दिलफेंक आशिकों की कहानी है ’सागर सिन्हा’ की – ये कैसा इश्क़ है
सिनेमा जगत में विभिन्न विषयों पर फ़िल्म निर्माण किया जाता रहा है यदि बात करें रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की तो शुरू से ही ये फिल्मकारों का चुनिंदा विषय रहा है, जिस पर अनगिनत फिल्मों का निर्माण भी हो चुका है। किंतु इसी विषय पर टाइप्ड फॉर्मूले से अलग कुछ नया व बेहतर करने के उद्देश्य के साथ पिछले दिनों मुम्बई में युवी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म ’’ये कैसा इश्क़ है’’ का मुहूर्त बड़े धूमधाम के साथ किया गया, जिसके निर्माता विभा देवी व सह निर्माता मनोज राय और नरेश प्रसाद सिंह हैं। फिल्म के लेखन व निर्देशन की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं सागर सिन्हा। सागर सिन्हा पिछले दिनों अपनी भोजपुरी फिल्में चोर नंबर वन एवं लाहौर एक्सप्रेस के कारण सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेखक व निर्देशक सागर सिन्हा फ़िल्म की कथावस्तु दिलफेंक आशिक़ को केंद्र बिंदु में रखकर तैयार किया है, जो किसी भी खूबसूरत लड़की को देख उसे इम्प्रेस करने में लग जाता है और जिसके कारण उसका जीवन प्रभावित होता है।

सागर सिन्हा का कहना है कि फ़िल्म की कास्टिंग फाइनल स्टेज में है। मुख्य भूमिका के रूप में आतिश भारद्वाज हैं, जो फौज में रीयल लाइफ के “नायक” भी हैं। उनकी यह पहली फिल्म है। आतिश भारद्वाज के साथ अयाज़ खान, महेश आचार्य व ग्लोरी मोहन्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं । फ़िल्म में गीतकार “रात दिया बुता के” फेम सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं तथा संगीत अविनाश झा घुँघरू का है। फिल्म के पी.आर.ओ. सर्वेश कश्यप, रामचन्द्र यादव व कुन्दन कुमार हैं।
——–Ramchandra Yadav(PRO)
Posted by admin on Nov 16th, 2018 | Comments Off on Dil Ishq Nazar Films Post Production In Progress
दिल इश्क़ नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर
अवध किंग फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म दिल इश्क नजर का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर है। यह फिल्म बहुत ही रोमांस, मारधाड़, मनोरंजन, इमोशनल और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन फिल्म के निर्माण की श्रृंखला में एक ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिसके नाम में काफी आकर्षण है। इस फिल्म में दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा रखा गया है।



फिल्म का गीत संगीत भी काफी मधर एवं कर्णप्रिय बनाया गया है। फिल्म के निर्माता अरविन्द कुमार हैं। निर्देशक गुड्डूराज सिंह हैं। कथा व पटकथा गुड्डूराज सिंह व नीरज वर्मा ने लिखा है तथा संवाद संजय सुहाना ने लिखा है। मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य भूमिका में नीरज वर्मा, छाया सिंह, जमाल खान, गुड्डूराज सिंह, संजय वर्मा, अनूप अरोरा, प्रेम दूबे, बबलू मिश्रा, रमजान शाह आदि हैं। पार्श्वगायन मोहन राठौर, अलोक कुमार, अनुज तिवारी, प्रियंका सिंह, इंदू सोनाली, ममता रावत, विनीता चंदा ने किया है।
——–Ramchandra Yadav(PRO)
Posted by admin on Nov 14th, 2018 | Comments Off on This year’s biggest super hit film will be Sher Singh – Gayatri
इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म होगी शेर सिंह : गायत्री
भोजपुरी स्क्रीन पर पहली बार सुपर स्टार पवन सिंह और यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है। क्योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है। फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है। साथ ही आपको बता दे कि शेर सिंह में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे। एस राय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है। निर्माता गायत्री केशरवानी ने बताया कि शेर सिंह में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है फिल्म की शूटिंग जोधपुर, मुम्बई और बैन्काँक में हुई है।



उन्होंने आगे फ़िल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक से लेकर सेट पर मौजूद स्पॉट बॉय तक सभी ने फ़िल्म को बनाने में अपना 100 परसेंट दिया है, जिसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को तहेदिल धन्यवाद देना चाहती हूं। जल्द ही हम फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में संभावना सेठ और ग्लोरी मोहन्ता भी नए अवतार में नजर आएंगी। फ़िल्म को संगीत से संगीतकार छोटे बाबा ने सजाया हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी,डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं। इन सुरीले गानों को इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। फ़िल्म के को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं। फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डी.ओ.पी. सुधांशु शेखर, इपी – राजवीर यादव हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और कविता सुनीता क्रिएशन का है । फिल्म में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, अजय सुरवंशी, आयुषी तिवारी, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव सहित कई कलाकार हैं।
—Sanjay Bhushan Patiyala
Posted by admin on Nov 13th, 2018 | Comments Off on Master Astitva Enters Saath Nibhaya Sajanava Hamar Bhojpuri Film
‘साथ निभईहा सजनवा हमार’ में हुई मास्टर अस्तित्व की एंट्री
मां पीतांबर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘साथ निभईह सजनवा हमार’ में मास्टर अस्तित्व का एंट्री हो चूका है, जिस की शूटिंग आज कल उत्तर प्रदेश के चुनार शहर में किया जा रहा है आप को बता दे की मास्टर अस्तित्व अभिनेता आकाश सिंह यादव के बचपन का किरदार निभा रहें है जिस की शूटिंग वो अभी कर रहें है ! जिस का निर्देशन पंकज चौबे कर रहें है ! कॉमेडियन मनोज टाइगर के साथ मास्टर अस्तित्व भी अपने अभनय का जौहर दिखते नजर आये। आप को बता दे की मास्टर अस्तित्व कॉमेडियन मनोज टाईगर के साथ कैमरे को काफी अच्छी तरह से फेस कर रहे हैं । कॉमेडियन मनोज टाइगर ने बताया की जब मुझे निदेशक पंकज चौबे ने बताया की मास्टर अस्तित्व पहलीबार कैमरा फेस कर रहा है तो मुके बिस्वास ही नही हुआ की इतना छोटा बच्चा इतना अच्छा अभिनय कैसे कर ले रहा है मास्टर अस्तित्व की जितनी तारीफ की जाये कम है !

इस फिल्म के मुख्य कलाकार है आकाश सिंह यादव ,पंकज चौबे,पाखी हेगडे,प्रियंका महाराज, तनुश्री,कुणाल सिंह,सुशील सिंह,अजय अजनबी,मनोज टाइगर,मेहनाज,सोनिया, सुप्रिया पांडेय,स्वीटी सिंह ,मास्टर अस्तित्व और निधि जेनिफर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। म्यूजिक धनंजय मिश्रा,छायांकन त्रिलोकी चौधरी,एक्शन हीरा यादव,कोरियोग्राफी राजू एंथोनी,गीत आजाद सिंह,प्यारे लाल,कपिल मुनी पंकज का है। स्क्रीन प्ले और डायलॉग कपिल मुनी पंकज ने तैयार किया है। प्रोडक्शन मैनेजर मनोज उपाध्याय और राकेश दास हैं।
——–Sanjay Bhushan Patiyala
Posted by admin on Oct 29th, 2018 | Comments Off on Nadaan Ishq Ba Bhojpuri Film – Dubbing In Progress
डबिंग में “नादान इश्क़ बा”।
संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म “नादान इश्क़ बा” अभी डबिंग जोड़ो पर में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और दिसंबर /जनवरी तक फिल्म प्रदर्शित होने की उमीद है। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।



आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, सह -निर्माता अरविंद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।
———Akhlesh Singh (PRO)