Shivaang Kapoor Receives Creative Stylist of the Year Award at Page3 fashion and Style award.

Shivaang Kapoor Receives Creative Stylist of the Year Award at Page3 fashion and Style award.

Shivaang Kapoor’s brand Vivace is more into celebrity styling and is backed up with past experience of working with the renowned name’s in Bollywood.

He has also been part of shows like Chennai Fashion Week along with international shows in Prague( Europe), Bangkok, Malaysia, Dubai and so on! All About Talent (AAT) presents Page3 Fashion & Lifestyle Awards (P3FLA) – a unique business networking group, providing an incomparable cocktail of business, entertainment, fashion & lifestyle. Celebrated choreographer Munna S presented the award to Mr Shivaang Kapoor for his excellent work in styling in past year.

      

Getting an award and recognition is always a blissful feeling and you strive to reach new heights said, Shivaang Kapoor.

Deepak Saraswat, a good person along with a good director

Deepak Saraswat, a good person along with a good director

दीपक सारस्वत एक अच्छे निर्देशक  के साथ ही एक अच्छे इंसान भी है.

मुंबई जब बाढ़ के कहर से गुजरने लगती है तब तमाम समाजसेवक और संस्थाए मदद के लिए आगे आती है. पर सच्चाई ये है की ऐसी आपदा को कई तो पब्लिसिटी स्टंट की तरह इस्तेमाल करते है तो कई राजनैतिक फायदे के लिए।

पर एक सख्श जिसने २ दिन अपनी टीम के साथ मिल कर बिना किसी शोर शराबे के अँधेरी स्टेशन पर मुश्किल में फॅसे राहगीरों के लिए फरिस्ते जैसा काम किया. इस काम का न कोई शोर था, न ही कोई पब्लिसिटी। चलिए जानते है इस सख्श के बारे में –

एक छोटे शहर से आकर मायानगरी मुंबई में अपनी कला का अलख जगाने वाले ‘दीपक सारस्वत’ आज किसी परिचय का मोहताज नहीं

२०११ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने के साथ अपनी किस्मत को संघर्ष से पछाड़ने वाले दीपक सारस्वत ने आज तमाम छेत्रो में अपनी उपलब्धियो का लोहा मनवाया है. वह एक अच्छे लेखक, कवि और निर्देशक तो है ही, साथ ही एक अच्छे प्रवक्ता, कुटिल विचारक, नमस्कार न्यूज़, नमस्कार प्रोडक्शन व् नमस्कार चाय जैसे ब्रांड के मालिक भी है ।

अपने जीवन के कठोर दिनों को याद करते हुए सारस्वत बताते है कि बिना पहिचान के मुंबई आना और टिकना यहाँ सपनो जैसा है, न कोई इज्जत है और ना ही कोई आश्रय। कई नामचीन कंपनीयो के टीवी ऐड बनाने के साथ ही कई अवार्ड विजेता फिल्मो के लेखक और निर्देशक रहे है. नमस्कार प्रोडक्शन बैनर के तले कुछ अवार्ड शो भी कर चुके है और भारत सरकार के लिए कुछ प्रोजेक्ट का भी निर्माण भी कर चुके है.

२० से ऊपर टीवी ऐड बनाने वाले दीपक सारस्वत आज कल अपनी फीचर फिल्म के प्रोडक्शन में व्यस्त है, साथ ही सामाजिक कार्यो में समान्तर कार्यरत है। पिता के ‘सीमा सुरक्षा बल’ में होने के कारन सारस्वत में देशभक्ति कूट कूट कर भरी है, उनके किसी भी भाषण में देश के प्रति प्रेम और समर्पण सुना जा सकता है। मंच पर आते ही जैसे खून की रफ़्तार तेज़ हो जाती है, जोश नसों में दौड़ने लगता है, किसी वरिष्ट नेता की तरह धाराप्रवाह भाषण उनके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते है।

हमारी बातचीत में सारस्वत बताते है, उनका सपना एक तरफ सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड ‘ऑस्कर’ का लेना है, और वही दूसरी ओर एक कुशल नेता या संचालक बन कर जनसेवा करना है.

जब उनसे पूछा गया कि अकेला इंसान इतने कार्य करने में कैसे कुशल हो सकता है? तो जवाब में यही कहा- कि सभी कार्य एकाग्र व्  नियोजित सारिणी में करने से इंसान एक समय में कई कार्य सिद्ध करने की सक्षमता रखता है. आज की नव पीढ़ी को ऐसे लोगो के मार्गदर्शन की जरूरत है।आने वाले कार्यो के लिए  दीपक सारस्वत को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनये  .

“Mumbai Media Champs” Festival – 24th & 25th January 2017

“Mumbai Media Champs” Festival – 24th & 25th January 2017

Deviprasad Goenka Management College of Media Studies

Mumbai. Deviprasad Goenka Management College of Media Studies (DGMCMS), an affiliate of Rajasthani Sammelan Education Trust (RSET)  is celebrating its intercollegiate fest, MUMBAI MEDIA CHAMPS (MMC)), at DGMC Campus, Sunder Nagar, Malad (West),Mumbai on 24th & 25th Jan 2017 on its vibrant campus. Mr Anees Bazmee, renowned Film Director, who has directed box office hits films like NO ENTRY, WELCOME, and SINGH IS KINNG, amongst others, is the Chief Guest for the inauguration ceremony on 24th January 2017 at 10 AM.  Around 500 participants from more than 50 colleges across Mumbai will compete in 21 fascinating events spread over five categories like Performing Arts, Fine Arts, Literary Arts, Informals, and Media.

The highlights of the festival are Promotion of Marathi Movie, TI SADHYA KAY KARTEY (24th Jan, 6 PM onwards),Launch of the Title Songs of MarathI Movie, KILIK (25th Jan, 2 PM onwards),Visit by Sajid-Farhad, well-known Film Writer & Director duo who wrote films like GOLMAAL-3, SINGHAM, BOLBACHAN, CHENNAI EXPRESS, amongst others.Promotion of Gujarati Movie “Duniyadari”, wherein the Lead Actress Esha Kansara, Director Shital  Shah & Producer Tajdar Amrohi and Riyaz Balooch are visiting Mumbai Media Champs.Guest Appearance by Mr World India 2014 Prateek Jain and Film Actor Ravi Bhushan Bhartiya. For Further Details call Prof. Mayuresh on 9820204312.

 

Sanjay Sharma Raj

(P.R.O.)

बी आई पी एल के उद्घाटन मैच में मनोज तिवारी इलेवन की धमाकेदार जीत ।

बी आई पी एल के उद्घाटन मैच में मनोज तिवारी इलेवन की धमाकेदार जीत ।

बी आई पी एल के उद्घाटन मैच में मनोज तिवारी इलेवन की धमाकेदार जीत ।  गत विजेता रवि किशन इलेवन को 44 रन से हराया ।  भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग के उदघाटन मैच में शनिवार को मनोज तिवारी एकादश ने रवि किशन एकादश को 44  रनों से हराकर लीग में पहली जीत हासिल की । मनोज तिवारी एकादश के सुधीर सिंह की शतकीय पारी के कारण टीम ने 15 ओवर के मैच में 207 रन का  स्कोर बनाया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी  रवि किशन इलेवन की टीम 15 ओवर में मात्र  163 रन ही बना सकी । विजेता टीम की ओर से मात्र 50 बॉल में 105 रन बनाने वाले सुधीर सिंह को निरहुआ के हाथों  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मुम्बई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में फ्लड लाइट में आयोजित बी आई पी एल के पहले मैच में मनोज तिवारी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । कप्तान मनोज तिवारी और सुधीर सिंह ने आते ही अपना इरादा साफ़ कर दिया , हालांकि मनोज तिवारी बल्ले से कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और  8  बॉल में   12 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए । दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे सुधीर सिंह ने 11 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए । मनोज तिवारी इलेवन की ओर से अजोय शर्मा ने नाबाद 49 रन बनाए । रवि किशन इलेवन की ओर से समर्थ चतुर्वेदी और कुणाल को एक एक विकेट हासिल हुआ लेकिन सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए ।  जवाब में मैदान में उतरी रवि किशन इलेवन की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन अच्छा खेल रहे सरफराज 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए । इमरान कुरैशी ने 58 रन, असगर खान ने 36 और कप्तान रवि किशन ने नाबाद 10 रन बनाए । मनोज तिवारी इलेवन की ओर से कप्तान मनोज तिवारी, अयाज़ खान, प्रकाश जैस, विकास सिंह को एक एक विकेट मिला ।

काजल राघवानी इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी ! 

काजल राघवानी इस साल कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी ! 

भोजपुरी फिल्म रिहाई से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाली भोजपुरी फिल्मों की सुपरहॉट अभिनेत्री काजल राघवानी ने कम समय में भोजपुरी फिल्म जगत पर राज करके यह साबित किया कि किसी को सफल होने के लिए फ़िल्मी बैकग्राउंड और सोर्स की जरुरत नहीं होती वो अपने प्रतिभा के दम पर भी सफल हो सकता है । अभी अगले 3 फ़रवरी को काजल अभिनीत फिल्म मेहदी लगा के रखना पुरे भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है । काजल राघवानी का जन्म २० जुलाई १९९० को तेघरा बिहार में हुआ था । प्रारंभिक शिक्षा तेघरा में पूरा करने के बाद इन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन पटना यूनिवर्सिटी से पूरा किया । बचपन से ही काजल का सपना एक अभिनेत्री बनने का था और उस मुकाम पर पहुँच कर उन्होंने यह साबित भी कर दिया की सपने सच भी होते हैं ।

काजल राघवानी अब तक की भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध और चहेती अभिनेत्री बन चुकी हैं । किसी भी फिल्म में इनकी उपस्थिति सिनेमा हाल में चार चाँद लगा देते हैं । इन्होंने अपने सौंदर्य और भोलेपन के साथ सहज अभिनय कैशल के दम पर यू पी और बिहार सहित तमाम भोजपुरिया क्षेत्रों में लोगो के दिलो में जगह बना ली है ।  फिल्म रिहाई के बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा । उसके बाद से इन्होंने एक के बाद एक फिल्मे भोजपुरी के हर बड़े अभिनेता और सुपर स्टार्स के साथ किया है ।

काजल राघवानी की फिल्म “पटना से पकिस्तान” सबसे सफल फिल्म रही है । इसमें इन्होंने निरहुआ के साथ काम किया है । भोजपुरिया राजा , आशिक़ आवारा , हुकूमत, इंतकाम , प्रतिज्ञा 2 भी इनकी सफल फ़िल्मी कैरियर की कहानी बयां करती है ।

काजल अभी अपने कैरियर के शबाब पर हैं और नित नए नए परिवेश में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं । अभी उनकी फिल्म चिर हरण की शूटिंग चल रही है जिसमे उनका किरदार देखने लायक होगा ।

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes