Actor Ajay Dixit And Surendra Mishra Honoured

Actor Ajay Dixit And Surendra Mishra Honoured

फिल्‍म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और सुरेंद्र मिश्रा को किया गया सम्मानित

छठ पूजा मौके पर बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म ‘लाल इश्क’ के अभिनेता अजय दीक्षित और फिल्म के लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा को समारोह में सम्मानित किया गया। वहीं, अजय दीक्षित के साथ बेटवा बाहुबली 2 फेम अभिनेत्री नीलू सिंह समारोह में उपस्थित थी। इस मौके पर पहली बार अजय दीक्षित ने छठ गीत गाया और पब्लिक डिमांड पर अपने फिल्‍मों के बहुत सारे डॉयलॉग बोले।

इस अवसर पर बहुजन विकास अघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर, आमदार क्षितिजा ठाकुर, सभापति भारत भाई मकवाना सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अभिनेता अजय दीक्षित ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ इस सम्मान के लिए पार्टी के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। अजय ने आगे कहा कि मैं ये सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस तरह के सम्मान जब हमें प्राप्त होते हैं, तो हमारा मनोबल और भी बढ़ता है। साथ ही लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा ने भी सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद दिया।

बहुजन विकास अघाड़ी के लोकनेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि अजय दीक्षित काफी मंझे हुए कलाकार है। हाल ही में अजय दीक्षित की भोजपुरी फिल्म “लाल इश्क” का मुहूर्त संपन्न हुआ है। इस फ़िल्म का निर्माण विजसन फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फ़िल्म के बारे मे अजय दीक्षित ने बताया कि जब मैंने ”लाल इश्क़” की कहानी सुनी तो सुनते ही मैंने इस फ़िल्म को करने के लिए हामी भर दी, क्योंकि इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट बाकी जितनी भी फ़िल्म मैंने की हैं उन सब से हटके है। मैं लेखक-निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा के साथ काम करने को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। फ़िल्म की शूटिंग अगले महीने से बनारस के रमणीय स्थलों पर शुरू की जाएगी।

गीत प्यारेलाल यादव,आजाद सिंह,सुमित चंद्रवर्सी,रिजवान खान और सुरेंद्र मिश्र ने लिखा हैं। फ़िल्म को संगीत दिया है अनुज तिवारी ने । फ़िल्म में एक्शन का जिम्मा इकबाल सुलेमान ने लिया है। फ़िल्म का छायांकन शकील खान करने वाले है ,एडिटर चैतन्य स्वामी, नृत्य निर्देशन सुनील मोटवानी और ईपी अखिलेश सिंह है।

————–Sanjay Bhushan Pataiayala (PRO)

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24

22 से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में होगा बिहार महोत्‍सव 2018 का आयोजन

कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं कला संस्कृति निदेशालय,गोवा के तत्‍वावधान में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर तक गोवा के पौंडा में बिहार महोत्‍सव 2018का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार की गौरवशाली संस्‍कृति को गोवा की धरती पर दुनिया के सामने प्रस्‍तुत किया जायेगा। बिहार की पौराणिक लोकसंस्‍कृति, संगीत,पारंपरिक नृत्‍य आदि को समायोजित करता बिहार महोत्‍सव 2018 बिहार की सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शायेगा। इसमें पूरे राज्‍य के कलाकार शामिल होंगे।कला संस्कृति एवं या मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि गोवा में आयोजित बिहार महोत्सव का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल महामहीम डा.मृदुला सिन्हा जी करेंगी,जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं गोवा के कला संस्कृति मंत्री श्री गोविंद गावडे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।श्री ऋषि ने बताया कि गोवा में अभी टूरिस्ट सीजन है।इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिल भी चल रहा है,इस अवसर पर बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने बिहार की ब्रांडिंग का अवसर हमें मिल सकेगा।

कला संस्कृति मंत्री ने बताया कि बिहार महोत्‍सव 2018 की शुरूआत 22 नवंबर को पद्मभूषण शारदा सिन्‍हा की शानदार आवाज में लोकगीत के जरिये होगा। इसके बाद बिहार के पारंपरिक लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति लोक कला प्रदर्शन केंद्र, पूर्णिया द्वारा किया जायेगा। वहीं, रजनीश कुमार उप शास्‍त्रीय संगीत, रीता दास सरोद वादन, बेतिया के सुमित आनंद ध्रुपद गायन, बिहार संगीत नाटक अकादमी के द्वारा बिहार गौरव गान और राजीव रंजन कथक नृत्‍य का मनोरम प्रस्‍तुति देंगे।

मंत्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के कला भव की झलक दिखायी जाएगी दूसरे दिन 23 नवंबर 2018 को बिहार दर्पण, सुरांगन के जरिये बिहार दर्शन कराया जायेगा। नीतू कुमारी नूतन बिहार की लोकगीत की प्रस्‍तुति देंगी। उसके बाद चर्चित नृत्‍य नाटिका आम्रपाली का मंचन नीलम चौधरी करेंगी। वहीं, राम प्रकाश मिश्र ठुमरी की प्रस्‍तुति देंगे। अमर आनंद, रानी कुमारी और नीतू नवगीत और सत्‍येंद्र कुमार लोकगीत का रंगारंग प्रस्‍तुति देंगे। तो मो. इजराईल पमरिया नृत्‍य और प्रशांत मल्लिक के ध्रुपद गायन के साथ दूसरे दिन का समापन हो जायेगा।

इसके बाद बिहार महोत्‍सव 2018 के तीसरे और अंतिम दिन की शुरूआत बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा बिहार के गौरव गान से होगा। उसके बाद भिखारी ठाकुर परंपरा की मशहूर भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी भोजपुरी लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। वहीं, अनु सिन्‍हा उर्वशी नृत्‍य नाटिका प्रस्‍तुत करेंगी। वंदना ज्‍योर्तिमयी नज्‍म/गजल पेश करेंगी। अमित पासवान लोकगीत के जरिये लोगों के समक्ष होंगे। पूर्णिया कला रंग मंच द्वारा रोटी नाटक का मंचन भी होगा। कुमारी अभिलाषा शास्‍त्रीय गायन करेंगी। रंजना झा मैथिली लोकगीत प्रस्‍तुत करेंगी। दरभंगा के समित मल्लिक ध्रुपद और विश्‍वनाथ शरण सिंह द्वारा नौटंकी नृत्‍य नाटिका की रंगारंग प्रस्‍तुति के साथ बिहार महोत्‍सव 2018 का समापन हो जायेगा।

श्री ऋषि ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बिहार की मुकम्मल सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी।बिहार के खान पान की विशिष्टता, हस्तशिल्प,मिथिला चित्रकला,पहनावे के स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर बिहार ललित कला अकादमी के द्वारा बिहार के विभिन्न शैलियों के साथ समकालीन कला के उत्कृष्ट चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

Bihar Mahotsav will be held in Goa’s Pounda from November 22 to 24 from November

Boss Bhojpuri Film Shooting In Progress at Varanasi’s Costly Location

Boss Bhojpuri Film Shooting In Progress at Varanasi’s Costly Location

पवन सिंह और प्रेम राय की बॉस की शूटिंग हो रही है वाराणसी के महंगे लोकेशन पर

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और जाने माने फ़िल्म निर्माता प्रेम राय और विशाल सिंह की भोजपुरी फिल्म बॉस की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भव्य पैमाने पर महंगे बजट के साथ की जा रही है। वाराणसी के महंगे महंगे लोकेशन फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता महेश मांजरेकर अभिनय कर रहे हैं। दूसरी खास बात मोनिका बेदी का स्पेशल सांग भी है और नई अदाकारा आर्शिया को लांच किया जा रहा है।

फिल्म में चार हेलीकॉप्टर, दो क्रूज, दो चैसिंग बोट, एक जलपरी, बीस फोर व्हीलर मोटरसाइकिल और बीस लाख की फ्लाइट यूज किया जा रहा है। इस तरह से फिल्म की डिमांड पर काफी खर्च किया जा रहा है। श्रेयस फिल्म्स में बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म मेकर प्रेम राय जब कोई फिल्म बनाते हैं तो वह कमाल की तकनीकी के साथ भव्यता से परिपूर्ण होती है। फ़िल्म के निर्माता प्रेम राय व विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह व दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही व ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार पवन सिंह, आर्शी, चाँदनी सिंह, कनक पांडेय, महेश मांजरेकर, जय सिंह, अमित शुक्ला, इला पांडेय, संजय वर्मा, करन पांडेय, सोनिया मिश्रा, जस्सी सिंह, सलिल सुधाकर, अजय सूर्यवंशी, सत्य प्रकाश, संजय कोर्वे, गौरव कुमार, निरंजन चौबे, संजीव मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रागिनी राय, नमिता पांडेय, अरुण मिश्रा हैं।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह ने श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले प्रेम राय द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म हुकूमत और सईयां सुपरस्टार किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय कर सफलता का परचम लहराया था। अब यह तीसरी फिल्म बॉस भी बड़े बजट की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बनाई जा रही है। फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे की भी प्रेम राय के साथ यह तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जा रही है।

——–Ramchandra Yadav (PRO)

Khesarilal Yadav To Play Collie In Coming Bhojpuri Film

Khesarilal Yadav To Play Collie In Coming Bhojpuri Film

गोविंद के बाद खेसारी लाल यादव बनें कुली

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुली बनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को कहा था सारी दुनिया का बोझ हम उठाते है। इसके बाद कॉमेडी के बादशाह निर्देशक डेविड धवन और अभिनेता गोविंद ने कुली न.1 बना के एक नया इतिहास रच दिया था और अब भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रकृति फिल्म के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ है, जिसकी शूटिंग रांची में शुरू हो चुकी है। इस फ़िल्म की कहानी बॉलीवुड में बनी दोनों ही फ़िल्म की कहानी से अलग है।

भोजपुरी फ़िल्म ‘कुली नंबर वन’ के निर्देशक लाल बाबू ने बताया कि पहली बार 1983 में निदेशक मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म कुली का निर्माण किया था फ़िल्म सुपर हिट थी उसके बाद गोविंदा को लेकर 1995 में निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ आई थी जिस समय गोविंदा सुपर स्टार थे। पर इस भोजपुरी फिल्म ‘कुली नंबर वन’इन दोनों फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है। फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में एक अनाथ बच्चे के संघर्ष के कहानी है। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव केंद्रीय भूमिका में है। फ़िल्म में खेसारी एक ऐसे कुली बने हैं, जो हर समय लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। वैसे भी भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव गोविंदा के बहुत बड़े फैन है वो अपने बचपन में सबसे ज्यादा फिल्में गोविंदा का ही देखा करते थे। फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, पूजा गांगुली, संजय पांडेय, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, महेश आचार्या,सीपी भट्ट, मनोज सिंह, बलराम पांडेय, बिना पांडेय आदि है। फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित, निर्माता सुरेंदर प्रसाद, छायांकन एन.सर्वांनान,डांस मास्टर कानू मुखर्जी रिक्की गुप्ता, गीत प्यारे लाल यादव आजाद श्याम, लेखक मनोज के.कुशवाहा,प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes