डिजिटल सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की दिखी अनोखी केमिस्ट्री ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ के ट्रेलर में, होडा भोजपुरी पर रिलीज हुआ

डिजिटल सौरभ शर्मा और प्रियांशु सिंह की दिखी अनोखी केमिस्ट्री ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ के ट्रेलर में, होडा भोजपुरी पर रिलीज हुआ

राजनीति के मैदान में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद कला और अभिनय की दुनिया में तहलका मचा रहे डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सौरभ शर्मा के शानदार अभिनय से सजी प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का ट्रेलर फेमस म्यूजिक कंपनी ‘होडा भोजपुरी’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और राजा भोजपुरिया की जोड़ी धमाल मचा रही है। साथ ही सौरभ शर्मा  अभिनेत्री प्रियांशु सिंह के साथ बतौर हीरो-हीरोइन अनोखी केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं। दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और साफ-सुथरी कहानी पर आधारित है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।

बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती यह फिल्म आज के दौर में सिनेमा की सार्थकता को नए मायने देती है। फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।

फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा और निर्देशक रमेश बोगटी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म के गीत और संवाद दर्शकों के दिलों को छू लेंगे। ट्रेलर आते ही दर्शकों को इस बेहतरीन कहानी की एक झलक देखने को मिल रही है।

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, राजा भोजपुरिया की ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का ट्रेलर रिलीज ‘होडा भोजपुरी’ पर

Comments are closed.

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes