Posted by admin on May 29th, 2018 | Comments Off on Mega Star Ravi Kishen Bags Best Actor Award At International Film Festival
अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में रवि किशन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार और देश की लगभग हर भाषा की फ़िल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रवि किशन को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है । झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म काशी अमरनाथ के लिए मिला । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी की सर्वाधिक फिल्मो में अभिनय कर चुके रवि किशन को कई अवार्ड शो में एक दर्जन से भी अधिक बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है इसके अलावा उन्हें सैकड़ो अवार्ड और सम्मान मिले हैं ।

अवार्ड पाने के बाद रवि किशन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है । आपको बता दें कि रवि किशन ने अपने साप्ताहिक ब्लॉग रवि की बात में भी झारखंड में हो रहे प्रथम अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल की सराहना की थी । उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के अलावा एक दर्जन से भी अधिक फिल्मो की शूटिंग झारखंड में की है ।
——-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 23rd, 2018 | Comments Off on Actor Raju Singh Mahi with Monika Rai and Foreigners Completed A Song For Coming Film
विदेशी बालाओं के साथ देसी बॉय माही का ठुमका
भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर अभिनेता राजू सिंह माही ने अपनी फ़िल्मी प्रेमिका मोनिका राय के साथ एक पब में फ़िरंगी बालाओं के साथ जम कर ठुमका लगाया, मौक़ा था उनकी फ़िल्म चैम्पियन के एक गाने की शूटिंग का । “हम है उत्तर प्रदेश के लाला” हर अंदाज ह हमार निराला” नाम के इस गाने पर कोरियोग्राफर संजय कोर्वे ने माही को उनकी प्रेमिका मोनिका के साथ ठेठ देसी अन्दाज़ में ठुमका लगवाया , वही फ़िरंगी बालाओं ने अपनी मौजूदगी से इस गाने में चार चाँद लगा दिया । उल्लेखनीय है कि कई फ़िल्मों में अपनी खलनायकी से लोगों के दिलो में जगह बना चुके राजू सिंह माही ने शत्रुघन सिन्हा और विनोद खन्ना के नक़्शे क़दम पर चलते हुए चैम्पियन में खलनायक से नायक की तरफ़ छलाँग लगाया है। इंडिया ई कामर्स और जीविका फ़िल्मस के बैनर तले बन रही चैम्पीयन के निर्माता हैं अनिल काबरा और मधुवेंद्र राय जबकि फ़िल्म के निर्देशक हैं धीरज ठाकुर ।


राजू सिंह माही ने बताया कि दृश्य के अनुसार वे मोनिका के साथ मुम्बई के एक पब में जाते हैं जहां डांस फ्लोर पर वे फिरंगी बालाओं के साथ धमाल करते हैं । आपको बता दें कि चैंपियन में भोजपुरी जगत की हॉट जोड़ी मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह , भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर वर्सटाइल एक्टर राजू सिंह माही और ग़दर 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले किशन राय मुख्य भूमिका में हैं । राजू सिंह माही के अपोजिट हैं मोनिका रॉय जबकि किशन राय के अपोजिट हैं आयुषी तिवारी । इन सबके बीच आयटम क्वीन सीमा सिंह का अनोखा अंदाज भी चैंपियन में देखने को मिलेगा फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में अनिल यादव , राजकपूर शाही , गोपाल राय , वंदिनी मिश्रा , संतोष श्रीवास्तव , रत्नेश बरनवाल , जे पी सिंह , दीपक सिन्हा , पुष्पा शुक्ला , हिमांशु , चंदन सिंह , रोहन सिंह , जय तिलक आदि है । फ़िल्म के लेखक है वीरू ठाकुर , संगीतकार है मधुकर आनंद , एस कुमार और अनुज तिवारी । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं इमरान अंसारी , एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव जबकि प्रचारक हैं उदय भगत ।
Posted by admin on May 20th, 2018 | Comments Off on Vikas Singh Birapan Birhday Celebration Videos Of Viral On Social Media
बिरप्पन को लगा बधाइयों का तांता
भोजपुरी शो जगत में बड़ा नाम और शोहरत हासिल कर चुके अभिनेता, सी सी एल में भोजपुरी दबंग टीम के मैनेजर विकास सिंह बिरप्पन के लिए इस साल का जन्मदिन खास रहा । सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन्हें बधाई देने वालो में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव तो रहे ही उनके अलावा स्टेज की जान कही जाने वाली सपना चौधरी , सुपर अदाकारा अक्षरा सिंह , अनारा गुप्ता , बताशा चाचा मनोज टाईगर सहित कई नामचीन लोगो ने बधाई दी । इसके अलावा सुबह से ही कई नामचीन लोगो ने विकास सिंह बिरप्पन को बधाई दी । यही नही बॉबी देओल , सुनील शेट्टी , सोहेल खान , राखी सावंत , रवि किशन , निरहुआ , अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े सितारों ने भी उन्हें मैसेज कर के बधाई दी है ।

इधर , विकास सिंह बिरप्पन ने अपने जन्मदिन का केक अपनी पत्नी व बच्चो के साथ काटा । इतनी भारी संख्या में नामचीन लोगो द्वारा मिले बधाई से अभिभूत विकास सिंह बिरप्पन ने सबका आभार प्रकट किया है। आपको बता दें कि बिरप्पन ने हाल में ही कोलकाता में एक भव्य भोजपुरी अवार्ड शो आयोजित कर काफी चर्चा बटोरी है ।
——-Uday Bhagat (PRO)
लव गुरु रवि किशन
भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार संभवतः इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो ना सिर्फ सर्वाधिक भाषाओं की फिल्मो में निरंतर काम कर रहे हैं बल्कि मनोरंजन के हर क्षेत्र में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं । फिल्मो के अलावा छोटे पर्दे , विज्ञापन फ़िल्म में तो लोगो ने उन्हें देखा ही है और देश की सबसे महंगी वेबसिरिज अल्ट बालाजी की द फैमिली में वे काम कर ही रहे हैं पर वो अब रेडियो के वेबसिरिज से भी जुड़ चुके हैं। जी हां रेडियो सिटी ने अपना एक वेबसिरिज शुरू किया है जिसमे लव गुरु होंगे रवि किशन ।

अर्थात वे श्रोताओं को प्रेम संबंधी समस्याओं का भी समाधान करेंगे । रवि किशन ने बताया कि लव गुरु भोजपुरी नाम का यह कार्यक्रम अपने आप मे एक अनूठा शो होगा जिसमें अभिनय और हाव भाव नही बल्कि शब्दो से श्रोताओं का दिल जितना होगा । आपको बता दें कि रवि किशन इन दिनों एकता कपूर की डिजिटल कंपनी अल्ट बालाजी के एक महंगे वेबसिरिज द फैमिली की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमे उनके साथ विवेक ओबराय सहित कई नामचीन कलाकार भी होंगे ।
——-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 17th, 2018 | Comments Off on Mati Ke Lal Super Star A New Show Bhojpuri’s First Movie Channel Oscar Movies
ऑस्कर मूवीज भोजपुरी पर माटी के लाल सुपर स्टार
भोजपुरी का पहला मूवी चैनल ऑस्कर मूवीज भोजपुरी ने भोजपुरिया सितारों की अनकही कहानी को जन जन तक पहुचाने के लिए माटी के लाल सुपर स्टार नाम का एक अनोखा शो बनाया है । शो के पहले एपिसोड में प्रकाश जैस की कहानी को दर्शाया गया है जिसका टेलीकास्ट शुक्रवार और रिपीट टेलीकास्ट शनिवार को शाम 6 बजे होगा । चैनल द्वारा जारी पहले एपिसोड के प्रोमो को ऑस्कर टीवी के प्रचारक उदय भगत ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है ।

जिसमे एंकर स्मिता सिंह राजपूत के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं । ऑस्कर मूवीज भोजपुरी के आनंद सिंह ने बताया कि इस शो में भोजपुरी के सभी सितारों की अनकही कहानी दिखाई जाएगी । आगले शुक्रवार को प्रसारित होने वाले शो में सुपर स्टार खेसारी लाल के संघर्ष की कहानी होगी । आपको बता दें कि ऑस्कर मूवीज कोलकाता में हुए स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड का प्रसारण 16 जुन को शाम 7 बजे से करने वाली है । बहरहाल , फिल्मो के साथ साथ अब दर्शक अपने चहेते सितारों से भी ऑस्कर मूवीज भोजपुरी पर रूबरू हो सकेंगे ।
——-Uday Bhagat (PRO)
https://www.instagram.com/p/Bi1KhE5BI43/
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10155799117079412&id=563624411