Posted by admin on Jul 24th, 2025 | Comments Off on Dr. BRC’s Landmark Book GREEN GOLD: THE NEEM FARMACY Released At Siri Fort Auditorium
New Delhi, July 23, 2025 — In a momentous event held at the Siri Fort Auditorium, New Delhi, on July 23, 2025, Dr. BRC Clinic@Home – India’s extensive network of over 500 clinics – joined forces with the India Book of Records and the Vietnam Book of Records to commemorate the birth anniversaries of national icons Chandra Shekhar Azad and Bal Gangadhar Tilak. The program served as a tribute to visionary ideals and progressive health innovation, bringing together thought leaders from India and Vietnam.
The highlight of the occasion was the official release of “Green Gold: The Neem Farmacy,” a groundbreaking book authored by Dr. Biswaroop Roy Chowdhury (Dr. BRC). In his address, Dr. BRC emphasized the immense potential of Neem, describing it as “the safest, fastest and the most evidence-based medicine in the world.” The launch was further marked by the convocation of 1,000 graduates from the first batch of the certified Neem Therapy Practitioner’s Course – an unprecedented milestone in integrative medicine education.
The book was formally launched by the chief guest Shri Bhagirath Choudhary, Minister of State in the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India. His presence lent official recognition and encouragement to the holistic health movement, and he inspired the audience with a message that celebrated resilience, sustainable innovation, and the intersection of traditional knowledge with modern wellness.
The event was honoured by the presence of distinguished international guests, including Prof. Chu Bảo Quế, Chairman of the Policy and Development Consultative Council of the Vietnam Federation of UNESCO Associations (VFUA); Mr. Trương Quang Hải, Director of the Department of Culture, Sports and Tourism, Bac Ninh Province, Vietnam; and Dr. Nguyen Hoang Anh (Julia), Vice-Chairwoman of the Vietnam Records Organization and General Secretary of WorldKings – each of whom helped foster cross-border support for cultural and therapeutic advancements.
Mrs. Neerja Roy Chowdhury, Managing Editor of the India Book of Records, attended the event and conferred the prestigious Heritage Heroes Award upon Mr. Trương Quang Hải for his exemplary efforts in preserving cultural heritage and inspiring communities in Bac Giang Province, Vietnam.
The launch of “Green Gold: The Neem Farmacy” stands as a beacon of alternative medicine, scientific rigor, and global collaboration, reinforcing Neem’s relevance in contemporary healthcare and community transformation.
https://www.facebook.com/share/v/1CAapoo1of/
Dr. BRC’s Landmark Book GREEN GOLD: THE NEEM FARMACY Released At Siri Fort Auditorium
Posted by admin on Jul 23rd, 2025 | Comments Off on करोड़ों मैथिल भाषियों के लिए प्रेरणास्रोत्र हैं अनिल कुमार झा ,लगभग 5000 युवाओं को दे चुकें हैं रोजगार
भारत के प्रत्येक बड़े शहरों में मैथिलि बोलने वालों का अपने भाषा और संस्कृति को लेकर वर्चस्व है। मधुबनी पेंटिंग, मखाना उत्पादन और अद्भुत अतिथि सत्कार परम्परा के बाद इन दिनों देश भर में अनिल कुमार झा की खूब चर्चा हो रही है। लगभग ४५०० -५००० हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाले अनिल कुमार कुमार झा करोड़ों मैथिलभाषियों के प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते हैं।
दरभंगा जिला के एक छोटे से गांव अमीठी से निकल कर देश के सफल बिजनेश मेन के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले अनिल कुमार झा का एक लक्ष्य मिथलांचल के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ना है। अनिल कुमार झा लगभग ३० वर्ष पहले दरभंगा से निकल के दिल्ली की ओर रुख किया और अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के वदौलत आज एक सफल बिज़नेस मैन के रूप में देश भर में विख्यात हैं। करियर में अपने आप को स्थापित करने के बाद अपने मातृ भाषा मैथिलि और मिथिला संस्कृति से विशेष लगाव होने के कारण क्षेत्र व मिथिलाभाषियों के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यों में अपना जीवन लगा दिया।
गौरतलब है की मैथिलि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के संबैधानिक लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए , जिस से देश भर में काफी सुर्खियां बटोरी। तब से लेकर आज तक मैथिल उत्थान के अलावा सरकारी व गैर सरकारी संस्थान को भी आर्थिक सहयोग करते आ रहे हैं।
इसके साथ ग्रामीण स्तर पर कई बेसहारा विधवाओं को सम्पूर्ण भरण पोषण करते आ रहे हैं। बिहार में बाढ़ त्रासदी के दौरान इनके द्वारा राहत कार्य आज भी याद करने योग्य है। मैथिल बहुल इलाकों में रोजगार कैंप लगा कर व घर घर जा कर रोजगार का अलख जगाने लगे। अब तक लगभग ४५०० से ५००० से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ चुकें हैं।
अटल बिहारी इंटरनेशनल ब्रॉदरहुड के सदस्य रह चुके झा जी विश्व मैथिल संघ के संयोजक रहते हुए और अखिल भारतीय मैथिल संघ के सचिव के साथ बतौर सदस्य मिथिला मिथिलांचल वासियों को दिन रात आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर हैं। मिथिला के अलग अलग संस्थाओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए शारीरिक एवं आर्थिक मदद करते रहते हैं। आज लाखों मैथिलि भाषी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत्र बन चुके अनिल कुमार झा किसी परिचय के मोहताज नहीं है।.
करोड़ों मैथिल भाषियों के लिए प्रेरणास्रोत्र हैं अनिल कुमार झा ,लगभग 5000 युवाओं को दे चुकें हैं रोजगार
Posted by admin on Jul 22nd, 2025 | Comments Off on निर्देशक अभिषेक दूबे और निर्माता गया कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ की शूटिंग वाराणसी में शुरू
निभा फिल्म्स मगध बिहार एवं शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले भव्य पैमाने पर बन रही फ़िल्म ‘वीर वधू’ का भव्य मुहुर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी में। जी हाँ! कुशल निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बन रही पारिवारिक और सामाजिक भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का निर्माण फ़िल्म निर्माता गया कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त सावन के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना करके संपन्न किया गया। तदोपरांत गणपति बप्पा मोरया और हर हर महादेव के जयकर के साथ फिल्म की शूटिंग का पहला टेक लिया गया।
फिल्म के मुहूर्त के समय की पूजा में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, फ़िल्म स्टार राघव पांडेय, बहुत सारे हिट गानों से लाखों करोड़ों दिलों पर राज कर रहे सिंगर व अभिनेता सौरव सम्राट, करोड़ों दिलों की धड़कन चांदनी सिंह, बिहार की लाडली बेटी राखी मिश्रा, फिल्म के निर्माता गया कुमार और निर्देशक अभिषेक दूबे सहित फिल्म की पूरी यूनिट ने श्रद्धा भक्ति से शामिल थे। इस शुभ अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
गौरतलब है कि पावर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चांदनी’ का निर्माण करने के बाद एक बार फिर बतौर निर्माता गया कुमार भोजपुरी फिल्म ‘वर वधू’ का निर्माण भव्य पैमाने पर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर कुशल निर्देशन अभिषेक दूबे संभाल रहे हैं। कई हिट फिल्मों के लेखक धर्मेंद्र सिंह ने इस फिल्म की कथा पटकथा व संवाद बहुत ही जानदार लिखा है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर और कारण पूरी बनाया गया है।
सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों की जाएगी। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, राघव पांडेय, राखी मिश्रा, सौरभ सम्राट, संजय पांडेय, महेश आचार्य, संदीप यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष कुमार, बबिता सिंह आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह और डीओपी सत्य प्रकाश हैं। संगीतकार रत्नेश सिंह, गीतकार छोटू यादव (सुरजीत) हैं। डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोडक्शन कंट्रोलर जुबैर शाह, प्रोडक्शन मैनेजर सोनू यादव, स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, मेकअप मोहन मिश्रा, देव शर्मा, हेयर ड्रेसर वर्षा जायसवाल, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं ।
चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट, संजय पांडेय की फ़िल्म ‘वीर वधू’ की शूटिंग शुरू वाराणसी में
Posted by admin on Jul 22nd, 2025 | Comments Off on यूं ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग उसे मसीहा कहते, इस सावन Deepak Saraswat के कारनामों को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे l
दिल्ली, ललित शांडिल्य : पूरे सावन में लाखों तीर्थ यात्री, गंगाजल को अपने कंधे पर उठाकर भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए सैकड़ो किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा करते हैं l सरकार और प्रशासन ने भी इन कावड़ यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं l
पर आज हम आपको, उस समाज सेवक के बारे में बता रहे हैं – जिनकी सेवा देखकर अच्छे-अच्छे विधयाक या मंत्री भी शरमा जाते है l
दीपक सारस्वत, फिल्मी जगत से होने के बावजूद भी कई सालों से समाज में अपनी सेवा करते हुए जगमगा रहे हैं l सारस्वत, पीड़ित और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित है l
इस सावन 2025 में, दीपक सारस्वत ने कुछ ऐसा कर दिखाया, कि लोग सोशल मीडिया पर उनके तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं l
दीपक ने ‘कावड़ आपातकालीन सेवा कैम्प’ हरिद्वार के कावड़ मार्ग पर लगाया है, जहाँ रोज़ हज़ारों कावड़ यात्री गुजर रहे हैं l
इस कैम्प क़े अंदर, कावड़ यात्रियों की खाने-पीने की दूध की एवं जूस की सुविधा का ध्यान रखा गया है l साथ ही, थके-हारे कावड़ यात्रियों के लिए विश्राम करने की सुविधा दी गई है l उल्टी, दस्त, दर्द एवं कई प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी भी उपलब्ध कराई हैं l
दीपक सारस्वत खुद, वहां सुबह से शाम तक खड़े हुए लोगों के पैरों में पट्टी बांध रहे हैं, बिना रुके लोगों की यह सेवा करते देख, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे l
यूं तो दीपक सारस्वत, एक जाने वाले चेहरे हैं, सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं l इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख ( @imdeepaksaraswat)और फेसबुक पर करीब एक मिलियन लोग उन्हें अनुसरण करते हैं l
गौरतलब है, कि सावन के माह में लाखों शिव भक्त अपने ईष्ट महादेव को खुश करने के लिए कंधे पर कावड़ उठाकर चलते हैं, दीपक सारस्वत कावड़ तो नहीं लाते, लेकिन भक्तों की सेवा करना अपना धर्म समझते हैं l
यूं ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग उसे मसीहा कहते, इस सावन Deepak Saraswat के कारनामों को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे l
Posted by admin on Jul 19th, 2025 | Comments Off on तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू
तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। बता दें कि मोस्ट टैलेंटेड लेडीज डायरेक्टर चेतना पाठक के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंग शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में फ़िल्म की शुरुआत भक्ति भाव के साथ भव्य मुहूर्त पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिवजी की आराधना व रुद्राभिषेक किया तथा श्रद्धा भाव से पूजा, अर्चना, आरती की गई। फ़िल्म के प्रोड्यूसर हरीश तिवारी के हाथों नारियल तोड़कर फ़िल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न किया गया, तदोपरांत फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई।
गौरतलब है कि फिल्म के शुभ मुहूर्त और शूटिंग के पहले सोशल मीडिया पर बरगद की छाया और स्टार कास्ट के नाम के साथ एक पोस्टर रिवील किया गया है, जिसमें एक स्लोगन लिखा गया है कि… ‘गलती से भी बरगद के सामने ये मत कहना…क्या?’
‘बतायेगा आने वाली हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म ‘भुतहा बरगद’…’
ये स्लोगन फिल्म के बारे में काफी कुछ सस्पेंस बयां कर रहा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह राजपूत की केमिस्ट्री काफी रोमांचक और सस्पेंस होने वाली है। इसके अलावा सबसे बड़ी बात इस फिल्म में ये है कि फिल्म की प्रोड्यूसर लेडीज, डायरेक्टर लेडीज और मेन लीड लेडीज… ये तीन तिकड़ी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में फुल धमाल मचाने वाली है।
उल्लेखनीय है कि भव्य पैमाने पर बन रही फिल्म ‘भुतहा बरगद’ के प्रोड्यूसर हेमंत जोशी और चिन्मयी लब्डे हैं। फ़िल्म का निर्देशन मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चेतना पाठक कर रही हैं। सहनिर्माता हरीश तिवारी हैं। कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट डिजाईन मनोज ओझा ने किया है। पब्लिसिटी डिजाइन सुमित ओझा ने किया है। संगीतकार विजय उत्पती गीतकार अखंड प्रताप सिंह हैं। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फिल्म इंडिया’ कर रही है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट आम्रपाली दूबे, अंशुमान सिंह, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, निशा तिवारी, सूर्या शर्मा, एजे मिश्रा, रिंकू आयुषी, कविता राज, हिमांशी सिंह, विनीता राय, रूपेश मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव आदि हैं।
डायरेक्टर चेतना पाठक, प्रोड्यूसर हेमंत जोशी, चिन्मयी लब्डे, हरीश तिवारी की ‘भुतहा बरगद’ की शूटिंग शुरू
Posted by admin on Jul 19th, 2025 | Comments Off on माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के लिए लेकर आ रही हैं। उन गीतों जब सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज होती है तो वह गीत और भी प्यारा लगने लगता है। जिसे सुन व देखकर ऑडियंस का दिल झूम उठता है। ऐसे में अदाकारा माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव की जोड़ी में भोजपुरी बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ लेकर आई हैं, जिसे मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को देखकर व सुनकर श्रोताओं का मन खूब झूम रहा है। शिव भोला बाबा की भक्ति आराधना पर आधारित ये भोजपुरी बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में संगीतप्रेमियों का दिल जीत रही है।
इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव सुनहरा डिजाइन किया हुआ हरे रंग की साड़ी पहने हुए हाथों में पूजा की थाली लिये हुए सबका मन मोह रही हैं। वह शिव भोलेबाबा की विशाल मूर्ति के सामने खड़ी होकर और उनकी पूजा करते हुए कह रही हैं कि…
‘आस निरभेद बानी सूतल जी, दुअरा प भीड़ बावे जूटल जी, जल लेके आईल बानी बेल पत्तर भेव, जागी जागी महादेव जगा दी महादेव…’
इस बोलबम गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत भोलेबाबा की भक्ति पर आधारित है, जोकि बहुत ही प्यारा है। इस गीत में काम करते समय लग रहा था कि जैसे हम सब देवों के देव महादेव के सामने ही हैं। भगवान शिव भोले की कृपा सब पर बनी रहे। इतना बेहतरीन बोलबम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘बोलबम का ये गीत गाते समय मैं पूरे मन से भोलेनाथ में खो गई थी। इस गीत को गाकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है। सावन में एक से बढ़कर एक बोलबम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने भक्ति भाव में अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है। इस सांग को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है। गाने का संगीत संगीतकार विकाश यादव ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
Posted by admin on Jul 17th, 2025 | Comments Off on माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिनेमा मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सावन में शिवभक्तों के लिए बहुत ही प्यारा बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ लेकर आई हैं। इस गीत में माही का साथ दिया है फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ ये गीत बहुत ही मनभावन है, जिसे देखकर व सुनकर श्रोताओं का मन खूब झूम रहा हैं। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में फुल टू धमाल मचा रही है और लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हैं। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव जोगिन के वेशभूषा में पीला परिधान पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और वह सबको दीवाना बना रही हैं।
इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव जोगन का वेष बनाये कंधे पर काँवर लेकर अपनी सहेलियों के साथ भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रही हैं। वहीं रास्ते में कुँवारी लड़की किसी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही है, उसको माही श्रीवास्तव समझाते हुए कहती हैं कि…
‘ये सखी चल लेके गंगा जी के जल, पूरा होई सपना जब चलबे पैदल, लाखों में एक दिहें तोहके लुक हिरउवा वाला, भक्ति के रखिहा तू भउवा मरद मिली गउवां वाला, भोला के पूजिहा तू पउवा मरद मिली गउवां वाला…’
गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ कुँवारी कन्या का शिव उपसना पर आधारित है। ये गीत बहुत ही शानदार बनाया गया है। इस गीत की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था और हमने खूब इंज्वॉय किया था। बहुत अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहती हूँ। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। इस सांग को गीतकार गौतम राय ने लिखा है। गाने का मधुर संगीत संगीतकार विक्की वॉक्स ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘मरद मिली गउवां वाला’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
Posted by admin on Jul 16th, 2025 | Comments Off on iLEAD Announces AI Film Festival And OTT Platform For AI-Generated Films
Kolkata, 15 July 2025 – iLEAD proudly announces the AI Film Festival, showcasing films made with artificial intelligence. The award-winning films will have the opportunity to be featured on our new OTT platform.
Festival Objectives
OTT Platform
Submission Process
or ott@ilead.net.in
For more information, please contact:
Email: ff@ilead.net.in
Phone: 9874988365
Let’s celebrate the fusion of art and technology together!
Social Media Post
“Submit your AI film to the AI Film Festival and get featured on our new OTT platform! ott@ilead.net.in #AIFilmFestival #ArtMeetsTech”
iLEAD Announces AI Film Festival And OTT Platform For AI-Generated Films
Posted by admin on Jul 16th, 2025 | Comments Off on Historic Inauguration Of 125th Batch Of AAFT At Marwah Studios Marks A Global Milestone
Noida, 15th July 2025: In a momentous celebration that blended culture, achievement, and global unity, the Asian Academy of Film and Television (AAFT) inaugurated its 125th Batch at the iconic Marwah Studios, Noida Film City—setting a world record and establishing a new benchmark in creative education.
The grand function witnessed an overwhelming presence of distinguished international dignitaries, diplomats, and renowned personalities from the Indian film, television, and media fraternity. The vibrant campus was adorned with dazzling decorations, the soulful rhythms of the AAFT Band, and young women in traditional sarees proudly representing Indian heritage. Scouts and guides in uniform added a ceremonial aura to the occasion.
Dr. Sandeep Marwah, founder of Noida Film City, Marwah Studios, and Chancellor of AAFT University, formally declared the 125th batch open, stating, “We are creating our 10th World Record today. AAFT is the only institution in the world to open its 125th consecutive batch of creative arts trainees. This milestone reaffirms our commitment to excellence and innovation in media education. A global family of over 35,000 alumni is celebrating this historic achievement with renewed pride.”
On this occasion, the World Book of Records, London honored Dr. Sandeep Marwah with a prestigious certificate recognizing this global achievement.
The event was graced by eminent international dignitaries, including: H.E. Abdenor Khelifi, Ambassador, Embassy of Algeria, Nazar Mirjan Al-Assadi, Charge d’Affaires, Embassy of Iraq, Emile Mwepesi, Deputy Head of Mission, High Commission of Rwanda, Faisal Mahmud, Minister (Press), Bangladesh High Commission, Alfredo Caldera, Cultural Counsellor, Embassy of Venezuela, Abdulaziz Abduganiev, First Secretary, Embassy of Uzbekistan, Kim Myong Chol, First Secretary, Embassy of DPR Korea, Conrad Nana Kojo Asiedu, First Secretary, High Commission of Ghana
The dignitaries applauded AAFT’s visionary leadership, global outreach, and transformative impact on media and arts education.
Adding to the celebration, a special poster commemorating the 125th batch was unveiled. A landmark initiative, AAFT International Skill Development Council, was officially launched to empower youth with cutting-edge skills across 17 disciplines in arts, media, and technology.
Another proud moment was the release of the book “Sandeep Marwah – The Architect of Aspirations”, a tribute to Dr. Marwah’s phenomenal journey and unmatched contribution to the creative world.
In recognition of their support and association, Dr. Sandeep Marwah presented all dignitaries with Life Memberships of the World Peace Development and Research Foundation, reinforcing a collective commitment toward peace, culture, and global development.
The event concluded with a captivating cultural evening featuring a classical dance recital, a fashion show by AAFT School of Fashion & Design, and a symbolic cake-cutting ceremony to commemorate this historic feat.
AAFT continues to stand tall as a beacon of creativity, innovation, and international collaboration in media and arts education.
Historic Inauguration Of 125th Batch Of AAFT At Marwah Studios Marks A Global Milestone
Posted by admin on Jul 16th, 2025 | Comments Off on पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा “ज़िंदगी ऑनलाइन” के साथ निर्देशन की बागडोर संभालेंगे
पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा की पहली फीचर फिल्म “ज़िंदगी ऑनलाइन” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म की कहानी राम्या त्यागराजन ने लिखी है, जबकि सुचिता सिन्हा फिल्म की निर्माता हैं। स्नेहा शिर्के कार्यकारी निर्माता और कुमार सिद्धार्थ रचनात्मक निर्माता हैं।
“ज़िंदगी ऑनलाइन” एक पारिवारिक कहानी है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है। फिल्म में आशुतोष सिन्हा, नैना, दिव्यांगना और सूरज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
75 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा ने “ज़िंदगी ऑनलाइन” के साथ निर्देशन में पदार्पण किया है। उनका कहना है कि वह हमेशा से एक फिल्म का निर्देशन करना चाहते थे और अब उनका सपना साकार हो रहा है।
“ज़िंदगी ऑनलाइन” का निर्माण आकाश विजन के बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखी और मनोरम कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है। “ज़िंदगी ऑनलाइन” एक स्वतंत्र फिल्म है जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है। कहानी में परिवार, प्रेम और संघर्ष जैसे विषय शामिल हैं।
“ज़िंदगी ऑनलाइन” एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। कहानी और निर्देशन दोनों ही दर्शकों को आकर्षित करेंगे। “ज़िंदगी ऑनलाइन” जल्द ही भारत और दुनिया भर में रिलीज़ होगी। दर्शकों को इस अनोखी और मनोरंजक फिल्म के लिए तैयार रहना होगा।
पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा “ज़िंदगी ऑनलाइन” के साथ निर्देशन की बागडोर संभालेंगे
Posted by admin on Jul 15th, 2025 | Comments Off on शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘सइयाँ ला सोमवारी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए सावन का पहला सोमवार बहुत ही पावन और महत्वपूर्ण होता है। शिवालयों पर भक्तों व कांवरियों की लंबी कतार देखकर मन श्रद्धा व भक्तिमय हो जाता है। चहुँओर बोलबम, बोलबम की गूँज सुनकर मन मयूर झूम उठता है। ऐसे में इस साल के सावन के पहिला सोमवार को फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स बोलबम गीत ‘सइयाँ ला सोमवारी’ लेकर आई है। जिसे भोजपुरी की फेमस गायिका शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह की हिट जोड़ी में भोजपुरी बोलबम गीत ‘सइयाँ ला सोमवारी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह की आवाज श्रोताओं का खूब भा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी मनमोहक अदाओं से सबका मन मोह रही हैं।
इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव लाईनदार पीली साड़ी पहने पूजा की थाली लिए शिवजी पूजा करने के लिए जाती हुई दिख रही हैं। वह अपनी सखियों के सवाल का जवाब देते कहती है कि…
‘भंगियां धतुरवा बेल के पतइया लेके करीले जल ढारी ये सखी, अपना सइयाँ ला करीले सोमवारी ये सखी, नीमन मिली घरवा, नीमन मिली वरवा, अभी ले बानी कुँवारी सखी, अपना सइयाँ ला करीले सोमवारी ये सखी…’
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘एक बार फिर मेरी आवाज में गाया हुआ बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस बोलबम गीत को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘सबसे पहले तो सावन का पहला सोमवार की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं। भोले बाबा की कृपा सब पर बनी रहे। साथ ही मैं धन्यवाद देना चाहती हूं अपने सभी फैंस और ऑडियंस का जो मुझे और मेरी फिल्मों का गानों को अपना भरपूर प्यार देते हैं। सोमवारी व्रत पर आधारित ये गीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है, इस गीत के वीडियो में परफॉर्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘सइयाँ ला सोमवारी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘सइयाँ ला सोमवारी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Posted by admin on Jul 13th, 2025 | Comments Off on शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सावन का महीना बड़ा मनभावन है। बारिश की फुहार, चारों तरफ हरियाली और कांवर लेकर जल चढ़ाने जाते हुए कांवरियों का समूह देखकर मन मयूर झूम उठता है और मन में एक ही गूँज सुनाई देती है बोलबम, बोलबम, बोलबम… ऐसे में भोजपुरी की फेमस गायिका शिवानी सिंह की सुरीली आवाज में गाया हुआ और टॉप मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा हुआ बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ लेकर आई है फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स। हर मौसम और हर सिचुएशन पर संगीतप्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत लाने वाले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार एक बार फिर सावन में भोले बाबा के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम गीत लोगों के बीच प्रस्तुत कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह की हिट जोड़ी में भोजपुरी बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह की आवाज श्रोताओं का खूब भा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी मनमोहक अदाओं से सबका मन मोह रही हैं।
इस गीत के वीडियो में काली साड़ी पहने माही श्रीवास्तव भक्ति भाव में नजर आ रही हैं। वह अपनी सखियों के साथ दरवाजे पर खड़ी होकर बारिश का आनंद लेते हुए दिख रही हैं। जब उनकी सहेलियों उनसे पूछती हैं तो वह कहती है कि…
‘बम बम बोलता मनवा हई सवनवा बरसता, हरे करे खातिर दर्शनवा ई नयनवा तरसता, ढारीले जलवा आके सिवनवा भगिया दिहीं जगाई, सुनी हे शिव शिव के दोहाई…’
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘ये बोलबम गीत बहुत ही मधुर है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। ये गीत देखने और सुनने में मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।
वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोले बाबा और भक्त पर आधारित ये गीत बहुत ही प्यारा है, इस गीत को बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदाकरी किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव का बोलबम गीत ‘शिव के दोहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज