Posted by admin on Jan 4th, 2017 | Comments Off on Pakkhi Hegde’s Multi-Purpose Company P.R.K. Investment Announces Tours & Travels
पाखी हेगड़े की मल्टी पर्पज कंपनी ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ की नूतन वर्ष में नई पहल
सभी देश वासियों, फिल्म जगत और अपने प्रशंसकों के लिए भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की हैं। उनकी कामना है कि ’सभी के जीवन में खुशहाली हो और कामयाबी मिलती रहे। नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो’। गौरतलब है कि पाखी हेगड़े ने मल्टी पर्पज कंपनी ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ के जरिये नये साल में नई पहल की हैं। इनकी कंपनी के अंतर्गत टूर्स एण्ड ट्रैवेल्स की नई पहल की गई है। रोजमर्रा की अति व्यस्त दिनचर्या को सुगम बनाने के लिए उचित दर पर फ्लाइट्स और होटल बुकिंग पैकेज की शुरुआत की गई है, जिससे मुंबई सहित देश-विदेश में फ्लाइट से जाने – आने के लिए टिकिट बुकिंग और रहने व आराम करने के लिए हर कैटेगरी के होटल की बुकिंग की जा रही है। इस नई पहल से ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ टूर्स एण्ड ट्रैवेल्स से जुड़ने वालों के समय की बचत तो होगी ही साथ ही आराम पूर्वक उनका हर कार्य भी पूर्ण होगा। इस कपनी से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी बहुत सहूलियत दी जायेगी। उन्हें मुंबई से बाहर शूटिंग या व्यक्तिगत कार्यों से जाने – आने एवं उनके ठहरने का विशेष ध्यान दिया जायेगा तथा फिल्म प्रमोशन के लिए फ्लाइट्स से जाने वाली पूरी टीम के लिए उनके सुविधानुसार लोकेशन को ध्यान में रखते हुए होटल बुकिंग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेजगत की लकी चार्म कही जाने वाली पॉपुलर अदाकारा पाखी हेगड़े कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय के जरिये दर्शकों का दिलों में राज करने के साथ-साथ एक नयी पारी की शुरुआत की हैं। उन्होंने मल्टी पर्पज कंपनी ’पी.आर.के. इन्वेस्टमेंट’ की शुरुआत की हैं। इस कपनी की चेअरमैन व एमडी वे खुद हैं। उनके मैनेजर रवि प्रभाकर ’कन्हैया’ हैं। इस कंपनी के अंतर्गत सुर संगम रिकॉर्डिंग स्टूडियो से सांग रिकॉर्डिंग एवं डबिंग, फिल्म एडिटिंग सहित कम्पलीट पोस्ट प्रोडक्शन कार्य किया जायेगा। कंपनी द्वारा फिल्म का निर्माण तथा फायनेंस भी किया जायेगा। इस कंपनी द्वारा ’लैण्ड डेवेल्पर्स’ की भी शुरुआत की गई है।
अधिक जानकारी के लिए पाखी हेगड़े के मैनेजर रवि प्रभाकर ’कन्हैया’ के सम्पर्क कर सकते हैं।
संपर्क नम्बर है –
फोन नं – 022 62362281 – 82 – 83
मोबाइल नं – 9702774328
भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा गुंजन पंत को पिछले दिनों साकिब टाइम्स मीडिया अवार्ड के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया .यह अवार्ड पाकर गुंजन काफी खुश है .हाल ही में दोहा में हुए लाइव शो के दौरान शामिल हुई गुंजन ने सभी दोहावासियो के दिल जीत लिया .इस लाइव शो के दौरान गुंजन ,सुपरस्टार रवि किशन के साथ धमाल मचाते नजर आयी.गुंजन और रवि किशन को एक साथ स्टेज पर परफॉरमेंस करते देख दर्शको ने काफी तालिया और सिटी बजाकर उनका स्वागत किया.
भोजपुरी फिल्मो में अपना जलवा बिखेर चुकी गुंजन अब बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने को तैयार है .गुंजन ने हाल ही में अपनी हिंदी फिल्म ‘अपरचित शक्ति ‘ की शूटिंग पूरी की है जिसमे उनके अपोजिट जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव नजर आएँगे .इस फिल्म में गुंजन और राजपाल यादव का रोमेंस भी दर्शाया गया है .’अपरचित शक्ति ‘ के बाद गुंजन जल्द अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘इश्कवार ‘ की शूटिंग शुरू करेंगी जिसमे बॉलीवुड का कोई जाना -पहचान चेहरा गुंजन के अपोजिट नजर आएगा.
अपने आगमन के पहले साल में ही 17 फिल्मे साइन कर चर्चा बटोर चुकी और हॉट केक का खिताब पा चुकी अंजना सिंह का जलवा लगातार पांचवे साल भी बरक़रार है । 2011 में रवि किशन के साथ भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाली अंजना सिंह की इस साल पांच फिल्मे रिलीज़ हुई जिनमे जुबली स्टार निरहुआ के साथ दो फिल्में मोकामा 0 किलोमीटर और बेटा शामिल है जबकि सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनकी फिल्म दबंग आशिक रिलीज़ हुई ।इसी तरह विराज भट्ट और राकेश मिश्रा के साथ दिल है कि मानता नहीं और उनकी अभी तक की सर्वश्रेष्ठ भूमिका वाली फिल्म हीरो गमछावाला रिलीज़ हुई । इन फिल्मों में हीरो गमछा वाला में पागल लड़की की एक यादगार भूमिका के कारण फ़िल्मी पंडितो और आम दर्शको में उन्हें काफी अच्छा प्रतिसाद मिला । इसी तरह मोकामा 0 किलोमीटर में सयानी चतुर्वेदी नाम की एक कॉलगर्ल की भूमिका के कारण भी उन्होंने खूब वाहवाही लूटी ।
इसी साल अंजना ने कई अन्य फिल्मो की भी शूटिंग की जिनमे रवि किशन के साथ शहंशाह , विराज भट्ट के साथ गुंडे , त्रिशूल और रवि सिन्हा की सन ऑफ़ बिहार आदि शामिल है । अपने आगमन के इस पांचवे साल में अंजना ने अपने फिल्मो की हाफ सेंचुरी भी लगाईं है । शहंशाह अंजना की पचासवीं फिल्म बन गई है । दिलचस्प बात तो यह है कि पहली और पचासवीं फिल्म यानि दोनों ही फिल्मो में उनके हीरो रवि किशन ही हैं ।कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अंजना ने लगातार पांचवे साल भी अपना जादू बरक़रार रखा है ।
Posted by admin on Jan 3rd, 2017 | Comments Off on यशराज स्टूडियो में क्या गुल खिला रहे हैं करण अनारा
ग्लैमर वर्ल्ड की हॉट जोड़ी करण सिंह प्रिंस और अनारा गुप्ता इन दिनों अक्सर यशराज स्टूडियो में देखी जा रही है । खुद उनदोनो ने ही सोशल मीडिया पर इसका फोटो डाल कर इसका खुलासा किया है पर किसी फोटो में यशराज स्टूडियो लगातार जाने का मकसद नहीं बताया गया है । उल्लेखनीय है कि करण सिंह प्रिंस और अनारा गुप्ता इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म दिल है हिंदुस्तानी के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त है । दोनों जहां फिल्म में अपनी भूमिका के हिसाब से खुद को तैयार कर रहे हैं वहीँ फिल्म के लेखन और संगीत में भी अपना इनपुट दे रहे हैं । फिल्म के निर्देशक हैं पराग पाटिल जबकि संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा और लेखक हैं राकेश त्रिपाठी ।
यश राज स्टूडियो में ना तो भोजपुरी फिल्मों के संगीत का ही काम होता है और ना ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम । पूछे जाने पर दोनों ने ही विशेष जानकारी शेयर करने से मना किया और बताया कि जल्द ही लोगो के बीच इसका खुलासा हो जाएगा । बहरहाल , करण और अनारा के अचानक उमड़े यशराज प्रेम के सम्बन्ध में अटकलों का बाज़ार काफी गर्म है ।
Posted by admin on Jan 2nd, 2017 | Comments Off on प्रियंका पंडित और अरविन्द अकेला कल्लू ने बिहार में मचाया धमाल
भोजपुरीं फिल्मो की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित ने 2016 का अंतिम दिन बिहार के अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया और नए साल का स्वागत काफी धमाल मचा कर किया.दरअशल प्रियंका पहली बार बिहार में अपना शो करने गयी थी और वह 31 दिसंबर की शाम .अपने शो के दौरान प्रियंका ने अपने फैंस के साथ 2016 को अंतिम विदाई दी और साथ ही 2017 का वेलकम काफी धमाल मचा कर किया.प्रियंका के साथ इस स्टेज शो में अरविन्द अकेला कल्लू भी थे और दोनों की जोड़ी ने एक साथ मिलकर बिहारवाशियो का खूब मनोरंजन किया.
प्रियंका ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ की शूटिंग पूरी की है जिसमे वे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट नजर आएंगी .प्रियंका की फिल्म ‘शहंशाह ‘ जल्द प्रदर्शित होनेवाली है जिसमे प्रियंका एक दारू बेचनेवाली लड़की की भूमिका में नजर आएंगी.प्रियंका अपने हर फिल्म के कुछ न कुछ नए रूप में दर्शको के बिच आती है .प्रियंका की फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में प्रियंका पहली बार एक नागिन के रूप में दर्शको का मनोरंजन करनेवाली है .2017 में प्रियंका कई फिल्मे करनेवाली है,2016 प्रियंका का काफी अच्छा रहा है और 2017 में भी प्रियंका अपना जलवा बरक़रार रहेगा .