Closeup’s Dealer Meet & Greet Event Held In Banaras

Closeup’s Dealer Meet & Greet Event Held In Banaras

क्लोज अप के डीलर मीट एंड ग्रीट इवेंट में एक से बढ़कर एक सितारों ने किया परफोर्म

बनारस में हुए रंगारंग कार्यक्रम में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दर्शकों का दिल जीत लिया .

बनारस के ताज होटल में जब पिछले दिनों क्लोज अप के डीलर मीट एंड ग्रीट प्रोग्राम का आयोजन किया गया तो यहाँ दिनेश लाल यादव निरहुआ से लेकर एक से बढ़कर एक सितारों ने परफोर्म करके दर्शको का दिल जीत लिया. आपको बता दें कि इस इवेंट का आयोजन फ्यूज़न मीडिया एंड इंटरटेनमेंट (उदय भगत, अखिलेश सिंह और मनोज कुमार) ने किया था. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ताज होटल में इस प्रोग्राम का अद्वितीय आयोजन किया गया था.

भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने यहाँ स्टेज पर कहा कि आज कल देश में स्वच्छ भारत के नारे लग रहे हैं और यह मुहीम कामयाब भी है लेकिन हम आजकल स्वच्छ भारत के साथ ‘स्वच्छ भोजपुरी’ पर भी जोर दे रहे हैं. जी हाँ निरहुआ एक ऐसे सितारे के रूप में जाने जाते हैं, जो क्लीन और स्वच्छ भोजपुरी सिनेमा बनाते हैं जिन्हें पूरी फैमिली देख सकती है.

यहाँ मौजूद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने कहा कि फ़िल्मी गानों में अक्सर लड़की की मुस्कराहट की बातें की जाती हैं लेकिन मैं उसका काफी हद तक श्रेय क्लोज़ अप को देती हूँ. इस अवसर पर दर्शको और श्रोताओं को क्लोज़अप का नया विज्ञापन भी दिखाया गया जिसमे निरहुआ अपने अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और कह रहे हैं कि क्लोज़अप सांसों की बदबू से लड़ता है और तरोताजा रखता है 12 घंटे तक.

यहाँ दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 का ज़िक्र भी किया. इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा शुभी शर्मा भी हैं. इस अवसर पर शुभी शर्मा ने भी स्टेज पर परफोर्म करके श्रोताओं का दिल जीत लिया.

निरहुआ ने इस मौके पर निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर का भी विशेष ज़िक्र किया कि यह उनका कमाल है जो उन्होंने इतनी शानदार फिल्म बनाई.इस फिल्म की एक टैग लाइन का उल्लेख करना वह नहीं भूले . ‘अगर आपको होना है टेंशन फ्री, तो एक बार ज़रूर देखें निरहुआ हिन्दुस्तानी 3’

आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रेस्पोंस मिल है. बिहार के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवंबर को निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ बिहार में रिलीज हुई और इस फिल्म को 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली. आपको बता दें कि इस सीरीज की दोनों फिल्में हिट रही थी, ऐसे में एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म के तीसरे भाग को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया. इस फिल्म को मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है, जिन्होंने ‘निरहुआ हिंदुतानी 2’ को भी डायरेक्ट किया था

—Akhlesh Singh (PRO)

Bhojpuri Film Nadaan Ishq Ba Will be Releasing In Jan 2019

Bhojpuri Film Nadaan Ishq Ba Will be Releasing In Jan 2019

भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क बा’ अब जनवरी में होगी रिलीज़

बिहार झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए निर्माता योगेश कुमार का फैसला

एक टीनएज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ 30 नवम्बर को बिहार और झारखंड में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन वहां पड़ रहे जबरदस्त ठंड को देखते हुए अब इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। जी हां बिहार और झारखंड में सर्दी का मौसम अपने शबाब पर है ऐसे में निर्माता ने निर्णय लिया है कि इस फ़िल्म को अब जनवरी 2019 के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में रिलीज़ किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के कन्नौज कानपुर में की गई है।   नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फ़िल्म में मोहन राठौड़ की आवाज़ में भी एक गीत है। फ़िल्म के डायरेक्टर संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और इपी अरबिंद सिंह हैं।

भोजपुरी के मशहूर खलनायक संजय पाण्डेय के बड़े भाई का रोल अवधेश मिश्रा इस फ़िल्म में कर रहे है। वे फ़िल्म में विलेन हैं। हीरो हीरोइन नए हैं। संतराम अच्छे लेखक डायरेक्टर है।

इस फ़िल्म के टाइटल और इसकी कहानी के बारे मे डायरेक्टर संतराम का कहना है “इश्क तो नादान होता है समझदारी से तो व्यापार होता है। इसलिए इसका नाम नादान इश्क रखा है। मुझे इस टिन एज स्टोरी के लिए 18-19 साल के लड़के लड़की चाहिए थी। मैंने इन दोनों लड़के लड़की का ओडिशन लिया. अब देखिए फ़िल्म   रिलीज़ के लिए तैयार है।”

यह एक साफ सुथरी कहानी है, कोई वल्गैरिटी नही है। टीनएजर लव स्टोरी है। फ़िल्म में छोटे बाबा का संगीत है।  नया कंटेंट है भोजपुरी सिनेमा के लिए। उम्मीद है कि दर्शको को भी पसन्द आएगा।

आशीष कुमार और प्रीति कुमारी इस क्यूट सी लव स्टोरी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें दलित फैमिली से लड़का बिलोंग करता है।  कहानी जातपात के उपर है। लोगों को इसमें कानपुर की लोकेशन देखने को मिलेगी।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार आशीष कुमार और प्रीति कुमारी का कहना है कि कानपुर में फ़िल्म की शूटिंग को हमने खूब एन्जॉय किया। रियल लोकेशन पर शूट करना बड़ा यादगार अनुभव रहा। निर्माता योगेश कुमार को विश्वास है कि भोजपुरी दर्शक फ़िल्म नादान इश्क बा को अवश्य पसन्द करेंगे।

———Akhlesh Singh(PRO)

Sanyukt Vikas Party’s Anthem Song Record At Lata Mangeshkar Studios

Sanyukt Vikas Party’s Anthem Song Record At Lata Mangeshkar Studios

लता मंगेशकर स्टूडियो में संयुक्त विकास पार्टी का एंथम सॉन्ग रेकॉर्ड।

मुम्बई में स्थित लता मंगेशकर स्टूडियो में पिछले दिनों संयुक्त विकास पार्टी का टाइटल गानाअरविंदर सिंह,अक्षय उपाध्याय, अमन सिंह राजपूत,सना खान,अनुराग मौर्या, प्रीति दुबे के आवाज़ में  रिकॉर्ड किया गया। ‘आएगी आएगी संयुक्त विकास पार्टी’ नामक इस एल्बम को कौशल फिल्म्स प्रोडक्शन हॉउस के बैनर तले बनाया गया है।

जिसके संगीतकार अफ़रोज़ खान है जबकि इसके निर्माता कैलाश कौशल कुमार है। इसके निर्देशक प्रकाश श्रीवास्तव हैं। कौशल फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने इस एल्बम में ये आर्टिस्ट दिखाई देंगे। कल्पना शाह, परी सिंघानिया, अविनाश शाही, अरविंदर सिंह, धनन्जय सिंह, अक्षय उपाध्याय, सनम प्रीत कौर और जसलीन कौर। इस अल्बम की विशेषता ये होगी कि इसके वीडियो को फिल्मो के गीतों की तरह शूट किया जाएगा। संगीतकार अफ़रोज़ खान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है। निर्माता कैलाश कौशल कुमार का कहना है कि इस म्यूजिक एलबम में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है वे बेहद खूबसूरत है, जिन्हें अफ़रोज़ खान ने बड़ी मधुरता से कम्पोज़ किया है। इसके गीत यूथ श्रोताओं और दर्शको के दिलो को छू जाएंगे।

यह गीत संयुक्त विकास पार्टी का एंथम सांग है जिसे बड़ी शिद्दत से कम्पोज़ किया है अफ़रोज़ खान ने। इस गीत में उत्साह और विकास की बात की गई है साथ ही जैसा कि पार्टी का नाम हैं संयुक्त विकास पार्टी। इसमे इस बात का ज़िक्र भी है कि संयुक्त रहने से किस तरह विकास संभव है।

—–Akhlesh Singh (PRO)

Re Tune First Choice Of New Singer & Music Directors

Re Tune First Choice Of New Singer & Music Directors

नए कलाकारों की पहली पसंद बनी री ट्यून
भोजपुरी संगीत जगत में आइ क्रांति ने कलाकारों और गायको को प्लेटफ़ार्म उपलब्ध कराने के कई स्थान उपलब्ध तो करा दिए लेकिन सही स्थान के अभाव में कलाकार ख़ुद को ठगा महसूस करते हैं । ऐसे में नए कलाकारों को उनकी प्रतिभा उभारने के लिए बड़े कैनवास पर उतरी री ट्यून ने कम समय में ही कलाकारों और संगीत प्रेमियों के दिल में जगह बना ली है ।

री ट्यून के प्रमुख अशोक कुमार दीप भोजपुरी गीत संगीत के पुरोधा माने जाते है । कई बड़ी म्यूज़िक कम्पनियों में भोजपुरी को मुकम्मल स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके अशोक कुमार दीप ने बताया कि आधुनिकीकरण ख़ास कर बाज़ारीकरण के इस दौर में संगीत कम्पनियाँ मात्र व्यू के लिए काम कर रही है पर री ट्यून का उद्देश्य भोजपुरी संगीत प्रेमियों को साफ़ सुथरी और कर्ण प्रिय संगीत उपलब्ध कराना है । उन्होंने बताया कि कम समय में ही काफ़ी नए गायक री ट्यून से जुड़ चुके हैं और इसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । बहरहाल , री ट्यून ने भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक नई शुरुआत कर दी है जिसका दूरगामी परिणाम भी दिखना शुरू हो चुका है ।
—–Akhlesh Singh (PRO)

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes