Posted by admin on Jan 2nd, 2017 | Comments Off on अपनी बेटी अदिति के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे है यश कुमार
हमेशा अपनी फिल्मो के शूटिंग में व्यस्त रहनेवाले भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार ने अपना नया साल अपनी प्यारी सी बेटी अदिति के साथ मनाया.यश ने अपनी बेटी अदिति के साथ ली हुई कुछ तस्वीरे फेसबुक पर शेयर किये है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है .यश की फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पकिस्तान’ की शूटिंग हाल ही में गुजरात में पूरी की गयी है और फिल्म के शूटिंग के दौरान कुछ दिन अदिति अपने पापा यश के साथ ही थी .
यश कुमार अपनी फिल्म ‘इंडिया वर्सेस पाकिस्तान ‘ में एक फौजी का किरदार निभा रहे है .यश को उनके दर्शक उनकी हर फिल्म में हमेशा ही कई नए लुक में देखते आये है और इस फिल्म में पहली बार एक फौजी की भूमिका में दर्शको सी रूबरू होंगे यश .यश की फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई ‘ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है ,इस फिल्म में यश पहली बार एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन हीरोइनों के साथ रोमैंस करते नजर आएँगे . यश की फिल्म ‘रुद्रा’ की शूटिंग 16 जनवरी सी गुजरात में शुरू की जाएगी .इस फिल्म में यश के अपोजिट निशा दुबे नजर आएंगी .
Posted by admin on Jan 2nd, 2017 | Comments Off on संभावना सेठ के आईटम सांग से पूरी हुई ‘आतंकवादी ‘ की शूटिंग
श्रेयष फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘आतंकवादी ‘ की शूटिंग पिछले दिनों मुम्बई के मढ़ में संभावना सेठ के आइटम सांग के साथ पूरी की गयी.सुपरस्टार खेसारी लाल और शुभी शर्मा मुख्य अभिनीत इस फिल्म में पहली बार खेसारी लाल एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आएँगे .फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन फिल्म को शुभकामनाये देने पहुचे मलाड इलाके के विधायक अशलम शेख,जिन्होंने फिल्म के निर्माता प्रेम राय और उनकी पूरी टीम को इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाये दी.इस फिल्म की शूटिंग के अंतिम दिन पूरी की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर को निर्माता प्रेम राय ने गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया.
3 दिसंबर को इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू की गयी थी और ३१ दिसंबर ,यानी साल की आखिरी दिन इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई में पूरी की गयी .शूटिंग के अंतिम दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्माता प्रेम राय ने इस फिल्म के सभी कलाकारों और पूरी यूनिट को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और नए साल की ढेर सारी शुभयकामनाये दी.यह फिल्म मार्च तक प्रदर्शित की जाएगी .
Posted by admin on Jan 2nd, 2017 | Comments Off on खेसारी लाल और काजल की ‘मेहंदी लगा के रखना ‘ ३ फरवरी को होगी प्रदर्शित
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना ‘ ३ फरवरी से पुरे भारत में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है.इस फिल्म के गाने फिल्म के रिलीज़ होने के पहले ही सुपरहिट हो चुके है.यूट्यूब पर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड चैनल पर इस फिल्म के सभी गानो को काफी भारी मात्रा में सुना जा रहा है,फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे है.
भोजपुरी फिल्मो के महाखलनायक अवधेश मिश्रा पहली बार इस फिल्म में खेसारी लाल के पिता की भूमिका निभा रहे है .अब तक लगभग हर फिल्म में खेसारी और अवधेश मिश्रा एक दूसरे के दुश्मन के रूप में ही दर्शको के बिच नजर आये है लेकिन पहली बार एक पिता और बेटे के रूप में दर्शको के बिच यह दोनों कलाकार नजर आएँगे .कई हिट फिल्मे दे चुकी खेसारी और काजल की जोड़ी इस फिल्म के साथ फिल्म ‘बाबरी मस्जिद’,दुलहिन गंगा पार के’ में भी नजर आएगी जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी.
Posted by admin on Jan 1st, 2017 | Comments Off on पहली नज़र को सलाम के म्यूजिक लांच में लगा सितारों का मेला जितेंद्र के हाथों रिलीज हुआ म्यूजिक
निर्माण के पूर्व से ही चर्चा में रही भोजपुरी फिल्म पहली नज़र को सलाम का म्यूजिक बीते जमाने के सुपर स्टार जितेंद्र के हाथों एक भव्य समारोह में रिलीज़ किया गया और इस समारोह के गवाह बने भोजपुरी फिल्मों के कई जाने माने कई दिग्गज कलाकार । इस मौके दो भोजपुरी फिल्मों की भी शुरुआत हुई । राज म्यूजिक एंटरटेनमेंट एन्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी पहली नज़र को सलाम के निर्माता है आर के झा और प्रजेंटर हैं अनिता तिवारी जबकि लेखक निर्देशक हैं भोजपुरी के सबसे बड़े निर्देशक संतोष मिश्रा । फिल्म में नवोदित राज रणजीत और अंतरा बनर्जी की रोमांटिक जोड़ी है जबकि अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह , प्रकाश जैस , मनोज टाइगर ,संजय पांडे , दीपक सिन्हा , अयाज़ खान , धर्मेन्द्र सिंह , करण पांडे , देव सिंह , अजय सूर्यवंशी ,भोजपुरिया काका अरुण सिंह , रति गर्ग , वंदनी मिश्र , श्रद्धा नवल , सुवोध सेठ , रत्नेश बरनवाल , रवि शंकर जायसवाल और अनूप अरोरा आदि मुख्य भूमिका में हैं । फिल्म के संगीतकार हैं ओम झा, कैमरामैन है आर आर प्रिंस , तकनिकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी और प्रचारक हैं उदय भगत । वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स द्वारा फिल्म का संगीत जारी किया गया है । बीते जमाने के सुपर स्टार जितेंद्र ने फिल्म का संगीत और ट्रेलर जारी किया यही नहीं उन्होंने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की सेवांता एंटरटेनमेंट एंड मीडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता चन्दन श्रीवास्तव की बनने जा रही हेलो हम संतोष की लॉन्चिंग भी की । दूसरी फिल्म रब ने बनाया तुझे मेरे लिए की लॉन्चिंग भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के हाथों हुआ ।
झा ब्रदर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता संजीत कुमार और सुमित कुमार हैं जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । दोनों नई फिल्मो में राज रंजीत मुख्य भूमिका में हैं । रब ने बनाया तुझे मेरे लिए में उनके अपोजिट हैं आम्रपाली दुबे जबकि अन्य कलाकारों का चयन जल्द ही किया जाएगा ।
म्यूजिक रिलीज़ समारोह में जुबली स्टार निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सुपर स्टार खेसारी लाल यादव , काजल राघवानी , ग्लैमर वर्ल्ड की हॉट जोड़ी करण सिंह प्रिंस और अनारा गुप्ता , राकेश मिश्रा , प्रदीप पांडे चिंटू, बिहार विधानसभा के सदस्य संजय यादव , राहुल कपूर, राज कुमार आर पांडे , संगीता तिवारी , स्वीटी छाबरा , प्रवेश लाल यादव, राजीव दिनकर, अनंजय रघुराज, रत्नाकर कुमार , रवि कश्यप, मधुकर आनंद, रजनीश मिश्रा , अयाज़ खान , करण पांडे, प्यारे लाल कवी जी , आज़ाद सिंह, स्वीटी सिंह, जे नीलाम , गृह वाटिका के दुर्गा प्रसाद सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े काफी लोग मौजूद थे ।