Posted by admin on Sep 17th, 2018 | Comments Off on World Champion Gaurav Sharma in the Darbaar of Lalbagh Ka Raja
लालबाग के राजा के दरबार मे विश्व चैंपियन गौरव शर्मा
पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार मे जाकर पूजा अर्चना की । गौरव शर्मा इन दिनों मुम्बई प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी जिनमे अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं । गौरव शर्मा दिल्ली के चांदनी चौक स्थित हनुमान मंदिर के महंथ हैं और भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं । इसीलिये मुम्बई से दिल्ली रवाना होने के पूर्व उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया ।

गौरव शर्मा ने कॉमनवेल्थ, एशिया व वर्ल्ड यूरोपियन समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 12 से अधिक पदक हासिल किए , जिसमें आठ स्वर्ण पदक हैं। गौरव का मुश्किलों से लड़ने का जज्बा उन्हें असाधारण बनाता है। वर्ष 2011 में एक सड़क दुर्घटना में उसी पैर में चोट आई, जिसमें बचपन में गिरने से चोट आई थी। फिर पैर का आपरेशन हुआ। इसके बावजूद गौरव के पॉवरलिफ्टर का स्वर्णिम सफर जारी है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2007 में न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चार गोल्ड पदक जीते।
—–Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Sep 15th, 2018 | Comments Off on Gaurav Sharma World Champion Power Lifter Visits Lal Baug Ka Raja For Darshan
लालबाग के राजा के दरबार मे विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ।
पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार मे जाकर पूजा अर्चना की । गौरव शर्मा इन दिनों मुम्बई प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी जिनमे अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं ।


गौरव शर्मा ने अगले महीने अमेरिका के लास बेगास में होने जा रहे मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा लेने जाने से पूर्व गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया । आपको बता दें कि गौरव शर्मा दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मंदिर के महंत भी हैं । 2016 में न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने चार गोल्ड मैडल हासिल किया था यही नही इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड मैडल हासिल किया था ।
—Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Sep 15th, 2018 | Comments Off on Pakhi Hegde Auspiciously Welcomes Ganeshji On Ganesh Chaturthi
पाखी हेगड़े ने धूम धाम से किया बाप्पा का आगमन।
भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा पाखी हेगड़े ने पहली बार अपने मुम्बई स्तिथ घर पर बाप्पा को विराजमान किया.डेढ़ दिन तक पाखी के घर पधारे गजानन की सेवा में पाखी ने कोई कमी नही रखी.बाप्पा के लिए पकवानों की भी काफी अच्छी व्यवस्था की गई.पाखी बाप्पा के आगमन से काफी खुश तो थी ही लेकिन उनके विसर्जन के दौरान भावुक हुई. घर पर एक खास मेहमान बनकर आये बाप्पा से पाखी ने सभी के लिए खुशी और समृद्धि मांगी.बात करे फ़िल्म में कमबैक की तो पाखी जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शको का मनोरंजन करने आएंगी.



बाप्पा के विसर्जन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पाखी ने बताया ” मुम्बई में कई सालों से रहने के बावजूद बाप्पा को हम घर नही ला पाए ,लेकिन इस साल बाप्पा स्वय आना चाहते थे इसलिए तो जो सपना इतने सालों में पूरा नही हो पाया वो इस साल हुआ.ऐसा लगता है मानो घर पर कोई छोटा बच्चा है जिससे हम सभी को लगाव हो गया है और अब वह बच्चा बड़ा होकर कही जा रहा है और अगले साल फिर से घर आएगा.”
फ़िल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर पाखी हेगड़े ने बताया ” मैं अपने अलग बिज़नेस को लेकर फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थी लेकिन अब मेरे दर्शको के मनोरंजन के लिए मैं जल्द वापसी कर रही है,कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलते ही जल्द में फिल्में कर सकती है”.
—Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Sep 14th, 2018 | Comments Off on Daldal Films Poster Launched By World Champion Power Lifter Gaurav Sharma
Exclusive News By Publish Media
भव्य समारोह में लांच हुई दलदल
विश्व चैंपियन पावर लिफ्टर गौरव शर्मा ने लांच किया फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर
निर्माता संजीव कुमार तिवारी व निर्देशक दीपक सिंह की भोजपुरी फ़िल्म दलदल एक भव्य समारोह में लांच कर दी गई । इस मौके पर फ़िल्म का पहला पोस्टर पावर लिफ्टिंग में कई गोल्ड मैडल जीत चुके गौरव शर्मा के हाथों रिलीज किया गया। संकट मोचन मीडिया एंड फ़िल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित व डीवीएस प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली दलदल की लॉन्चिंग के अवसर पर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत , प्रवेश लाल , आदित्य ओझा , मधुवेन्द्र राय , संतोष मिश्रा सहित फ़िल्म जगत के कई जाने माने लोग मौजूद थे । दलदल में भोजपुरी फिल्मो के हैंडसम हीरो गौरव झा और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं ।

जबकि उनका साथ दे रहे हैं मनमोहन तिवारी, राव रणविजय , नंदिनी वर्मा , सोनम उजाला , मास्टर आश्रय तिवारी , बेबी वाणी शर्मा और सुशील सिंह । छोटे पर्दे के बड़े सितारे मनमोहन तिवारी लंबे अरसे बाद भोजपुरी फ़िल्म जगत में अपनी वापसी कर रहे हैं । दलदल के सह निर्माता हैं अनुराधा शुक्ला जबकि गीतकार व संगीतकार हैं संतोष पूरी , एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव , सिनेमेटोग्राफी करने वाले हैं अयूब अली खान , कला निर्देशक है मोहन मावा , असोसिएट डायरेक्टर हैं के के श्रीवास्तव नीरज , कोरियोग्राफर हैं राम देवन और महेश आचार्या , प्रोजेक्ट डिजाइनर हैं प्रवीण चंद्रा, प्रोडक्शन की कमान संभाली है जोश ने । निर्माता संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि दलदल की शूटिग आगामी 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर की जाएगी ।
——-Akhilesh Singh(PRO)
Posted by admin on Sep 11th, 2018 | Comments Off on The Fourth Nation Builder Award -2018 Concludes In Mumbai
चौथे नेशन बिल्डर अवार्ड-२०१८, सम्पन्न हुआ।
रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन एवं रोटरी क्लब मुम्बई वेस्ट कोस्ट ने यह लगातार चौथे वर्ष “नेशन बिल्डर अवार्ड” का समारोह, दहिसर के संजीवनी वर्ल्ड स्कूल में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष इन्होंने ‘पैन इंडिया’ की तरफ नया कदम उठाया, जिसे प्राध्यापकों, विभाग प्रमुख एवं सीनियर शिक्षकों का भरपूर प्रोत्साहन मिला। ११५ शिक्षकों में से ४५ बेहतरीन शिक्षक का चुनाव पैन इंडिया कैटेगरी के लिए किया गया। १३ शिक्षकों का चयन गवर्नमेंट और गवर्नमेंट ऐडेड स्कूलों से रोटरी इंडिया लिट्रेसीय मिशन के गाइडलाइंस के तहत हुआ। गोरेगाँव, मलाड के प्राइवेट व म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के विद्यालयों से ५७ शिक्षकों का चयन किया गया।


७० से ज़्यादा मलाड एवं गोरेगाँव के स्कूलों ने इस वर्ष ‘पैन इंडिया’ के समारोह में भाग लिए।
इन्हें सर्टिफिकेट और मैडल से अपने बेहतरीन कार्य के वजह से सम्मानित किया जाएगा।
चीफ गेस्ट डॉ नितिन कर्मलकर (,सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे के वाईस चांसलर), रोटरी इंडिया लिट्रेसीय मिशन के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ बालकृष्ण इनामदार,श्री वीरेंद्र रावत(फाउंडर ऑफ ग्लोबल ग्रीन स्कुल),आर टी एन सिमा नेगी (प्रिन्सिपॉल संजीवनी वर्ल्ड स्कुल, आर टी एन ज्योती चौधरी (प्रेसिडेंट रोटरी क्लब ऑफ मुंबई वेस्ट कोस्ट),आर टी एन विकास उपाध्याय (वन ऑफ द असिस्टेंट गवर्नर फॉर डिस्ट्रिक्ट 3141 और तमाम रोटरी क्लब मुंबई वेस्ट के मेंबर मौजद थे।
—Akhlesh Singh (PRO)