Posted by admin on Jun 26th, 2018 | Comments Off on Gangster Dulhaniya Teaser Launched On Youtube By T-Series
गैंगस्टर दुल्हिनिया के टीजर में दिखा निधि गौरव का दम
झारखंड के जुनूनी युवाओं द्वारा बड़े कैनवास पर बनाई गई फ़िल्म गैंगस्टर दुल्हिनिया का टीजर म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया और देखते ही देखते यह टीजर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा । 90 सेकेंड के इस टीजर में लूलिया के नाम से मशहूर निधि झा के एक्शन की झलक तो मिलती ही है साथ ही गौरव झा के साथ उनके रोमांस को भी दिखाया गया है लेकिन निधि झा के चेहरे पर प्यार कम नफरत के भाव अधिक नजर आ रही है । इन दोनों के अलावा ग्लोरी मोहंता और खलनायक संजय पांडे का भी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है । आपको बता दें कि गैंगस्टर दुल्हिनिया का निर्माण जीआर 8 फिल्म्स के बैनर तले कुमार विवेक ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्देशक हैं सौरभ सुमन झा । गैंगस्टर दुल्हिनिया में निधि झा और गौरव झा के साथ संजय पांडे , ग्लोरी मोहंता , कन्हैया लाल , कौशिक मिश्रा और आर जे राज आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

आपको बता दें फ़िल्म संगीतकार अमन श्लोक हैं जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी , संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा । फ़िल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है प्रदीप खड़के ने जबकि सिनेमेटोग्राफी किया है साहिल जे अंसारी ने । गैंगस्टर दुल्हनिया के गानो को कोरियोग्राफ किया है प्रसून यादव और के निशान ने जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । निर्माता कुमार विवेक ने बताया कि फ़िल्म के रिलीज की घोषणा जल्द कर दी जाएगी ।
—-Akhlesh Singh(PRO)
Official Teaser 2018 : Gangster Dulhania | Latest Bhojpuri Movie |Feat.Gaurav Jha, Nidhi Jha, Sanjay
Posted by admin on Jun 26th, 2018 | Comments Off on F. S. Faheem Gets Appreciation For His Performance in New Album
एल्बम में अपना अभिनय से दर्शको के दिल पर राज कर रहे है लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाल एफ एस फहीम ने ।
सिसेंडी के लाल मुम्बई में किया धमाल।
कहते है कलाकार में उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊंचा है,उसी। तरह मुम्बई में अपना जलवा बिखेरने के लिए जिला मोहनलालगंज गांव सिसेंडी के लाल एफ एस फहीम बहुत जल्द मुम्बई में अपना पहचान बना चुके है।एस .पी.आर फिल्म्स के बैनर तले बनी, हिंदी एल्बम ,निर्माता नईम नवरंग ,सह निर्माता यूसुफ अनीश और एफ ऐ खान के निर्देशन एवं नृत्य निर्देशन बनी ।


अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मनमोहित की है मधु श्री ने । इस एल्बम में अपना अभिनय से दर्शको के दिल पर राज कर रहे है लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाल एफ एस फहीम ने ।
—-Akhlesh Singh(PRO)
Posted by admin on Jun 21st, 2018 | Comments Off on Awara Balam Releasing On 29th June In Maharashtra & Gujarat
29जून को महाराष्ट्र और गुजरातमें प्रदर्शित होगी फिल्म-‘आवारा बलम’।
एक तरफ ख़ुशनुमा मौसम दूसरी तरफ फ़िल्टर के पानी आज कल बहुत चर्चा में है , जी हम बात कर रहे है, फिल्म अवारा बलब के जिसमे गार्गी पंडित और अरविंद अकेला कल्लू को एक दिन में 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । वर्तमान समय में परंपरागत तौर तरीकों से थोडा अलग हट कर कई फिल्म मेकर भोजपुरी फिल्म जगत में क्रियाशील हैं और तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए फिल्म मेकिंग कर रहे हैं।फिल्म ट्रेड की मंदी को झेलते हुए प्रयोगात्मक दौर से गुजर रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव फिल्म मेकरों के बीच एक नाम तेजी से उभर कर सामने आया है वो नाम है निशिकांत झा का।


फिल्म मेकर निशिकांत झा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक चन्दन उपाध्याय के निर्देशन में कमर्शियल इमोशनल फैमिली ड्रामा के रूप में अपनी नवीनतम भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’को बनाया है ।यह फ़िल्म 29 जून को महाराष्ट्रऔर गुजरात में भव्य तरीका से प्रदशित की जाएगी। बिहार और झारखण्ड मे रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की खिड़की पे पुराने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर में अपना नाम दर्ज करा ली है।
अरविन्द अकेला कल्लू,तनु श्री, प्रियंका पंडित,शकीला मज़ीद,अवधेश मिश्रा,समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव,हीरा यादव,धामा वर्मा इत्यादि।
—-Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Jun 21st, 2018 | Comments Off on Parth Singh Chauhan Starrer Krina Enter Succesful 3rd Week
सलमान खान की रेस 3 के सामने पार्थ सिंह चौहान की मूवी,क्रिना शानदार तरीके से तीसरे सप्ताह में।
पार्थ सिंह चौहान और तुनिषा शर्मा के अभिनय से सजी फ़िल्म क्रिना पहले सप्ताह में जबरदस्त सफलता पाने के बाद अपने दूसरे सप्ताह रेस 3 के सामने दस्तक़ देते हुये अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। नवोदित अभिनेता पार्थ सिंह चौहान की दमदार एक्टिंग से सजा यह बेहतरीन सिनेमा अब अपने तीसरे वीक में भी दर्शको की पसन्दीदा बना हुआ है। क्रीना फ़िल्म की टीम के लिए यह किसी अवार्ड से कम नही है क्योंकि इन दिनों जहां पहला सप्ताह बखूबी चल जाना ही बड़ी बात मानी जाती है वहीं ऐसे हालात में फ़िल्म का तीसरे हफ्ते में चलना एक बड़ा अचिवमेंट है। वह भी ऐसी तारीख में जब सलमान खान की फ़िल्म रेस 3 भी रिलीज़ हो चुकी है क्रीना का तीसरे हफ्ते में एंट्री करना यह सिद्ध करता है कि फ़िल्म में कुछ तो दम है।
आपको बता दें कि निर्माता हरविंद सिंह चौहान की यह फ़िल्म ८ जून २०१८ को रिलीज़ हुई थी। जिसको दर्शको ने हाथों हाथ लिया निर्माता हरविंद सिंह चौहान ने क्रीना के द्वारा कुछ नया प्रयोग किया और उसे क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शक ने भी सराहा.सूत्रों के मुताबिक़ फ़िल्म अब तक कि 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा का बिज़नेस कर चुकी है । देखना यह है कि तीसरा हप्ता के क्या कलेक्शन करता है।
इस फिल्म में हालाँकि स्वर्गीय इंदर कुमार, दीपशिखा, सुदेश बेरी, शहबाज खान, सुधा चंद्रन जैसे इडस्ट्री के कई वरिष्ठ कलाकार हैं मगर नायक एक नया लड़का है।जिसे आप फिल्म के हीरो भी कह सकते है।क्रीना का नायक पार्थ सिंह चौहान है, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा के जलवे दिखा दिए हैं.
पार्थ फिल्म्स् इंटरनेशनल के बैनर तले बनी यह हिन्दी मूवी “क्रीना” एक नये विषय को लेकर और युवाओं को प्रेरित करती एक सोशल फिल्म है जो सामाजिक चेतना को जगाती है। क्रिना नामक एक किशोर जैसे गाँव के एक कबीले के कमीने सरदार को सबक सिखाता है यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है।


क्रिना कैसे खुद में मौजूद सुपर पावर का सकारात्मक इस्तेमाल करता है, यही है “क्रीना” की कहानी। संगीतकार दिलीप सेन ने लंबे अर्से बाद इस फिल्म में संगीत दिया है और बड़ी अच्छी कर्णप्रिय धुनें बनाई है।
एक्शन भी कमाल का है। इस फिल्म के निर्देशक श्यामल के. मिश्रा ने भी निर्देशन बखूबी किया है।
फ़िल्म क्रिना को इस लिए पसन्द किया जा रहा है क्योंकि यह एक एक्शन और सोशल ड्रामा फ़िल्म है, जो दूसरी फिल्मों से हट कर है। नई तकनीकों के इस्तेमाल की वजह से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार है।
—-Akhlesh Singh (PRO)
“बिन तेरे ओ साथी रे “मुम्बई में प्रदर्शित।
गोपाल पाण्डेय कृत ,भोजपुरी फ़िल्म ”बिन तेरे ओ साथी रे” को मुम्बई और गुजरात मे वितरक राजेश पप्पू द्वारा प्रदर्शित किया गया है एस बी आर फिल्म्स एवं ओमांश फिल्म्स एंड क्रिएशन के बैनर तले बनी फ़िल्म एक प्यारी सी लव स्टोरी पर आधारित है जिसमे मुख्य भूमिका में गौरव झा और रीतू सिंह की खूबशूरत जोड़ी दिखाई देंगे।इस फ़िल्म की निर्मात्री मीना केसरी और निर्देशक गोपाल पाण्डेय है जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी को फ़िल्म के जरिये दर्शाया गया है ,इस फ़िल्म का लेख़क अंजनी पाण्डेय है।

जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे है।इस फ़िल्म के गाने काफी प्यारे और कर्णप्रिय है जिनमे संगीत गोपाल पाण्डेय द्वारा दिए गए है और गीत लिखे है संजय पाण्डेय और अरविन्द तिवारी ने,आज के युवाओ की पसंद को ध्यान में रखकर फ़िल्म का निर्माण किया गया है ,जो दर्शको के दिलो पर राज कर रही है.जबकि फिल्म का प्रचार प्रसार अखिलेश सिंह को दिया गया है।फिल्म के मुख्य कलाकार है ,गौरव झा, रितु सिंह, संजय वर्मा ,,आईटम गर्ल ग्लोरी मेहनता इत्यादी हैं।यह फिल्म पंजाब ,बिहार ,झारखण्ड, और बहुत जल्दअन्य राज्यों में भी प्रदर्शित की जाएगी।
—–Akhlesh Singh (PRO)