मदद हमेशा ही करती रहेगी तथा कोई भी किसी प्रकार की मदद के लिए हमें संपर्क कर सकता है । पूर्वांचल प्रवासी मिलन की स्थापना का उदेश्य ही बिहार, झारखण्ड तथा उत्तेर प्रदेश के लोगो के बीच एक अच्छे सम्बन्ध को स्थापित करना है , खासकर वो लोग जो इन प्रदेशो से आकर सयुंक्त अरब अमीरात में रह रहे है I

कनक पांडेय के इस जज्बे को सलाम, कि उन्होंने परेशान हाल और मजबुर मजदूरों का दर्द समझा और उन्हें उनके परिवार वालों से मिलवाया।

Film Actor And Youth President Of Karni Sena Surjeet Singh Rathore Defends T series Owner Mr Bhushan Kumar

Film Actor And Youth President Of Karni Sena Surjeet Singh Rathore Defends T series Owner Mr Bhushan Kumar

फ़िल्म अभिनेता ओर करनी सेना के युवा अध्यक्ष सूरजीत सिंह राठौड़ ने टी सीरीज़ के मालिक श्री भूषण कुमार का बचाव

फ़िल्म अभिनेता ओर करनी सेना के युवा अध्यक्ष सूरजीत सिंह राठौड़ ने टी सीरीज़ के मालिक श्री भूषण कुमार का बचाव करते हुए सोनू निगम पर उनके ही दिए हुए बयान को दोहराते हुये कहा है की सोनू निगम अब्बू सलीम को कैसे जानते हैं? इसकी जांच होना चाहिये,आपको बता दे कि कुछ दिन पहले सोनू निगम ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने बताया था की भुसन कुमार उनके पास आये थे ओर अबू सलेम से बचाने का गुहार लगा रहे थे, सूरजीत सिंह राठौड़ ने सोनू  निगम से पूछा है कि सोनू निगम जी आप  अबू सलीम को जानते थे तभी तो भूषण कुमार आपके पास आके बचाने का गुहार लगा रहे थे?, सोनू निगम के बोले गये सब्दो पे धयान देते हुये महारष्ट्र सरकार को जांच करानी चाहिये, सूरजीत  सिंह राठौर ने आगे बताया की टी सीरीज़ को पूरी दुनियाँ जानती है श्री भुसन कुमार के पिता स्वर्गीय श्री गुलशन कुमार जी जो हमेशा नये सिंगर को प्रमोट करते थे उन्होंने हिंदी पंजाबी भोजपुरी गुजराती राजस्थानी सभी  अलग अलग भसायें गाने वाले नए सिंगर को चांस दे कर उनको एक मुकाम पर पहुंचाया था, उसमें सोनू निगम भी शामिल है सोनू निगम को स्वर्गीय श्री गुलशन कुमार जी ने दिल्ली से अपना पैसे पे सोनू निगम को मुम्बई बुलाया था, और आज सोनू निगम जिस मुकाम पर है उसका सारा श्रेय टी सीरीज़ को जाता है,पर आज अपने लालच के वजह से सोनू निगम टी सीरीज़ को बदनाम कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है तो वह चाह रहे हैं कि वह टी सीरीज़  पर दबाव बनाये ताकी उनका दाल रोटी चले,सूरजीत सिंह राठौड़ ने भुसन कुमार और टी सीरीज के  सपोर्ट करने सामने आगये है,उनका साफ साफ़ कहना है,वो भुसन कुमार के साथ हैं और रहेंगे

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से सोनू निगम की जांच की मांग की है,सूरजीत सिंह राठौड़ ने साफ़ साफ़ टी सीरीज़ ओर भुसन कुमार के सपोर्ट में आ खड़े हुये है,,अब देखना ये है कि महारष्ट्र सरकार सुरजीत सिंह राठौड़ के दिये हुए बयान को कितना गम्भीरता से लेती है, आगे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी जांच की मांग की है, सूरजित सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या है या हत्या  है इसकी सरकार सी॰बी॰आई॰ जाँच किस लिए नही करवा रही है उन्होंने बोला कि ये करनी सेना की माँग है CBI जाँच हो जो दोसी होगा उसको सजा मिले,

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes