Kajal Raghwani – Aakash Singh Starrer Film Releasing On 27 July 2018 In Bihar & Jharkhand

Kajal Raghwani – Aakash Singh Starrer Film Releasing On 27 July 2018 In Bihar & Jharkhand

काजल राघवानी और आकाश सिंह की जोड़ी 27जुलाई को दिखेगी बिहार के सिनेमाघरों में।

काजल राघवानी ,आकाश सिंह यादव एवं कुंदन शनीसिंह की अनोखी जोड़ी है फ़िल्म”भौजी पटनिया” 27 जुलाई को बिहार और झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित सरगम फिल्म्स द्वारा की जा रही है । स्काईलाइट स्टूडियोज़ और दक्षराज फिल्म्स प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फ़िल्म “भौजी पटनिया”  रिलीज़ के लिए तैयार है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित इस फ़िल्म में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भृष्टाचारी  भ्रष्ट नेता के खिलाफ संघर्ष कर के अपने परिवार और पूरे गाँव को उसके चँगुल से मुक्त कराकर भृष्टाचारी नेताओं को उसके अंजाम तक पहुंचने और बाकी सारे गाँव वालों को प्रगती और उन्नती की ओर अग्रसर करने वाली महिला की कहानी है।

संघर्षशील बहु के किरदार को बड़े ही जानदार रूप से अभिनीत किया है अभिनेत्री काजल राघवानी एवंआकाश सिंह यादव और कुंदन कृष्णन ,शनि सिंह की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगा साथ मे ,कुणाल सिंह ,, सीमा सिंह, और प्रवीण झा ,  इत्यादि ने शानदार अभिनय किया है।फ़िल्म का निर्माण प्रवीण झा और कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने किया है, निर्देशक हैं अजय-प्रवीण, संगीत ओम झा का, गीतों को मधुर आवाज़ से संवारा है इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह और मोहन राठौर ने, एक्शन महाराजन कुमार ने दिया है नृत्यनिर्देशक अन्थोनी एवंबआर्ट अंजनी तिवारी का है जबकी कैमरामेन त्रिलोकी चौधरी का है। फ़िल्म की शूटिंग बिहार के सीतामढ़ी, मधुभनी, दरभंगा एवं जहानाबाद के अलावा गुजरात के राजपिपला और मुम्बई में किया गया है।प्रचार -प्रसार अखिलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Rohit Shah Birthday Celebrated At Khesarilal Yadav Film Set

Rohit Shah Birthday Celebrated At Khesarilal Yadav Film Set

खेसारी लाल यादव की फिल्म के सेट पर मना रोहित शाह का बर्थडे !

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ना सिर्फ बड़े अभिनेता हैं बल्कि वह दिल के भी बड़े इन्सान हैं. सेट पर वह अपने सभी साथी कलाकारों, निर्देशक और साथ ही तमाम टेक्नीशियन का भी ख्याल् रखते हैं. पिछले दिनों ४ जुलाई को मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में वह एक्ट्रेस काजल रघवानी के साथ अपनी फिल्म ‘नाग देव’ की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें पता चला कि इसी सेट पर काम कर रहे एक टेक्नीशियन रोहित शाह का जन्मदिन है तो उन्होंने रोहित का बर्थडे मनाने के लिए सेट पर ही कहा. खेसारी लाल यादव ने रोहित शाह का बर्थडे मनाया और रोहित को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकानाए दीं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी.

  

सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले रोहित शाह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम बनाया है. मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी स्टूडियो में एक फिल्म की शूटिंग के सेट पर उनका जन्मदिन खेसारी लाल यादव के साथ मना, यह सब रोहित के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा एहसास था. वह बेहद उत्साहित लहजे में कहते हैं ”मेरा जन्म ४ जुलाई १९९३ को हुआ था. और अपने बर्थडे के मौके पर सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने जो मेरा हौसला बढ़ाया, मुझे जन्मदिन की मुबारकबाद दी, वह मेरे लिए यादगार रहा. यह बर्थडे मेरे जीवन का सबसे स्पेशल बर्थडे बन गया. सुपर स्टार खेसरीलाल यादव के अलावा काजल रघवानी, शिखा मिश्रा, कुसुम सिंह, इंद्र शाह, प्रचारक अखिलेश सिंह ,बबलू पाण्डेय,, रोहन शाह, पंकज सिंह,  संजय विश्वकर्मा, अंगद चौहान, विजय गुड्डू का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाये दीं.’

—–Akhlesh Singh (PRO)

Balma Daringbaaz Releasing Shortly

Balma Daringbaaz Releasing Shortly

शीघ्र ही प्रदर्शित होगी बलमा डेरिंगबाज

बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देते हुए सिनेप्रेमियों के फुल इंटरटेनमेंट के लिए निर्मित की गई एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ शीघ्र ही प्रदर्शित की जाने वाली है। यह बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है।

  

मनोरंजन ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी नव भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब  चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा,  नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Power Star Pawan Singh Bhojpuri Film Wanted Song Gets 53 Lakhs Views In 4 Days On Youtube

Power Star Pawan Singh Bhojpuri Film Wanted Song Gets 53 Lakhs  Views In 4 Days On Youtube

पवन सिंह का गाना पलंगिया सोने ना दिया 4 दिन में 53 लाख रिकार्ड

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावरस्‍टार पवन सिंह का गाया हुआ ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म वांटेड का गाना पलंगिया सोने ना दिया को संगीतप्रेमियों ने इतना ज्यादा पसंद किया है कि  4 दिन में 53 लाख से ज्यादा व्यूज का रिकार्ड बन गया है। पवन सिंह की आवाज़ में गाया हुआ यह गाना भी संगीतप्रेमियों को खूब भा रहा है। यंग्री यंगमैन पवन सिंह के साथ फिल्म निर्माता जसवंत कुमार और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की यह पेशकश एक नया धमाल मचा रही  है। इस गाने को स्वर दिया है पवन सिंह के साथ इन्दू सोनाली ने। गीत लिखा है सुमित चन्द्रवंशी ने, जिसे संगीतकार छोटे बाबा ने संगीत से सजाया है। गाने की कोरियोग्राफी राम देवन ने किया है।

गौरतलब है कि  पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘वांटेड’ का निर्माण बड़े कैनवास पर किया गया है। नायक, निर्माता व निर्देशक की शानदार तिकड़ी देशभक्ति पूर्ण भोजपुरी फिल्‍म वांटेड बिहार में ब्लॉक बस्टर सुपरहिट होने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात में भी भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे दर्शकों बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि फिल्‍म ‘वांटेड’ का निर्माण श्री जे सोहरता प्रोडक्‍शन बैनर तले किया गया है। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार व वीरेन्द्र कुमार यादव हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं, जिन्होंने चुटीले और रोमांचक संवाद लिखे हैं। संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार मनोज मतलबी, विनय निर्मल, अरविन्द तिवारी व सुमित चन्द्रवंशी हैं। कार्यकारी निर्माता नन्दलाल यादव हैं। संकलन दीपक जौल, छायांकन वेंकट महेश, नृत्य राम देवन तथा एक्‍शन बाजी राव का है। इस फिल्‍म की मुख्‍य भूमिका में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य, अमृता अचार्या, वैष्णवी गुप्ता, उपेन्द्र यादव, विपिन सिंह, अयाज खान, दीपक सिन्हा, जेपी तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, बबिता सिंह, जय प्रकाश सिंह, मधु सिंह राजपूत, जस्‍सी सिंह, प्रेम दूबे, अनूप लोटा, स्वीटी सिंह, धामा वर्मा, प्रकाश शर्मा, उजैर खान तथा जसवंत कुमार हैं।

—-Ramchandra Yadav(PRO)

Bhojpuri Film Lajjo Trailer Released By Wave Music

Bhojpuri Film Lajjo Trailer Released By Wave Music

भोजपुरी फिल्म लज्जो का ट्रेलर लांच

नायक फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘लज्‍जो’ का ट्रेलर वेव म्यूजिक कम्पनी ने रिलीज किया है। फिल्‍म के निर्माता राकेश कुमार नायक हैं तथालेखक व निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। महिला प्रधान इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में नीलू शंकर सिंह हैं। फिल्‍म लज्‍जो भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्‍म होगी, जिसका प्रस्‍तुतिकरण नारी सशक्तिकरण के विषय पर जोरदार तरीके से किया जा रहा है। फिल्‍म में जहां भोजपुरी संस्‍कृति की झलक मिलेगी, वहीं एक संदेश भी जायेगा। फिल्‍म की कहानी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के संदेश को भी आत्‍मसात किया गया, क्‍योंकि बेटियों की सुरक्षा और उनकी तरक्‍की से समाज की तरक्‍की है।

फिल्‍म के मधुर गीत हैं जिसे गीतकार अमिताभ कुमार, तारा चौहान और दुर्गपति तिवारी ने लिखे हैं और संगीतकार अनुज तिवारी व सूरज महानंदा ने संगीत से सजाया है। छायांकन राणा दास गुप्ता, नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ बीरबल पदाग्रही का है। मुख्‍य भूमिका में नीलू शंकर सिंह, विपिन सिंह, रामलाल यादव, उपासना वैष्‍णव, रामशंकर, अलीना डेविड, सीमा सिंह, विनय अंबस्‍ट, रिया तलवाणी, सरला सेन, यशवंत शाह, महेंद्र पवार आदि हैं।

—Ramchandra Yadav(PRO)

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes