F. S. Faheem Gets Appreciation For His Performance in New Album

F. S. Faheem Gets Appreciation For  His Performance in  New Album

एल्बम में अपना अभिनय से दर्शको के दिल पर राज कर रहे है लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाल एफ एस फहीम ने ।

सिसेंडी के लाल मुम्बई में किया धमाल।

कहते है कलाकार में उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊंचा है,उसी। तरह  मुम्बई में अपना जलवा बिखेरने के लिए जिला मोहनलालगंज गांव सिसेंडी के लाल एफ एस फहीम बहुत जल्द मुम्बई में अपना पहचान बना चुके है।एस .पी.आर फिल्म्स के बैनर तले बनी, हिंदी एल्बम  ,निर्माता नईम नवरंग ,सह निर्माता यूसुफ अनीश और एफ ऐ खान के निर्देशन एवं नृत्य निर्देशन बनी ।

अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मनमोहित की है मधु श्री ने । इस एल्बम में अपना अभिनय से दर्शको के दिल पर राज कर रहे है  लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाल  एफ एस फहीम ने ।

—-Akhlesh Singh(PRO)

Awara Balam Releasing On 29th June In Maharashtra & Gujarat

Awara Balam Releasing On 29th June In Maharashtra & Gujarat

29जून  को महाराष्ट्र और गुजरातमें प्रदर्शित होगी फिल्म-‘आवारा बलम’।

एक तरफ ख़ुशनुमा मौसम दूसरी तरफ फ़िल्टर के पानी आज कल  बहुत चर्चा में है , जी हम बात कर रहे है, फिल्म अवारा बलब के जिसमे गार्गी पंडित और अरविंद अकेला कल्लू को एक दिन में 15 लाख से ज्यादा  बार देखा जा चुका है । वर्तमान समय में परंपरागत तौर तरीकों से थोडा अलग हट कर  कई फिल्म मेकर भोजपुरी फिल्म जगत में क्रियाशील हैं और तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए  फिल्म मेकिंग कर रहे हैं।फिल्म ट्रेड की मंदी को झेलते हुए प्रयोगात्मक दौर से गुजर रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव फिल्म मेकरों के बीच एक नाम तेजी से उभर कर सामने आया है वो नाम है निशिकांत झा का।

फिल्म मेकर निशिकांत झा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक चन्दन उपाध्याय के निर्देशन में कमर्शियल इमोशनल फैमिली ड्रामा के रूप में अपनी नवीनतम भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’को बनाया है ।यह फ़िल्म 29 जून को महाराष्ट्रऔर गुजरात  में भव्य तरीका से  प्रदशित की जाएगी।   बिहार और झारखण्ड मे रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की खिड़की पे पुराने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है। यह फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर में अपना नाम दर्ज करा ली है।

अरविन्द अकेला कल्लू,तनु श्री, प्रियंका पंडित,शकीला मज़ीद,अवधेश मिश्रा,समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव,हीरा यादव,धामा वर्मा इत्यादि।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Parth Singh Chauhan Starrer Krina Enter Succesful 3rd Week

Parth Singh Chauhan Starrer Krina Enter Succesful 3rd Week

सलमान खान की रेस 3 के सामने पार्थ सिंह चौहान की मूवी,क्रिना शानदार तरीके से तीसरे सप्ताह में।

पार्थ सिंह चौहान और तुनिषा शर्मा के अभिनय से सजी फ़िल्म क्रिना पहले सप्ताह में जबरदस्त सफलता पाने के बाद अपने दूसरे सप्ताह रेस 3 के सामने दस्तक़ देते हुये अब तीसरे सप्ताह  में प्रवेश कर गई है। नवोदित अभिनेता पार्थ सिंह चौहान की दमदार एक्टिंग से सजा यह बेहतरीन सिनेमा अब अपने तीसरे वीक में भी दर्शको की पसन्दीदा बना हुआ है। क्रीना फ़िल्म की टीम के लिए यह किसी अवार्ड से कम नही है क्योंकि इन दिनों जहां पहला सप्ताह बखूबी चल जाना ही बड़ी बात मानी जाती है वहीं ऐसे हालात में फ़िल्म का तीसरे हफ्ते में चलना एक बड़ा अचिवमेंट है। वह भी ऐसी तारीख में जब सलमान खान की फ़िल्म रेस 3 भी रिलीज़ हो चुकी है क्रीना का तीसरे हफ्ते में एंट्री करना यह सिद्ध करता है कि फ़िल्म में कुछ तो दम है।

आपको बता दें कि निर्माता हरविंद सिंह चौहान की यह फ़िल्म ८ जून २०१८ को रिलीज़ हुई थी। जिसको दर्शको ने हाथों हाथ लिया निर्माता हरविंद सिंह चौहान ने क्रीना के द्वारा कुछ नया प्रयोग किया और उसे क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शक ने भी सराहा.सूत्रों के मुताबिक़ फ़िल्म अब तक कि 5 करोड़ 32 लाख से ज्यादा का बिज़नेस कर चुकी है । देखना यह है कि तीसरा हप्ता के क्या कलेक्शन करता है।

इस फिल्म में हालाँकि स्वर्गीय इंदर कुमार, दीपशिखा, सुदेश बेरी, शहबाज खान, सुधा चंद्रन जैसे इडस्ट्री के कई वरिष्ठ कलाकार हैं मगर नायक एक नया लड़का है।जिसे आप फिल्म के हीरो भी कह सकते है।क्रीना का नायक पार्थ सिंह चौहान है, जिसने इतनी छोटी सी उम्र में अपनी प्रतिभा के जलवे दिखा दिए हैं.

पार्थ फिल्म्स् इंटरनेशनल के बैनर तले बनी यह हिन्दी मूवी “क्रीना” एक नये विषय को लेकर और युवाओं को प्रेरित करती एक सोशल फिल्म है जो सामाजिक चेतना को जगाती है। क्रिना नामक एक किशोर जैसे गाँव के एक कबीले के कमीने सरदार को सबक सिखाता है यही इस फ़िल्म में दिखाया गया है।

क्रिना कैसे खुद में मौजूद सुपर पावर का सकारात्मक इस्तेमाल करता है, यही है  “क्रीना” की कहानी। संगीतकार दिलीप सेन ने लंबे अर्से बाद इस फिल्म में संगीत दिया है और बड़ी अच्छी कर्णप्रिय धुनें बनाई है।

एक्शन भी कमाल का है। इस फिल्म के निर्देशक श्यामल के. मिश्रा ने भी निर्देशन बखूबी किया है।

फ़िल्म क्रिना को इस लिए पसन्द किया जा रहा है क्योंकि यह एक एक्शन और सोशल ड्रामा फ़िल्म है, जो दूसरी फिल्मों से हट कर है। नई तकनीकों  के इस्तेमाल की वजह से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार है।

—-Akhlesh Singh (PRO)

Bin Tere Oh Sathi Re Released In Mumbai

Bin Tere Oh Sathi Re Released In Mumbai

“बिन तेरे ओ साथी रे “मुम्बई में प्रदर्शित।

गोपाल पाण्डेय कृत ,भोजपुरी  फ़िल्म ”बिन तेरे ओ साथी रे” को मुम्बई और गुजरात मे वितरक राजेश पप्पू द्वारा प्रदर्शित किया गया है एस बी आर फिल्म्स एवं ओमांश फिल्म्स एंड क्रिएशन के बैनर तले बनी  फ़िल्म एक प्यारी सी लव स्टोरी पर आधारित है जिसमे मुख्य भूमिका में गौरव झा और रीतू सिंह की खूबशूरत जोड़ी दिखाई देंगे।इस फ़िल्म की निर्मात्री मीना केसरी और निर्देशक गोपाल पाण्डेय है जिन्होंने एक बेहतरीन कहानी को फ़िल्म के जरिये दर्शाया गया है ,इस फ़िल्म का लेख़क अंजनी पाण्डेय है।

जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे है।इस फ़िल्म के गाने काफी प्यारे और कर्णप्रिय है जिनमे संगीत गोपाल पाण्डेय द्वारा दिए गए है और गीत लिखे है संजय पाण्डेय और अरविन्द तिवारी ने,आज के युवाओ की पसंद को ध्यान में रखकर फ़िल्म का निर्माण किया गया है ,जो दर्शको के दिलो पर राज कर रही है.जबकि फिल्म का प्रचार प्रसार अखिलेश सिंह को दिया गया है।फिल्म के मुख्य कलाकार है ,गौरव झा, रितु सिंह, संजय वर्मा ,,आईटम गर्ल ग्लोरी मेहनता इत्यादी हैं।यह फिल्म  पंजाब ,बिहार ,झारखण्ड, और बहुत जल्दअन्य राज्यों में भी प्रदर्शित की जाएगी।

—–Akhlesh Singh (PRO)

Child Actress Prarthna Kohle Appreciated For Her Work In Short Film

Child Actress Prarthna Kohle Appreciated For Her Work In Short Film

चाइल्ड एक्ट्रेस प्राथना कोल्हे की शार्ट फ़िल्म में सराहना।

डिजिटल क्रांति के इस दौर में शार्ट मूवीज़ का भी चलन जोरो पर है। वेब सीरीज़ और शार्ट मूवीज़ में बहुत सारे कलाकारों को काम करने का मौका मिल जाता है। मुम्बई की रहने वाली प्राथना कोल्हे भी एक ऐसी ही चाइल्ड एक्ट्रेस है जिसने एक शार्ट फ़िल्म में अभिनय किया है और इस लघु फ़िल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है।

मायानगरी मुम्बई के जुहू इलाके की रहने वाली इस बच्ची ने इस शार्ट फ़िल्म में अपनी अदभुत एक्टिग से सब को चकित कर दिया है। वरना इस उमर में अभिनय करना बड़ा मुश्किल होता है मगर इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने इस शार्ट फ़िल्म में काम करके सब का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

—–Akhlesh Singh (PRO)

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes