Posted by admin on Jun 29th, 2021 | Comments Off on Aflaiz Khan’s Bollywood Debut With TERE ISHQ NE Music Video
The industry with a Golden Heart – Bollywood has been ever willing to embrace new and talented budding artists.
Alfaiz Khan is the new artist who pursued his passion for acting and finally gets rewarded with his debut launch in the music video TERE ISHQ NE that is produced by the Join Films Academy. Not only this, this handsome lad has also had a dream debut in a recently released short film.
Gorgeous Sakshi Singh plays Alfaiz’s love interest in the song that is performed by Aman Kumar. The music video is directed by Jagannath Das (JD), cinematography by Sajid Khan, Music direction by Ashwin, lyrics penned by Aman Kumar, edited by Bhautik Nandha and is produced by Virendra Rathod, Shikha Malhotra and Anup Malhotra.
Alfaiz reveals that he has signed up for 2 more ablums and a couple of web series. Mumbai based Join Films Academy is instrumental in providing a platform that launches trained new-comer actors in films, television and web series.
“As I was always fond of joining the film industry since my childhood, I got the opportunity to learn the nuances of acting through Join Films Acting Academy. Having grown up watching films in my early days, I had decided then itself to join this industry,” reveals this lad who hails from Kota, Rajasthan.
Alfaiz Khan is a huge fan of Bollywood stalwart Nawazuddin Siddiqui, watching him was the source of inspiration for this newcomer who is still a student of Class XII. “I consider Nawaz Sir as my role model and derive this inspiration from his journey in Bollywood,” he adds.



No wonder his family is presently a bit reluctant to encourage him for acting career as they consider that finishing his studies ought to be the premier goal of this youngster. “I shall fulfil my family’s expectation first by completing my graduation before taking a full time plunge in the film industry,” ends Alfaiz Khan.
————Fame Media
Posted by admin on Jun 16th, 2021 | Comments Off on Superstar Khesari Lal Yadav signed by Technician Film Factory – Shooting Will start soon
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया साइन, जल्द होगी शूटिंग शुरू
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुबोध यादव “सेठ” और विख्यात डीओपी आर आर प्रिंस अब फ़िल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। जी हां, पहली बार फ़िल्म के निर्माण के क्षेत्र में उतरे सुबोध यादव “सेठ” और आर आर प्रिंस एक साथ मिलकर “टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री” के बैनर तले एक भोजपुरी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार “खेसारी लाल यादव” मुख्य भूमिका में एकदम अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस भव्य सिनेमा का निर्देशन करेंगे पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा के रूप में मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर पराग पाटिल। इस फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा जिसमें विशेष सहयोग मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव का होगा। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी और डीओपी आर आर प्रिंस होंगे, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है
विदित हो कि अभी फ़िल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है और बाकी कलाकारों के बारे में भी जल्द ही बताया जाएगा।
आपको बता दें कि सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। पराग पाटिल ने खेसारी लाल यादव को लेकर “संघर्ष” “लिट्टी चोखा” और “आशिकी” जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही पहली फिल्म “प्रोडक्शन नम्बर वन” खेसारी लाल यादव अभिनीत एक बेहतरीन मूवी होगी, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।

लेखक राकेश त्रिपाठी के धारदार लेखनी में फ़िल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है ताकि भोजपुरी ऑडिएंस को एक साफ सुथरा मनोरजंन मिल सके। इस फ़िल्म में खेसारी लाल यादव का किरदार और उनका गेटअप बिल्कुल अलग होगा, जोकि उनके फैन्स के लिए यह सिनेमा दरअसल एक सरप्राइज पैकेज होगा।
Posted by admin on Jun 15th, 2021 | Comments Off on On The Birthday Of Desi Star Samar Singh The Teaser Of FIGHTER KING Was Launched Showing Samar Singh’s Angryman Action Avatar
देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन पर “फाईटर किंग” का टीजर हुआ लांच, दिखा समर सिंह का एंग्रीयंगमैन एक्शन अवतार
देसीस्टार समर सिंह के बर्थडे पर लांच हुआ फिल्म “फाईटर किंग” का टीजर, समर सिंह का एक्शन देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं
करोड़ो दिलों के किंग समर सिंह को आज उनके बर्थडे पर खूब बधाइयाँ दी जा रही हैं और इसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने फैन्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। समर सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “फाइटर किंग” का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है।
भोजपुरी फिल्म ‘फाइटर किंग’ के टीजर में एक्टर समर सिंह, बॉलीवुड व साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे, यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे प्रभावी रूप में दिख रहे हैं। समर सिंह का रौद्र अवतार देखने को मिल रहा है। समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी टीजर समर सिंह के धांसू एक्शन से भरपूर है। फ़िल्म की लोकेशन भी बेहद आकर्षक और इंटरटेनिंग है। टीज़र में हेलीकॉप्टर शॉट की झलक भी दिखाई देती है। यह किसी बड़ी साउथ फ़िल्म का ट्रेलर नजर आता है जिसमे आपकी कल्पना से परे एक्शन है।
टीज़र में समर सिंह दबंग पुलिस इंस्पेक्टर के गेटअप में एंग्री यंगमैन लग रहे हैं। समर सिंह की पिछली फिल्म “विनाशक” को भी सिनेमाघरों में बंपर रिस्पांस मिला था अब उनके फैन्स को इस फ़िल्म फाइटर किंग से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं।
गौरतलब है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसीस्टार समर सिंह के शानदार अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग में उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशक और लेखक हैं। फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है।फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। इस फ़िल्म के लिए समर सिंह की खूब मेहनत साफ तौर पर झलकती है। एक्शन के अलावा फिल्म के संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है।
फ़िल्म के निर्माता समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. (श्वेता सिंह व समरजीत सिंह), लेखक निर्देशक संजीव ए श्रीवास्तव, डिओपी साजिद शेख, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, शेखर मधुर, राजेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, ईपी मोहम्मद अफजल शाह, आर्ट डायरेक्टर सकिन्द्र विश्वकर्मा, प्रोडक्शन मैंनेजर रोहित मिश्रा, एडिटर बृजेश मालवीय, फाइट मास्टर हिरा यादव, कोरिओग्राफर कानू मुखर्जी, पब्लिसिटी डिज़ाइनर नरसू बेहेरा व एसके आनंद यादव, डिजिटल हेड विक्की यादव, डिजिटल पार्टनर मार्स एंटरटेनमेंट हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, ए एन सिंह, अतुल सिंह, दीपक सिंह, तनुज अग्रवाल, अरविन्द सिंह, सुजीत सिंह, संजय सिंह , संजीव सिंह, राजीव सिंह (राजू सिंह) का विशेष रुप से शुक्रिया अदा किया गया है।


फाइटर किंग में मुख्य भूमिका में समर सिंह, यामिनी सिंह, सयाजी शिंदे, मनोज टाइगर, आकांक्षा दूबे, राजन पंडित, कार्तिकेय, संतोष पहलवान, मनोज लाल यादव इत्यादि हैं।
Posted by admin on Jun 14th, 2021 | Comments Off on Ajay Kumar Known As Ajay Thakar Is A Popular TV Star
Ajay Kumar Known as Ajay Thakar is a budding television actor from Mathura, Uttar Pradesh. Ajay’s father, (Late) Mr. Suraj Pal Singh worked in the Indian Railways, and his mother Mrs. Bhagwani Thakar was employed in an army school.
Ajay had shown interest in acting ever since he was a child. Consequently, he started his career at the young age of 14. Ajay’s decision was met unfavourably by his parents who wanted him to work in a government-job instead. Ajay, however, was determined to become an actor. Thereafter, Ajay started performing theatre to learn acting. Prior to working in the television industry, Ajay used to organise and perform in cultural events in his hometown.
After coming to Mumbai, Ajay worked several odd jobs from photography to tele-calling in order to support himself. Thereafter, he decided to continue his studies and later earned his bachelor’s degree. At the same time, Ajay honed his acting skills by doing theatre and learning the art of film-making. After struggling for several years, he got his first break when he got to work in the popular SAB TV show Wah! Wah! Kya Baat Hai! Since then, Ajay has performed diverse roles in popular TV shows like Savdhaan India (Life OK), Afsar Bitiya (Zee TV), Bandhan Kachche Dhagon Ka (DD National), Dharti Kahe Pukar Kar (DD National), among many others. He has also worked in films such as Yeh Hai Teri Fitrat (directed by Mukesh Aggarwal), Love in Jungle (directed by Suresh Jain), and DNA mein Gandhiji (directed by Sandeep Nath). One of his shows Raftaar Zindagi Ki is yet to be aired on national television. Ajay has also worked as an assistant director for the album Gadhe Ka Style (SAB TV) with choreographer Ahmed Khan and director Hiten.



Today, Ajay Thakar is not just an actor—he is an entrepreneur, a guide, a mentor, a role model and an icon for thousands of people across the world who come from a humble background and wish to fulfil their dreams.
Posted by admin on Jun 8th, 2021 | Comments Off on Film actor Ajay Yadav Formally Met SP Leader Rajendra Bahadur Yadav Discussion On Setting up a Shooting Hub in Mungra Badshahpur Jaunpur
फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से की औपचारिक भेंट, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में शूटिंग हब बनाने पर हुई चर्चा
भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी की अपार सफलता के बाद सिंगर ऐक्टर अजय यादव अब फिल्म चल झूठा में अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से एक औपचारिक मुलाकात की और मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में शूटिंग हब बनाने पर चर्चा भी की। यूपी के जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर एवं आप-पास के क्षेत्रों में उनकी भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा की शूटिंग हुई है।
गौरतलब है कि अजय यादव विगत कई वर्षों से भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर सिंगर सक्रिय हैं। उनकी सुपर हिट फ़िल्म राम मिलाए जोड़ी टेलीविजन पर अक्सर टेलीकास्ट होती रहती है। हाल ही में उन्होंने फिल्म चल झूठा की शूटिंग कम्प्लीट की है।
बात करें सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव की, तो वह एक सफल व्यवसायी होने के साथ साथ एक समाज सेवी भी हैं। और समाजवादी पार्टी में महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर हैं। हमेशा अपने क्षेत्र में जनता की भलाई व विकास के कार्य करते रहते हैं। फ़िल्म अभिनेता अजय यादव ने सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव से ग्राम केवट सराय, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में स्थित उनके निजी आवास पर मुलाकात की। राजेन्द्र बहादुर यादव इन दिनों अपने गांव में हैं। हाल ही में राजेंद्र बहादुर यादव के पिता जी स्वर्गीय राम फेर यादव का स्वर्गवास हो गया था। बड़ी मुश्किल से वह इस सदमे से उभरे हैं और अब अपने क्षेत्र के दौरे पर हैं। वह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं।
विदित हो कि अजय यादव अपने क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को सपोर्ट करना चाहते हैं। नए सिंगर्स, एक्टर्स को वह एक प्लेटफार्म मुहैया करवाना चाहते हैं। इसके लिए अजय यादव ने मुंगरा बादशाहपुर में एक ऑफिस भी खोला है जहां फिल्मों से सम्बंधित कार्य होते रहेंगे और नए टैलेंट्स को भी मौका भी देंगे।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर ऎक्टर अजय यादव फ़िल्म चल झूठा में हीरोइन अनन्दिता गिरी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
एन्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा के लेखक निर्देशक विकास दास हैं। यह फ़िल्म तीन ऐसे नवयुवकों की कहानी है जो अपने आप में किसी नमूने से कम नहीं हैं। तीनों की धमाचौकड़ी, खुराफात और सच-झूठ में उलझे उनके कारनामें देखकर दर्शक रोमांचित होकर दाँतों तले उंगली दबा लेंगे।

फ़िल्म में अजय यादव का किरदार काफी हटकर है, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा। आपको बता दें कि अजय यादव के पास इस समय कई फिल्में हैं। इस फ़िल्म के बाद अगली नई फिल्म की शूटिंग वो अगले माह में करने वाले हैं।