Posted by admin on Sep 26th, 2018 | Comments Off on Nadan Ishq Baa Bhojpuri Film Production Work In Progress For An Early Release
पोस्ट प्रोडक्शन में “नादान इश्क़ बा”।
संतराम के निर्देशन में बनी नेहा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता योगेश कुमार की किशोरवय प्रेम कहानीवाली भोजपुरी फिल्म “नादान इश्क़ बा” अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और संपादन कार्य प्रगति पर है। अगले महीने तक पोस्ट प्रोडक्शन के सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे और नवंबर / दिसंबर तक फिल्म प्रदर्शित हो जायेगी। मुख्य जोड़े को ऑडिशन द्वारा चयनित किया गया, जिसमें आशीष कुमार और प्रीति कुमारी सफल रहे।


आशीष रायबरेली और प्रीति गोरखपुर से हैं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, सी. पी. भट, जय प्रकाश, रितु पांडेय, अनु ओझा भी हैं। अंंजना सिंह और विद्या सिंह के आईटम नंबर्स हैं। कथा -पटकथा- संवाद अभय यादव, संगीत छोटे बाबा, गीत संतराम, मनोज मतलबी और आजाद सिंह, नृत्य निर्देशन संतोष सर्वदर्शी व चेतना, एक्शन शहाबुद्दीन और छायांकन डी. के. शर्मा का है।फिल्म की शूटिंग कन्नौज, आगरा और गोरखपुर में की गयी है। भोजपुरी में “शादी ब्याह”, “गांव के लाल”, “हिटलर” के बाद मराठी में “गडबड झाली” कर चुके संतराम की यह पांचवीं फिल्म है।
—-Akhlesh Singh(Publish Media)
Posted by admin on Sep 25th, 2018 | Comments Off on Babbar Action Packed Bhojpuri Film’s First Look Released
“बब्बर” का एक्शनपैक्ड फर्स्ट लुक रिलीज
विराज फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म “बब्बर” का फर्स्ट लुक मुम्बई में रिलीज हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा कि गांव की आम कहानियों से हटते हुए यह फिल्म शहरी भ्रष्टाचार पर अपनी तरह की पहली थ्रिलर एक्शन रोमांटिक फिल्म है। यह भोजपुरी फिल्म जगत को नई ऊंचाइयां देंगी।
“बब्बर” फिल्म के निर्माता लखनऊ के बिजनेसमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इसकी शुटिंग लखनऊ के आसपास हुई है इसलिए इसमें अधिकांश लोग लखनऊ के ही लोकप्रिय कलाकार लिये गए हैं। इसकी भाषा भी लखनवी अंदाज लिये हुए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि उनकी अगली फिल्म हिन्दी में होगी जो जल्द ही शूट की जाएगी। फिल्म “बब्बर” जल्द ही दर्शकों के लिये रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह भी दूसरे हीरो के रूप में हैं और उनका किरदार इंस्पैक्टर का है।

भोजपुरी फिल्मों के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी फिल्मों के हॉट केक बन गए हैं । ‘आवारा बलम’ की सफलता से उत्साहित अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू बब्बर फिल्म में हीरो की भूमिका में हैं। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि इस फिल्म में उनका बिलकुल नया अवतार लोग देखेंगे। उनके अनुसार फिल्म का नायक एक आम व्यक्ति है जो परिस्थियों के चलते अहम बन जाता है।
खलनायक संजय पाण्डेय ने बताया कि “बब्बर” फिल्म में वह नए अंदाज में दिखेंगे। वह फिल्म ट्रिपल रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह लोगों को केवल डराएंगे नहीं बल्कि हंसाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कैरेक्टर रोल की सीमा में नहीं बंधना चाहते हैं इसलिए वह नई नई चुनौतियां स्वीकार कर रहे हैं।
“बब्बर” के निर्देशक चंदन उपाध्याय की इससे पहले की हिट भोजपुरी मूवी “आवारा बलम” रोमांटिक और एक्शन फिल्म थी। इसमें बॉलीवुड की तर्ज पर जबरदस्त इफैक्टस डाले गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनेश्वर और अम्बेडकर पार्क के अलावा बंथरा, आशियाना, सरोजनी नगर में की गई है। “बब्बर” फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। इसके दो गाने बैंकाक में भी शूट किये गये हैं।
फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी “आवारा बलम” फिल्म में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दुबे, सुमित चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। “बब्बर” की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और डायलॉग्स राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है। “बब्बर” की रिलीजिंग डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी ।
——–Akhlesh Singh(Publish Media)
Posted by admin on Sep 23rd, 2018 | Comments Off on Ashwamedh Yagya To Be Performed Announced At General Meeting By Dadashree Foundation
अश्वमेध यज्ञ के आयोजन हेतु महासभा ।
अश्वमेध यज्ञ का आयोजन चक्रवर्ती सम्राट किया करते थे। लेकिन, आज प्रजातंत्र के युग में भी यह संभव है और ऐसा किया भी जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। गत दिन के. सी. कॉलेज ऑडिटोरियम, चर्चगेट में एक महासभा में इस महायज्ञ की घोषणा की गई।


दादाश्री फाऊंडेशन द्वारा संचालित इस महासभा में हास्य लेखक साईराम दवे की उपस्थिति में यह पावन घोषणा की गयी, महायज्ञ के विषय में जानकारी दी गई, इसका औचित्य बताया गया। यह महायज्ञ का गुजरात अवस्थित वलसाड़ के रोला रोड में दादाजी फाऊंडेशन स्थल पर अगले वर्ष १४ मार्च को शुभारंभ होगा। ठीक ४८ घंटे पश्चात १६ मार्च को प्रातः ११ बज कर २५ मिनट पर पूर्णाहुति होगी। महासभा के सह आयोजक एम्पल मिशन (डॉ. अनिल काशी मुरारका) और पंचवटी आयुर्वेदिक केन्द्र (प्रकाश कावथेकर) थे।
—–Akhlesh Singh(PRO)
Posted by admin on Sep 22nd, 2018 | Comments Off on Vishwakarama Maha Pujan Ceremony Organised By Jharkhand Jankalyan Sewa Sangh Wadala In Mumbai
झारखंड जनकल्याण सेवा संघ वडाला द्वारा मुम्बई में श्री विश्वकर्मा महापूजा का आयोजन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का हुआ भव्य स्वागत
झारखंड जनकल्याण सेवा संघ वडाला द्वारा मुम्बई में पिछले दिनों श्री विश्वकर्मा महापूजा का आयोजन बहुत धूम धाम से किया गया। यहां काफी लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवा कर इस पूजा को सफल बनाया। यहां शाम को सामाजिक कार्यक्रम भी रखा गया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी भी यहाँ आए थे, जिनका हार्दिक स्वागत किया गया। प्रेम कुमार पांडेय और *अरविंद कुमार* (राष्टीय अध्यक्ष) *झारखंडवासी* *परिवर्तन संघ* का विशेष सहयोग रहा इस कार्यक्रम को आयोजित करने में। झारखंड से जुड़ी कई एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। बाबूलाल मरांडी जी 2019 के चुनाव की तैयारी में भी लग गए हैं।



वडाला पूर्व मुम्बई में आयोजित इस शानदार प्रोग्राम के मुख्यअतिथि पूर्व नगर सेवक मनोज भाई संसारे थे। इसके संचालक लवकुश शर्मा, विनय राणा, नारायण गुप्ता, कपिल राणा, अध्यक्ष दीपक राणा, उपाध्यक्ष संजय राणा, सचिव किशोरी राणा, उपसचिव सीताराम राणा, कोषाध्यक्ष बिरजू राणा, उपकोषाध्यक्ष अजय राणा, लेखापाल नंदकिशोर राणा, रमेश राणा, पूजा प्रभारी संजय राणा, विजय राणा, अशोक राणा, जितेंद्र राणा हैं।
—-Akhlesh Singh (Publish Media)
Posted by admin on Sep 22nd, 2018 | Comments Off on Reservations on Aarthik Adhar Successful Program Held In Surat
सूरत में हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण का सफल कार्यक्रम
सूरत में हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण का कार्यक्रम काफी सफल रहा और मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा जी, प्रदेश के महासचिव आनंद शुक्ला जी, उपाध्याय उमाशंकर तिवारी जी, और अनकी टीम के सभी साथियों की मेहनत से यह प्रोग्राम कामयाब रहा। इस शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अफ़रोज़ खान जी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की जिसको लोगो ने काफी सराहा। इस अवसर पर महाराष्ट्र की अध्यक्ष परी सिंघानिया ने जबरदस्त भाषण देते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्याय जगदीश मिश्रा जी, राष्ट्रीय सचिव रमेश सिंह जी, राष्ट्रीय युवा सचिव धनंजय सिंह जी, महाराष्ट्र की अध्यक्ष परी सिंघानिया जी, गुजरात प्रदेश उपाध्याय सुरेश भाई रबारी जी, गुजरात प्रदेश महासचिव मुकेश जखारीया जी, ठाणे जिला अध्यक्ष निमाराम पटेल जी, महाराष्ट्र महासचिव अनीता करांडे जी, सूरत जिला प्रभारी तुषार पटेल जी, सूरत युवा जिला अध्यक्ष राहुल पांडे जी और तमाम पद्दाधिकारी मौजूद रहे। इस मौक़े पर कई कलाकार भी आए थे। संयुक्त विकास पार्टी के राष्ट्रीय युवा सचिव धनंजय सिंह ने सब का शुक्रिया अदा किया।
—-Akhlesh Singh (Publish Media)