Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Kashi Amarnath Is Entertaining & Awareness Film Ravi-Kishen
मनोरंजन के साथ संदेश देती है “काशी अमरनाथ” — रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सूत्रधार कलाकार रवि किशन आजकल प्रियंका चोपड़ा की नयी फिल्म ” काशी अमरनाथ ” के प्रोमोशन को लेकर व्यस्त हैं। हिन्दी में “लखनऊ सेंट्रल” के बाद अब “जूली 2” में दिखेंगे। तेलुगू में चिरंजीवी के साथ कर रहे हैं एक बहुत बड़ी फिल्म। लेकिन, सब बाद में, पहले भोजपुरी। क्यों भला ? चलिए, रवि किशन से ही पूछते हैं :

◆ हिन्दी में इतनी बड़ी फिल्म “मुंबई सेंट्रल” आपने की है, “जूली 2” भी आ रही है। चिरंजीवी के साथ दो सौ करोड़ की फिल्म सामने हैं; फिरभी भोजपुरी के लिए मरे जा रहे हैं ?
★ क्योंकि पहचान हमारी भोजपुरी से ही बनी है। और इस फिल्म को लेकर तो मैं बेहद उत्साहित हूं।
◆ ऐसा क्या है इस फिल्म में ?
★ कमाल की फिल्म है “काशी अमरनाथ”। इसमें क्या नहीं है… एक्शन भरपूर, रोमांच और रोमांस दोनों ही नये अंंदाज में। लेकिन, इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका कथानक है, जो मनोरंजन के साथ संदेश भी देता है। दर्शकों को जागरूक करता है।
◆ कैसे जागरूकता फैलाती है ये फिल्म ?
★ काशी के रूप में दिनेश एक भूखंड पर अस्पताल बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इधर मैं अमरनाथ, उसी ज़मीन पर गुटखा की फैक्टरी लगाने के जुगाड़ मेें लग जाता हूँ।
आगे इसमें गुटखा के सेवन से होनेवाले नुकसान को बड़ी
सहजता से दिखाया गया है, जन जागृति जगाने की कोशिश की गई है और बड़े प्रभावी ढंंग से की गई है ।
◆ इसके लिए किसे धन्यवाद देंगे ?
★ सबसे पहले तो मधु (चोपड़ा) मैडम को, जिन्होंने इस तरह की फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संंतोष तो धन्यवाद के पात्र हैं ही। इस बंदे की योग्यता को पहले मैंने ही परखा और “कईसन पियवा के चरित्तर बा” में लेखक के साथ साथ जबरदस्ती निर्देशक बनाया ।
◆ और कोई नई बात ?
★ यही कि मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा (मां बेटी) जैसी शख्सियत अगर हमारे साथ हैं, उनका सहयोग, मार्गदर्शन है फिर तो भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जाने से कोई नहीं रोक पायेगा।
◆ और दूसरी गतिविधियां ?
★ उत्तर प्रदेश और झारखंड के फिल्म बोर्ड से जुड़ा हूँ। उसके लिए भी भागना पड़ता है।
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Cinegoers Eagerly Waiting For The Release of Priyanka Chopras Kashi Amarnath
काशी अमरनाथ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस की गरमी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है दर्शको में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है । दर्शको की उत्सुकता का आलम यह है कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर अपनी बेसब्री का इजहार कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर बिहार झारखण्ड , यू पी, दिल्ली , नेपाल , मुम्बई और गुजरात मे 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉक्टर नेहा शांडिल्य जबकि निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।

काशी अमरनाथ की खासियत है कि इस फ़िल्म में लंबे अरसे के बाद मेगा स्टार रवि किशन व जुबली स्टार निरहुआ आमने सामने होंगे । फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर और नवोदित सपना गिल व तुषार आदि हैं । काशी अमरनाथ के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , को प्रोड्यूसर है डॉ नीला अखौरी , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी , प्रचारक हैं उदय भगत, रंजन सिन्हा व संजय पुजारी । फ़िल्म के गाने को रिलीज किया है ज़ी म्यूजिक ने , जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है । फ़िल्म के सभी गाने लोगो की जुबान पर हैं । —-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Yusuf Qasmi – Punjab Govt. Not Supporting Me To Perform Drugs Awareness Program
Founder of Smita Patil Street Theatre said that since last year December when he was a part of popular Rajya SabhaTV program” Guftgoo ” where he said that he want to create awareness through his street play ANTH, (which is listed constantly 5times in Limca Book of records ) in schools and colleges of Punjab.
“I tried calling Deputy commissioner of Jalandhar ,Ludhiana, Bhatinda and also some NGO persons in Amritsar etc (plz see Pics ) but no one responded properly .



Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Abhishek Movies World Brings Album – Saddnes Of Oye
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है।
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है। ” सैडनेस ऑफ़ ऑय ” जिसमे अपनी मधुर आवाज गुंजन मिश्रा ने दी यह ” सूफी ” सांग है , वह रायपुर की रहने वाली है सिंगिंग और डांसिंग का उन्हें बचपन से ही शौक है।


गुंजन रॅप सांग भी करती है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड से डेब्यू करने जा रही है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रीजनल गानो के साथ साथ हिंदी गानों की भी शुरुआत कर दी है। अभिषेक मूवीज वर्ल्ड नए कलाकारों को बढ़ावा देता है जिसे वो अपने टैलेंट को बढ़ावा दे सके। Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Abhishek Movies World Bring Saddnes Of Love Album
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है।
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है। ” सैडनेस ऑफ़ ऑय ” जिसमे अपनी मधुर आवाज गुंजन मिश्रा ने दी यह ” सूफी ” सांग है , वह रायपुर की रहने वाली है सिंगिंग और डांसिंग का उन्हें बचपन से ही शौक है।

गुंजन रॅप सांग भी करती है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड से डेब्यू करने जा रही है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रीजनल गानो के साथ साथ हिंदी गानों की भी शुरुआत कर दी है। अभिषेक मूवीज वर्ल्ड नए कलाकारों को बढ़ावा देता है जिसे वो अपने टैलेंट को बढ़ावा दे सके। ———-Akhlesh Singh (PRO)