Posted by admin on Jun 21st, 2019 | Comments Off on Musical Salutation To PM Narendra Modi Sung By Ravindra Singh
‘Ek Lehar Toofani’ music video on PM Narendra Modi’
Ek Lehar Toofani is dedicated to Indian Prime Minister, Narendra Modi for his achievements and hard work for country’s development and recognition of India on International Platform.
This musical video covers every element of Modi Sarkaar and his journey in implementing activities for the country’s development, employment, defence, free medical services and also his inititaive for Clean India named, Swach Bharat and Shulabh Shochalya Yojna & Make In India Scheme.


Beautifully sung by renowned artist, Ravindra Singh, lyrics by Rani Malik, Music by Rais Bhartiya & Ajay Mishra and directed by one of the Ace Directors in the industry, Mr. Navin Batra. The Album will be released by R-Vision.
रवींद्र सिंह का गीत ‘एक लहर तूफानी’ पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली गायक रविन्द्र सिंह ने कई फ़िल्म और म्यूजिक एलबम में गाने गाए हैं।
हाल ही में उनकी आवाज़ में सजी एक नए गीत ‘एक लहर तूफानी’ का वीडियो शूट मड आइलैंड मुम्बई में किया गया। यह गीत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी उपलब्धियों और देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की मान्यता के लिए समर्पित है।
यह संगीत वीडियो मोदी सरकार की अगुआई में देश के विकास, रोजगार, रक्षा, मुफ्त चिकित्सा सेवाओं, स्वच्छ भारत अभियान और सुलभ योजना सहित मेक इन इंडिया योजना के लिए गतिविधियों को लागू करने में उनकी यात्रा को दर्शाता है।
‘एक लहर तूफानी’ गीत की रचना रानी मलिक ने की है तथा रईस भारतीय और अजय मिश्रा ने संगीतबद्ध किया है।
इस एलबम के वीडियो का निर्देशन नवीन बत्रा ने किया है एवं जल्द ही इसे आर-विजन द्वारा रिलीज किया जाएगा।
रविन्द्र सिंह इससे पहले भी पीएम मोदी के लिए गाने गाए हैं इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपनी आवाज़ दे चुके हैं।
——–Wasim Siddique–Fame Media
Posted by admin on Feb 25th, 2019 | Comments Off on Hindi Song – Dil Tumse Mila Hai Aise Song Rendered By Dr. Madhuri Kashyap & Tarun Bhalla
हिंदी गाना – दिल तुझसे मिला है ऐसे – का रिकॉर्डिंग संपन्न
पिछले दिनों मायानगरी मुंबई चार बंगला महाडा स्थिति अलका याग्निक स्टूडियो में हिंदी गाना दिल तुझसे मिला है ऐसे”और इश्क में क्या हो दिल ही जाने”की रिकॉर्डिंग प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक की उपस्थिति में संपन्न हुई l
इस गाने को संगीत दिया है बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार तरुण भल्ला ने एवं इस गाने को अपनी कर्णप्रिय आवाज से सजाया है नवोदित गायिका डॉ माधुरी कश्यप, डॉ माधुरी इस गाने से गायिका के रूप में बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैंl पेशे से डॉक्टर माधुरी कश्यप का कहना है कि लंबे समय से संगीत से प्रेम है काफी सालों से अपनी म्यूजिक बैंड म्यूजिक क्राफ्ट के माध्यम से गाती आई हूं लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं संगीतकार तरुण भल्ला का जिन्होंने हिंदी फिल्म के लिए मुझे गाने का मौका दिया एक सवाल के जवाब में डॉ माधुरी ने बताया कि मंच गायन और फिल्म के लिए गाना गाने का अनुभव बिल्कुल अलग है मैं दोनों अनुभव से सीख रही हूं l आगे में अपने श्रोताओं के लिए अपनी बैंड म्यूजिक क्राफ्ट के माध्यम से लगातार पूरे भारतवर्ष में स्टेज शो करती रहूंगी साथ ही अच्छी फिल्मों का हिस्सा भी बनना चाहूंगी l



संगीतकार तरुण भल्ला ने बताया कि यह गाना हमने एक हिंदी फीचर फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया हैं जिस के गीतकार नीतू पांडे व महिमा भारद्वाज है जिसके निर्माता टीटू है व इस फिल्म में नवोदित कलाकार अमित खान बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे हैं जिसका मैं कार्यकारिणी निर्माता हूं, तरुण भल्ला ने बताया कि मैं प्रारंभ से ही नए कलाकारों को मौका मौका देते आया हूं और आगे भी देता रहूंगाl
ज्ञात हो कि तरुण भल्ला बॉलीवुड फिल्म जगत में बतौर संगीतकार एक बड़ा नाम है जिन्होंने इसके पहले “यह कैसी मैला आंचल”,”दीवानगी”,”जब तक सूरज चांद रहेगा” जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं तथा बतौर संगीतकार उनकी आगामी फिल्म “जोहराबाई”और “बेटी”बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगीl
बिहारी निर्देशक व प्रेजेंटर की कांच।
प्यार और बेवफ़ाई की दास्तान काँच लॉंच
स्टेप बाई स्टेप एंड रंग क्रीएशन द्वारा निर्मित व ख़ुश म्यूज़िक – उदय भगत द्वारा प्रस्तुत विडीओ सॉंग काँच वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज़ किया गया । जाने माने निर्माता किशन खादरिया के हाथों इसे लॉंच किया गया । इस मौक़े पर गाने पर अपनी अदा बिखेरने वाले अखिलेश वर्मा अक्की , रियाना शुक्ला , संतोष वर्मा आदि मौजूद थे । चार मिनट 28 सेकेंड के इस विडीओ में प्यार और बेवफ़ाई का चित्रण ख़ूबसूरत अन्दाज़ में किया गया है । यही नहीं अखिलेश वर्मा और रियाना शुक्ला के कुछ अंतरंग दृश्यों का भी चित्रण इस में किया गया है । दिलचस्प बात तो यह है की इसे ख़ुद कोरियोग्राफ किया है अखिलेश वर्मा अक्की ने जबकि विडीओ डायरेक्टर हैं प्रणव आर वत्स । बिहार के भागलपुर निवासी प्रणव वत्स इन दिनों निर्देशन के क्षेत्र में काफी व्यस्त हैं ।


सॉन्ग के प्रेज़ेंटर उदय भगत जाने माने प्रचारक हैं जिन्होंने ख़ुश म्यूज़िक के ख़ुशबू सिंह के सहयोग से इसे रिलीज़ का मार्ग तैयार किया है । काँच के गाने में अपनी आवाज़ दी है विनती ने जबकि इसे लिखा है जयबीर पंघाल ने और संगीतकार हैं दीन मोहम्मद । गाने के ख़ूबसूरत दृश्यों को कैमरे में क़ैद किया है शकील और दुर्गेश ने ।
लॉंचिंग के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रणव आर वत्स ने कहा की वेब म्यूज़िक द्वारा रिलीज़ इस गाने को दर्शकों का अच्छा प्रतिवाद मिल रहा है । उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरा सोंग सुकून को रिलीज़ कर दिया जाएगा ।
——Akhilesh Singh PRO
Posted by admin on Feb 16th, 2019 | Comments Off on Gehana Vasisth Surprises Her Fans With 2 Beautiful Songs On Valentines Day
Gehana vasisth is an popular Bollywood actress who have done many tv shows and films… On this valentines she have Come with two beautiful song one is Manmeriye which Releases by Zee music and Second is Pal Pal which is Under Banner of Venus.
Gehana is popular known for her serial Siddhivinayak Which she plays very pivotal role. She has few films in her kitty this year one of them will come mid of this year…


During media interaction Gehana said ” My fans will be surprised after watching this song. Because people know me for exposing but this time I am doing content orinted character in both the music videos. And Ready to surprise my fans with my upcoming Projects.
ज़ी म्यूजिक और वीनस पर हुआ प्रसिद्ध मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ट के २ सांग लांच
आप को बतादें बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा गहना वशिष्ट के २ खूबसूरत सांग वेलंटाईन डे पर लांच किये गए जिसे लोग बहुत प्यार दे रहे हैं एक ही दिन में दर्शकों का इतना प्यार मिला है के वीडियो पर लाखों व्यू आ चुके हैं जिसे देख कर अदाकारा गहना ने सब का धन्यवाद किया और मीडिया से बात करते हुए अपने कुछ आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया गहना ने वेलंटाईन डे पर ये भी कहा के वो अपने लिए एक लड़का ढूंढ़ रही हैं अब देखना ये होगा के उनके लायक लड़का मिल पाएगा या नहीं
गहना का पल पल सांग वीनस और मंमीरए सांग ज़ी म्यूजिक से आप सुन सकते हैं
गहना पिछले एक साल से सिद्धिविनायक सीरियल कर रही हैं २० से ज़ियादा साउथ की फिल्मे कर चुकी हैं और आपने फिल्म का रिव्यु करते हुए तो ज़रूर देखा होगा
Posted by admin on Feb 11th, 2019 | Comments Off on Power Star Pawan Singh’s Song Gets Viral, Records Two Million Views A Day
पवन सिंह का गाना हुआ वायरल, आरा के होठलाली लगवलु को एक दिन में दो मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड
भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की मधुर स्वर में गाया हुआ ऑडियो सांग आरा के होठलाली लगवलु वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र एक दिन में दो मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यह गीत इस साल का सबसे बड़ा सुपरहिट साबित हुआ है। इस गाने को लिखा है ज़ाहिद अख्तर ने और संगीत दिया है छोटेबाबा बसही ने। हाल ही में पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया का ट्रेलर एवं म्यूजिक मुंबई के ट्रम्पेट स्काई लॉन्ज में धूमधाम से किया गया। फ़िल्म का ट्रेलर व गाना म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अंबर खुशी फिल्म्स एंड इन्टरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह हैं।