शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की जादुई आवाज और इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा व खूबसूरत अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की दमदार अदाकारी से सजा नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ ऑडियंस के बीच आ गया है। ये गाना प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही इस गाने ने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसके अनूठे बोल व ठेठ भोजपुरी अंदाज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपने आकर्षक लुक्स, गजब के एक्सप्रेशंस और एनर्जेटिक डांस से एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें दर्शकों का इतना प्यार क्यों मिलता है। गाने का ताना-बाना और फिल्मांकन बेहद भव्य और मनोरंजक है। गाने के बोल बेहद सरल और कर्णप्रिय हैं, जोकि आसानी से हर किसी के जुबान पर आ जाता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘पटका पटकी होला रे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ाकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस गाने में भोजपुरी का ठेठ मिजाज ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। सिंगर शिल्पी राज की आवाज में एक अलग ही खनक है, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा दिया है। ये सांग फुल एंटरटेनिंग है।’

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने पर परफॉर्म करना एक बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा। इसका कांसेप्ट और बीट्स इतने कमाल के हैं कि पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस बेहतरीन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया।’

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘पटका पटकी होला रे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

Comments are closed.

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes