Posted by admin on Feb 25th, 2019 | Comments Off on Kabir Sadanand Is Back With Virgin Woman Diaries Season-2
After the blockbuster Season -1 with more than 48 million views, Kabir Sadanand is back with Virgin Woman Diaries Season – 2. While the first season was a bold step that talked about a 18 year old trying to loose her virginity, the second season produced by Frogs Unlimited in association with Lehren Networks, would focus more on changing dynamics in relationships while taking the story forward. The new season is full of clean humour, drama and suspense to target a wider audience.



Says Kabir Sadanand, “It was very clear from the onset we wanted to invest into good content and creating a new breed of creators for the online space . The first season has been a success story and season now is only going to take the show to the next level . There is humour everyone story with a twist and drama.”
Interestingly, while the web series has been shot on 4K, it is also worlds first web show that has been shot both on Vertical and Landscape formats.
The Vertical version of the series has premiered exclusively on the Lehren App today (25th Feb). The Landscape version will have a deferred release on Lehren and FrogsLehren’s Facebook pages and YouTube and channel.
Virgin Woman Diaries Season 2 stars Archita Agarwal Dhiraj Totlani, Nishant Shandilya, Mridanjali Rawal, Amit Behl, RJ Glen and Sumanto Roy.
Sneak peak of episode 1
Posted by admin on Feb 24th, 2019 | Comments Off on SRK Music Opens Their New Regional Office In Patna
एसआरके म्यूजिक ने पटना में खोला क्षेत्रीय कार्यालय
मौके पर मशहूर अभिनेत्री चांदनी सिंह ने कहा – स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
पटना। बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां अच्छे सिंगरों की भरमार है। लेकिन उनके साथ मुश्किल तब आती है, जब उनकी प्रतिभा दुनिया के समाने लाने के लिए कोई सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है। इसके अलावा उनके लिए मुंबई जाकर म्यूजिक रिलीज करना भी आसान नहीं होता है। इसलिए भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की चर्चित म्यूजिक कंपनी एसआरके म्यूजिक ने अपना क्षेत्रिय कार्यालय का शुभारंभ राजधानी पटना के एग्जीबीशन रोड जुबैदा कांप्लेक्स में किया।

इस मौके पर एसआरके म्यूजिक के सीएमडी रौशन कुमार ने बताया कि मुंबई पहुंच कर एक अच्छी कंपनी से अपनी म्यूजिक रिलीज करवाने में लोगों को तकलीफ होती है । इसलिए हमने प्लान किया कि पटना में एसआरके म्यूजिक का एक ब्रांच खोलें, ताकि लोगों को सपोर्ट मिले और वे इस प्लेटफॉर्म को आसानी एक्ससे कर पाये। हमें लोगों का काफी फोन आता है और वे पूछते हैं कि इसका कोई ब्रांच है क्या। उन्होंने अश्लीलता को लेकर कहा कि हम उसका समर्थन नहीं करते हैं और सिंगरों से अपील करते हैं कि वे अच्छे गाने लेकर ही हमारे पास आयें। क्योंकि हम म्यूजिक इंडस्ट्री में ये मुकाम मेहनत से बनाई है। शारदा सिन्हा से लोगों को इंस्पायर्ड हो कर सिंगरों को अच्छे गाने गाने चाहिए। वे आज भी फेमस हैं। हमारी कोशिश रहती है कि अच्छे गाने को ही पब्लिक डोमेन में लाया जा सके।
वहीं, एसआरके म्यूजिक के ब्रांच की ओपनिंग के दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वायरल गर्ल चांदनी सिंह, अभय सिन्हा, सिंगर विजय राज यादव और प्रो. व साहित्यकार डॉ हीरा नंद सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने एसआरके म्यूजिक की इस शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दी। चांदनी ने इस मौके पर कहा कि एसआरके म्यूजिक की यह पहल सराहनीय है। बिहार में सिंगरों की कमी नहीं है, यह सोशल मीडिया के दौर में पता चलता है। लेकिन वे सिंगर अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने सुनियोजित तरीके से लेकर आने में असमर्थ हैं। उन्हें उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए कोई मंच नहीं मिलता है। इस गैप को भरने के लिए ही आज रौशन कुमार ने एसआरके म्यूजिक का एक ब्रांच बिहार की राजधानी पटना में खोला है। मैं उनको बधाई देती हूं कि उन्होंने स्थानीय कलाकारों के दर्द को समझा और उन्हें मौका देने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं।
Posted by admin on Feb 24th, 2019 | Comments Off on Aishwarya Rai Bachchan and Farhan Akhtar Entertained Audience At Lalkar Musical Concert
ऐश्वर्या राय बच्चन और फरहान अख्तर ने ललकार म्यूजिकल कंसर्ट में बांधा समां
महिलाओं को सक्षम, सशक्त और रूपांतरित करने के संकल्प को समर्पित एक म्यूजिक इवनिंग में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दी। मौका था मुंबई के बांद्रा फोर्ट एम्फीथिएटर में बहुप्रतीक्षित ललकार कॉन्सर्ट का, जिसमें सिंगर-एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर के साथ शान, शंकर-एहसान-लॉय, आईडीवा गर्ल्स कुशा कपिला, डॉली सिंह, मेज़बान शिबानी दांडेकर और गौरव कपूर एक भव्य म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई कविता मर्द का पाठ किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कविता बुराई को मिटाते हुए एक आदमी होने का सही अर्थ याद दिलाता है।



पॉपुलर फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, फरहान अख्तर की मर्द और जाने माने फ़िल्म निर्माता फ़िरोज़ अब्बास ख़ान के बीच एक अनोखे सहयोग से बहुप्रतीक्षित ललकार कॉन्सर्ट को लेकर खुद फरहान ने कहा कि हमें लैंगिक समानता के बारे में युवा पीढ़ियों को शिक्षित करने की आवश्यकता है। तभी हम उनसे अपेक्षित बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ सफलतापूर्वक एक प्रभावी उपकरण के रूप में इस बदलाव को शुरू करने में कामयाब रहा है। दर्शकों द्वारा दिखाए गए उत्साह से यह साबित होता है कि अब अधिक से अधिक लोग लिंग भेद के खिलाफ कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुत्तरेजा के अनुसार ने कहा कि ललकार हर उस आवाज को एकजुट करने का प्रयास है, जो महिलाओं को सक्षम, सशक्त और रूपान्तरित करना चाहती है। महिलाओं को यह बताना जरूरी है कि वह कुछ भी कर सकती है। शो के निर्माता फिरोज अब्बास खान ने कहा कि ललकार लोगों से ऐसे पुराने मिथकों को चुनौती देने का आग्रह करता हैं, जो लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देते हैं। व्यक्ति के साथ ही बदलाव की शुरुआत होती है। संगीत एक एकीकृत तत्व है जो विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को जोड़ने में मदद करता है।
आपको बता दें कि ललकार म्यूजिक कंसर्ट के जरिये पीएफआई के लोकप्रिय एडुटेनमेंट शो ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ के संदेश को भी आगे बढ़ाया गया। इस शो की राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन पर अपने बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के साथ वापसी हो चुकी है। अभिनेता फरहान अख्तर दूसरे सीज़न से इस शो से जुड़े हुए हैं। ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ एक युवा डॉक्टर स्नेहा माथुर की प्रेरक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में अपने आकर्षक कैरियर को छोड़ कर अपने गांव में काम करने का फैसला करती है।
पॉपुलेशन फाउंडॆशन ऑफ इंडिया, मैं कुछ भी कर सकती हूं के तीसरे सीज़न का निर्माण करने के लिए आरईसी फाउंडेशन और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा समर्थित है। वर्तमान में इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है और यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
Posted by admin on Feb 24th, 2019 | Comments Off on Producer Shyam Singhaniya’s Film Maritime Mumbai An Odyssey Special Sceening And Press Conference
Exclusive News by Kashif Zaidi
निर्माता श्याम सिंघानिया की फिल्म ‘ मैरीटाइम मुंबई एन ओडिसी ‘ के स्पेशल शो और शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
फिल्म “मैरीटाइम मुंबई एन ओडिसी” की एक प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन मुंबई के द व्यू में किया गया जहां फिल्म के निर्माता निर्देशक और लेखक सहित मीडिया की भारी भीड़ मौजूद थी।
फिल्म के निर्माता श्याम आर सिंघानिया और पद्म सिंघानिया हैं जबकि इसके निर्देशक साकेत एस बहल हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता श्याम आर सिंघानिया, निर्देशक साकेत एस बहल, वाईस एडमिरल गिरीश लूथरा (रिटायर्ड) कमांडर इन चीफ वेस्टर्न नवल कमांड और लेखक तनमय मोहन मीडिया से रूबरू हुए और अपनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में बताया। इस मौके पर गेस्ट के रूप में सुनील पाल और मॉडल पम्मी जैसी कई शख्सियत मौजूद थीं। आपको बता दें कि यहां इंडियन नेवी की टीम के भी कुछ लोग उपस्थित थे।


सबसे पहले इस बेहतरीन फिल्म को दिखाया गया जिसका कैमरा वर्क, रिसर्च वर्क देख कर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
फिल्म मैरीटाइम मुंबई एन ओडिसी के टाइटल के बारे में स्पष्टीकरण करते हुए फिल्म के लेखक तनमय मोहन ने कहा कि मैरीटाइम समुन्द्र से रिलेटेड ऐक्टिविटी को कहते हैं जबकि ओडिसी का मतलब गाथा होता है अर्थात यह फिल्म मुंबई की गाथा बयान करती है। लगभग 500 वर्षों के मुंबई के इतिहास को इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में समाने का प्रयास किया गया है। यह एक बेहद मनोरंजक और शिक्षाप्रद फिल्म है जिसमें मुंबई शहर की हिस्ट्री पेश की गई है। यह फिल्म नेवी डिपार्टमेंट द्वारा प्रोमोटेड फिल्म है, उनकी ही छत्र छाया में बनी है। मुंबई के कोलाबा में जहां नेवल डॉकयार्ड है वहीं से मुंबई की हिस्ट्री शुरू होती है। जैसे मुंबई के बांद्रा इलाके को पहले सॉल्सेट आइलैंड के नाम से जाना जाता था। यह फिल्म दरअसल मुंबई की कहानी कहती है। यह लोगों के लिए बड़ी हैरान करने वाली कुछ सच्चाइयां सामने लाती है। मुंबई में अगर कोई बड़ी बिल्डिंग है तो उसके पीछे की कहानी को दिखाती है यह फिल्म।
यह फिल्म मुंबई के नाम पड़ने से लेकर यहां के विकास तक के सफ़र को बड़े बेहतरीन ढंग से पेश करती है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जहां विजुअल इफेक्ट्स हैं वहीं तथ्यों को बड़ी गहराई और सफाई से बयां किया गया है। बीच बीच में कुछ इतिहाकारों और प्रोफेसर के अलावा नेवी से जुड़े कुछ अधिकारियों की बातें बड़ी ज्ञानवर्धक होती हैं।
फिल्म के पीआर की ज़िम्मेदारी लिड माईन्स मीडिया ने निभाई है।
Posted by admin on Feb 24th, 2019 | Comments Off on Producer Divesh Kumar’s Reality Show – Suran De Sartaj – Is Going To Start Soon
Suraj Kumar is the director of this Punjabi Singing reality show, presented by Gahlaut Entertainment
Because of the reality show on the small screen, many singers have a career. Today there are many such big singers in Bollywood who made their debut with a reality show.
To give new and talented singers a new identity and to give them a platform, now a new reality show is going to start, which is named “Suran de Sartaj”. Producer of this Punjabi Singing reality show is Divesh Kumar, presented by Gahlaut Entertainment Pvt Ltd and Directed by Suraj Kumar. Its telecast channel partner will be Chardikla time TV.


Producer Divesh Kumar has introduced this platform for all talented people who want to enter their names in the world of singing. The purpose of this reality show is to give opportunity to new talents.
Producer Divesh Kumar says, “Every genius singer is searching for just one occasion. Today there are different kinds of singing reality shows, but our show” Suran de Sartaj “will be a different kind of show where not only one winner will get a chance but dozens of participants will get a platform. Music videos of many singers will be made and everyone will have the best chance to show their talent. I think that “Suran De Sartaj” will be a great medium for all the emerging singers. ”
The show’s director Suraj Kumar says that this show will have a celebrity judge of Punjab.
We can tell yout that producer Divesh Kumar is also a builder, but he believes that he can also build a young man’s career through this show. He is also going to start her own marketing agency. Producer Divesh Kumar of Bijnor, UP, says, “Audition of this show will not be only in punjab but from Delhi to Jammu there will be auditions in 12 different cities from all over india, after which the TV round will start, its auditions will be in April-May. Shooting will begin in June and will be broadcast on channel in July.
Producer Divesh Kumar is also director of Funkar Music India Limited and his intention is to shoot music videos with the show’s good singers so that all talented singers get the chance to show their talent.
जल्द शुरू होने जा रहा है प्रोड्यूसर दिवेश कुमार का रिएलिटी शो “सुरां दे सरताज”
गहलौत एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस पंजाबी सिंगिंग रियलिटी शो के निर्देशक सूरज कुमार हैं
छोटे परदे पर होने वाले रियलिटी शोज की वजह से कई सिंगर्स का कैरियर संवरा है. आज बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े सिंगर्स है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सा लेने से अपनी शुरुआत की थी.
नए और प्रतिभाशाली सिंगर्स को नई पहचान देने और उन्हें एक प्लेटफोर्म देने के लिए अब एक नए मंच की शुरुवात होने जा रही है जिसका नाम है “सुरां दे सरताज”. गहलौत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस पंजाबी सिंगिंग रियलिटी शो के निर्माता दिवेश कुमार और निर्देशक सूरज कुमार हैं. इसके टेलीकास्ट चैनल पार्टनर होंगे चढ़दीकला टाइम टीवी.
प्रोड्यूसर दिवेश कुमार ने उन तमाम टैलेंटेड लोगों के लिए इस प्लेटफोर्म की शुरुवात की है जो गायकी की दुनिया में अपना नाम दर्ज कराना चाहते है. इस रियलिटी शो का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को अवसर देना है.
प्रोड्यूसर दिवेश कुमार कहते हैं, “हर प्रतिभाशाली सिंगर को बस एक मौके की खोज होती है. आज तरह तरह के सिंगिंग रिएलिटी शोज़ हो रहे हैं मगर हमारा शो “सुरां दे सरताज” एक अलग किस्म का शो होगा जहाँ सिर्फ एक विनर को ही बड़ा मौका नहीं मिलेगा बल्कि इसमें भाग लेने वाले दर्जनों फनकारों को एक प्लेटफोर्म मिलेगा. कई सिंगर्स के म्यूज़िक विडियो बनाये जायेंगे और सभी को अपना हुनर दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा. मैं समझता हूँ कि “सुरां दे सरताज” तमाम उभरते हुए गायकों के लिए एक बेहतरीन माध्यम होगा.”
इस शो के निर्देशक सूरज कुमार का कहना है कि इस शो में पंजाब की कुछ जानी मानी सेलिब्रिटीज जज के रूप में होंगे।
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर दिवेश कुमार एक बिल्डर भी हैं मगर उनका मानना है कि वे इस शो के जरिए युवकों का कैरियर भी बिल्ड करेंगे। वह खुद अपनी मार्केटिंग एजेंसी भी शुरू करने जा रहे हैं। यूपी के बिजनौर के रहने वाले प्रोड्यूसर दिवेश कुमार कहते हैं “इस शो के ऑडिशन केवल पंजाब में नहीं बल्कि दिल्ली से लेकर जम्मू तक 12 सिटी में इसके लिए ऑडिशन लिए जाएंगे। उसके बाद टीवी राऊंड शुरू होगा। अप्रैल – मई में इसके ऑडिशन होंगे जबकि जून में शूटिंग शुरू होगी और जुलाई में चैनल पर प्रसारित होगा।
प्रोड्यूसर दिवेश कुमार फनकार म्यूज़िक इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर भी हैं और उनका इरादा शो के अच्छे सिंगर्स के साथ म्यूज़िक वीडियो शूट करना है ताकि सभी प्रतिभाशाली गायकों को अपना हुनर दिखाने का एल्बम में मौका मिल सके।