Posted by admin on Jun 5th, 2021 | Comments Off on Kapil Khadiwala plays a virgin sex medical store owner in web series Ashleel
Without a shadow of doubt, Kapil is a gifted actor and versatility breeds in him. He has the calibre to bring life to characters on-screen with his effortless portrayal of roles.
A renowned face on the fashion ramp, directors favourite, He will be seen in web series Ashleel playing a medical store owner who is virgin and sells sex medicine “It’s a funny role. It’s a spoof on porn industry with a message how porn films destroy children”
Kapil plays his characters with absolute conviction, and that rare trait will be on display once again in Ashleel , which has already become a talking point.



His knack in acting is such that no one can leave without noticing his performance. The style in which he showcases his expertise and flair sweeps the audience into a different world.
Posted by admin on May 13th, 2021 | Comments Off on What Is The Unique Justice(Anokha Insaf) Of Bollywood Actor Rajkumar Khurana
राजकुमार खुराना का अनोखा इंसाफ
आयुष्मान खुराना के बाद इन दिनों बॉलीवुड में एक और नाम बड़ी तेजी से उभर रहा है और वह नाम है राजकुमार खुराना का।इन दिनों राजकुमार खुराना भी बॉलीवुड में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।उन्होंने हाल ही में निर्माता-निर्देशक जाकिर सिसोदिया की फ़िल्म ‘अनोखा इंसाफ ‘ की शूटिंग राजस्थान के मकराना में पूरी की है।इस फ़िल्म में राजकुमार खुराना लीड निगेटिव भूमिका निभा रहे हैं।वह कहते है कि फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक जाकिर सिसोदिया की सूझबूझ,अनुभव और गहरी पकड़ के कारण फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है।फ़िल्म का शीर्षक जैसा अनोखा इंसाफ है वैसे ही फ़िल्म की कहानी भी काफी अलग और अनोखी है।इसमें रोमांस,रोमांच,कॉमेडी,एक्शन,इमोशन सब कुछ है।
गौरतलब है कि 2020 में हॉलीवुड इंटरनेशनल टैलेंट शो में बेस्ट एक्टर का खिताब जितने वाले बहुआयामी कलाकार राजकुमार खुराना ‘अनोखा इंसाफ’ के अलावा जल्द ही दीपक आभुआ की फ़िल्म ‘ द ग्रेट सुल्ताना ‘ में एक अंग्रेज अफसर के डबल शेडेड यानी कि निगेटिव और पॉजिटिव किरदार में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे ।बतादें कि पिछले 25 वर्षों से अभिनय की दुनिया मे सक्रिय राजकुमार अब तक कई धारावाहिको,शार्ट फिल्म्स और फ़िल्मो में कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुके हैं।
अभिनेता के साथ साथ राजकुमार खुराना टेबल टेनिस खिलाड़ी भी हैं।2019 में वह टेबल टेनिस के गोल्ड मैडल व ब्रॉन्ज मैडल भी जीत चुके है।



बात करें फ़िल्म ‘अनोखा इंसाफ’ के निर्माता -निर्देशक जाकिर सिसोदिया की तो वह बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट और राकेश रोशन के साथ बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। साथ ही मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में अच्छा अनुभव रखने वाले जाकिर सिसोदिया कहते है कि अगर फ़िल्म की कहानी और कंटेंट बेहतर हो तो दर्शक उस फ़िल्म को जरूर पसंद करते हैं।यानी कि इस बात की गारंटी मानी जा रही है कि ‘अनोखा इंसाफ’ दर्शकों की कसौटी पर जरूर खरी उतरेगी।इस फ़िल्म में राजकुमार खुराना के अलावा अमन वालिया,परी तोमर,संगीता, आकांक्षा, तनु काजल,दीपक गौतम,राशिद,सलीम,गोवर्धन आदि कलाकारों की प्रमुख भूमिका है।
Posted by admin on May 8th, 2021 | Comments Off on Rahul Boss And Karnika Mandal Starrer Sanam Mere Sanam Romantic Song Released on Ultra Cinema
O Sanam Mere Sanam New Video Song is a musical video album lavishly produced by Soft Touch Entertainment and deftly directed by Vijay Singh Pal and nicely Choreographed By Anis Khan. The song was well picturised at lovely location Of Igatpuri. The Song will be released very soon on popular music channel.
This song will be appreciated by young generation for its lyrics, music and above all for lovely charming pair of Rahul Boss & Karnika Mandal. This pair has the distinction of doing many Albums, Films & Webseries together. Rahul Boss & Karnika Mandal’s eagerly awaited films and albums include Shubratri, Waqt Tham Sa Gaya Hai and many more.
O Sanam Mere Sanam cast N credit includes Dop Manoj C. Kumar, Lyrics, Music & Singer Harsh Sharma




Listen to this New Romantic Love Song “”Sanam Mere Sanam”” that will definitely stay with you for a long time and won’t fade away from memories.
Posted by admin on Apr 15th, 2021 | Comments Off on Ritesh Pandey – Kajal Raghwani And Neelam Giri Kawna Chakkar Me Fasani Song Viral On Social Media
रितेश पांडे फँसे काजल राघवानी और नीलम गिरी के चक्कर में
भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी शादी-विवाह के मौसम में सात फेरों का गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। आये दिन किसी न किसी हीरो-हीरोइन की शादी या सगाई की खबर सुर्खियों में रहती है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे शादी के चक्कर में ऐसे फँसे हैं कि अब हाथ कपारे पर रखकर आउ-बाउ बक रहे हैं। जिसके चक्कर में रितेश फँसे हैं वे चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी हैं।
दरअसल यह पूरा माजरा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया
पकड़उआ विवाह पर आधारित लोकगीत “कवना चक्कर में फँसनी” का है, जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना खूब देखा व सुना जा रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने में रितेश पांडे दो बीबी के चक्कर काफी परेशान दिख रहे हैं और खुद से ही यह सवाल कर रहे हैं “कवना चक्कर में फँसनी”। इस गाने का कॉन्सेप्ट है कि शादी-सुदा रितेश पांडे दोस्त की बारात में जाते हैं और वहीं मंडप में ही पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती काजल राघवानी से शादी करनी पड़ती है। घर आने पर नई नवेली दुल्हन काजल राघवानी और ब्याहता पत्नी नीलम गिरी की झड़प और दोनों मेरा पति सिर्फ मेरा है के तर्ज पर अपना-अपना अधिकार जताती है। उनके बीच में सैंडविच की तरह रितेश पांडे पिस रहे हैं। यह गाना वाकई काफी इंटरटेनिंग और मस्ती से भरपूर है।
रितेश पांडे ने अपने सभी फैन्स और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है कि गाने को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार का शुक्रिया भी अदा किया है।
भोजपुरी सिने जगत और म्यूज़िक वर्ल्ड में हमेशा नया करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर यह एक नया प्रयोग किया है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है। जिसमें रितेश पांडे, काजल राघवानी और नीलम गिरी की तिकड़ी और इनके बीच केमिस्ट्री देखने लायक है।

यह गीत भोजपुरी एल्बम के गानों में बदलाव की एक लहर लेकर आया है। इस गाने में लोगों को काफी कुछ नया और अलग मिला है और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूज़िक कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में झलकती है।
लोकगीत कवना चक्कर में फँसनी को रितेश पांडे, अंतरा सिंह प्रियंका और शिल्पी राज ने गाया है जबकि गीत लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव और एडिटर दीपक पंडित हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।
Posted by admin on Mar 31st, 2021 | Comments Off on Actor Rajkumar Khurana Who Won The Best Actor At The Hollywood International Talent Show Does Not Want To Be In One Image
हॉलीवुड इंटरनेशनल टैलेंट शो में बेस्ट एक्टर का खिताब जीत चुके अभिनेता राजकुमार खुराना किसी एक इमेज में नही बधना चाहते
राजकुमार खुराना एक ऐसे अभिनेता है जो बॉलीवुड से लेकर साउथ की फ़िल्मो में अपने निभाये गए किरदार को लेकर चर्चा में हैं।इतना ही नही ,अब वह हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाने जा रहे हैं।बहरहाल,इन दिनों राजकुमार खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट सुल्ताना’ में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं।निर्माता दीपक आभुआ की इस फ़िल्म में राजकुमार खुराना अंग्रेज ऑफिसर का चैलेजिंग किरदार निभा रहे है जिसमे डबल शेड हैं।इसके अलावा राजकुमार खुराना एक और फ़िल्म ‘कर्टेन ‘ जो जल्द ही रिलीज होने वाली है ,इस फ़िल्म के साथ उनकी एक और फ़िल्म स्टार्टअप भी रिलीज के लिए तैयार है। इसी महीने से राजकुमार खुराना की एक और फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू होने जा रही है,जिसमे भी उनका काफी दमदार किरदार बताया जा रहा है।
विगत 20 वर्षों से अभिनय की दुनियां में सफलता का परिचम लहरा रहे राजकुमार खुराना टेबल टेनिस की दुनियां में भी खूब नाम कमा रहे हैं।वह टेबल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर 2019 में गोल्ड मैडल और ब्रॉन्ज मैडल भी जीत चुके हैं।इसके अलावा वह यंगेस्टर इंडियन टेबल टेनिस एकेडमी दिल्ली में कोच के तौर पर भी कार्यरत हैं।
राजेश खन्ना की अभिनय शैली से प्रभावित रहे राजकुमार खुराना ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत रंगमंच से किया। फिर मोहम्मद अजीज कुरैशी के धारावाहिक ‘सुपर सिक्स ‘में अपने अभिनय का जौहर दिखाया ।इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा । दूरदर्शन के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया जिसमें ‘सौ बात की एक बात’ ,एक समय की बात,एक अनार सौ बीमार,पुराने लोग नया जमाना,उमंग तरंग,मुर्गा किश्तों में,डॉक्टर बीवी,फिल्मोनिया, जैसे तमाम धारावाहिकों के अलावा सोशल इशू पर बनी जागृति,सबक,ये सुनहरे पल जैसी न सिर्फ टेली फ़िल्मो में मुख्य किरदार निभाया है,बल्कि कई पत्रिकाओं एवं विज्ञापन फ़िल्मो के लिए मॉडलिंग भी किया है।
राजकुमार खुराना के फिल्मो की बात करें तो ‘ द यूनिवर्सिटी-विश्वविद्यालय, गंगा के पार,नाखून, मृत्युभोज,मैं तेरा आशिक दीवाना,भयानक चीख,
संत महर्षि रामाराव,आदि फ़िल्मो में अभिनय किया है।वादा निभाउंगा और मारिया -द मर्डर मिस्ट्री में लीड भूमिका निभा रहे राजकुमार खुराना की हाल ही फ़िल्म’ मुगलसराय जंक्शन’ रिलीज हुई है।जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया । वह ‘गेम ऑफ 100 करोड़’ में भी क्राइम ब्रांच ऑफिसर का दमदार निभा रहे है ,बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ फिल्म ‘अरेंज मैरेज ‘ में भी उनकी भूमिका काफी दमदार बतायी जा रही है। हिंदी के अलावा राजकुमार खुराना साउथ की तमिल फिल्म ‘परफ्यूम’और वेक अप’ में भी काम कर चुके हैं।इतना ही नही उनके कदम तो अब हॉलीवुड तक भी पहुँच चुके हैं। ड्रा. इल्हाम मदानी की हॉलीवुड फिल्म ‘फीनिक्स वीमेन’ और सुनील बब्बर की हॉलीवुड फिल्म ‘काउंट 10’ में भी अभिनय करने जा रहे हैं। राजकुमार खुराना के कैरियर की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है ,इतना ही नही राजकुमार खुराना को 2020 में हॉलीवुड इंटरनेशनल टैलेंट शो में बेस्ट एक्टर का खिताब भी मिल चुका है ,जिससे वह काफी उत्साहित है।







राजकुमार खुराना कहते है कि एक कलाकार को किसी भाषा या प्रान्त में नही बांधा जा सकता है।इस लिए मैं हर तरह की फ़िल्मे बिना किसी इमेज में बधे काम करना चाहता हूँ ।