Posted by admin on Jun 15th, 2018 | Comments Off on Sanjay Dutt makes a surprise visit to Sheroes Hangout café in Lucknow
Sanjay Dutt made a surprise visit at the Sheroes Hangout café in Lucknow today, after receiving an invite from the team at Sheroes on Twitter. Overwhelmed by the invitation he made sure to spend some quality time with the brave acid attack survivors who run the café.


Feeling quite emotional on meeting them Sanjay Dutt said,“They are real-life heroes and these strong women are an inspiration to all of us. They have shown unwavering strength to fight and survive in the most difficult situations. It is truly an honour to be receiving the love and support of such beautiful souls.”
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Sequel To Rani Mukherjee Starrer Mehandi To Roll Soon by Director Hamid Ali
रानी मुखर्जी की फ़िल्म ‘मेंहदी’ का बनेगा सीक्वल
निर्देशक हामिद अली ने शुरू की अपनी नेक्स्ट मूवी ‘ये होती है माँ’ की शूटिंग
रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म ‘मेंहदी’ डायरेक्ट करने वाले निर्देशक हामिद अली अब इस फ़िल्म के सीक्वेल की तैयारी कर रहे है, उन्होंने ‘मेंहदी 2’ की घोषणा भी कर दी है। लेकिन उससे पहले वह माँ पर एक इमोशनल ड्रामा बना रहे हैं, जिसका नाम है ‘ये होती है माँ’। पिछले दिनों मुम्बई के फीउचर स्टूडियो में इस फ़िल्म के मुहुर्त के साथ इसकी शूटिंग शुरू हो गई। इस फ़िल्म मे निशीगंधा और गोपी भल्ला के अलावा और भी कई जाने माने अदाकार नज़र आएंगे।
कौबर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘ये होती है माँ’ के निर्देशक हामिद अली खान, निर्माता जे ए अहसानी, लेखक मनोज कुमार सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर पलाश चौधरी, लक्ष्मी नारायण, डीओपी त्रिलोकी चौधरी, कॉस्टयूम डिज़ाइनर जाफ़र अली मुंशी हैं। माँ का टाइटल रोल फ़िल्म में निशीगंधा अदा कर रही हैं। प्रोड्यूसर जे ए अहसानी इस फ़िल्म में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं।


प्रोड्यूसर जे ए अहसानी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके मन मस्तिष्क में माँ पर एक फ़िल्म बनाने का ख्याल चल रहा था। एक शूटिंग के दौरान हामिद अली जी से मुलाकात हुई मैं उनकी फैमिली ड्रामा फिल्मो का फैन रहा हूं इसलिए मैंने उन्हें इस सब्जेक्ट पर फ़िल्म बनाने की ज़िम्मेदारी दी। स्क्रिप्ट पर काफी काम हुआ और अब देखिये इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फ़िल्म में चार गाने है।
निर्देशक हामिद अली ने बताया कि मैंने
‘हम है किंग’ बच्चों की एक फ़िल्म बनाई है जो जल्द रिलीज़ होने वाली है। मैं कंटेंट को ही स्टार मानता हूं। ये होती है माँ का कंटेंट भी बहुत अच्छा है। माँ माँ ही होती है इस वन लाइन पर आधारित है इसकी स्टोरी।’ हामिद अली ने ‘मेंहदी 2’ के बारे में बताया कि जाफ़र फिल्म्स इन एसोसिएशन विथ कौबर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘मेंहदी 2 के लेखक मनोज कुमार सिंह, संवाद सन्तोष सरोज, को प्रोड्यूसर रौशन के साव, डीओपी त्रिलोक चौधरी हैं। इस फ़िल्म को आज के माहौल के अनुसार बनाया जाएगा जिसमे महिला सशक्तिकरण की बाते होंगी। मेहदी 2 की टैग लाइन है ‘ ए स्टोरी ऑफ रिवेंज’।
Posted by admin on Jun 11th, 2018 | Comments Off on Mr & Miss Glam World Maharashtra 2018 – Grand Finale by Sandy Joil
Akeeb Inamdar and Alisha Jain were declared winners of “Mr & Miss Glam World Maharashtra 2018”, in Grand Finale, held in Mapple Hotel, Pune. Wajid Memon and Khushboo Joshi were 1st Runner Up, where as Ravi Gupta and Ankita Gora were declared 2nd Runner Up.


A Samkit Engineers presents, event was powered by Golden Glory Motions Pictures Pvt Ltd, event by SJ Photography and Viscera Events & Models, Management by Archana Tomar Creations, and the successfully function was organised by Sandy Joil.
Jury member for the grand finale of “Mr & Miss Glam World Maharashtra 2018” in Pune were, Tushaar Dhaliwal, Yash Wadali, Surjit Dadhiwala and Producer Director Rakesh Sabharwal of Prince Movies and the show was choreographed by Kizar Hussen.
Posted by admin on Jun 9th, 2018 | Comments Off on Cine Buster Magazine First Aniversary Celebrated The spectacularly dazzling Trophy was unveiled In Mumbai
सिनेबस्टर मैग्जीन का गौरवशाली एक वर्ष पूर्ण का समारोह संपन्न
मेहुल कुमार, राखी सावंत और मुकेश ऋषि ने पहली सालगिरह और सिनेबस्टर हिंदी संस्करण को लाँच किया
सिनेबस्टर मैगज़ीन प्राइवेट के चीफ एंड प्रकाशक में पर्ल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एडिटर के संस्थापक और अध्यक्ष रोनी रॉड्रिग्स और वरिष्ठ संपादक ज्योति वेंकटेश के नेतृत्व में सिनेबस्टर पत्रिका के गौरवशाली एक वर्ष का समारोह और सिनेबस्टर पुरस्कार का अनावरण होने जा रहा है, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार, पुरस्कार को हॉलमार्क गोल्ड और वीवीएस हीरे के साथ जडा गया है।
सिनेबस्टर मैगज़ीन के छायाकार रमाकांत मुंडे, मेहुल कुमार, मुकेश ऋषी, शिवा, आदी ईरानी, राखी सावंत, हरीश पटेल, बॉब ब्रम्हभट्ट, दिनेश मेहता, हॅरी वर्मा, बॉबी वत्स, संचिता सरकार, असिफ मर्चंट, के रवीदादा, श्याम, लिझा मलिक उपस्थित थे .



एक पखवाड़े व्यापार पत्रिका जो भारत और विश्वव्यापी मीडिया, मनोरंजन और फैशन व्यवसाय का दर्पण ही नहीं बल्कि समाज का एक प्रतिबिंब होने का वादा करती है जिसका हम सभी एक हिस्सा है 6 जून, 2018 मुंबई में- सिनेबस्टर पत्रिका प्रा। लिमिटेड अपनी पहली सालगिरह मना रहा है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, सिनेबस्टर पत्रिका प्राइवेट के चीफ एंड प्रकाशक में पर्ल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज एडिटर के संस्थापक और अध्यक्ष रोनी रॉड्रिग्स ने “सिनेबस्टर पुरस्कार” की घोषणा की, जो बॉलीवुड, मराठी और टेलीविज़न के कलाकारों के साथ मनाई जायगी साथ ही, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार, हॉलमार्क गोल्ड के साथ एक पुरस्कार तैयार किया जा रहा है और वीवीएस हीरे के साथ स्टड किया गया है।
रोनी रॉड्रिग्स, “हम पिछले एक साल में हमारे पाठकों से प्राप्त प्रतिक्रिया के साथ अभिभूत हैं। मैं भारतीय सिनेमा, फैशन और व्यापार को एक ही मंच पेश करने में सक्षम होने से खुश हूं। हमारी एक साल की सालगिरह के अवसर पर हम अपने पाठक के लिएबहुत कुछ नया लेकर आना चाहते है, यही कारण है कि हम सीनेरबस्टर अवॉर्ड की घोषणा कर रहे हैं। हम अभिनव विचारों और अपरंपरागत और प्रयोगात्मक तरीके से प्रसार को पूरा करना चाहते हैं .. मुझे आशा है कि धीरे-धीरे हमने फिल्म व्यापार प्रकाशन में नए मानकों को स्थापित किया है ”
सिनेबस्टर पत्रिका का मिशन भारतीय फिल्म उद्योग- फिल्म निर्माताओं, वितरकों, प्रदर्शकों, कलाकारों, तकनीशियनों और हितधारकों के लिए विश्वसनीय और प्रामाणिक जानकारी और विश्लेषण प्रदान करना है जो फिल्म उद्योग यानी टीवी पर भारी निर्भर हैं और रेडियो प्रसारण उद्योग, संगीत क्षेत्र आदि से जुड़ा हो।
सिनेबस्टर पत्रिका दृढ़ता से अपने सभी पाठकों के उचित जानकारी देने में विश्वास करता है। पत्रिका में न केवल मनोरंजन, फैशन, राजनीति और व्यवसाय से प्रकाशित सभी सूचनाएं होती हैं बल्कि दिन और सप्ताह के दौरान विकास के नियमित अपडेट भी होते हैं। पत्रिका में विशेष रूप से लोकप्रिय होगा- फिल्म प्रचार, बॉक्स ऑफिस विश्लेषण, उच्च प्रोफ़ाइल इवेंट कवरेज, निदेशक, निर्माता और अभिनेता की प्रोफ़ाइल, सेलेब साक्षात्कार, फिल्म समीक्षा इत्यादि।
छायाकार : राजेश कोरील, दिनेश परेशा
Posted by admin on Jun 8th, 2018 | Comments Off on Upasana Singh, Hemant Pandey’s Comedy Web Series Problem No Problem Launched
उपासना सिंह, हेमंत पांडेय की कॉमेडी वेब सीरीज़ ‘प्रॉब्लम – नो प्रॉब्लम’ लांच
प्रोड्यूसर अजय जयसवाल की हास्य वेब सीरीज़ को दिनेश दुबे ने डायरेक्ट किया है
वेब सीरीज़ के इस दौर में अपेक्षा फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूसर अजय जयसवाल ने अपने आप मे एक अनोखी कॉमेडी वेब सीरीज़ ‘प्रॉब्लम – नो प्रॉब्लम’ लांच की है। उपासना सिंह, सुनील पाल सहित इस वेब सीरीज़ से जुड़ी पूरी टीम की मौजूदगी में मुम्बई के अंधेरी स्थित राहेजा क्लासिक क्लब में इस वेब सीरीज़ को लांच किया गया। www. apekshafilms.com पर इसका पहला एपिसोड रिलीज़ कर दिया गया है। इसके 10 मिनट के 10 एपिसोड तैयार किये गए है।


कॉमेडी वेब सीरीज़ बनाने का ख्याल उन्हें कैसे आया इस सवाल के जवाब में प्रोड्यूसर अजय जयसवाल ने बताया कि जब से वेब सीरीज़ का क्रेज़ शुरु हुआ है मैंने गौर किया है कि अधिकतर लोग थ्रिलर, हॉरर और इरोटिक टाइप के जॉनर पर वेब सीरीज़ बना रहे है। किसी ने कोमेडी वेब सीरीज़ बनाने का नही सोचा। इसलिए मेरे दिमाग मे ऐसा कुछ करने का आईडिया आया। जब मेरे दोस्त लेखक निर्देशक दिनेश दुबे ने ‘प्रॉब्लम नो प्रॉब्लम’ का सब्जेक्ट सुनाया तो मुझे पसन्द आया और इस तरह हमने इस वेब सीरीज़ को बनाया। इस वेब सीरीज़ को फैमिली का हर सदस्य एन्जॉय कर सकता है।
प्रोड्यूसर अजय जयसवाल ने आगे बताया कि मैंने 2000 में भी एक कॉमेडी टीवी सीरियल ‘दो और दो चार’ बनाया था। मुझे लगता है कि लोगो की पहली पसन्द कॉमेडी है। आजकल की युवा पीढी मोबाईल पर ही कुछ कॉमेडी देखना चाहती है ऐसे में प्रॉब्लम नो प्रॉब्लम उन्हें खूब हंसाने में कामयाब होगी।
स्मिता पाटिल और फारूक शेख की फ़िल्म ‘मेरे साथ चल’ में असिस्टेंट के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले लेखक निर्देशक दिनेश दुबे ने विभिन्न धारावाहिको के 400 से अधिक एपिसोड्स बनाए है। वह कहते है ” यह वेब सीरीज़ आम आदमी की परेशानियों से जुड़ी हुई है। इसमें जयशंकर त्रिपाठी ने उपासना सिंह के पति का रोल किया है। जयशंकर एक सरकारी विभाग में पीआरओ थे लेकिन वॉलंटरी रिटायरमेंट लेकर उन्होने अपनी कंसल्टिंग एजेंसी शुरू की है। हेमंत पांडेय और उदय दहिया ने भी इसमें अहम किरदार निभाया है। सिनेमेटोग्राफी सुरेश वर्मा की है जबकि ललित मिश्रा ने इसका म्यूजिक दिया है। उमाशंकर मिश्रा इस वेब सीरीज़ के एडिटर है।