Posted by admin on Aug 29th, 2018 | Comments Off on Seema Singh Breaks The Heart Of Millions Of Fans Gets Engaged To Saurav Kumar Business Tycoon Of Bihar
करोड़ों फैंस का दिल तोड़ सीमा सिंह ने की सौरव संग सगाई, सौरव सीमा की सगाई का फोटो हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा की डांसिंग स्टार व अपने मोहक नृत्य और दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली सीमा सिंह ने हाल ही में सगाई कर ली है। जी हां, ऐसा उन्होंने किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि असल जिंदगी में किया है। जिसका खुलासा उनकी सगाई की फ़ोटो से हुआ है। उनकी सगाई का फोटो काफी वायरल हो रहा है। लाखों – करोड़ों दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अदाकारा सीमा सिंह के इस कारनामे से उनके फैन्स को एक जोरदार झटका लगने वाला है। सीमा के चाहने वाले अब तक उनको अपने सपनों की रानी बनाने का ख्वाब संजोकर कुँवारे बैठे हैं। आपको बता दे कि सीमा का दिल चुराने वाले कोई और नहीं बल्कि बिहार के जाने – माने उद्योगपति व जदयू उद्योग प्रकोष्ट के पटना महानगर महासचिव सौरव कुमार हैं। साथ ही सौरव अयूनो प्रोडक्शन के मालिक भी हैं, जिनके बैनर तले महुआ प्लस टीवी चैनल का अब तक के सबसे बड़े डांसिंग रियलिटी शो डांस घमासान का निर्माण किया गया है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरव सीमा को पिछले 1 सालों से डेट कर रहे थे। इस दरम्यान सीमा जब भी फ़िल्म प्रमोशन के लिए पटना आती तो वे सौरव से जरूर मिलतीं, वहीं सौरव भी अपने बिजनेस मीटिंग्स के दौरान सीमा से मुंबई में मुलाकात करने का कोई चांस नही छोड़ते। आपको बता दें कि उनकी पहली मुलाकात एक शो के दौरान हुई जिसके बाद उनका मिलना-जुलना चलता रहा। इसी दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस तरह उनका प्यार परवान चढ़ता गया और आखिरकार उन्होंने गुपचुप तरीके से एक होटल में सगाई कर ली, जिसमें सिर्फ उनके खास मेहमान और उनके घर परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। उनके सगाई की भनक मीडिया तक को नही लगी। जैसा कि सौरभ के करीबियों ने बताया कि सौरव और सीमा अगले साल के फरवरी तक एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
चलिए यह एक तरह से बिहार वासियों के लिए खुश खबरी है कि उत्तर प्रदेश की सीमा जल्द ही बिहार की बहू बनकर आने वाली हैं। मगर एक सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर क्यों सौरव-सीमा ने अपने सगाई से सबको दूर रखा ?
—-Ramchandra Yadav (PRO)
Posted by admin on Aug 29th, 2018 | Comments Off on Riteish Pandey’s Police Style In Coming Film Jeet
जीत में दिखेगा रितेश पांडे का पुलिसिया अंदाज
भोजपुरी गायकी में अपनी आवाज के जादू से लाखों करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके रितेश पांडे का सिक्का इन दिनों फ़िल्म जगत में भी तेजी से चल रहा है । हाल ही में रितेश पांडे का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ है जिसमे वे मोटरसायकल पर पुलिस की वर्दी में बैठे नजर आ रहे हैं । इस फोटो को काफी शेयर किया जा रहा है और उनके फैंस उनपर अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं । दरअसल वह फ़ोटो है उनकी आगामी फिल्म जीत की जिनकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चल रही है। फ़िल्म में रितेश पांडे एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है । पवन सिंह के साथ कई सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके जाने माने निर्देशक सुजीत सिंह इस फ़िल्म के निर्देशक हैं । पी एंड एस प्रोडक्शन प्रजेंट्स जीत में रितेश पांडे के साथ तनुश्री , साकेत गिरी , आकांक्षा दुबे , नैंसी पांडे आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म के निर्माता हैं मनोज सिंह व सुनील गिरी जबकि इसे लिखा है वीरू ठाकुर ने । फ़िल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा , सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं महेश वेंकट और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी है अरशद शेख पप्पू के पास ।

रितेश पांडे ने जीत में अपनी भूमिका का खुलासा तो नही किया लेकिन उन्होंने बताया कि एक अच्छी कहानी पर बन रही एक संगीतमय फ़िल्म होगी जीत जिसमे दर्शको को भरपुर मनोरंजन होगा । आपको बता दें कि रितेश पांडे के कई गीत इन दिनों धूम मचा रहे हैं । दो दिन पहले ही रिलीज उनका सेड सांग दर्शको को बहुत पसंद आ रहा है।
———–Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Aug 25th, 2018 | Comments Off on Bam Bam Bhole On Bhojpuri Cinema Channel From 24th August 2018
24 अगस्त को भोजपुरी सिनेमा चैनल पर गूजेंगा ’बम बम भोले’ , घर घर के ड्राइंग रूम में होंगे मनपसंद भोजपुरी सितारे
सावन के पावन मन भावन महीने में शिव भक्तों के लिए भोजपुरी भाषियों का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ लेकर आया है भोजपुरी सिनेजगत के मशहूर फिल्मी सितारों के संग भोलेबाबा के गीतों से सराबोर कार्यक्रम ’बम बम भोले’ पावर्ड बाय श्याम स्टील फ्लेक्सीस्ट्रांग टीएमटी रीबार्स का प्रसारण 24 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7 बजे से किया जा रहा है। पुनः प्रसारण 25 अगस्त, शनिवार को भोरे यानि सुबह 7 बजे किया जायेगा। इस भक्तिमय भजन गीत में टॉप के भोजपुरी फिल्मी सितारे नाचते, झूमते, बाबा के रंग में रंगे हुए दिखेंगे। भक्ति का सबसे बड़ा कार्यक्रम ’बम बम भोले’ में गूँजेगा पटना से बाबा बैद्यनाथ के भक्ति के स्वर में शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह शिवभक्तों और सिनेप्रेमियों को यह कार्यक्रम आनंदित तो करेगा ही साथ ही बाबा धाम का साक्षात् दर्शन भी करायेगा। ’बम बम भोले’ में अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, खेसारीलाल यादव, यश कुमार, गोलू राजा, मोहन राठौर का परफॉर्म के साथ उनकी सुरीली आवाज में लाइव सिंगिंग भी सुनने और देखने को मिलेगी। अभिनेत्री मधु शर्मा, अंजना सिंह, नितिका, अंजली, नीलम, साक्षी आदि सिनेतारिकाओं का लाजवाब परफॉर्मेंस गीत-संगीत के रंग में हर किसी को रंग देगा।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी का नंबर वन टीवी चैनल ’भोजपुरी सिनेमा’ ने भोजपुरी माटी की महक देश विदेश में बिखरने एवं भोजपुरी विरासत से युवा पीढ़ी को भी अवगत कराने का सराहनीय कदम उठाया है। उत्तर भारत या यूँ कहें कि पूर्वांचल में खांटी भोजपुरी की बयार को गाँव से लेकर शहर तक जन जन में पहुँचाने में भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देवों के देव महादेव शंकर का पावन महीना में भोलेबाबा के भक्त पूर्णरूप से भक्ति भाव में रत घर – घर, गांव – नगर, चहुंदिशा में बोल बम, हर हर महादेव का गुंजायमान होने के साथ – साथ भोलेबाबा के शिवलिंग पर काँवरिया गण गंगा जल चढ़ाने जाते हैं। इस माह में कांवर भजन एवं गीतों का भी विशेष स्थान है। बाबा के भक्तों एवं समस्त भोजपुरी दर्शकों को यह कार्यक्रम भक्ति से ओतप्रोत करते हुए भरपूर मनोरंजन करेगा।
Ramchandra Yadav (PRO)
Posted by admin on Aug 20th, 2018 | Comments Off on Shammi Tiwari Signs Santosh Mishra For Coming Bhojpuri Film Krishna Leela
शम्मी तिवारी ने कृष्ण लीला के लिए संतोष मिश्रा को किया अनुबंधित
किसी ने कहा है – “गुरुर मत कर अपनी जीत पर, तेरी जीत से ज्यादा मेरी हार के चर्चे हैं!”
जी हाँ, यह सूक्ति की एक एक शब्द बहुत कुछ बयां कर जाता है। भोजपुरी सिने जगत के फिल्म मेकर शम्मी तिवारी की एक और धमाकेदार प्रस्तुति शीघ्र ही दर्शकों के बीच होगी। वे भोजपुरी फिल्म कृष्ण लीला का निर्माण बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन के लिए जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा को अनुबंधित किया गया है।

भोजपुरी सिने इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भोजपुरी फिल्म में टॉप से लेकर बॉटम तक की इक्कीस अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरते हुए नज़र आएंगी। फिल्म की मेकिंग और टेकिंग काफी अलग होने वाली है, बाकि फ़िल्म के नाम के अनुरूप फिल्म फुल इंटरटेनिंग होगी। इस फ़िल्म में सबसे खास बात यह होगी कि सिनेमाघरों में दर्शक दीर्घा में बैठा प्रत्येक सिनेप्रेमी तालियां और सीटियां बजाने से अपने आपको रोक नहीं पायेगा। फ़िल्म के मुख्य कलाकारों के बारे में अति शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। फ़िल्म की शूटिंग कई मनोरम स्थलों पर जल्द ही शुरू की जायेगी।
Ramchandra Yadav (PRO)
Posted by admin on Aug 12th, 2018 | Comments Off on Anjana Singh Actress Shoots For Nadaan Ishq Bhojpuri Film
भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ की शूटिंग में हॉटकेक अंजना सिंह।
एक टीनएज लव स्टोरी वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नादान इश्क’ की शूटिंग उत्तरप्रदेश के होटलआशा कानपुर कन्नौज इतर की नगरी में एक स्पेसल सॉन्ग भोजपुरी के हॉटकेक अभिनेत्री अंजना सिंह के ऊपर फिल्माई जा रही है। नेहा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म की शुरुआत मोहन राठौड़ और इन्दु सोनाली की आवाज़ में एक गीत की रिकॉर्डिंग के साथ हुई थी। फ़िल्म के डायरेक्टर संतराम हैं। फ़िल्म में आशीष कुमार और प्रीति कुमारी की फ्रेश जोड़ी दिखेगी जबकि अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, सीपी भट्ट, जय प्रकाश सिंह दीप्ति तिवारी और अन्नू ओझा भी अहम किरदार में होंगे। फ़िल्म के लेखक अभय यादव, डीओपी डीके शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पप्पू राज,कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी और इपी अरबिंद सिंह हैं।


भोजपुरी के मशहूर खलनायक संजय पाण्डेय के बड़े भाई का रोल अवधेश मिश्रा इस फ़िल्म में कर रहे है। वे फ़िल्म में विलेन हैं। हीरो हीरोइन नए हैं। संतराम अच्छे लेखक डायरेक्टर है।
इस फ़िल्म के टाइटल और इसकी कहानी के बारे मे डायरेक्टर संतराम का कहना है “इश्क तो नादान होता है समझदारी से तो व्यापार होता है। इसलिए इसका नाम नादान इश्क रखा है। मुझे इस टिन एज स्टोरी के लिए 18-19 साल के लड़के लड़की चाहिए थी। मैंने इन दोनों लड़के लड़की का ओडिशन लिया. अब देखिए फ़िल्म का शूट शुरू हुआ है।”
यह एक साफ सुथरी कहानी है, कोई वल्गैरिटी नही है। टीनएजर लव स्टोरी है। फ़िल्म में छोटे बाबा का संगीत है। नवम्बर तक इसको रिलीज़ का प्लान है।
लेखक अभय यादव का कहना है कि निर्देशक संतराम को यह सब्जेक्ट पसन्द आया। नया कंटेंट है भोजपुरी सिनेमा के लिए। उम्मीद है कि दर्शको को भी पसन्द आएगा।”
आशीष कुमार और प्रीति कुमारी इस क्यूट सी लव स्टोरी और इसकी शूटिंग को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें दलित फैमिली से लड़का बिलोंग करता है। कहानी जातपात के उपर है। लोगों को इसमें कानपुर की लोकेशन देखने को मिलेगी।
Akhlesh Singh(PRO)