Kashi Amarnath Releasing 18th October 2017

Kashi Amarnath Releasing 18th October 2017

18 अक्टूबर को दीवाली पर रिलीज होगी ‘काशी अमरनाथ’

सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फ़िल्म

पटना,15 अक्टूबर 2017:  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बैनर की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘काशी अमरनाथ’ दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर18 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी आज पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा, निर्माता सिद्दार्थ चोपड़ा, डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने दी। उन्‍होंने बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में एंटरटेनमेंट के साथ – साथ स्‍वच्‍छ भारत अभियान का संदेश भी होगा।

‘काशी अमरनाथ’ का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्‍म में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री  आम्रपाली दुबे और सपना गिल मुख्‍य भूमिका में हैं। सपना गिल ‘काशी अमरनाथ’ के जरिए भोजपुरिया पर्दे पर कदम रख रही हैं। संवाददाता सम्‍मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स लगातार भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण करती रहेंगी।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेगा स्‍टार रवि किशन ने अपनी भूमिका के बारे में बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में वे एक उद्द्योगपति की भूमिका में हैं, जो अपनी बहन आम्रपाली दुबे से बहुत प्यार करता है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्मों का नाम आते ही लोगो की प्रतिक्रिया कुछ अच्छी नहीं रहती, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जब फ़िल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म भोजपुरी ही बनाई। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही यह भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए भी खास बात है।

जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने बताया कि ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के बाद पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है और दोनों में उनके किरदार का नाम काशी है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में अपने दोस्त की मौत गुटखा खाने से होने के बाद वे कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण का संकल्प और गुटखे के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं। निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य ने भी फिल्‍म की तारीफ की और बताया कि काशी अमरनाथ सामाजिक सरोकार ,नशाबंदी और स्वच्छय  भारत अभियान के इर्द गिर्द घूमती है ।

फ़िल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा ने  बताया कि फ़िल्म का सब्जेक्ट और सभी किरदारों का अभिनय इस फ़िल्म की यू एस पी है। उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ के संगीतकार मधुकर आनंद,गीतकार प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं।  फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल और प्रचारक उदय भगत,रंजन सिन्हा और संजय पुजारी हैं । फ़िल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक ने रिलीज किया है जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है ।   —–Uday Bhagat (PRO)

Kashi Amarnath Is Entertaining & Awareness Film Ravi-Kishen

Kashi Amarnath Is Entertaining & Awareness  Film Ravi-Kishen

मनोरंजन के साथ संदेश देती है  “काशी अमरनाथ” — रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सूत्रधार कलाकार रवि किशन आजकल प्रियंका चोपड़ा  की नयी फिल्म  ” काशी अमरनाथ ” के प्रोमोशन  को लेकर व्यस्त हैं। हिन्दी में “लखनऊ सेंट्रल” के बाद अब  “जूली 2” में दिखेंगे। तेलुगू में चिरंजीवी के साथ कर रहे हैं एक बहुत बड़ी फिल्म। लेकिन, सब बाद में, पहले भोजपुरी। क्यों भला ? चलिए, रवि किशन से ही पूछते हैं :

◆ हिन्दी में इतनी बड़ी फिल्म “मुंबई सेंट्रल” आपने की है, “जूली 2” भी आ रही है। चिरंजीवी के साथ दो सौ करोड़ की फिल्म सामने हैं; फिरभी भोजपुरी के लिए मरे जा रहे हैं ?

★ क्योंकि पहचान हमारी भोजपुरी से ही बनी है। और इस फिल्म को लेकर तो मैं बेहद उत्साहित हूं।

◆ ऐसा क्या है इस फिल्म में ?

★ कमाल की फिल्म है  “काशी अमरनाथ”। इसमें क्या नहीं है… एक्शन भरपूर,  रोमांच और रोमांस दोनों ही नये अंंदाज में। लेकिन, इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका कथानक है, जो मनोरंजन के साथ संदेश भी देता है। दर्शकों को जागरूक करता है।

◆ कैसे जागरूकता फैलाती है ये  फिल्म ?

★ काशी के रूप में दिनेश एक भूखंड पर अस्पताल बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इधर मैं अमरनाथ, उसी  ज़मीन पर गुटखा की फैक्टरी  लगाने के जुगाड़ मेें लग जाता हूँ।

आगे इसमें गुटखा के सेवन से होनेवाले नुकसान को बड़ी

सहजता से दिखाया गया है, जन जागृति जगाने की कोशिश की गई है और बड़े प्रभावी ढंंग से की गई है ।

◆ इसके लिए किसे धन्यवाद देंगे ?

★ सबसे पहले तो मधु (चोपड़ा) मैडम को, जिन्होंने इस तरह की फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संंतोष तो धन्यवाद के पात्र हैं ही। इस बंदे की योग्यता को पहले मैंने ही परखा और “कईसन पियवा के चरित्तर बा” में लेखक के साथ साथ जबरदस्ती निर्देशक बनाया ।

◆ और कोई नई बात ?

★ यही कि मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा (मां बेटी) जैसी शख्सियत अगर हमारे साथ हैं, उनका सहयोग, मार्गदर्शन है फिर  तो भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जाने से कोई नहीं रोक पायेगा।

◆ और दूसरी गतिविधियां ?

★ उत्तर प्रदेश और झारखंड के फिल्म बोर्ड से जुड़ा हूँ। उसके लिए भी भागना पड़ता है।

Cinegoers Eagerly Waiting For The Release of Priyanka Chopras Kashi Amarnath

Cinegoers Eagerly Waiting For The Release of Priyanka Chopras Kashi Amarnath

काशी अमरनाथ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस की गरमी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है दर्शको में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है । दर्शको की उत्सुकता का आलम यह है कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर अपनी बेसब्री का इजहार कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर बिहार झारखण्ड , यू पी,  दिल्ली , नेपाल , मुम्बई और गुजरात मे 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉक्टर नेहा शांडिल्य जबकि निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।

 

काशी अमरनाथ की खासियत है कि इस फ़िल्म में लंबे अरसे के बाद मेगा स्टार रवि किशन व जुबली स्टार निरहुआ आमने सामने होंगे । फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर और नवोदित सपना गिल व तुषार आदि हैं । काशी अमरनाथ के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , को प्रोड्यूसर है डॉ नीला अखौरी , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी , प्रचारक हैं उदय भगत, रंजन सिन्हा व संजय पुजारी । फ़िल्म के गाने को रिलीज किया है ज़ी म्यूजिक ने , जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है । फ़िल्म के सभी गाने लोगो की जुबान पर हैं । —-Uday Bhagat (PRO)

Mega Star Ravi Kishens Mukabaaz Being Shown In Maimi Film Festival

Mega Star Ravi Kishens Mukabaaz Being Shown In Maimi Film Festival

मामी फेस्टिवल में रवि किशन की मुक्काबाज

मामी फ़िल्म फेस्टिवल में मेगा स्टार रवि किशन की फ़िल्म मुक्कबाज दिखाई जा रही है ।  उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को रिलीज हो रही मुक्काबाज का प्रदर्शन कांस फेस्टिवल में किया गया था जहां लोगो ने फ़िल्म की काफी तारीफ की थी ।

निर्देशक अनुराग कश्यप की  मुक्काबाज में रवि किशन एक दलित बॉक्सर की भूमिका में हैं । मामी फ़िल्म फेस्टिवल में मुक्काबाज ओपनिंग फ़िल्म है । मुम्बई के लिबर्टी थियेटर में देश विदेश की 200 से भी अधिक फिल्मे दिखाई जाएगी ।—–Uday Bhagat (PRO)

Actor Samarth Chaturvedi – Interesting Jouney From Hero To Villain

Actor Samarth Chaturvedi – Interesting Jouney From Hero To Villain

नायक से खलनायक तक का सफर बहुत ही दिलचस्प है समर्थ चतुर्वेदी का

फिल्म जगत का एक ऐसा नायब हीरा, जिसने फर्श से अर्श तक सफर कंकड़ी व पथरीली राहों को शबनम सी नम्र बनाते हुए तय किया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हरफनमौला अभिनेता समर्थ चतुर्वेदी की, जिन्होंने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर हीरो छत्तीसगढ़ी फिल्म से की। तदोपरांत भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किये और  बतौर हीरो कई फिल्में देने के साथ साथ अब वे अपना मुकम्मल स्थान बना चुके हैं। उन्होंने अपने आपको ऐसा तराशा है कि आज वे हर किरदार में सहज ही ढल जाते हैं। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 10 मई को जन्में समर्थ चतुर्वेदी ने भोपाल में रहकर 16 साल तक रंगमंच किया और अभिनय बारीकियाँ सीखी। रंगमंच में उनके गुरु श्री के जी त्रिवेदी, आलोक चटर्जी, सत्यव्रत रावत, विभा मिश्रा, जयंत देशमुख, अनूप जोशी रहें हैं। रंगमंच के कलाकार होने की वजह से ही वे किसी भी किरदार को जान फूंक देते हैं। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की है, सबमें उनकी भूमिका काफी असरदार रही है।  उन्हें 2010 में मध्य प्रदेश शासन के सांस्कृतिक मंत्री के हाथों से ’मध्य प्रदेश गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया था।

                  

उल्लेखनीय है कि समर्थ चतुर्वेदी ने फिल्मी सफर की शुरुआत सन 2001 में बतौर हीरो छत्तीसगढ़ी फिल्म ’परदेशी के मया’ से की, वह वहाँ की सुपर डुपर हिट फिल्म रही है। छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर कही जाने वाली ममता चंद्राकर के पति प्रेम चंद्राकर फिल्म के निर्देशक थे। मुंबई आने पर समर्थ ने 2004 में पहली भोजपुरी फिल्म ’बलमा बड़ा नादान’ की, जिसमें उनकी नायिका थी दिव्या देसाई (जिन्हें अब रश्मि देसाई  के नाम जाना जाता है)।  इस फिल्म के निर्देशक भोजपुरी के सुपरस्टार और हिन्दी सिनेमा के जाने माने कलाकार सुजीत कुमार थे। इसके बाद 2005 में फिल्म ’गंगा मइया तोहे चुनरी चढाईबो’ आई, नायिका थी रानी चटर्जी। उसी साल उनकी फिल्म ’गोधन’ भी रिलीज हुई, जिसमे उनकी नायिका सीमा पांडेय थी। 2005 में ही उनकी फिल्म ’पिया पिया बोले जिया’ बनी थी, जो प्रदर्शित नहीं हो पाई। 2006 में उनकी तीन फिल्म प्रदर्शित हुई  ’होगी प्यार के जीत’ जिसमें नायिका चाँदनी चोपड़ा, ’नचनिया एक तमाशा’ नायिका गुजंन कपूर तथा ’गजब भइल रामा’ जिसमें नायिका रश्मि देसाई थी और साथ में हिन्दी फिल्मों के जानेमाने कलाकार ’राहुल रॉय’ थे। 2007 में उनकी तीन फिल्म प्रदर्शित हुई ’रक्षाबंधन’ जिसमें नायिका थी सीमा मालिक, ’जय संतोषी माता’ नायिका प्रीती जैन तथा ’भइल प्यार नचनिया से’ जिसमें नायिका चाँदनी चोपड़ा थी।  इतना ही नहीं  समर्थ चतुर्वेदी ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिन्दी फिल्में भी की हैं।

2007 में हिन्दी फिल्म ’कॉकटेल द डेडली कॉम्बिनेशन’,  2013 में ’जिन्दगी जलेबी’, 2015 में दो फिल्म ’डांस दोस्ती और प्यार’, तथा ’सीडी कांड’ रिलीज हुई थी। उन्होंने हिन्दी फिल्म सहित लगभग 70 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। सिनेमा के रुपहले परदे के साथ-साथ छोटा परदा टेलीविजन में भी उन्होंने काम किया है। ’ई टीवी मध्यप्रदेश’ टीवी चैनल पर प्रसारित 2 साल (2001- 03) तक एक प्रोग्राम किया जिसका नाम  था ’जनता एक्सप्रेस’। ’दूरदर्शन’ का धारावाहिक ’अधूरा बंधन’, ’मुआवजा’, ’दूर किनारे मिलते हैं’, ’कलर्स’ टीवी चैनल का धारावाहिक बालिका वधू’ में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वक्त के नये दौर के साथ चलते हुए समर्थ चतुर्वेदी ने अपने आपको सिने जगत में नये रूप में पेश किया और वह रूप था खलनायकी का। सन 2011 में फिल्म निर्देशक शाद कुमार निर्देशित भोजपुरी फिल्म ’त्रिनेत्र’ से बतौर खलनायक एक नये सफर का आगाज हुआ। इसके बाद ’बीवी नम्बर 1, लाल दुप्पटा मल मल का, टाईगर, संसार, तेरी कसम, बनारस वाली, धरती के लाल करेला कमाल, बेताब, राजा बाबू , बम बम बोल रहा हैं काशी, दरोगा बबुनी, प्रेम के दुश्मन, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ आदि कई भोजपुरी फिल्मों में अलग-अलग रूप में अवतरित हुए हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्में दुल्हन गंगा पार के, घूँघट में घोटाला, आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया, अग्नि साक्षी, धर्म युद्ध आदि हैं, इसके अलावा जल्द ही वे हार्डकोर विलेन के रूप में एक मेगा बजट की भोजपुरी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। —Uday Bhagat (PRO)

 

 

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes