Posted by admin on Apr 26th, 2022 | Comments Off on प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है
विक्रम और उदिता की क्यूट लव स्टोरी को अजय कनौजिया पहुंचा रहे हैं थिएटर तक
प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है। फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान मुम्बई के अंधेरी में स्थित कंट्री क्लब में आयोजित एक शानदार समारोह में किया गया जहां फ़िल्म की निर्मात्री, तमाम कलाकार और अजय कनौजिया मौजूद थे। एजे फ़िल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के द्वारा यह सिनेमा ऑल इंडिया रिलीज होने जा रहा है। फ़िल्म के निर्देशक पुष्पेन्द्र सिंह हैं।
फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। अनुषा रंधावा डोम प्रोडक्शंस की सीईओ हैं और प्रोड्यूसर होने के अलावा एक सिंगर, संगीतकार और एक लेखिका भी हैं। अनुषा रंधावा बचपन से ही एक खूब पढ़ने वाली लेडी रही हैं। कथा साहित्य में प्रमुख रुचि के साथ कहानी कहने के लिए उनका प्यार शुरू हुआ और अब उनकी पटकथा और गीत लिखने की यात्रा भी शुरू हुई है।एक अच्छी कहानी, एक बेहतर धुन खोजने के लिए वह हमेशा उत्सुक रहती हैं।
उनके कई म्यूज़िक वीडियो लॉन्च किए गए हैं जैसे ज़खम, सोहनेया वे और यादें। वह खुद लिरिक्स लिखती हैं, धुन कम्पोज़ करती हैं और फिर उस गीत को बड़ी शिद्दत से गाती हैं।
वह फिलहाल अपनी फिल्म अमारिस को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
अनुषा रंधावा ने आगे बताया कि हम अपनी फिल्म का टाइटल थोड़ा यूनिक चाहते थे इसलिए यह नाम रखा। अमारिस का मतलब गॉड गिफ्ट होता है और आप फिल्म देखेंगे तो एहसास होगा कि इस शब्द का कहानी से भी कनेक्शन है।
विक्रम का किरदार कर रहे अवजीत ने बताया कि मेरे कैरेक्टर से कोई भी रिलेट कर सकता है। यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। विक्रम और उदिता की लव स्टोरी दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी।
उदिता का रोल कर रही कृसाण बरेटो ने कहा कि उदिता बहुत ही एंबिशियस लड़की है जिसके ढेर सारे सपने हैं और वो उन ख्वाबों को पूरे करना चाहती है। वह विक्रम से प्यार करने लगती है और इन दोनों की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।
किंशुक वैद्य ने कहा कि हम सब के लिए यह लर्निंग एक्सपीरियंस रहा है।
वहीं अजय कनौजिया ने बताया कि 27 मई को फ़िल्म ऑल इंडिया रिलीज हो रही है। हम सब इसको लेकर बेहद उत्साहित हैं।




प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही है
Posted by admin on May 6th, 2021 | Comments Off on Dubki To Show Real Side Of Police System In North India
A new web film is all set to send shivers down shine that exposes the sad state of the police system in North India. The movie narrates how the female cops are treated and what all a female needs to undergo while doing their service.
In 2020, a lady constable caused a stir and made headlines when she admitted in media that she was molested inside the police station.
Inspired by this real incident, the web film is produced by Anand Kumar Productions Pvt ltd along with eminent producer Saurav Dubey.
The story revolves around a female cop who gets badly treated and molested by the policemen inside a police station. The film exposes the sad state of the police system in the state wherewith no fear the Khakimen openly molest, harass and illtreat the fellow women colleagues.
Shot in the rustic locations near UP’s Meerut, the movie stars Pankaj Jha, Gavie Chahal and a theatre artist Sonia in key roles.

Big OTT players are in the competition to bag the film however, the makers are also eyeing to convert this as web-series.
Posted by admin on Apr 22nd, 2021 | Comments Off on Prakash Jain Comes Up With Web Movie Sanskari Bahurani
प्रकाश जैन ला रहे हैं वेब मूवी संस्कारी बहूरानी
प्रकाश जैन की लाईफस्टाइल सेंस भी कमाल की है। वे खुद का पेट्रोलियम ट्रेडिंग बिजनेश चलाते हैं और रुझान फिल्म मेकिंग में है। उनकी हिन्दी वेब मूवी संस्कारी बहूरानी जल्द ही रिलीज होने वाली है। गुजरात के उमरगांव के खतलवाड़ा जिला वलसाड़ में उनका खुद का पेट्रोलियम ट्रेडिंग बिजनेश है।
फिल्म मेकिंग की तरफ रुझान कैसे हुआ इस पर वेकहते हैं मेरे घर के पास भी शमीम खान जी रहते हैं जो मेरे अभिन्न मित्र हैं। शमीम भाईको अभिनय करते मैने कई बार देखा था सो उनके निवेदन पर इस फिल्ड में भी हाथ आजमाने आगया। मगर मैं लीक से हटकर फिल्म बनाना चाहता था। कई कहानी सूनी मगर पसंद नहीं आई उसके बाद सूर्यकांत जी ने संस्कारी बहूरानी की कहानी सुनाई और कहानी सुनते ही मैने कह दिया कि हां मैं यह फिल्म बना रहा हूं। संस्कारी बहूरानी को एक पारिवारिक फिल्म मानते हुए प्रकाश जैन कहते हैं सुर्यकांत जी ने कमाल की फिल्म बनायी है।
जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जासकता है। शमीम खान जी इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं और इस फिल्म के खलनायक भी हैं।
जय पी इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म संस्कारी बहरानी की कहानी लिखा हैऔर निर्देशन किया है सुर्यकांत गणपत ताम्रदमन ने। निर्माता हैं प्रकाश जैन, सह निर्माता शमीम खान, गीतकार और संगीतकार हैं कमलेश सिंह, पटकथा और संवाद लिखा है सुर्यकांत गणपत ताम्रदमन ,कमलेश सिंह, बलिराम गावड़ने। डीओपी हैं प्रमोद पांडे। इस फिल्म के संपादक हैं राजेश शाह । एक्शन डायरेक्टर हैं शाहबाज अली, कोरियोग्राफर हैं राजू एंथोनी, म्युजिक कंपोजर हैं सुभाष सुर्यम। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस ने तैयार किया है।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैंअपर्णा पराजंपे, रविन्द्र कुल्हार, रितेश कुमार, प्रेमनाथ गुलाटी, गरिमा अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राकेश बाबू, परेश भट्ट, खुशी गुप्ता,विनोद मिश्रा, अशी खान, पार्थ कामली,काजल सिंह,मनीष राउत और शमीम खान।
इस वेब मूवी को भरूच और विरार सहित महाराष्ट्र और गुजरात के शानदार लोकेशनों पर फिल्माया गया है। इस मूवी में एक से बढ़कर एक गाने हैं। प्रकाश जैन कहते हैं पहली बार मैने जब बार ट्रैक सुना तो मैं काफी आकर्षित हुआ। भारतीय और पश्चिमी संगीत के संयोजन ने मुझे जकड़ लिया, मुझे डांसिंग बहुत पसंद है और यह गाना हर किसी को नाचने को मजबूर कर देगा। फिल्म कलाकारों की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आयेगी।


आगे की योजना की बात करते हुए प्रकाश जैन कहते हैं अगली फिल्म जल्द ही सूर्यकांत जी के निर्देशन में फ्लोर पर जा ने वाली है।
Posted by admin on Mar 31st, 2021 | Comments Off on KOMIC – Warming up of Himalayas at a very high rate based on Global Warming – A Yuvraj Kumar Film
We cannot escape the impact of our actions on the environment. Global warming has already taken many lives, tsunamis are striking our coastal areas, floods and droughts have had a major bearing on the availability of clean water, thus affecting the production of crops and hence the price of food. Its high time , we as guardians of our planet Earth , step up and do our bit to save the environment from the impending doom.
A very young and energetic director Yuvraj Kumar is shooting a feature film titled “Komic” – Warming up of Himalayas at a very high rate , film based on the highest town in the World, it’s the story of rich teenagers, who love their sport luxurious rides, driving Ferrari, Lamborghini etc . These fossil fuel based vehicles harm the Himalayan Range , the pollution caused by the use of fossil fuels , heats the Himalayas causing frequent landslides and due to this there is a huge destruction in Uttarakhand , realising the harm done to the Himalayas the teenagers give up the use of their sports cars and take up , skateboarding, inline skating and bicycles. They develop a keen interest in the sport and end up representing our country India at a world-level sports competition , thus popularising the use of ECO – friendly means of transportation throughout the country .
The film has talented young actors , Jay Kumar, Zoe Siddhart, Taneesha Mirwani, Venkatesh Pandey and Rivya Rai , the film is Produced by Yuvraj Kumar under the banner of Atlantic Films & marketed by Mr Saurabh Jain from Lavishka Media.
While talking to the Media director Yuvraj Kumar Said, “Film Komic will start a new trend in the way we travel & help counter the problem of Global Warming. The Film will be shot in Himachal Pradesh as the story is about the harm we are causing to the Great Himalayas and how we counter this problem .”
Komic: The Film’s mission is to push for an urgent action to prevent the catastrophic destabilization of our Planet . The teenagers in this film show us ways to stop climate change to save our planet .

It’s an entertaining film with an important message .
Posted by admin on Dec 11th, 2020 | Comments Off on Launching Of The Film Bhoj Bagdawat Bharat In Kota To Be Released On RDX MOVIES
कोटा में हुई फिल्म “भोज बगड़ावत भारत” की लॉन्चिंग, RDX MOVIES पर होगी रिलीज
11 दिसंबर 2020 को राजस्थान की पहली VFX फिल्म “भोज बगड़ावत भारत” को ओटीटी प्लेटफॉर्म RDX MOVIES पर रिलीज किया गया. जिसे दर्शक गूगल प्ले स्टोर पर RDX MOVIES एप्लीकेशन डाउनलोड कर देख सकते हैं. जिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस इंदिरा विहार,तलवंडी कोटा स्थित Veggie C-Square होटल में संपन्न हुई. कार्यक्रम के दौरान RDX MOVIES के मैनेजिंग डायरेक्टर विष्णु मौर्या, प्रोड्यूसर बीआर सैनी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी H.P तिवारी, बबलू गुर्जर कसाना,सागर जोशी, लक्ष्मण सिंह राजपूत RDX Movies क्रिएटिव हेड राहुल गौड़ इत्यादि उपस्थित रहे.
RDX MOVIES के मैनेजिंग डायरेक्टर विष्णु मौर्या ने कहा कि राजस्थानी सिनेमा और संगीत का अपना एक अनोखा अंदाज है. कई बॉलीवुड बड़ी फिल्मों में राजस्थानी संगीत का योगदान रहा है. मौर्या ने कहा कि उन्हें विश्वास है दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी. लेकिन ग्लोबल दृष्टिकोण को देखते हुए फिल्म भोज बगड़ावत भारत को राजस्थानी के अलावा हिंदी भाषा में भी डब किया गया है.
फिल्म के निर्माता बीआर सैनी ने बताया कि पूरे भारत देश में हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडिया, पंजाबी, भोजपुरी, गुजराती, बंगाली जैसी स्थानीय भाषाओं पर आधारित फिल्मों का मार्केट प्रगति पर रहा है. दुख की बात यह है कि राजस्थानी फिल्मों को वर्तमान में वह स्थान नहीं मिल पाया जो कि अन्य राज्यों की फिल्म इंडस्ट्री ने हासिल किया है. हाल ही में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी का ऐलान किया है. इसलिए राजस्थान की जनता और सरकार तथा अधिकारियों से उनका अनुरोध है कि राजस्थानी सिनेमा को भी अपनी पहचान बनाने के लिए जागरूकता लाएं और इस संबंध में गंभीरता से विचार करें.

फिल्म की कहानी बगड़ावतों को भगवान शंकर से मिले वरदान और राजा सवाईभोज पर आधारित है.फिल्म के निर्माता बीआर सैनी व हेमंत सीरवी तथा सह निर्माता जगदीश कछवाह है जबकि फिल्म का लेखन-निर्देशन कल्याण सीरवी ने किया है.संगीत मिलन-हरीश ने दिया है तथा गीत अशोक दाधीच व ऊर्जा साऊ ने लिखे हैं.
फिल्म भोज बगड़ावत भारत को देखने के लिए प्ले स्टोर के दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rdx.movies